राष्ट्रीय प्रेस दिवस क्यों मनाया जाता है? - raashtreey pres divas kyon manaaya jaata hai?

राष्ट्रीय प्रेस दिवस

  • 16 Nov 2022
  • 3 min read

भारतीय प्रेस परिषद की स्थापना के उपलक्ष्य में प्रत्येक वर्ष 16 नवंबर को पूरे भारत में राष्ट्रीय प्रेस दिवस मनाया जाता है।

Show

भारतीय प्रेस परिषद:

  • परिचय:
    • यह पहली बार वर्ष 1966 में भारतीय प्रेस परिषद अधिनियम, 1965 के तहत पहले प्रेस आयोग की सिफारिशों पर स्थापित किया गया था, जिसका दोहरा उद्देश्य भारत में समाचार पत्रों और समाचार एजेंसियों के मानकों को बनाए रखने एवं इसमें सुधार कर प्रेस की स्वतंत्रता को संरक्षित करना था।
    • अर्द्ध-न्यायिक स्वायत्त प्राधिकरण के रूप में इसे वर्ष 1979 में संसद के एक अधिनियम, प्रेस परिषद अधिनियम, 1978 के तहत फिर से स्थापित किया गया था।
    • भारतीय प्रेस परिषद एकमात्र निकाय है जो प्रेस की स्वतंत्रता की रक्षा के अपने कर्त्तव्य में राज्य के उपकरणों पर भी अधिकार का प्रयोग करता है।
  • संगठन:
    • यह परिषद एक कॉर्पोरेट निकाय है जिसमें एक अध्यक्ष और 28 सदस्य होते हैं।
      • इसमें सभापति का चयन लोकसभा के अध्यक्ष, राज्यसभा के सभापति और परिषद के 28 सदस्यों द्वारा आपस में चुने गए सदस्यों द्वारा किया जाता है।
  • उद्देश्य:
    • प्रेस की स्वतंत्रता बनाए रखना।
    • भारत में समाचार पत्रों और समाचार एजेंसियों के मानकों को बनाए रखना एवं सुधार करना।
  • भूमिकाएँ और ज़िम्मेदारियाँ:
    • भूमिकाएँ:
      • इस परिषद के पास अनुसंधान करने, किसी भी प्रस्तावित कानून, नियम या प्रेस से संबंधित अन्य मद पर अपनी राय देने और उस राय को उपयुक्त अधिकारियों को संप्रेषित करने का अधिकार है।
      • लोक महत्त्व के मामलों में परिषद संज्ञान ले सकती है और मौके पर जाँच करने के लिये एक विशेष समिति का गठन कर सकती है।
    • ज़िम्मेदारियाँ:
      • समाचार पत्रों और समाचार एजेंसियों को अपनी स्वतंत्रता बनाए रखने में मदद करना।
      • उच्च पेशेवर मानकों के अनुसार समाचार पत्रों, समाचार एजेंसियों और पत्रकारों के लिये एक आचार संहिता का निर्माण करना।
      • समाचार पत्रों, समाचार एजेंसियों और पत्रकारों की ओर से सार्वजनिक महत्त्व के उच्च मानकों को बनाए रखना तथा यह सुनिश्चित करना कि अधिकारों एवं ज़िम्मेदारियों की भावना को बढ़ावा दिया जाए।

स्रोत: इकोनॉमिक टाइम्स

  1. होम
  2. इंडस्ट्री ब्रीफिंग
  3. राष्‍ट्रीय प्रेस दिवस की धूम, इसलिए मनाया जाता है हर साल

राष्‍ट्रीय प्रेस दिवस की धूम, इसलिए मनाया जाता है हर साल

आज देश राष्ट्रीय प्रेस दिवस मना रहा है। यह भारत में मनाए जाने वाले राष्ट्रीय दिवसों में से एक है

राष्ट्रीय प्रेस दिवस क्यों मनाया जाता है? - raashtreey pres divas kyon manaaya jaata hai?
by
Published - Wednesday, 16 November, 2022

Last Modified:
Wednesday, 16 November, 2022

राष्ट्रीय प्रेस दिवस क्यों मनाया जाता है? - raashtreey pres divas kyon manaaya jaata hai?

समाचार4मीडिया ब्‍यूरो ।।

आज देश राष्ट्रीय प्रेस दिवस मना रहा है।यह भारत में मनाए जाने वाले राष्ट्रीय दिवसों में से एक है। यह दिन एक स्वतंत्र और जिम्मेदार प्रेस की मौजूदगी का प्रतीक है। राष्ट्रीय प्रेस दिवस (National Press Day) प्रत्येक वर्ष '16 नवंबर' को मनाया जाता है।

