राजस्थान में अभी कौन सी वैकेंसी निकली है - raajasthaan mein abhee kaun see vaikensee nikalee hai

राजस्थान के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) का शानदार मौका सामने आया है। राजस्थान में कई पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन (RPSC) द्वारा विभिन्न एडमिनिस्ट्रेटिव और टेक्निकल पदों पर भर्ती की जानी है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के जरिए कुल 118 पदों को भरा जाएगा। आवेदन करने की आखिरी तारीख 27 सितंबर 2022 है। वैकेंसी के संबंध में अधिक जानकारी नीचे दी गई है।

वैकेंसी डिटेल
असिस्टेंट इंजीनियर- 41 पद
रिवेन्यू ऑफिसर आरओ ग्रेड II- 14 पद
एग्जीक्यूटिव ऑफिसर ईओ ग्रेड IV- 63 पद

कुल पद- 118

योग्यता
असिस्टेंट इंजीनियर पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से बीई की डिग्री होनी चाहिए।

रेवेन्यू ऑफिसर और एग्जीक्यूटिव ऑफिसर पदों पर किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

उम्र सीमा
इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र 40 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। राज्य के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग के पुरुषों को उम्र सीमा में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी। वहीं सामान्य वर्ग की महिला और राजस्थान की आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिला को 5 वर्ष की छूट दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार भर्ती का नोटिफिकेशन चेक कर लें।

आवेदन फीस
सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 350 रुपए आवेदन फीस देनी होगी। जबकि आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन फीस के रूप में 250 रुपए देने होंगे।

ऐसे करें अप्लाई
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- इसके बाद होमपेज पर दिए गए ‘LOCAL SELF GOVERNMENT DEPT. EXAM 2022 (RPSC)’ के लिंक पर क्लिक करें।
- अब एसएसओ पोर्टल पर रजिस्टर करें और जिस पद के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, उसका एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
- अब डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें, फीस जमा करें और फॉर्म सबमिट कर दें।
- सभी प्रक्रिया को पूरा करने के बाद एप्लीकेशन का प्रिंट निकाल लें।

Notification PDF Link

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म... पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

राजस्थान में 2022 में कौन कौन सी वैकेंसी आने वाली है?

राजस्थान प्रयोगशाला सहायक भर्ती 461 पदों पर और राजस्थान पुस्तकालय अध्यक्ष ग्रेड थर्ड भर्ती 461 पदों पर आने वाली है। इसके अतिरिक्त 1000 पदों पर विशेष शिक्षक भर्ती, जलदाय विभाग और फॉरेस्ट गार्ड भर्ती 2022 आ रही है। जल्द ही इन सभी भर्तियों के नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।

अभी राजस्थान में कौन कौन सी भर्तियां चल रही है?

Latest free job alert rajasthan 2022.
नाबार्ड 175 विकास सहायक भर्ती NABARD DA Recruitment (10/10/2022).
स्टेट बैंक 5008 क्लर्क भर्ती SBI Clerk Recruitment (27/09/2022).
खाद्य निगम 5043 JE, सहायक और स्टेनो भर्ती FCI Recruitment (05/10/2022).
स्टेट बैंक में 665 AM, DM, CRE भर्ती SBI Recruitment (20/09/2022).

12वीं के बाद कौन सी नौकरी मिल सकती है?

12वीं के बाद एक अच्छे करियर के लिए आप ये 8 प्रमुख सरकारी नौकरियों में से कोई एक कर सकते है:.
भारतीय सेना.
भारतीय वायु सेना.
भारतीय नौसेना.
पुलिस कांस्टेबल.
असिस्टेंट लोको पायलट.
स्टेनोग्राफर.
Postal Assistant..
लोअर डिविजनल क्लर्क.

राजस्थान में कितनी जगह निकली है?

RPSC और कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से 82 हजार भर्तियों के लिए कैंलेडर जारी किया है. राज्य सरकार ने हर 75 हजार नौकरियां (RPSC Recruitment 2022) देने की घोषणा की थी. अबतक 2.25 लाख से ज्यादा देने थे लेकिन केवल 1 लाख 19 हजार नौकरियां दी गई है. केवल 559 पदों पर ही भर्तियां (Rajasthan Govt jobs 2022) की गई हैं.