संज्ञा पदबंध के 4 प्रकार कौन से हैं? - sangya padabandh ke 4 prakaar kaun se hain?

संज्ञा पदबंध के 4 प्रकार कौन से हैं? - sangya padabandh ke 4 prakaar kaun se hain?

पदबंध किसे कहते हैं। 

जब कोई शब्द वाक्य में प्रयुक्त होता है तो उसे पद कहते हैं और जब एक से

अधिक पद मिलकर एक व्याकरणिक इकाई का काम करते हैं,

 तब उस बँधी हुई इकाई को ‘पदबन्ध‘ कहते हैं।

शब्द- वर्णों के स्वतंत्र व सार्थक मेल को शब्द कहते है।

जैसे- कमल, फूल, तालाब, सुंदर, खिलना, बहुत आदि।

पद- व्याकरणिक नियमों में बंधकर जब शब्द प्रयुक्त हो जाता है तब वह पद बन जाता है।

पदबंध की परिभाषा – 

परिभाषा – वाक्य में प्रयोग किए जाने वाले  शब्द ’पद’ कहलाते हैं। जब एक से

अधिक पद मिलकर व्याकरण पर आधारित इकाई का निर्माण करते हैं

तब उस बँधी हुई इकाई को पदबंध कहते हैं। जैसे – देवकी नन्दन कृष्ण

ने गोपियों का मन मोह लिया।

यहाँ देवकी नन्दन कृष्ण कर्ता कारक का कार्य कर रहा है। अतः यह एक पदबंध है।

शीर्ष और आश्रित पद – पदबंध में भी एक पद शीर्ष पद होता है। वह

अन्य पदों का केन्द्र होता है। शेष पद उस पर आश्रित होते हैं।

जैसे – देवकी नन्दन कृष्ण में कृष्ण शीर्ष पर है। ’देवकी नंदन’ कृष्ण पर आश्रित है।

पदबन्ध के भेद

पदबंध 5 प्रकार के होते हैं –

  • संज्ञा पदबंध
  • सर्वनाम पदबंध
  • विशेषण पदबंध
  • क्रिया पदबंध
  • क्रिया विशेषण पदबंध

1. संज्ञा पदबंध किसे कहते है

वाक्य में संज्ञा -पदों की जगह प्रयुक्त होने वाला पदबंध संज्ञा पदबंध कहलाता है।

स्वाभाविक रूप से संज्ञा-पदबंध के साथ भी संज्ञा-पदबंध की तरह कारक-चिह्नों का प्रयोग होता है।

संज्ञा पदबंध के उदाहरण

 सचिन सबसे अधिक रन बनाने वाला खिलाड़ी है।

 दशरथ के पुत्र राम ने रावण का वध किया।

 पाकिस्तान से आये जायरीन अजमेर पहुंचे।

पास के घर में रहने वाला व्यक्ति मेरा परिचित है।

 देश के लिए मर मिटने वाला व्यक्ति देशभक्त होता है।

2 . सर्वनाम पदबन्ध

परिभाषा – वाक्य में प्रयुक्त जब कोई पद समूह सर्वनाम का काम दे, उसे सर्वनाम पदबन्ध कहते हैं।

तकदीर का मारा मैं कहाँ आ पहुँचा?

चोट चाए हुए भला तुम क्या खेलोगे?

शेर की तरह दहाङने वाले तुम काँप क्यों रहे हो ?

इस गाँव के लोगों में से कुछ बहुत धनवान हैं।

शेर की तरह दहाड़ने वाले तुम आज चुप क्यों हो ?

3 . विशेषण पदबन्ध 

परिभाषा – वे पदबन्ध जो वाक्य में प्रयुक्त किसी संज्ञा या सर्वनाम के विशेषण के रूप में

प्रयुक्त होते हैं, उन्हें विशेषण पदबन्ध कहते हैं।

ये पदबन्ध संज्ञा या सर्वनाम पदबन्ध की विशेषता बतलाते हैं इसलिए ये वाक्य के उद्देश्य के ही अंग होते हैं।

विशेषण पदबन्ध में एक विशेषण ‘शीर्ष पद’ में स्थित होता है तथा शेष पद प्रविशेषण बनकर प्रयुक्त होते हैं।

जोर-जोर से चिल्लाने वाले तुम अब चुप क्यों हो?

मीठे-मीठे सपने देखने वाले लोग अकर्मण्य होते हैं।

इस सड़क पर सबसे बड़ा बंगला वर्माजी का है।

सब उसे किताब का कीड़ा कहते हैं।

मेरा छोटा भाई बहुत पढ़ता है।

4 . क्रिया पदबंध 

एक से अधिक क्रिया-पद मिलकर जहाँ क्रिया का कार्य समाप्त करते हैं,

वहाँ क्रिया पदबंध(Kriya padbandh) होता है।

विद्यार्थी पढ़कर सो गए हैं।

छात्र थककर चूर हो गया।

यहाँ तो लिखा ही नहीं जाता।

देखो, कहीं खो न जाओ।

अब तो हम से चला भी नहीं जा रहा है।

नाव पानी में डूबती चली गई।

क्रिया विशेषण पदबंध किसे कहते है

आगरा से अलीगढ़ तक एक लंबा मार्ग है।

बच्चे छत के ऊपर खेल रहे हैं।

हमराज पास वाले घर में रहता हैं।

श्याम पहले की अपेक्षा बहुत तेज दौङा।
कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत एक है।