विश्‍व में अब लगभग 50 देशों में प्रेस परिषद या मीडिया परिषद है। भारत में प्रेस को 'वॉचडॉग' एवं प्रेस परिषद इंडिया को 'मोरल वॉचडॉग' कहा गया है। राष्ट्रीय प्रेस दिवस, प्रेस की स्वतंत्रता एवं जिम्मेदारियों की ओर हमारा ध्यान आकृष्ट करता है। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य प्रेस की आजादी के महत्व के प्रति जागरूकता फैलाना है। साथ ही यह दिन अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को बनाए रखने और उसका सम्मान करने की प्रतिबद्धता की बात करता है। प्रेस की आजादी के महत्व के लिए दुनिया को आगाह करने वाला ये दिन बताता है कि लोकतंत्र के मूल्यों की सुरक्षा और उसे बहाल करने में मीडिया अहम भूमिका निभाता है। वैसे भारत में प्रेस की स्वतंत्रता भारतीय संविधान के अनुच्छेद-19 में भारतीयों को दिए गए ‘अभिव्यक्ति की आजादी’ (Right to Expression) के मूल अधिकार से सुनिश्चित होती है।

दरअसल, प्रथम प्रेस आयोग ने भारत में प्रेस की स्वतंत्रता की रक्षा एवं पत्रकारिता में उच्च आदर्श कायम करने के उद्देश्य से एक प्रेस परिषद की कल्पना की थी। परिणाम स्वरूप 4 जुलाई, 1966 को भारत में प्रेस परिषद की स्थापना की गई, जिसने 16 नवंबर, 1966 से अपना विधिवत कार्य शुरू किया। तब से प्रतिवर्ष 16 नवंबर को 'राष्ट्रीय प्रेस दिवस' के रूप में मनाया जाता है। 'राष्ट्रीय प्रेस दिवस' पत्रकारों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से स्वयं को फिर से समर्पित करने का अवसर प्रदान करता है।

समाचार4मीडिया की नवीनतम खबरें अब आपको हमारे नए वॉट्सऐप नंबर (9958894163) से मिलेंगी। हमारी इस सेवा को सुचारु रूप से जारी रखने के लिए इस नंबर को आप अपनी कॉन्टैक्ट लिस्ट में सेव करें।


10 दिन में केबल टीवी सर्विस प्रोवाइडर्स पूरा करें ये काम, नहीं तो होगी कार्रवाई

सूचना-प्रसारण मंत्रालय ने केबल टीवी सर्विस प्रोवाइडर्स (मल्टी-सिस्टम ऑपरेटर्स) पर अब सख्त रुख अख्तियार कर लिया है

Last Modified:
Wednesday, 16 November, 2022

राष्ट्रीय प्रेस दिवस क्यों मनाया जाता है? - raashtreey pres divas kyon manaaya jaata hai?

सूचना-प्रसारण मंत्रालय ने केबल टीवी सर्विस प्रोवाइडर्स  (मल्टी-सिस्टम ऑपरेटर्स) पर अब सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। MSOs को हेड-एंड लोकेशंस, कंडीशनल एक्सेस सिस्टम (CAS) और सेट-टॉप बॉक्स (STB) सीडिंग डेटा से संबंधित जानकारी प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। इसके अतिरिक्त मंत्रालय ने इन प्रोवाइडर्स से  अपना रजिस्ट्रेशन (पंजीकरण) कराने को भी कहा है, जिसके लिए उन्हें दस दिनों का समय दिया गया है।

बता दें कि मंत्रालय में अपना रजिस्ट्रेशन न कराने पर प्रोवाइडर्स को चेतावनी दी गई है कि यदि आवश्यक जानकारी प्रस्तुत नहीं की जाती है तो इसे रजिस्ट्रेशन के नियमों व शर्तों का उल्लंघन माना जाएगा और इस मामले में एमएसओ का लाइसेंस तक निरस्त किया जा सकता है। बता दें कि मंत्रालय में जानकारी देने की आखिरी तारीख 25 नवंबर है।

इस साल 31 मई को जारी की अपनी एडवाइजरी में सूचना-प्रसारण मंत्रालय (एमआईबी) ने BECIL के अधिकारी/टीम से एमएसओ की हेड-एंड लोकेशंस, कंडीशनल एक्सेस सिस्टम (CAS), ट्रांसपोर्ट स्ट्रीम/फ्रीक्वेंसी डिटेल, RF फीड डिटेल्स, प्लेटफॉर्म सर्विस डिटेल्स, CATV सिग्नल डिस्ट्रीब्यूशन एरिया, STB सीडिंग डिटेल्स आदि के बारे में जानकारी मांगी थी।

इससे पहले सरकार ने किसी तरह का दखल दिए बिना केबल ऑपरेटरों के ‘आउटपुट फीड’ की निगरानी करने का फैसला किया था। इसके लिए सरकार ने एमएसओ के ‘हेड-एंड’ पर एक निगरानी उपकरण लगाने की बात कही थी। हेड-एंड केबल टेलीविजन प्रणाली में नियंत्रण केंद्र होते है। इनमें केबल नेटवर्क में पेश किए जाने से पहले विभिन्न संकेतों को एक साथ लाया जाता है और निगरानी की जाती है। एमएसओ को निगरानी प्रणाली के लिए BECIL के अधिकारियों/टीम को उपरोक्त जानकारी प्रदान करनी थी।

हालांकि सूचना-प्रसारण मंत्रालय ने अपने आदेश में कहा कि मंत्रालय के संज्ञान में यह आया है कि कुछ एमएसओ ने अभी तक अपना रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है और पोर्टल (www.digitalindiamib.com) पर जानकारी साझा नहीं की है।

