सर्दियों में कौन से पानी से नहाना चाहिए? - sardiyon mein kaun se paanee se nahaana chaahie?

सर्दियों में ठंडे पानी से नहाना चाहिए या गर्म पानी से? जानिए

सर्दियों में ठंडे पानी से नहाना चाहिए या गर्म पानी से? जानिए

Dec 25, 2019, 02:05 pm 3 मिनट में पढ़ें

सर्दियों में कौन से पानी से नहाना चाहिए? - sardiyon mein kaun se paanee se nahaana chaahie?

सर्दियां शुरू हो चुकी हैं। जिस तरह गर्मियों में लोग नहाने में ठंडे पानी का इस्तेमाल करते हैं, वैसे ही सर्दियों का मौसम आते ही लोग नहाने के लिए गर्म पानी का उपयोग करने लगते हैं। वैसे माना जाता है कि गर्म पानी दिनभर की थकान दूर करने में बहुत फायदेमंद होता है, लेकिन इसके कुछ नुकसान भी होते हैं। आइए जानें सर्दियों में, ठंडा या गर्म, कौनसे पानी से नहाना चाहिए।

गर्म पानी से नहाने के फायदे और नुकसान

फायदे: सर्दी में गर्म पानी से नहाने पर ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है जो अच्छी नींद के लिए भी लाभदायक है। गर्म पानी से नहाने से शरीर में ऑक्सीटोसिन हार्मोन का स्तर बढ़ जाता है, जो तनाव को कम करता है। नुकसान: गर्म पानी से नहाना भले ही आपके शरीर की थकान को दूर करने का आसान तरीका है, लेकिन ज्यादा गर्म पानी से आपकी त्वचा को बहुत नुकसान भी हो सकता है। यह गर्भवती महिलाओं के लिए भी नुकसानदायक है।

सामान्य पानी से नहाना त्वचा के लिए फायदेमंद

सर्दी हो या गर्मी, रोजाना नहाना जरूरी है क्योंकि पूरा दिन काम करते समय शरीर पर धूल-मिट्टी जम जाती है और इससे शरीर के रोम छिद्र बंद हो जाते हैं। नहाने के लिए गर्म पानी की जगह सामान्य पानी त्वचा के लिए फायदेमंद है। इसलिए माैसम चाहे कोई भी हो, रोजाना नहाना चाहिए। इसके अलावा सामान्य पानी से नहाते समय उसमें थोड़ा गर्म पानी मिला लेना चाहिए। इससे अपकी त्वचा रूखी और बेजान होने से बचेगी और चमक बरकार रहेगी।

उम्र के अनुसार कर सकते है नहाने के पानी का चुनाव

सर्दी में नहाते समय तापमान को ध्यान में रखते हुए उम्र के अनुसार पानी का चुनाव करें। बुज़ुर्गो को नहाने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल करना चाहिए। गर्म पानी से स्नान शरीर में शुगर के स्तर को कम करने और डायबिटीज के खतरे को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा कम उम्र के युवाओं के लिए ठंडे पानी से नहाना लाभकारी है। इससे शरीर में चुस्ती और फुर्ती बनी रहती है।

नवजात और छोटे बच्चों के लिए

सर्दियों में नवजात और छोटे बच्चों को गर्म पानी से नहलाना चाहिए, लेकिन ध्यान रखें कि बच्चे को नहलाते समय पानी का तापमान अधिक न हो। अगर पानी बहुत ज्यादा गर्म है तो बच्चों को गंभीर रूप से बीमार भी कर सकता है। ऐसे में बच्चों को गर्म पानी से नहलाने से पहले बाथ टैम्परेचर का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। बच्चों को नहलाने समय बाल्टी या टब में बच्चे के अनुसार कम से कम पानी लें।

काम की बात: गर्म या ठंडा पानी, नहाने के लिए कौन सा सही है? जानिए वैज्ञानिकों की राय

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Wed, 29 Sep 2021 07:27 PM IST