राजू देखता हुआ धीरे-धीरे दुकानदार के पास पहुँचा।

(क) समयवाचक क्रिया विशेषण पदबन्ध –हमारी परीक्षा पन्द्रह मार्च से होगी।

(ख) स्थानवाचक क्रिया विशेषण पदबंध –उस नदी के किनारे मेरा घर हैं।

(ग) रीतिवाचक क्रिया विशेषण पदबंध –सोहन बहुत धीरे-धीरे बोलता है।

रेखांकित वाक्यांशों में कौन-सा पदबंध है ? बताइए –

  1. 1. दशरथ के पुत्र राम ने रावण को मारा।

i संज्ञा     ii विशेषण    iii सर्वनाम    iv क्रिया

  1. आपके दोस्तों में कौन साथ देगा?

i संज्ञा     ii क्रियाविशेषण     iii सर्वनाम    iv क्रिया

  1. 3. हरे रंग की पुस्तक मेज़ पर रखी है।

i सर्वनाम   ii संज्ञा   iii विशेषण   iv क्रिया

  1. वह बहुत सुंदर चित्र बनाता है।

i क्रिया   ii विशेषण    iii क्रियाविशेषण    iv सर्वनाम

  1. कठोर वाणी बोलने वाला व्यक्ति कम बोलता है।

i  संज्ञा   ii क्रियाविशेषण    iii क्रिया    iv विशेषण

  1. दादी कहानी सुनाती रहती हैं।

i संज्ञा    ii विशेषण    iii सर्वनाम    iv क्रिया

7 खिलाड़ी मैदान की ओर गए हैं।

i क्रिया    ii विशेषण     iii क्रियाविशेषण    iv सर्वनाम

  1. इस अस्पताल में कुछ डॉक्टर बहुत अच्छे हैं।

i विशेषण    ii सर्वनाम     iii संज्ञा    iv क्रियाविशेषण

  1. उसकी कल्पना में वह एक अद्भुत साहसी युवक था।

i  संज्ञा    ii विशेषण     iii सर्वनाम     iv क्रिया

  1. वह भागा-भागा वहाँ पहुँच जाता।

i संज्ञा    ii विशेषण    iii क्रियाविशेषण    iv सर्वनाम

  1. तताँरा को मानो कुछ होश आया।

i संज्ञा     ii विशेषण     iii सर्वनाम     iv क्रिया

  1. तताँरा की तलवार एक विलक्षण हस्य थी।

i संज्ञा    ii विशेषण    iii सर्वनाम    iv क्रिया

  1. उसकी व्याकुल आँखें वामीरो को ढूँढ़ने में व्यस्त थीं।

i संज्ञा    ii विशेषण    iii सर्वनाम    iv क्रिया

  1. श्याम का बड़ा भाई रमेश कल आया था।

i संज्ञा    ii विशेषण    iii सर्वनाम    iv क्रिया

  1. सुनीता परिश्रमी व होशियार लड़की है।

i संज्ञा    ii विशेषण     iii सर्वनाम    iv क्रिया

  1. अरुणिमा धीरे-धीरे चलते हुए वहाँ जा पहुँची।

i संज्ञा    ii विशेषण     iii सर्वनाम    iv क्रियाविशेषण

  1. आरुष राम का चुटकुला सुनकर हँसता रहा।

i संज्ञा    ii विशेषण    iii सर्वनाम    iv क्रिया

  1. 18. ऊँचे कदवाले गोरे बल्लेबाज़ ने शतक बनाया।

i संज्ञा    ii विशेषण    iii सर्वनाम    iv क्रिया

  1. युद्ध में लड़ने वाला सिपाही शहीद हो गया।

i संज्ञा    ii विशेषण    iii सर्वनाम    iv क्रिया

  1. इंग्लैंड से आए मेहमानों में से कुछ हिंदी जानते थे।

i संज्ञा    ii विशेषण    iii सर्वनाम    iv क्रिया

  1. कुएँ पर गाँव की लड़कियाँ पानी भरने जा रही हैं।

i संज्ञा    ii विशेषण    iii सर्वनाम    iv क्रिया

  1. पत्थर लुढ़कते हुए जा रहे थे।

i संज्ञा    ii विशेषण    iii सर्वनाम    iv क्रियाविशेषण

  1. आप पेट भरकर खाना खाइए।

i संज्ञा    ii क्रियाविशेषण    iii विशेषण    iv क्रिया

  1. हमारी लड़ाई के बीच में बोलने वाले आप कौन हैं?

i संज्ञा    ii विशेषण    iii सर्वनाम    iv क्रिया

  1. वह बिहार की राजधानी पटना में रहता है।

iसंज्ञा    ii विशेषण    iii सर्वनाम    iv क्रिया

  1. भाग्य का मारा मैं कहाँ फँस गया?

i संज्ञा    ii विशेषण    iii सर्वनाम    iv क्रिया

  1. आपके दोस्तों में से कोई नहीं आया।

i क्रियाविशेषण     ii विशेषण     iii संज्ञा     iv सर्वनाम

  1. तुम जैसा चरित्रवान व्यक्ति मिलना कठिन है।

i संज्ञा    ii सर्वनाम    iii क्रिया    iv विशेषण

  1. चोट खाए हुए तुम भला क्या खेलोगे?