केबल टेलीविजन नेटवर्क नियम 1994 के नियम 10ए के तहत नियमों को लागू करते हुए मंत्रालय ने सभी एमएसओ को पोर्टल पर खुद को 25 नवंबर, 2022 तक रजिस्ट्रेशन करने या उससे पहले आवश्यक जानकारी प्रस्तुत करने के लिए कहा है। मंत्रालय ने कहा है कि निर्धारित समयसीमा के भीतर आवश्यक जानकारी साझा करने में विफल रहने पर यह माना जाएगी कि एमएसओ ने उन्हें दिए गए रजिस्ट्रेशन के नियमों और शर्तों का उल्लंघन किया है। ऐसे में माना जा रहा है कि कई केबल टीवी ऑपरेटरों पर कार्रवाई की जा सकती है। 

समाचार4मीडिया की नवीनतम खबरें अब आपको हमारे नए वॉट्सऐप नंबर (9958894163) से मिलेंगी। हमारी इस सेवा को सुचारु रूप से जारी रखने के लिए इस नंबर को आप अपनी कॉन्टैक्ट लिस्ट में सेव करें।


‘डीबी कॉर्प लिमिटेड’ में इस बड़े पद से हरीश एम भाटिया ने दिया इस्तीफा

भाटिया इस समूह के साथ 21 साल से ज्यादा समय से जुड़े हुए थे। उन्होंने वर्ष 2001 में इस संस्थान में बतौर वाइस प्रेजिडेंट जॉइन किया था।

Last Modified:
Wednesday, 16 November, 2022

राष्ट्रीय प्रेस दिवस क्यों मनाया जाता है? - raashtreey pres divas kyon manaaya jaata hai?

‘डीबी कॉर्प लिमिटेड’ (DB Corp Ltd) में प्रेजिडेंट पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हरीश एम भाटिया के बारे में खबर है कि उन्होंने इस्तीफा दे दिया है। उच्च पदस्थ सूत्रों ने हमारी सहयोगी वेबसाइट ‘एक्सचेंज4मीडिया’ (exchange4media) से इस खबर की पुष्टि की है। हालांकि डीबी कॉर्प की तरफ से इस बारे में किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई है।

बता दें कि भाटिया इस समूह के साथ 21 साल से ज्यादा समय से जुड़े हुए थे। उन्होंने वर्ष 2001 में इस संस्थान में बतौर वाइस प्रेजिडेंट जॉइन किया था। वर्ष 2007 में उन्हें डीबी कॉर्प लिमिटेड की मीडिया/एंटरटेनमेंट और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स डिवीजन में सीईओ के पद पर प्रमोट किया गया था।  

भाटिया को वर्ष 2017 में समूह का प्रेजिडेंट नियुक्त किया गया था, और तब से वह पूरे भारत में सात सीओओ (COO) के समूह का नेतृत्व कर रहे थे। इसके अलावा वह टॉप लाइन, ब्रैंड और एचआर से जुड़े कार्यों के साथ-साथ टीम की ग्रोथ के इंचार्ज थे।

‘डीबी कॉर्प’ से पहले भाटिया ‘Turner Morrison’ में वाइस प्रेजिडेंट के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं। इसके अलावा पूर्व में वह ‘LG Electronics India’, ‘Onida’ और ‘Aristocrat Luggage’ जैसे प्रमुख ब्रैंड्स के साथ भी जुड़े रहे हैं।

समाचार4मीडिया की नवीनतम खबरें अब आपको हमारे नए वॉट्सऐप नंबर (9958894163) से मिलेंगी। हमारी इस सेवा को सुचारु रूप से जारी रखने के लिए इस नंबर को आप अपनी कॉन्टैक्ट लिस्ट में सेव करें।


दैनिक भास्कर समूह से जुड़े संजय जोशी, मिली यह बड़ी जिम्मेदारी

इससे पहले संजय जोशी तीन साल से ज्यादा समय से ‘वंडर सीमेंट’ (Wonder Cement) में एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर के पद पर अपनी भूमिका निभा रहे थे।

Last Modified:
Wednesday, 16 November, 2022

राष्ट्रीय प्रेस दिवस क्यों मनाया जाता है? - raashtreey pres divas kyon manaaya jaata hai?

‘दैनिक भास्कर’ (Dainik Bhaskar) समूह ने संजय जोशी को चीफ बिजनेस ऑफिसर (CBO) के पद पर नियुक्त किया है। इससे पहले संजय जोशी तीन साल से ज्यादा समय से ‘वंडर सीमेंट’ (Wonder Cement) में एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर के पद पर अपनी भूमिका निभा रहे थे। यहां उन्होंने अप्रैल 2019 में जॉइन किया था।

संजय जोशी पूर्व में ‘एवरेस्ट इंडस्ट्रीज लिमिटेड’ (Everest Industries) के साथ भी काम कर चुके हैं, जहां पर वह स्ट्रैटजी हेड रहे हैं।

