पूजा करते समय जल गिर जाए तो क्या होता है? - pooja karate samay jal gir jae to kya hota hai?

सनातन धर्म में पूजा का काफी अधिक महत्व है। किसी भी शुभ काम को करने के लिए मुहूर्त के सात पूजन का ख्याल रखा जाता है। इतना ही नहीं कुछ अपशगुन हो जाता है तो तुरंत ही रुक जाते हैं और ये सोचने लगते हैं कि क्या आने वाले समय में किसी विपदा का सामना करना पड़ सकता है। इसी तरह कई बार जल्दबाजी में हाथों से चीजें गिर जाती है। आमतौर पर ये आम बात हैं लेकिन ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक पूजा से संबंधित कुछ चीजों को हाथों से गिरना अशुभ माना जाता है। माना जाता है कि कई बार देवी-देवता शुभ और अशुभ संकेत देते हैं जिन्हें पहचान कर व्यक्ति आने वाली समस्याओं को जान सकता है। जानिए ऐसी कौन सी चीजें हैं जिनके गिरना अशुभ माना जाता है।

हाथों से ये चीजें गिरना होता है अशुभ

दीपक

अगर पूजा करते समय अचानक से दीपक गिर जाए, तो ये अशुभ माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हाथों से दीपक गिरना किसी अनहोनी का संकेत हो सकता है। ऐसे में कुल देवता की पूजा करनी चाहिए। भूल चूक के लिए माफी मांगते हुए दोबारा दीपक जला देना चाहिए।

प्रसाद गिरना

कई बार अचानक से हाथों से प्रसाद गिर जाता है। इसे भी अपशगुन माना जाता है। इसका मतलब है कि व्यक्ति की कोई चाहत होते होते रह गई है। काम में कोई न कोई बाधा आएगी। ऐसे में आप प्रसाद को उठाकर माथे से लगाएं। इसके बाद खा लें या फिर किसी गमले में रख दें। कभी भी प्रसाद का अनादर नहीं करना चाहिए।

सिंदूर का गिरना

स्त्री के सोलह श्रृंगारों में से एक सिंदूर भी शुभ और अशुभ संकेत दे सकता है। इसके साथ ही हर देवी को लगाना शुभ माना जाता है। अगर पूजा करते समय सिंदूर की डिब्बी हाथ से गिर जाए , तो समझ लें कि आने वाले समय में परिवार या फिर पति के ऊपर कोई संकट आने वाला है। इसलिए गिरने पर कभी भी इसे पैर या फिर झाड़ू से न उठाएं, बल्कि किसी साफ कपड़े से उठाकर डिब्बी में रख लें। अगर सिंदूर गंदा हो गया है तो जल में प्रवाहित कर दें।

मूर्ति या तस्वीर का गिर जाना

कई बार अचानक से हाथ लगकर मूर्ति या फिर तस्वीर टूट जाती है। इसे भी अशुभ माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा होने पर घर के किसी बड़े सदस्य के ऊपर कोई संकट आने वाला है या फिर परिवार के लोगों के जीवन में कोई उथल-पुथल होने वाली है। इसलिए अगर मूर्ति टूट गई हैं तो क्षमा याचना करके इस खंडित तस्वीर या मूर्ति को जल में प्रवाहित कर लें या फिर जमीन में गाड़ देना चाहिए।

पूजा करते समय जल गिर जाए तो क्या होता है? - pooja karate samay jal gir jae to kya hota hai?
हाथ से दीपक गिरना

कई बार अक्सर ऐसा होता है कि पूजा करते समय हाथ से दीपक गिर जाता है। हाथ से दीपक गिरना एक अशुभ संकेत माना जाता है। यदि आपके हाथ से दीपक एक दो बार गिरता है तो इसमें चिंता करने की कोई बात नहीं है। लेकिन यदि आपके हाथ से दीपक का गिरना बार-बार हो रहा है तो यह एक अशुभ संकेत होता है। यह संकेत होता है कि आपके जीवन में समस्याएं आने वाले हैं। हाथ से किसी वस्तु का गिरना और बार-बार गिरना घर में किसी प्रकार के वास्तु दोष का संकेत भी हो सकता है। हाथ से दीपक गिरने के साथ-साथ इन चीजों का गिरना भी अशुभ होता है।