i संज्ञा    ii क्रियाविशेषण    iii सर्वनाम    iv क्रिया

  1. अब पवनपुत्र हनुमान का प्रवेश हो गया।

i क्रियाविशेषण    ii क्रिया   iii संज्ञा    iv विशेषण

  1. वह मैदान में खेल रहा होगा।

i संज्ञा    ii विशेषण    iii सर्वनाम    iv क्रिया

  1. लाल बालों वाला एक सिपाही चला आ रहा है।

i संज्ञा    ii क्रियाविशेषण    iii सर्वनाम    iv विशेषण

  1. नाव उफनती नदी में डूब गई।

i सर्वनाम    ii संज्ञा    iii विशेषण    iv क्रिया

  1. तुम्हारे जैसे निठल्ले लोग कभी सफल नहीं हो पाते।

i संज्ञा    ii विशेषण    iii सर्वनाम    iv क्रिया

  1. सभी की निंदा करने वाला मैं खुद निंदा का शिकार हो गया।

i संज्ञा    ii विशेषण    iii सर्वनाम    iv क्रिया

36. ठंडी-ठंडी तेज हवाएँ मन को भाती हैं।

i संज्ञा    ii क्रियाविशेषण    iii सर्वनाम    iv विशेषण

  1. सबसे सुखी कहलाने वाला शंभूप्रसाद अब नहीं रहा।

i संज्ञा    ii विशेषण    iii सर्वनाम    iv क्रिया

  1. हमारा खेत इस कोने से उस कोने तक फैला है।

i विशेषण    ii क्रियाविशेषण    iii सर्वनाम    iv क्रिया

39. दीवार के पीछे लगा पेड़ कटकर गिर गया।

i संज्ञा    ii विशेषण    iii सर्वनाम    iv क्रिया

40. बहुत बोलने वाले तुम आज शांत क्यों हो?

i संज्ञा    ii विशेषण    iii सर्वनाम    iv क्रिया

MCQ प्रश्न

निम्नलिखित प्रश्नो में रेखांकित पदों का पदबंध भेद बतायें।

(उत्तर के लिए अंत में देखें )

प्रश्न 1 – श्रीधर के चार पुत्र थे।
i) क्रिया पदबंध
ii) सर्वनाम पदबंध
iii) विशेषण पदबंध
iv) संज्ञा पदबंध

प्रश्न 2 – धिरे चलने वाली गाड़ियाँ प्रायः देर से पहुँचती हैं।
i) संज्ञा पदबंध
ii) विशेषण पदबंध
iii) सर्वनाम पदबंध
iv) क्रिया पदबंध

प्रश्न 3 – अक्लमंदी दिखते हुए आपने बालक को गिरने से बचा लिया।
i) विशेषण पदबंध
ii) क्रिया पदबंध
iii) संज्ञा पदबंध
iv) सर्वनाम पदबंध

प्रश्न 4 – बरगद के पेड़ की घनी छाँव से हमें गर्मी में भी ठंडक का एहसास हुआ
i) क्रिया पदबंध
ii) सर्वनाम पदबंध
iii) विशेषण पदबंध
iv) संज्ञा पदबंध.

प्रश्न 5 – दो हष्ट-पुष्ट लोग बड़े पत्थर को रास्ते से हटा पाए
i) विशेषण पदबंध
ii) क्रिया पदबंध
iii) संज्ञा पदबंध
iv) सर्वनाम पदबंध

प्रश्न 6) राधा का कुत्ता अत्यंत सुंदर, और आज्ञाकारी है।
i) विशेषण पदबंध
ii) संज्ञा पदबंध
iii) सर्वनाम पदबंध
iv) क्रिया पदबंध

प्रश्न 7) चोरी करने वाले बदमाशों में से कुछ पकड़े गए।
i) क्रिया पदबंध
ii) सर्वनाम पदबंध
iii) विशेषण पदबंध
iv) संज्ञा पदबंध

प्रश्न 8) उस छत के कोने में बैठा हुआ व्यक्ति पागल है।
i) क्रिया पदबंध
ii) सर्वनाम पदबंध
iii) विशेषण पदबंध
iv) संज्ञा पदबंध

प्रश्न 9) वह विद्यालय से निकल कर बाजार की ओर आया होगा।
i) विशेषण पदबंध
ii) क्रिया पदबंध
iii) संज्ञा पदबंध
iv) सर्वनाम पदबंध

प्रश्न 10) राम किसी से अच्छा व्यवहार नहीं करता इसीलिए उसके जन्मदिन पर कोई नहीं आया।
i) क्रियाविशेषण पदबंध
ii) संज्ञा पदबंध
iii) सर्वनाम पदबंध
iv) विशेषण पदबंध

प्रश्न 11) मुझे अपने घर की खिड़की से जंगल में सुन्दर गिलहरियाँ दिखाई दे रही है।
i) विशेषण पदबंध
ii) संज्ञा पदबंध
iii) सर्वनाम पदबंध
iv) क्रिया पदबंध