इसके साथ ही वह 12 साल से ज्यादा समय तक ‘एशियन पेंट्स’ (Asian Paints) के साथ भी जुड़े रहे हैं। मुंबई यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट संजय जोशी ने  'इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट' कोलकाता से पीजी डिप्लोमा किया है।  

समाचार4मीडिया की नवीनतम खबरें अब आपको हमारे नए वॉट्सऐप नंबर (9958894163) से मिलेंगी। हमारी इस सेवा को सुचारु रूप से जारी रखने के लिए इस नंबर को आप अपनी कॉन्टैक्ट लिस्ट में सेव करें।


राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर लोकसभा अध्यक्ष व यूपी CM समेत तमाम नेताओं ने दी शुभकामनाएं

भारत एक लोकतंत्र देश है और पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ माना जाता है। आज राष्ट्रीय प्रेस दिवस (National Press Day) है और पूरा देश आज राष्ट्रीय प्रेस दिवस मना रहा है। 

Last Modified:
Wednesday, 16 November, 2022

राष्ट्रीय प्रेस दिवस क्यों मनाया जाता है? - raashtreey pres divas kyon manaaya jaata hai?

भारत एक लोकतंत्र देश है और पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ माना जाता है। आज राष्ट्रीय प्रेस दिवस (National Press Day) है और पूरा देश आज राष्ट्रीय प्रेस दिवस मना रहा है। यह भारत में मनाए जाने वाले राष्ट्रीय दिवसों में से एक है। यह दिन एक स्वतंत्र और जिम्मेदार प्रेस की मौजूदगी का प्रतीक है। इस अवसर पर कई वरिष्ठ नेताओं-मंत्रियों ने सभी पत्रकार बंधुओं को राष्ट्रीय प्रेस दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने पत्रकारों को शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया, 'प्रेस व मीडिया के साथियों को राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर शुभकामनाएं। स्वाधीनता आंदोलन से आजादी के अमृत काल तक की इस यात्रा में अपनी निष्पक्ष सोच और स्वतंत्र विचारधारा से प्रेस ने देश को दिशा देने का काम किया। लोकतंत्र को सुदृढ़ बनाते हुए भारत निर्माण में प्रेस का योगदान सराहनीय है।'

प्रेस व मीडिया के साथियों को #राष्ट्रीय_प्रेस_दिवस पर शुभकामनाएँ। स्वाधीनता आंदोलन से आजादी के अमृत काल तक की इस यात्रा में अपनी निष्पक्ष सोच और स्वतंत्र विचारधारा से प्रेस ने देश को दिशा देने का काम किया। लोकतंत्र को सुदृढ़ बनाते हुए भारत निर्माण में प्रेस का योगदान सराहनीय है।

— Om Birla (@ombirlakota) November 16, 2022

वहीं केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पत्रकारों को शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया, 'भारत के सभी जागरूक और प्रवीण पत्रकार साथियों को राष्ट्रीय प्रेस स्वतंत्रता दिवस की बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं!'

भारत के सभी जागरूक और प्रवीण पत्रकार साथियों को राष्ट्रीय प्रेस स्वतंत्रता दिवस की बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं! #NationalPressDay pic.twitter.com/PxGvqyaj1U

— Gajendra Singh Shekhawat (@gssjodhpur) November 16, 2022

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी सभी पत्रकारों को ट्वीट कर शुभकामनाएं दी हैं। सीएम योगी (Cm Yogi) ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'लोकतंत्र के सजग प्रहरी, सभी सम्मानित पत्रकार बंधुओं को 'राष्ट्रीय प्रेस दिवस' की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।'

लोकतंत्र के सजग प्रहरी, सभी सम्मानित पत्रकार बंधुओं को 'राष्ट्रीय प्रेस दिवस' की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) November 16, 2022

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'लोकतंत्र का चतुर्थ स्तम्भ कहे जाने वाले समस्त पत्रकार बंधुओं को 'राष्ट्रीय प्रेस दिवस' की हार्दिक शुभकामनाएं। लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा हेतु एक सजग प्रहरी के रूप में आप सभी के द्वारा दिया जा रहा योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है।'

लोकतंत्र का चतुर्थ स्तम्भ कहे जाने वाले समस्त पत्रकार बंधुओं को 'राष्ट्रीय प्रेस दिवस' की हार्दिक शुभकामनाएं।

लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा हेतु एक सजग प्रहरी के रूप में आप सभी के द्वारा दिया जा रहा योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है।#NationalPressDay pic.twitter.com/LcGyTxCVwx

— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) November 16, 2022

वहीं 'राष्ट्रीय प्रेस दिवस' के अवसर पर ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक और यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने भी लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ से जुड़े सभी पत्रकारों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं।

Warm greetings to journalists and media persons on #NationalPressDay. A vigilant and free press is the keystone of an informed society and vibrant democracy. Let us pledge to make the fourth pillar free, fair and independent to speak the truth & disseminate unbiased information. pic.twitter.com/TPrLjApw41

— Naveen Patnaik (@Naveen_Odisha) November 16, 2022

लोकतंत्र के सजग प्रहरी के रूप में कार्यरत सभी ऊर्जावान, सक्रिय व समाज की उन्नति में अहम योगदान देने वाले पत्रकार बंधुओं को #राष्ट्रीय_प्रेस_दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं pic.twitter.com/3YupWYcrvE