साल 1980 में एक फिल्म आई थी, 'पति-पत्नी और वो' इस फिल्म का एक गाना- 'ठंडे-ठंडे पानी से नहाना चाहिए' वर्षों तक लोगों के जुबान पर चढ़ा रहा। यहां तक मान लिया गया था कि सिर्फ ठंडे पानी से ही नहाया जा सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, नहाने के पानी का तापमान कम होना चाहिए या ज्यादा, इसको लेकर हर किसी की व्यक्तिगत पसंद अलग-अलग हो सकती है। आमतौर पर सर्दियों में लोग गर्म पानी से नहाना पसंद करते हैं जबकि गर्मियों के मौसम में ठंडे पानी से नहाने की इच्छा होती है। ठंड और गर्म दोनों तरह के पानी से नहाने के फायदे और नुकसान के बारे में जानने के लिए वैज्ञानिकों ने अध्ययन किया।

माना जाता रहा है कि मस्तिष्क को शांत करने और शरीर को एक्टिव रखने के लिए ठंडे पानी, जबकि दिनभर की थकान और शरीर के दर्द को दूर करने के लिए गर्म पानी से नहाने से लाभ मिलते हैं। पर क्या वास्तव में ऐसा है? या फिर अलग-अलग स्वास्थ्य स्थितियों के आधार पर लोगों को नहाने के पानी के तापमान को निर्धारित करना चाहिए? क्लीवलैंड क्लिनिक की रिपोर्ट में एक्सरसाइज फिजियोलॉजिस्ट जैच कार्टर ने ठंडे और गर्म पानी से नहाने के होने वाले फायदों और नुकसान के बारे में स्पष्ट किया है। आइए आगे की स्लाइडों में इस बारे में जानते हैं।

ठंडे पानी से नहाना कितना सही है?
दुनिया के ज्यादातर हिस्सों में नहाने के लिए ठंडे पानी को प्रयोग में लाने का चलन है, इससे कई तरह के फायदों के बारे में बताया जाता रहा है। हालांकि क्लीवलैंड क्लिनिक की रिपोर्ट में जैच कार्टर इसे इतना भी लाभकारी नहीं मानते हैं। कार्टर कहते हैं, ठंडे पानी से नहाना कुछ स्थितियों में सेहत के लिए गंभीर समस्याओं का कारण बन सकता है। यदि आपको हृदय रोगों की समस्या है तो ठंडे पानी से नहाना नुकसानदायक हो सकता है। ठंडे पानी के प्रति शरीर की प्रतिक्रिया आपके हृदय पर अतिरिक्त दबाव डालती है जिससे दिल की धड़कन में अनियमितता जैसी अन्य समस्याएं हो सकती है। हालांकि सामान्य स्वास्थ्य वाले लोगों के लिए शरीर को एक्टिव करने और ऊर्जा देने में ठंडे पानी से नहाना जरूर फायदेमंद होता है।

ठंडे पानी से नहाते समय इस बात का रखें विशेष ख्याल
यदि आप अभी भी ठंडे पानी से स्नान करना चाहते हैं, तो विशेषज्ञों का कहना है कि इसके लिए सबसे पहले अपने शरीर को समय देना आवश्यक है। पानी के तापमान से शरीर को समायोजित होने भर का समय देना चाहिए। बेहतर है कि आप गुनगुने पानी से शुरुआत करें और ठंडे पानी की ओर बढ़ें। इसका एक बेहतर तरीका यह भी है कि सबसे पहले ठंडे पानी को अपने पैरों पर डालें जिससे मस्तिष्क तक इस बात का संकेत पहुंच जाए और शरीर का तापमान समायोजित हो सके, उसके बाद ही पूरे शरीर पर ठंडा पानी डालें। ऐसा करके आप जोखिम कारकों को टाल सकते हैं।