उबलता हुआ दूध गिरना

कई बार ऐसा होता है कि दूध गर्म करते समय वह अचानक ही बर्तन से बाहर आकर जमीन पर गिर जाता है। बता दें कि दूध को चंद्रमा से जोड़कर देखा जाता है। ऐसे में यदि दूध को उबलते समय वह अक्सर गिर जाता है नीचे तो यह किस बात का संकेत होता है कि आपके जीवन में सुख समृद्धि में कमी आने वाली है। उबलता हुआ दूध गिरना परिवार में और घर में लड़ाई झगड़े को भी दर्शाता है। ऐसी मान्यताएं हैं कि दूध के गिरने से परिवार पर वित्तीय संकट आता है।

नमक का गिरना

काम करते-करते अचानक ही हाथ से नमक अगर गिर जाता है तो यह भी एक अशुभ संकेत होता है। भारत ही नहीं बल्कि भारत से बाहर भी नमक का गिरना शुभ माना जाता है। यूक्रेन, रोमानिया जैसे देशों में नमक का गिरना दुर्भाग्य माना जाता है। भारतीय ज्योतिष की बात करें तो नमक का गिरना शुक्र और चंद्रमा के कमजोर होने का संकेत माना जाता है। शुक्र ग्रह के कमजोर होने से जातक को अपने जीवन में परेशानियां झेलनी पड़ती है। दांपत्य जीवन में हमेशा लड़ाई झगड़े होते रहते हैं।

  • भगवान हनुमान की पूजा मंगलवार के दिन करने से होते हैं जीवन के सारे कष्ट दूर
  • मंदिर में घी गिरना क्यों माना जाता है अशुभ? जानें दुष्प्रभाव से कैसे बचें
  • घर के मंदिर में भगवान की प्रतिमा कितनी बड़ी रखनी चाहिए, जानें

नमक का गिरना चंद्रमा के कमजोर होने का भी संकेत होता है। चंद्रमा के कमजोर होने से व्यक्ति को सांस से संबंधित बीमारियां होने का खतरा रहता है। यदि हाथ से अचानक ही काली मिर्च गिरकर जमीन पर बिखर जाता है तो यह इस बात का संकेत होता है कि आपका किसी करीबी रिश्तेदार से संबंध खराब हो सकते हैं। ऐसे में नमक का गिरना कहीं से भी शुभ नहीं माना जा सकता है। पढ़ें- पूजा घर में किस तरह की मूर्तियाँ होती हैं शुभ, जानें कौन सी मूर्ति रखनी चाहिए?

गेहूं और चावल का गिरना

घर में अन्न का गिरना भगवती अन्नपूर्णा देवी का अपमान माना जाता है। मां अन्नपूर्णा के नाराज होने से आपके घर में आर्थिक समस्याएं आने लगती है। घर में खाने पीने की चीजों में कमी आने लगती है। अक्षत मां लक्ष्मी को अति प्रिय है। इसलिए घर में अन्न का अपमान होना या गिरना अशुभ माना जाता है। यदि आपके घर में ऐसा रोज होता है या बार-बार होता है तो इससे लक्ष्मी आपसे रूप सकती है। यदि अनजाने में आपके हाथ से अनाज गिर जाए या फिर आपके द्वारा गलती से अनाज के ऊपर पैर रखा जाए तो उसे उठाकर अपने माथे से लगा लें और इस गलती के लिए मां अन्नपूर्णा से क्षमा मांगें।

तेल का पात्र गिरना

यदि आपके हाथ से अचानक तेल का पात्र गिर जाता है और तेल बिखर जाता है तो यह भी एक अशुभ संकेत माना जाता है। यदि आपके साथ ऐसा अक्सर होता है तो यह संकेत होता है कि आपके परिवार के ऊपर कोई बहुत बड़ा संकट आने वाला है। आपके जीवन में और आपके परिवार के ऊपर कर्ज का बोझ बढ़ने वाला है। यदि आपके साथ ऐसा बार बार होता है तो सावधान हो जाएं और अपने फालतू के खर्चों पर लगाम लगाएं।

हाथ से दीपक गिरना या पूजा की थाली गिरना

पूजा पाठ करते समय कई बार हाथ से अचानक दीपक या पूजा की सामग्री गिर जाती है। हाथ से दीपक गिरना एक अशुभ संकेत माना जाता है। यदि आपके साथ ऐसा होता है तो यह माना जाता है कि आपकी पूजा को ईश्वर ने स्वीकार नहीं किया है। आपकी पूजा में कोई गलती है। यह आपके जीवन में आने वाली किसी विपत्ति का संकेत भी हो सकता है। पूजा के दौरान दिए का अचानक बुझ जाना भी अशुभ होता है। यदि आपके साथ ऐसा होता है तो आपको ईश्वर से प्रार्थना करनी चाहिए कि आने वाले वक्त में वह आपके साथ सबकुछ अच्छा करें और सभी संकटों से मुक्ति प्रदान करें।