— Brajesh Pathak (@brajeshpathakup) November 16, 2022

वहीं राज्यसभा सांसद कार्तिक शर्मा समेत तमाम अन्य नेताओं ने भी पत्रकारों को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की स्वतंत्रता और जिम्मेदारी के प्रतीक राष्ट्रीय प्रेस दिवस की देशभर के समस्त पत्रकार बंधुओं को हार्दिक शुभकामनाएं।
आप सभी सशक्त रूप से अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते रहें ऐसी कामना है।

— Kartik Sharma (@Kartiksharmamp) November 16, 2022

सभी पत्रकार साथियों को राष्ट्रीय प्रेस दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। राष्ट्रीय प्रेस दिवस हमें याद दिलाता है कि पत्रकारिता के उच्च नैतिक मानदंड होने चाहिए और उसके ऊपर किसी भी तरह का दबाव नहीं होना चाहिए।
निष्पक्ष प्रेस स्वस्थ लोकतंत्र की संजीवनी होता है।
आप सबको बहुत-बहुत बधाई।

— Kamal Nath (@OfficeOfKNath) November 16, 2022

मैं मीडिया के सभी निष्पक्ष व जिम्मेदार पत्रकारों की सच्ची पत्रकारिता की भावना हेतु सराहना करता हूँ। स्वतंत्र, निष्पक्ष और साहसिक पत्रकारिता के बल पर ही एक सशक्त राष्ट्र निर्माण संभव है। #राष्ट्रीय_प्रेस_दिवस पर मीडिया के सभी मित्रों को बहुत बहुत शुभकामनाएं। ? pic.twitter.com/zyOJIS6bxN

— Kuldeep Bishnoi (@bishnoikuldeep) November 16, 2022

राष्ट्रीय प्रेस दिवस !!!

लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए प्रेस की स्वतंत्रता बहुत ही महत्वपूर्ण है।

राष्ट्र के विकास में निष्पक्षता एवं सक्रियता के साथ अहम् योगदान देने वाले पत्रकारों को राष्ट्रीय प्रेस दिवस की बहुत बहुत शुभकामनाएं#NationalPressDay

— Kailash Vijayvargiya (@KailashOnline) November 16, 2022

समाचार4मीडिया की नवीनतम खबरें अब आपको हमारे नए वॉट्सऐप नंबर (9958894163) से मिलेंगी। हमारी इस सेवा को सुचारु रूप से जारी रखने के लिए इस नंबर को आप अपनी कॉन्टैक्ट लिस्ट में सेव करें।


गौरव द्विवेदी बने प्रसार भारती के CEO

इस पद पर गौरव द्विवेदी की नियुक्ति उनके पदभार ग्रहण करने की तारीख से पांच साल की अवधि के लिए प्रभावी होगी।

Last Modified:
Monday, 14 November, 2022

राष्ट्रीय प्रेस दिवस क्यों मनाया जाता है? - raashtreey pres divas kyon manaaya jaata hai?

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी गौरव द्विवेदी को ‘प्रसार भारती’ (Prasar Bharati) का चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) नियुक्त किया गया है। इस बारे में जारी आदेश के अनुसार इस पद पर गौरव द्विवेदी की नियुक्ति उनके पदभार ग्रहण करने की तारीख से पांच साल की अवधि के लिए प्रभावी होगी।

इस बारे में ‘सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय’ (MIB) की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि चयन समिति की सिफारिशों के बाद राष्ट्रपति ने गौरव द्विवेदी को पांच साल के लिए ‘प्रसार भारती’ का एग्जिक्यूटिव मेंबर (सीईओ) नियुक्त किया है। हालांकि इन आदेशों में यह साफ नहीं है कि गौरव द्विवेदी कब यहां अपना पदभार ग्रहण करेंगे।

बता दें कि गौरव द्विवेदी 1995 बैच के छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। इससे पूर्व गौरव द्विवेदी केरल, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में विभिन्न जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। वह मसूरी में आईएएस ट्रेनिंग एकेडमी के फैकल्टी मेंबर भी रह चुके हैं। वर्तमान में वह ‘इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय’ (Ministry of Electronics & Information Technology) में बतौर सीईओ तैनात हैं। बेहतर प्रशासन के लिए उन्हें प्राइम मिनिस्टर अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। 

समाचार4मीडिया की नवीनतम खबरें अब आपको हमारे नए वॉट्सऐप नंबर (9958894163) से मिलेंगी। हमारी इस सेवा को सुचारु रूप से जारी रखने के लिए इस नंबर को आप अपनी कॉन्टैक्ट लिस्ट में सेव करें।


DNAINDIA.COM के एडिटर सुशांत मोहन का हुआ प्रमोशन, बने CEO

जी मीडिया में ‘DNAINDIA.COM’ और ‘जी न्यूज’ (अंग्रेजी) के एडिटर सुशांत मोहन को सीईओ के पद पर प्रमोट किया गया है।

Last Modified:
Friday, 11 November, 2022

राष्ट्रीय प्रेस दिवस क्यों मनाया जाता है? - raashtreey pres divas kyon manaaya jaata hai?