प्रश्न 12) आसमान में उड़ता गुब्बारा फट गया।
i)  विशेषण पदबंध
ii)  क्रिया पदबंध
iii)  संज्ञा पदबंध
iv) सर्वनाम पदबंध

प्रश्न 13) वह दीपावली के उत्सव के लिए अपने दोस्त के साथ अपने घर चला गया।
i) संज्ञा पदबंध
ii) विशेषण पदबंध
iii) अव्यय पदबंध
iv) क्रिया पदबंध

प्रश्न 14) पत्थर भारी होने के कारण नदी में डूब गया।
i) संज्ञा पदबंध
ii) सर्वनाम पदबंध
iii) क्रिया पदबंध
iv) क्रिया विशेषण पदबंध

प्रश्न 15) इतनी लगन से काम करने वाला मैं असफल नहीं हो सकता |
i) क्रिया पदबंध
ii) संज्ञा पदबंध
iii) क्रियाविशेषण पदबंध
iv) सर्वनाम पदबंध

प्रश्न 16) सौरव की छोटा भाई राहुल पढाई में बहुत होशियार है।
i) संज्ञा पदबंध
ii) क्रियाविशेषण पदबंध
iii) सर्वनाम पदबंध
iv) क्रिया पदबंध

प्रश्न 17) तेज़ हवा चलने के कारण मोहन ने खिड़की और दरवाज़े को बंद कर दिया।
i) संज्ञा पदबंध
ii) सर्वनाम पदबंध
iii) क्रिया विशेषण पदबंध
iv) क्रिया पदबंध

प्रश्न 18) मज़दूर लोग सुबह से शाम तक लगातार काम करते हैं तब जा कर उनके घर में खाना पकता है।
i) अव्यय पदबंध
ii) सर्वनाम पदबंध
iii) क्रिया विशेषण पदबंध
iv) क्रिया पदबंध

प्रश्न 19) मेरी बेटी परीक्षा देने दिल्ली जा रही है।
i) क्रियाविशेषण पदबंध
ii) संज्ञा पदबंध
iii) सर्वनाम पदबंध
iv) विशेषण पदबंध

प्रश्न 20) सिपाही जख़्मी होने के कारण धीरे-धीरे चलते हुए सुरक्षित स्थान पर पहुँचा।
i) संज्ञा पदबंध
ii) सर्वनाम पदबंध
iii) क्रिया विशेषण पदबंध
iv) क्रिया पदबंध

प्रश्न 21) गीता का भाई विदेश में पढाई करता है।
i) संज्ञा पदबंध
ii) क्रियाविशेषण पदबंध
iii) सर्वनाम पदबंध
iv) क्रिया पदबंध

प्रश्न 22) तेज़ हवा चलने के कारण पेड़ों से पतियाँ गिरने लगी
i) संज्ञा पदबंध
ii) सर्वनाम पदबंध
iii) क्रिया विशेषण पदबंध
iv) क्रिया पदबंध

प्रश्न 23) सुबह से शाम तक लगातार काम करने के कारण सीता बीमार पद गई।
i) अव्यय पदबंध
ii) सर्वनाम पदबंध
iii) क्रिया विशेषण पदबंध
iv) क्रिया पदबंध

प्रश्न 24) गंगाधर का बेटा परीक्षा में अच्छे अंक ले कर उतीर्ण हुआ।
i) क्रियाविशेषण पदबंध
ii) संज्ञा पदबंध
iii) सर्वनाम पदबंध
iv) विशेषण पदबंध

प्रश्न 25) राम तेज़-तेज़ दौड़ते हुए घर पहुँचा।
i) संज्ञा पदबंध
ii) सर्वनाम पदबंध
iii) क्रिया विशेषण पदबंध
iv) क्रिया पदबंध

प्रश्न 26) श्रीकृष्ण ने कंस का वध किया था।
i) क्रिया पदबंध
ii) सर्वनाम पदबंध
iii) विशेषण पदबंध
iv) संज्ञा पदबंध

प्रश्न 27) समय का सदुपयोग करने वाले लोग कभी असफल नहीं होते।
i) संज्ञा पदबंध
ii) विशेषण पदबंध
iii) सर्वनाम पदबंध
iv) क्रिया पदबंध

प्रश्न 28) पिकनिक मनाते हुए हमने बहुत सी अच्छी-अच्छी बातें सीखी।
i) विशेषण पदबंध
ii) क्रिया पदबंध
iii) संज्ञा पदबंध
iv) सर्वनाम पदबंध
प्रश्न 29) आम के पेड़ पर मीठे आम देख कर बच्चों के मुँह में पानी आ गया।
i) क्रिया पदबंध
ii) सर्वनाम पदबंध
iii) विशेषण पदबंध
iv) संज्ञा पदबंध.