  • मंदिर में माचिस क्यों नहीं रखनी चाहिए, पूजा घर में कितनी फोटो रखनी चाहिए?
  • घर में कुत्ता पालना शुभ होता है या अशुभ, जानें क्या होता है
  • घर में किन पौधे को नहीं लगाना चाहिए, कौन सा पौधा होता है अशुभ

हाथ से सिंदूर का गिरना

स्त्रियों के लिए सिंदूर को सौभाग्य की निशानी मानी जाती है। हाथ से सिंदूर का गिरना बहुत ही बुरा संकेत माना जाता है। यह संकेत होता है कि आपके पति आने वाले समय में किसी बड़ी परेशानी में फंस सकते हैं। आपके पति पर कोई बड़ी विपत्ति आने वाली है। यह आपके जीवन में धन और व्यापार से संबंधित हानि होने का भी संकेत करता है। सिंदूर का गिरना स्त्रियों के लिए एक बुरा संकेत होता है। यदि आपके साथ ऐसा हो गया है तो ईश्वर से सब कुछ अच्छा हो इस बात की प्रार्थना करें।

हाथ से पानी का गिलास गिर जाना

पानी को जीवनदायिनी माना जाता है। पानी के बिना मनुष्य अपने जीवन में कोई भी कार्य नहीं कर सकता है। इसके अलावा खाने-पीने से लेकर हर प्रकार के कार्यों में पानी की महत्ता बहुत अधिक होती है। यदि आपके हाथ से पानी का गिलास गिर जाता है तो यह एक अशुभ संकेत होता है। यदि आपके साथ ऐसा होता है तो यह संकेत होता है कि आपके परिवार में कोई व्यक्ति बीमार पड़ सकता है। उनकी बीमारी का इलाज कराने के लिए आपको बहुत ज्यादा धन खर्च करना पड़ सकता है। ऐसे में आप की आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है और आपको समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

पूजा करते समय जल गिरने से क्या होता है?

माना जाता है कि पूजा के लिए कलश में जल भरकर ले जाते समय अगर हाथ से गिर जाए, तो इसे अशुभ संकेत माना जाता है. जल से भरा लोटा, या फिर पानी से भरे गिलास का हाथ से गिर जाना शुभ नहीं होता. हाथ से पानी का गिरना का मतलब होता है पितरों का नाराज होना. ऐसा होना पर परिवार में परेशानी का सामना (water kalash) करना पड़ता है.

पूजा करते समय गलत विचार क्यों आते हैं?

पूजा करते समय गंदे विचार आने का कारण एक शुद्ध मन और दूसरा अशुद्ध मन. अशुद्ध मन होने पर व्यक्ति के मन में कामनाएं उत्पन्न होने लग जाती है. वहीं, कामनाओं रहित मन को शुद्ध मन माना जाता है. मान्यता है कि अगर व्यक्ति शुद्ध मन के साथ भगवान की भक्ति करता है, तो उसे ज्ञान और मोक्ष की प्राप्ति होती है.

पूजा घर में कौन सी गलती नहीं करना चाहिए?

वास्तु शास्त्र के अनुसार मंदिर में कभी भी टूटी या खंडित मूर्ति नहीं रखनी चाहिए. ... .
वास्तु के अनुसार, पूजा घर में कभी भी एक ही देवी-देवता की अधिक मूर्ति नहीं रखनी चाहिए. ... .
पूजा घर में कभी भी फटी धार्मिक पुस्तकें नहीं रखनी चाहिए. ... .
पूजा घर में देवी -देवता को कभी भी खंडित अक्षत नहीं चढ़ाने चाहिए..

भगवान की फोटो गिरने से क्या होता है?

भगवान की मूर्ति और तस्वीर का गिरना ऐसी मान्यता है कि इससे परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य के ऊपर कोई संकट आ सकता है। इस तरह की घटना होने पर परिवार में कोई बड़ा उथल-पुथल भी होता है। अगर मूर्ति या तस्वीर गलती से टूट फूट जाए तो जल में प्रवाहित कर देना चाहिए।