जी मीडिया में ‘DNAINDIA.COM’ और ‘जी न्यूज’ (अंग्रेजी) के एडिटर सुशांत मोहन को सीईओ के पद पर प्रमोट किया गया है। वह India.com के सीईओ देवदास कृष्णन को रिपोर्ट करेंगे। उच्च पदस्थ सूत्रों ने हमारी सहयोगी वेबसाइट ‘एक्सचेंज4मीडिया’ से इस खबर की पुष्टि की है।

मोहन को मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है। जी मीडिया से पहले वह ‘ओपेरा न्यूज’ (ऐप), ‘नेटवर्क18’, ‘बीबीसी’, ‘फीवर104 एफएम’ और ‘ऑल इंडिया रेडियो’ में काम कर चुके हैं, जहां उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और पिछले ऑर्गनाइजेशन में उन्होंने डिजिटल स्ट्रैटजीस और कई सफल प्रोजेक्ट्स दिए हैं।
मोहन आईआईएमसी मीडिया संस्थान के छात्र रह चुके हैं और मास कम्युनेकशन में मास्टर डिग्री होल्डर हैं। 
 

समाचार4मीडिया की नवीनतम खबरें अब आपको हमारे नए वॉट्सऐप नंबर (9958894163) से मिलेंगी। हमारी इस सेवा को सुचारु रूप से जारी रखने के लिए इस नंबर को आप अपनी कॉन्टैक्ट लिस्ट में सेव करें।


‘India Today’ समूह में रोहित शरण की वापसी, अब मिली यह बड़ी जिम्मेदारी

'टाइम्स ऑफ इंडिया' डिजिटल के पूर्व एडिटर-इन-चीफ रोहित शरण अब ‘इंडिया टुडे’ (India Today) समूह में शामिल हो गए हैं।

Last Modified:
Friday, 11 November, 2022

राष्ट्रीय प्रेस दिवस क्यों मनाया जाता है? - raashtreey pres divas kyon manaaya jaata hai?

'टाइम्स ऑफ इंडिया' डिजिटल के पूर्व एडिटर-इन-चीफ रोहित शरण अब ‘इंडिया टुडे’ (India Today) समूह में शामिल हो गए हैं। 'इंडिया टुडे' समूह ने रोहित शरण को एडिटोरियल एडवाइजर के पद पर नियुक्त किया है।

इस बारे में ‘इंडिया टुडे’ समूह की वाइस चेयरपर्सन कली पुरी की ओर से एक स्टेटमेंट जारी किया गया है। इस स्टेटमेंट के अनुसार, ‘रोहित को करीब 30 साल का अनुभव है, जिसमें से आधे से ज्यादा समय हमारे साथ जुड़े रहे हैं। समूह के साथ उनकी यह तीसरी पारी है। अपनी इस पारी में वह तमाम स्ट्रैटेजिक और नए इनिशिएटिव्स पर काम करेंगे, जिनके बारे में बाद में घोषणा की जाएगी। वह मीडियाप्लेक्स से अपना कामकाज संभालेंगे और समूह के चेयरमैन अरुण पुरी व मुझे रिपोर्ट करेंगे।’

बता दें कि शरण इससे पहले ‘द टाइम्स ऑफ इंडिया’ (The Times of India) में मैनेजिंग एडिटर और ’द इकनॉमिक्स टाइम्स’ (The Economic Times) में एग्जिक्यूटिव एडिटर के तौर पर अपनी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। इसके अलावा वह ‘खलीज टाइम्स’ (Khaleej Times), ‘मनी टुडे’ (Money Today), ‘बिजनेस टुडे’ (Business Today) और ‘हार्वर्ड बिजनेस रिव्यू’ (Harvard Business Review) के इंडिया एडिशन समेत तमाम पब्लिकेशंस में अपनी भूमिका निभा चुके हैं।

शरण को मीडिया के क्षेत्र में काम करने का ढाई दशक से ज्यादा का अनुभव है। वह दो पब्लिकेशंस को री-लॉन्च कराने के साथ देश के पहले न्यूज मीडिया प्रॉडक्ट ‘made for mobile’ को लॉन्च कर चुके हैं। 

उन्हें देश के प्रमुख डेटा जर्नलिस्ट और विजुअलाइजर के रूप में जाना जाता है और उन्होंने अपने करियर में प्रमुख न्यूज ब्रैंड्स के लिए कई डेटा-आधारित स्टोरीटैलिंग प्रॉपर्टीज का शुभारंभ किया है। इनमें प्रमुख पत्रिकाओं और समाचार पत्रों का संपादन और चार प्रमुख पब्लिकेशंस का शुभारंभ शामिल है। इकनॉमिक्स में पोस्ट ग्रेजुएट रोहित को डाटा साइंस और डिजिटल जर्नलिज्म की गहरी समझ है।

समाचार4मीडिया की नवीनतम खबरें अब आपको हमारे नए वॉट्सऐप नंबर (9958894163) से मिलेंगी। हमारी इस सेवा को सुचारु रूप से जारी रखने के लिए इस नंबर को आप अपनी कॉन्टैक्ट लिस्ट में सेव करें।


एडिटर्स गिल्ड ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पत्रकारों को बाहर निकाले जाने की आलोचना

एडिटर्स गिल्ड ने कहा एक ऐसे व्यक्ति द्वारा मीडिया चैनलों को चयनात्मक तरीके से निशाना बनाना परेशान करने वाली घटना है, जो उच्च संवैधानिक पद पर काबिज हैं

Last Modified:
Thursday, 10 November, 2022

राष्ट्रीय प्रेस दिवस क्यों मनाया जाता है? - raashtreey pres divas kyon manaaya jaata hai?