प्रश्न 30) राम और श्याम दोनों एक दूसरे की बहुत इज्जत करते हैं।
i) विशेषण पदबंध
ii) क्रिया पदबंध
iii) संज्ञा पदबंध
iv) सर्वनाम पदबंध

प्रश्न 31) मीना के आँगन में लगे फूल बहुत ही सुंदर और आकर्षक हैं।
i) विशेषण पदबंध
ii) संज्ञा पदबंध
iii) सर्वनाम पदबंध
iv) क्रिया पदबंध

प्रश्न 32) शरारती बच्चों में से कुछ बच्चे कक्षा से बाहर चले गए।
i) क्रिया पदबंध
ii) सर्वनाम पदबंध
iii) विशेषण पदबंध
iv) संज्ञा पदबंध
प्रश्न 33) रमेश की सभी गायों में से काली गाय सबसे ज्यादा दूध देती है।
i) क्रिया पदबंध
ii) सर्वनाम पदबंध
iii) विशेषण पदबंध
iv) संज्ञा पदबंध

प्रश्न 34) वह घर का कुछ जरुरी सामान लेने बाजार की ओर गया होगा।
i) विशेषण पदबंध
ii) क्रिया पदबंध
iii) संज्ञा पदबंध
iv) सर्वनाम पदबंध

प्रश्न 35) कमला ने सीता से पूछा क्या आप मेरे घर चल कर खेलना पसंद करेगी।
i) क्रियाविशेषण पदबंध
ii) संज्ञा पदबंध
iii) सर्वनाम पदबंध
iv) विशेषण पदबंध

प्रश्न 36) गीतकार बहुत मधुर गीत गा रहा है।
i) विशेषण पदबंध
ii) संज्ञा पदबंध
iii) सर्वनाम पदबंध
iv) क्रिया पदबंध

प्रश्न 37) हरे रंग की पुस्तक मेज़ पर रखी है।
i)  विशेषण पदबंध
ii)  क्रिया पदबंध
iii)  संज्ञा पदबंध
iv) सर्वनाम पदबंध

प्रश्न 38) अपनी चोरी पकड़े जाने पर चोर बचने के लिए इधर-उधर की बातें करने लगा।
i) संज्ञा पदबंध
ii) विशेषण पदबंध
iii) अव्यय पदबंध
iv) क्रिया पदबंध

प्रश्न 39) अनुज मैदान में फुटबॉल खेल रहा है।
i) संज्ञा पदबंध
ii) सर्वनाम पदबंध
iii) क्रिया पदबंध
iv) क्रिया विशेषण पदबंध

प्रश्न 40) दिल्ली के विद्यालयों में से कुछ विद्यालय बहुत अच्छे हैं।
i) क्रिया पदबंध
ii) संज्ञा पदबंध
iii) क्रियाविशेषण पदबंध
iv) सर्वनाम पदबंध

प्रश्न 41) अध्यापकों का कहना न मानाने वाले छात्र कभी सफल नहीं होते।
i) संज्ञा पदबंध
ii) क्रियाविशेषण पदबंध
iii) सर्वनाम पदबंध
iv) क्रिया पदबंध

प्रश्न 42) मुझे छत से चाँद दिखाई दे रहा है।
i) संज्ञा पदबंध
ii) सर्वनाम पदबंध
iii) क्रिया विशेषण पदबंध
iv) क्रिया पदबंध

प्रश्न 43) प्रवीन में कहा कि अगर उसने पुरे साल मेहनत की होती तो वह जरूर अच्छे अंक लाता।
i) अव्यय पदबंध
ii) सर्वनाम पदबंध
iii) क्रिया विशेषण पदबंध
iv) क्रिया पदबंध
 

प्रश्न 44) लाल रंग के कपड़ों में प्रिया बहुत सुन्दर लग रही थी।
i) क्रियाविशेषण पदबंध
ii) संज्ञा पदबंध
iii) सर्वनाम पदबंध
iv) विशेषण पदबंध

प्रश्न 45) आज रेलगाड़ी बहुत जल्दी अब गई।
i) संज्ञा पदबंध
ii) सर्वनाम पदबंध
iii) क्रिया विशेषण पदबंध
iv) क्रिया पदबंध

प्रश्न 46) काले रंग का पेन रमेश का है।
i) संज्ञा पदबंध
ii) क्रियाविशेषण पदबंध
iii) सर्वनाम पदबंध
iv) क्रिया पदबंध

प्रश्न 47) चित्रकार ने बहुत ही सुंदर चित्र बनाए हैं।
i) संज्ञा पदबंध
ii) सर्वनाम पदबंध
iii) क्रिया विशेषण पदबंध
iv) क्रिया पदबंध

प्रश्न 48) पिता ने बच्चों से कहा कि जबतक उनकी माता घर न आए तबतक सभी घर पर ही उनका इन्तजार करे।
i) अव्यय पदबंध
ii) सर्वनाम पदबंध
iii) क्रिया विशेषण पदबंध
iv) क्रिया पदबंध

प्रश्न 49) बाजार से सब्जियाँ लाने रीमा को भेजा गया।
i) क्रियाविशेषण पदबंध
ii) संज्ञा पदबंध
iii) सर्वनाम पदबंध
iv) विशेषण पदबंध
प्रश्न 50) खिलाड़ी मैदान की ओर गए हैं।
i) संज्ञा पदबंध
ii) सर्वनाम पदबंध
iii) क्रिया विशेषण पदबंध
iv) क्रिया पदबंध

प्रश्न 51) रोहन के चार भाई-बहन हैं।
i) क्रिया पदबंध
ii) सर्वनाम पदबंध
iii) विशेषण पदबंध
iv) संज्ञा पदबंध

प्रश्न 52) मुझे लाल गुलाब बहुत पसंद है।
i) संज्ञा पदबंध
ii) विशेषण पदबंध
iii) सर्वनाम पदबंध
iv) क्रिया पदबंध

प्रश्न 53) अध्यापक ने रोशन से पूछा क्या वह गृहकार्य पूर्ण करके आया है?
i) विशेषण पदबंध
ii) क्रिया पदबंध
iii) संज्ञा पदबंध
iv) सर्वनाम पदबंध
प्रश्न 54) गर्मियों में कुँए के ठंडे पानी को पी कर अमृत की अनुभूति होती है।
i) क्रिया पदबंध
ii) सर्वनाम पदबंध
iii) विशेषण पदबंध
iv) संज्ञा पदबंध.

