पूर्ति अनुसूची और पूर्ति वक्र क्या हैं ?

Solution : पूर्ति का नियम-यह बताता है कि अन्य बातें समान रहें तो वस्तु की कीमत तथा पूर्ति में धनात्मक संबंध पाया जाता है। अर्थात् ज्यों-ज्यों वस्तु की कीमत बढ़ती है, इसकी पूर्ति भी बढ़ती है। अन्य बातें समान रहे. की मान्यता का अर्थ है कि कीमत के अलावा .अन्य तत्व स्थिर रहें। इसमें अन्य पदार्थों की कीमत, आगतों की कीमतें, संबंधित वस्तुओं की कीमतों तथा करों में परिवर्तन भविष्य संबंधी सम्भावनाएँ तथा उत्पादन तकनीक आदि स्थिर रहें। अन्य कारक समान रहने पर वस्तु की कीमत में वृद्धि होने पर उत्पादक उसकी अधिक पूर्ति करता है तथा वस्तु की कीमत में कमी होने पर उत्पादक वस्तु की कम मात्रा में पूर्ति करता है। इसे पूर्ति का नियम कहते हैं। पूर्ति के नियम को पूर्ति अनुसूची व वक्र की सहायता से समझाया जा सकता है <br> <img src="https://d10lpgp6xz60nq.cloudfront.net/physics_images/UNQ_HIN_10Y_QB_ECO_XII_QP_E01_011_S01.png" width="80%"> <br> पूर्ति अनुसूची विभिन्न कीमतों पर वस्तु की पूर्ति की गई मात्राओं को दर्शाती है। जैसे-जैसे कीमतों में बढ़ोतरी होती है, तो पूर्ति की मात्रा भी बढ़ती है पूर्ति वक्र का ढाल धनात्मक है जो इस बात को दर्शाता है कि पूर्ति की मात्रा वस्तु की कीमत बढ़ने पर बढ़ जाती है।

पूर्ति अनुसूची और पूर्ति वक्र क्या है?

एक लाभ-अधिकतम करने वाली फर्म विभिन्न कीमतों पर बेचने को इच्छुक होगी, जबकि कीमत दी हुई है तथा बाज़ार पूर्ति वक्र हमें विभिन्न कीमतों पर किसी वस्तु की उस मात्रा को बताती है, जिसे सभी फर्में सम्मिलित रूप से पूर्ति करने की इच्छुक होंगी, जबकि प्रत्येक फर्म के लिए कीमत दी हुई है ।

पूर्ति अनुसूची से क्या तात्पर्य है?

पूर्ति अनुसूची एक तालिका है जो वस्तु की विभिन्न संचय कीमतों पर बिक्री के लिए प्रस्तुत की जाने वाली उस वस्तु की विभिन्न मात्राओं को दर्शाती है। बाजार की पूर्ति अनुसूची :— बाजार में किसी विशेष वस्तु का उत्पादन करने वाली सभी फर्मों की पूर्ति के योग को कहते हैं।

पूर्ति से क्या आशय है बताइए?

पूर्ति शब्द का अर्थ किसी वस्तु की उस मात्रा से लगाया जाता है, जिसे को विक्रेता 'एक निश्चित समय' तथा 'एक निश्चित कीमत' पर बाजार में बेचने के लिए तैयार रहते हैं।

पूर्ति और आपूर्ति में अंतर क्या है?

पूर्ति का अर्थ होता है पूरा करना, जबकि आपूर्ति का अर्थ है वितरित करना (supply)।