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान द्वारा सोमवार को कोच्चि में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दो अलग-अलग चैनलों से जुड़े पत्रकारों को बाहर किए जाने के मामले में एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने नाराजगी व्यक्त की है।

एडिटर्स गिल्ड ने अपने बयान में कहा कि एक ऐसे व्यक्ति द्वारा मीडिया चैनलों को चयनात्मक तरीके से निशाना बनाना बहुत ही परेशान करने वाली घटना है, जो उच्च संवैधानिक पद पर काबिज हैं और जिन्हें प्रेस की स्वतंत्रता सहित लोकतांत्रिक मूल्यों का संरक्षक माना जाता है।

मीडिया को सत्ता में बैठे लोगों की आलोचना करने का अधिकार है और आलोचनात्मक कवरेज प्रेस मीट तक पहुंच से इनकार करने की वजह नहीं हो सकती है। लिहाजा एडिटर्स गिल्ड ने मीडिया को सार्वजनिक क्षेत्र में सूचना तक पहुंच से रोकने की बढ़ती प्रवृत्ति पर चिंता जताई है।

EGI takes strong exception to arbitrary act by the Governor of Kerela of expelling journalists of two news channels from a press meet on Nov 7. Guild notes with concern the increasing tendency of selective targeting of media and blocking access to information in public domain. pic.twitter.com/XGstDfiRJP

— Editors Guild of India (@IndEditorsGuild) November 8, 2022

बता दें कि राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने 7 नवंबर को कोच्चि में आयोजित एक प्रेस मीट के दौरान ‘कैराली न्यूज’ और ‘मीडिया वन’ चैनलों के पत्रकारों को बाहर जाने के लिए कह दिया था। उन्होंने नाराज होते हुए कहा था कि वह इन दो चैनलों से बात नहीं करेंगे। इसके बाद उन्होंने तब तक मीडिया से बात नहीं की, जब तक चैनलों के पत्रकारों को वहां से हटा नहीं दिया गया।

इसके बाद उन्होंने कहा कि मैंने मीडिया को बहुत महत्वपूर्ण माना है। मैंने हमेशा मीडिया को जवाब दिया है, लेकिन खुद को अब और समझाने में सक्षम नहीं हूं, जो मीडिया के रूप में वास्तव में पार्टी कैडर हैं। उन्होंने आगे कहा कि यह लोग एक पार्टी के सदस्य हैं इसलिए यदि इन चैनलों में से कोई भी प्रेस मीटिंग में भाग ले रहा है, तो कृपया चले जाओ। अगर यहां ‘कैराली’ और ‘मीडिया वन’ के संवाददाता हैं, तो मैं चला जाऊंगा। मैं इन लोगों से बात नहीं करूंगा।

इसके बाद राज्यपाल ने दावा किया कि ‘मीडिया वन’ शाह बानो मामले को लेकर उनसे केवल बदला ले रहा है। उन्होंने कहा, ‘आप (मीडिया वन) मेरे खिलाफ अभियान चला रहे हैं।’

बता दें कि इससे पहले राजभवन ने इन दोनों चैनलों सहित चार मलयालम चैनलों को 24 अक्टूबर को राज्यपाल की एक प्रेस बैठक में भाग लेने से रोक दिया था।

गौरतलब है कि ‘कैराली न्यूज’ सत्तारूढ़ माकपा का चैनल है। इसके अलावा चैनल ‘मीडिया वन’ को सुरक्षा मंजूरी के मुद्दों पर सूचना-प्रसारण से लाइसेंस नवीनीकरण का सामना करना पड़ रहा है।

समाचार4मीडिया की नवीनतम खबरें अब आपको हमारे नए वॉट्सऐप नंबर (9958894163) से मिलेंगी। हमारी इस सेवा को सुचारु रूप से जारी रखने के लिए इस नंबर को आप अपनी कॉन्टैक्ट लिस्ट में सेव करें।


‘जी मीडिया’ में इस बड़े पद पर अपनी भूमिका निभाते रहेंगे जॉय चक्रबर्ती

नए मैनेजमेंट के कामकाज को प्रभावी रूप से सुनिश्चित करने के लिए अभय ओझा, मधु सोमन और देवदास कृष्णन के साथ जॉय चक्रबर्ती को कंपनी के कार्यकारी बोर्ड के लिए भी चुना गया है।

Last Modified:
Thursday, 10 November, 2022

राष्ट्रीय प्रेस दिवस क्यों मनाया जाता है? - raashtreey pres divas kyon manaaya jaata hai?