प्रश्न 55) दयालु लोग मनुष्यों के साथ-साथ पशु-पक्षियों पर भी दया करते हैं।
i) विशेषण पदबंध
ii) क्रिया पदबंध
iii) संज्ञा पदबंध
iv) सर्वनाम पदबंध
प्रश्न 56) राधा का तोता अत्यंत सुंदर, और आज्ञाकारी है।
i) विशेषण पदबंध
ii) संज्ञा पदबंध
iii) सर्वनाम पदबंध
iv) क्रिया पदबंध

प्रश्न 57) चोरी की गई कुछ गाड़ियों को पुलिस ने खोज निकाला।
i) क्रिया पदबंध
ii) सर्वनाम पदबंध
iii) विशेषण पदबंध
iv) संज्ञा पदबंध

प्रश्न 58) सड़क के किनारे बैठा हुआ व्यक्ति अँधा है।
i) क्रिया पदबंध
ii) सर्वनाम पदबंध
iii) विशेषण पदबंध
iv) संज्ञा पदबंध
प्रश्न 59) पिता के घर से जाते ही बच्चों ने खेलना शुरू कर दिया।
i) विशेषण पदबंध
ii) क्रिया पदबंध
iii) संज्ञा पदबंध
iv) सर्वनाम पदबंध

प्रश्न 60) सोनिया कई घंटे धूप में खड़ी रही जिसके कारण वह बेहोश हो गई।
i) क्रियाविशेषण पदबंध
ii) संज्ञा पदबंध
iii) सर्वनाम पदबंध
iv) विशेषण पदबंध

प्रश्न 61) हमेशा सूर्य उदय से पहले जाग जाना चाहिए।
i) विशेषण पदबंध
ii) संज्ञा पदबंध
iii) सर्वनाम पदबंध
iv) क्रिया पदबंध

प्रश्न 62) आसमान में उड़ते पंछी सभी को अच्छे लगते हैं।
i)  विशेषण पदबंध
ii)  क्रिया पदबंध
iii)  संज्ञा पदबंध
iv) सर्वनाम पदबंध

प्रश्न 63) सीता माता बिना किसी स्वार्थ के भगवान् राम के साथ वनवास काटने जंगल चली गई।
i) संज्ञा पदबंध
ii) विशेषण पदबंध
iii) अव्यय पदबंध
iv) क्रिया पदबंध

प्रश्न 64) नाव लकड़ी की होने के कारण नदी में नहीं डूबती।
i) संज्ञा पदबंध
ii) सर्वनाम पदबंध
iii) क्रिया पदबंध
iv) क्रिया विशेषण पदबंध

प्रश्न 65) इतनी मेहनत से हमने पेड़ लगाए थे शरारती बच्चों ने सब उखाड़ दिए।
i) क्रिया पदबंध
ii) संज्ञा पदबंध
iii) क्रियाविशेषण पदबंध
iv) सर्वनाम पदबंध

प्रश्न 66) भगवान् राम और माता सीता का बनवास में लक्ष्मण ने पूरा साथ निभाया।
i) संज्ञा पदबंध
ii) क्रियाविशेषण पदबंध
iii) सर्वनाम पदबंध
iv) क्रिया पदबंध

प्रश्न 67) बारिश होने के कारण गीता और श्यामा दौड़ते हुए घर आए।
i) संज्ञा पदबंध
ii) सर्वनाम पदबंध
iii) क्रिया विशेषण पदबंध
iv) क्रिया पदबंध

प्रश्न 68) इतनी महँगाई में किसी भी आम आदमी का आजकल गुजारा बहुत मुश्किल से होता है।
i) अव्यय पदबंध
ii) सर्वनाम पदबंध
iii) क्रिया विशेषण पदबंध
iv) क्रिया पदबंध
प्रश्न 69) सुरेश का बेटा बहुत ही आज्ञाकारी है।
i) क्रियाविशेषण पदबंध
ii) संज्ञा पदबंध
iii) सर्वनाम पदबंध
iv) विशेषण पदबंध

प्रश्न 70) सूखा पड़ने के कारण पेड़ों से पत्तियाँ एक-एक कर गिरने लगी
i) संज्ञा पदबंध
ii) सर्वनाम पदबंध
iii) क्रिया विशेषण पदबंध
iv) क्रिया पदबंध

प्रश्न 71) सबसे छोटा होने के कारण मेरे भाई को सभी बहुत प्यार करते हैं।
i) संज्ञा पदबंध
ii) क्रियाविशेषण पदबंध
iii) सर्वनाम पदबंध
iv) क्रिया पदबंध