गर्म पानी से नहाना कितना सही है?
शरीर को थकान से राहत दिलाने के लिए भले ही लोग गर्म पानी से नहाने की वकालत करते हों लेकिन स्वास्थ्य विशेषज्ञ इससे संतुष्ट नहीं हैं। स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में त्वचा विज्ञान विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ गॉर्डन बे कहते हैं, गर्म पानी से नहाना आपकी त्वचा के लिए अच्छा नहीं है। गर्म पानी त्वचा की चिकनाहट को खत्म कर देती है जिससे त्वचा में सूखापन और अन्य कई तरह की दिक्कतें हो सकती हैं। 

नहाने के लिए किस तरह के पानी का करें इस्तेमाल?
डॉक्टर कहते हैं, जिन लोगों को एक्जिमा या सोरायसिस जैसी त्वचा संबंधी दिक्कतें हैं, उन लोगों के लिए गर्म पानी से नहाना स्थिति को और बिगाड़ सकता है। इससे खुजली बढ़ने का खतरा हो सकता है। डॉ गॉर्डन बे कहते हैं, ठंडे पानी से नहाने से त्वचा में कसाव आता और लालिमा कम हो जाती है। यदि आप स्वस्थ हैं तो हर दिन ठंडे पानी से नहाना आपकी त्वचा के लिए बेहतर होगा। निश्चित रूप से ठंडे पानी से नहाना, गर्म पानी से बेहतर विकल्प है। हां, बस पानी के साथ शरीर के तापमान समायोजित करने के तरीके को जरूर प्रयोग में लाते रहें।

--------------
स्रोत और संदर्भ: 
The Rock takes a cold shower every day. Should you? Here's what experts say

अस्वीकरण नोट: यह लेख क्लीवलैंड क्लिनिक द्वारा साझा की गई जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। लेख में शामिल सूचना व तथ्य आपकी जागरूकता और जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किए गए हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप अपने चिकित्सक से संपर्क कर सकते हैं।

ठंड में कौन से पानी से नहाना चाहिए?

सर्दी में गुनगुने पानी से करें स्नान- सर्दी में अगर आप रोज नहाना चाहते हैं तो आपको गुनगुने पानी से नहाना चाहिए। इससे आपकी बॉडी पर कोई भी विपरीत असर नहीं पड़ता। बल्कि गुनगुना पानी आपके शरीर को फायदा करता है। इससे आपकी मांसपेशिया को आराम पहुंचता है।

Winter में कैसे पानी से नहाना चाहिए?

अगर आप इससे ज्यादा समय शावर के नीचे बिताएंगे तो आपकी स्किन पर इसका उल्टा असर होगा। मॉइस्चराइजर का सही इस्तेमाल - नहाने के बाद तुरंत ही मॉइस्चराइजर लगाएं। स्किन में ड्राई होने के बाद नहीं बल्कि स्किन में हल्की नमी होनी चाहिए। उसी समय आपको मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करना चाहिए

ठंड में स्नान कैसे करें?

ठंड में गर्म पानी से नहाने के ये 5 फायदे, कम ही लोग जानते हैं.
1 ठंड के दिनों में गुनगुने पानी से नहाने का पहला फायदा तो यही है कि यह आपके शरीर में गर्माहट पैदा करता है, और आपको ठंड से बचाता है। ... .
2 ठंड के दिनों में आपके रक्त संचार को बेहतर बनाकर आपको सक्रिय बनाए रखने में गुनगुने पानी का स्नान बेहद मददगार साबित होता है।.

ठंड में नहाना चाहिए क्या?

बल्कि अगर आप अपनी दिनचर्या पहले की तरह नियमित रखेंगे तो आप बीमार नहीं होंगे। 4 न नहाने से ठंड के दिनों में शायद पसीना निकलना कम हो जाए लेकिन शरीर से दुर्गन्ध आना बंद नहीं होगी। इसलिए रोजाना नहाकर खुद को तरोताजा और स्वस्थ बनाए रखना जरूरी है। 5 आपके शरीर पर किसी भी स मय 1 हजार बैक्टीरिया और 40 प्रकार के फंगस हो सकते हैं।