‘जी’ (Zee) ने ‘जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड’ (ZMCL), ‘IndiaDotcom Digital Pvt Ltd (IDPL) और ‘Diligent Media Corporation Limited’ (DMCL) बिजनेस में कई बड़े फेरबदल किए हैं। इन बदलावों के तहत नए मैनेजमेंट ढांचे के लिए यहां क्लस्टर की व्यवस्था खत्म की जा रही है। हालांकि, ‘जी’ (Zee) द्वारा किए गए तमाम बदलावों के बावजूद जॉय चक्रबर्ती 'जी मीडिया' के चीफ बिजनेस ऑफिसर बने रहेंगे।

बता दें कि जॉय चक्रबर्ती ने इसी साल अगस्त में ‘जी मीडिया’ (Zee Media) में बतौर चीफ बिजनेस ऑफिसर जॉइन किया था। कंपनी की ओर से जारी स्टेटमेंट के अनुसार, जॉय चक्रबर्ती पूर्व की तरह मार्केटिंग, डिस्ट्रीब्यूशन और रेवेन्यू से जुड़े कार्यों की देखरेख करना जारी रखेंगे।

नए मैनेजमेंट के कामकाज को प्रभावी रूप से सुनिश्चित करने के लिए अभय ओझा, मधु सोमन और देवदास कृष्णन के साथ जॉय चक्रबर्ती को कंपनी के कार्यकारी बोर्ड के लिए भी चुना गया है।

जॉय चक्रबर्ती इससे पहले ‘गोल्डमाइंस टेलीफिल्म्स‘ (Goldmines Telefilms) में ब्रॉडकास्टिंग के सीईओ (CEO) के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। जॉय चक्रबर्ती को मीडिया में काम करने का करीब तीन दशक का अनुभव है। पूर्व में वह ‘टीवी18’ (TV-18) और ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ (Times of India) समूह के साथ भी काम कर चुके हैं।

‘नेशनल डिफेंस एकेडमी’ (National Defence Academy) से स्नातक जॉय चक्रबर्ती ने एनएमआईएमएस से मार्केटिंग मैनेजमेंट में प्रबंधन की डिग्री ली है। इसके अलावा उन्होंने 'हॉर्वर्ड बिजनेस स्कूल' से एडवांस्ड मैनेजमेंट प्रोग्राम भी किया है।

समाचार4मीडिया की नवीनतम खबरें अब आपको हमारे नए वॉट्सऐप नंबर (9958894163) से मिलेंगी। हमारी इस सेवा को सुचारु रूप से जारी रखने के लिए इस नंबर को आप अपनी कॉन्टैक्ट लिस्ट में सेव करें।


ZEE में हो रहे बदलाव के तहत IDPL के देवदास कृष्णन को मिली ये नई जिम्मेदारी

जी मीडिया (Zee Media Corp) ने ZMCL, IDPL और DMCL के बिजनेस में फेरबदल की घोषणा की है

Last Modified:
Thursday, 10 November, 2022

राष्ट्रीय प्रेस दिवस क्यों मनाया जाता है? - raashtreey pres divas kyon manaaya jaata hai?

जी मीडिया (Zee Media Corp) ने ZMCL, IDPL और DMCL के बिजनेस में फेरबदल की घोषणा की है। दरअसल, कंपनी के आधिकारिक बयान के मुताबिक, नए मैनेजमेंट स्ट्रक्चर के लिए रास्ता तैयार करने को लेकर क्लस्टर की व्यवस्था को ही खत्म किया जा रहा है।

बदलाव के बाद इंडियाडॉटकॉम (Indiadotcom) के देवदास कृष्णन अब डिलिजेंट मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड (DMCL) के बिजनेस के साथ-साथ ZMCL के इंडियाडॉटकॉम डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड (आईडीपीएल) और अपने पहले से संभाल रहे ब्रैंड्स के बिजनेस को संभालेंगे।

कृष्णन जून 2022 में चीफ बिजनेस ऑफिसर के तौर पर जी मीडिया की डिजिटल प्रॉपर्टी IDPL के साथ जुड़े थे। IIM के पूर्व छात्र रह चुके कृष्णन को P&L संचालन के विविध पहलुओं को लेकर अच्छा खासा अनुभव है। कृष्णन नोएडा स्थित कार्यालय से IDPL की ग्रोथ स्ट्रैटजी, बिजनेस प्लान्स और सेल्स के लक्ष्य की जिम्मेदारी संभालेंगे। इससे पहले, वह सितंबर 2021 और जून 2022 के बीच वह ‘सिम्फनी लिमिटेड’ (Symphony Limited) में बिजनेस हेड के तौर पर कार्यरत थे। वह ‘माइस्कूलपेज’  (MySchoolPage) के सीईओ भी रह चुके हैं।

समाचार4मीडिया की नवीनतम खबरें अब आपको हमारे नए वॉट्सऐप नंबर (9958894163) से मिलेंगी। हमारी इस सेवा को सुचारु रूप से जारी रखने के लिए इस नंबर को आप अपनी कॉन्टैक्ट लिस्ट में सेव करें।