प्रश्न 72) तेज़ हवा चलने के कारण पेड़ों से पतियाँ गिरने लगी।
i) संज्ञा पदबंध
ii) सर्वनाम पदबंध
iii) क्रिया विशेषण पदबंध
iv) क्रिया पदबंध

प्रश्न 73) गोपी से सभी प्रभावित हुए क्योंकि वह एक प्रभावशाली लड़की है।
i) अव्यय पदबंध
ii) सर्वनाम पदबंध
iii) क्रिया विशेषण पदबंध
iv) क्रिया पदबंध

प्रश्न 74) रावण ने विभीषण का कहना माना होता तो भगवान् राम के हाथों न मरता।
i) क्रियाविशेषण पदबंध
ii) संज्ञा पदबंध
iii) सर्वनाम पदबंध
iv) विशेषण पदबंध

प्रश्न 75) बारिश होने के कारण सीता और गीता भागते हुए घर पहुँचे।
i) संज्ञा पदबंध
ii) सर्वनाम पदबंध
iii) क्रिया विशेषण पदबंध
iv) क्रिया पदबंध

प्रश्न 76) मोहन और रोहन दोनों सगे भाई हैं।
i) क्रिया पदबंध
ii) सर्वनाम पदबंध
iii) विशेषण पदबंध
iv) संज्ञा पदबंध

प्रश्न 77) पीले और लाल फूल सभी को भाते हैं।
i) संज्ञा पदबंध
ii) विशेषण पदबंध
iii) सर्वनाम पदबंध
iv) क्रिया पदबंध

78) मेज़ पर पड़ी वह पुस्तक मेरी नहीं है।
i) विशेषण पदबंध
ii) क्रिया पदबंध
iii) संज्ञा पदबंध
iv) सर्वनाम पदबंध

प्रश्न 79) मेज़ पर पड़ी वह लाल रंग की पुस्तक राधा की है।
i) क्रिया पदबंध
ii) सर्वनाम पदबंध
iii) विशेषण पदबंध
iv) संज्ञा पदबंध.

प्रश्न 80) मेज़ पर पड़ी वह लाल रंग की पुस्तक राधा की है।
i) विशेषण पदबंध
ii) क्रिया पदबंध
iii) संज्ञा पदबंध
iv) सर्वनाम पदबंध

प्रश्न 81) हरे पौधे सभी को मनमोहक लगते हैं।
i) विशेषण पदबंध
ii) संज्ञा पदबंध
iii) सर्वनाम पदबंध
iv) क्रिया पदबंध

प्रश्न 82) आम के पेड़ पर लगे आमों में से कुछ आम पक चुके हैं।
i) क्रिया पदबंध
ii) सर्वनाम पदबंध
iii) विशेषण पदबंध
iv) संज्ञा पदबंध
प्रश्न 83) भूरे कपड़े पहने वाला व्यक्ति मेरा भाई है।
i) क्रिया पदबंध
ii) सर्वनाम पदबंध
iii) विशेषण पदबंध
iv) संज्ञा पदबंध

प्रश्न 84) उसे बहुत सारा सामान लेना था अतः वह गाड़ी से बाजार गया।
i) विशेषण पदबंध
ii) क्रिया पदबंध
iii) संज्ञा पदबंध
iv) सर्वनाम पदबंध

प्रश्न 85) अध्यापक ने कहा जो भी अच्छे से कक्षा में रहेगा वह कक्षा का मुखिया नियुक्त होगा।
i) क्रियाविशेषण पदबंध
ii) संज्ञा पदबंध
iii) सर्वनाम पदबंध
iv) विशेषण पदबंध
प्रश्न 86) रात के समय मैं और मेरी बहन आकाश में तारे देखने छत पर जाते हैं।
i) विशेषण पदबंध
ii) संज्ञा पदबंध
iii) सर्वनाम पदबंध
iv) क्रिया पदबंध

प्रश्न 87) रात के समय मैं और मेरी बहन आकाश में तारे देखने छत पर जाते हैं।
i)  विशेषण पदबंध
ii)  क्रिया पदबंध
iii)  संज्ञा पदबंध
iv) सर्वनाम पदबंध

प्रश्न 88) प्रताप गुस्से में था उसने रमेश से कहा कि वह अभी के अभी तुरंत घर आए।
i) संज्ञा पदबंध
ii) विशेषण पदबंध
iii) अव्यय पदबंध
iv) क्रिया पदबंध

प्रश्न 89) पाँच दिन की छुट्टियाँ होने के कारण हम नानी माँ के घर चले गए।
i) संज्ञा पदबंध
ii) सर्वनाम पदबंध
iii) क्रिया पदबंध
iv) क्रिया विशेषण पदबंध

प्रश्न 90) इतनी लगन से काम करने के बाद हम असफल नहीं हो सकते।
i) क्रिया पदबंध
ii) संज्ञा पदबंध
iii) क्रियाविशेषण पदबंध
iv) सर्वनाम पदबंध

प्रश्न 91) सौरव की छोटा भाई राहुल बहुत शरारती लड़का है।
i) संज्ञा पदबंध
ii) क्रियाविशेषण पदबंध
iii) सर्वनाम पदबंध
iv) क्रिया पदबंध

प्रश्न 92) मोहन रात में घर की सभी खिड़की और दरवाज़े को बंद कर देता है।
i) संज्ञा पदबंध
ii) सर्वनाम पदबंध
iii) क्रिया विशेषण पदबंध
iv) क्रिया पदबंध

प्रश्न 93) मज़दूर लोग सुबह से शाम तक लगातार काम करते हैं तब जा कर उनके घर में खाना पकता है।
i) अव्यय पदबंध
ii) सर्वनाम पदबंध
iii) क्रिया विशेषण पदबंध
iv) क्रिया पदबंध

प्रश्न 94) मेरी बेटी दिल्ली जा रही है।
i) क्रियाविशेषण पदबंध
ii) संज्ञा पदबंध
iii) सर्वनाम पदबंध
iv) विशेषण पदबंध

प्रश्न 95) सिपाही धीरे-धीरे चलते हुए सुरक्षित स्थान पर पहुँचा।
i) संज्ञा पदबंध
ii) सर्वनाम पदबंध
iii) क्रिया विशेषण पदबंध
iv) क्रिया पदबंध

प्रश्न 96) गीता का भाई विदेश में नौकरी करता है।
i) संज्ञा पदबंध
ii) क्रियाविशेषण पदबंध
iii) सर्वनाम पदबंध
iv) क्रिया पदबंध

प्रश्न 97) तेज़ हवा चलने के कारण छत पर सूख रहे कपड़े निचे गिर गए
i) संज्ञा पदबंध
ii) सर्वनाम पदबंध
iii) क्रिया विशेषण पदबंध
iv) क्रिया पदबंध

प्रश्न 98) सुबह से शाम तक लगातार काम करने के कारण माँ बहुत थक गई।
i) अव्यय पदबंध
ii) सर्वनाम पदबंध
iii) क्रिया विशेषण पदबंध
iv) क्रिया पदबंध

प्रश्न 99) गंगाधर का बेटा परीक्षा में उतीर्ण न हो सका।
i) क्रियाविशेषण पदबंध
ii) संज्ञा पदबंध
iii) सर्वनाम पदबंध
iv) विशेषण पदबंध

प्रश्न 100) देर होने के कारण राम तेज़-तेज़ दौड़ते हुए विद्यालय पहुँचा।
i) संज्ञा पदबंध
ii) सर्वनाम पदबंध
iii) क्रिया विशेषण पदबंध
iv) क्रिया पदबंध

Answer Key

Q Ans Q Ans Q Ans Q Ans Q Ans
1 (iv) 21 (i) 41 i) 61 (iv) 81 (i)
2 (ii) 22 (iv) 42 iv) 62 (iii) 82 (ii)
3 (iv) 23 (i) 43 i) 63 (iii) 83 (iii)
4 (iii) 24 (ii) 44  ii) 64 (iii) 84 (ii)
5 (iii) 25 (iii) 45 iii) 65 (iv) 85 (iii)
6 (i) 26 (iv) 46 i) 66 (i) 86 (iv)
7 (ii) 27 (ii) 47 iv) 67 (iv) 87 (iii)
8 (iii) 28 (iv) 48 i) 68 (i) 88 (iii)
9 (ii) 29 (iii) 49 ii) 69 (ii) 89 (iii)
10 (iii) 30 (iii) 50 (iii) 70 (iii) 90 (iv)
11 (iv) 31 (i) 51 (iv) 71 (i) 91 (i)
12 (iii) 32 (ii) 52 (ii) 72 (iv) 92 (iv)
13 (iii) 33 (iii) 53 (iv) 73 (i) 93 (i)
14 (iii) 34 (ii) 54 (iii) 74 (ii) 94 (ii)
15 (iv) 35 (iii) 55 (iii) 75 (iii) 95 (iii)
16 (i) 36 (iv) 56 (i) 76 (iv) 96 (i)
17 (iv) 37 (iii) 57 (ii) 77 (ii) 97 (iv)
18 (i) 38 (iii) 58 (iii) 78 (iv) 98 (i)
19 (ii) 39 (iii) 59 (ii) 79 (iii) 99 (ii)
20 (iii) 40 (iv) 60 (iii) 80 (iii) 100 (iii)

पदबंध के कितने भेद होते है 4?

Answer:.
संज्ञा पदबंध.
विशेषण पदबंध.
सर्वनाम पदबंध.
क्रिया पदबंध.
क्रियाविशेषण पदबंध.

संज्ञा पदबंध क्या होते हैं?

(1) संज्ञा-पदबंध- वह पदबंध जो वाक्य में संज्ञा का कार्य करे, संज्ञा पदबंध कहलाता है। दूसरे शब्दों में- पदबंध का अंतिम अथवा शीर्ष शब्द यदि संज्ञा हो और अन्य सभी पद उसी पर आश्रित हो तो वह 'संज्ञा पदबंध' कहलाता है।

पदबंध कितने प्रकार है A 2 b 3 c 4 D 5?

This is an Expert-Verified Answer. ➲ पदबंध पाँच प्रकार के होते हैं, जो कि इस प्रकार हैं।

पदबंध कितने प्रकार का होता है?

संज्ञा पदबंध.
सर्वनाम पदबंध.
क्रिया पदबंध.
क्रियाविशेषण पदबंध.