नारियल के पेड़ में क्या डालना चाहिए? - naariyal ke ped mein kya daalana chaahie?

नारियल से पौधा लगाते समय ध्यान रखें कि इसकी आँख को कोई नुकसान न पहुंचे क्योंकि इसी में से नए अंकुर फूटते हैं!

नारियल को हमारे यहाँ बहुत-से कामों में इस्तेमाल में लिया जाता है। कच्चा नारियल का पानी और मलाई का कोई जवाब नहीं तो वहीं थोड़ा सख्त छिलके वाला नारियल, हर शुभ काम में इस्तेमाल होता है। और फिर इसके सूखने के बाद, इससे नारियल पाउडर आदि बनाया जाता है।

दक्षिण भारत में तो शायद आपको हर एक घर में नारियल का पेड़ मिले और वहां इसकी खेती भी होती है। उत्तर भारत में भी इसे लगाया जा सकता है। आप अपने घर में या फिर आसपास कहीं भी खुली जगह में इसे लगा सकते हैं। नारियल का पेड़ आप पूजन वाले नारियल से उगा सकते हैं।

बहुत ही आसान स्टेप्स हैं नारियल का पौधा उगाने के लिए, जो अगर आप सही तरह से फॉलो करें तो आपको सफलता अवश्य मिलेगी।

ऐसे उगाएं नारियल का पौधा:

1 – सबसे पहले एक अच्छा पानी से भरा हुआ नारियल लीजिये, आकार में थोड़ा बड़ा हो।

2- अब उस नारियल की सभी जटाएं/छिलके निकाल दीजिये, ध्यान रखिये की नारियल की आंख को कोई नुकसान न पहुचे।

नारियल के पेड़ में क्या डालना चाहिए? - naariyal ke ped mein kya daalana chaahie?
Take a Coconut and remove all the coir from it

3- अगर आप नारियल को हमेशा पॉट की मिट्टी से बाहर रखना चाहते है तो उसको किसी फ़ाइल या कानश या सैंड पेपर/ रेगमाल से घिस के चिकना कर लीजिए। और अगर नही तो इस स्टेप को स्किप कर सकते है।।। नारियल को पॉट से बाहर सिर्फ बोन्साई बनाने वाले रखते है।

नारियल के पेड़ में क्या डालना चाहिए? - naariyal ke ped mein kya daalana chaahie?

4 – अब एक बकेट में गुनगुना पानी लीजिये ओर उसमे इस नारियल को डूबा के रख दीजिए। चूँकि नारियल पानी मे तैरता है इसलिए आपको कोई वजन रखना होगा ताकि नारियल नीचे बैठा रहे। नारियल को कम से कम 4 से 5 दिन तक पानी मे रखना है। और ध्यान रखना है कि नारियल की आंखे ऊपर की ओर रहे। ऐसे तो पानी बदलने की आवश्यकता नही है पर अगर पानी मे लार्वा हो जाये तो बदल सकते है। पानी गुनगुना होना चाहिए ज्यादा गर्म नही।

नारियल के पेड़ में क्या डालना चाहिए? - naariyal ke ped mein kya daalana chaahie?
Put it in lukewarm water

5 – 4 से 5 दिनों के बाद आप देखेगे की नारियल का साइज थोड़ा बढ़ गया है और उसका कलर भी डार्क हो गया है। बस अब ये नेक्स्ट स्टेप के लिए तैयार हैं।

6 – अब इस नारियल को किसी कटोरी पर रख के किसी एयरटाइट पॉलिथीन में रख दीजिए। और कटोरी में ओर पॉलिथीन में थोड़ा पानी डाल लीजियेगा।

नारियल के पेड़ में क्या डालना चाहिए? - naariyal ke ped mein kya daalana chaahie?
Put it on a bowl filled with water

7 – 30 से 45 दिन बाद आपको किसी एक आंख में से एक छोटा सा वाइट रुट निकलता हुआ दिखेगा। अभी इसको ओर ऐसे ही रहने देना हैं।

8 – जब तक ये रुट 4 से 5 इंच का न हो जाये इसको पॉट में शिफ्ट नही करना है। और हाँ जब पॉलिथीन में रखा हो तो इसको ज्यादा हिलाना डुलाना नही है। नहीं तो इसके अंकुरित होने की संभावना कम हो जाएगी।

नारियल के पेड़ में क्या डालना चाहिए? - naariyal ke ped mein kya daalana chaahie?
Put this coconut and bowl in an airtight polybag filled with some water.

9 – जब आपको लगे कि रुट 4 से 5 इंच की हो गयी है या ओर एक दो रुट आ गयी है तो आप इसे पॉट में शिफ्ट कर सकते है।

10 – पॉट में आप 60% रिवर सैंड (रेत) ओर 30% गार्डन साइल (दोमट मिट्टी) और 10% गोबर खाद ले कर इसको लगा दीजिये। कोकोपीट थोड़ा ले सकते है पर ज्यादा नही। नारियल को मिट्टी में पानी ठहरने की जरूरत नहीं होती है।

11 – अगर बोन्साई जैसे ग्रो करना चाहते है तो किसी कटी हुई प्लास्टिक की बोतल की सहायता से पॉट से ऊपर रख के लगा सकते है।

नारियल के पेड़ में क्या डालना चाहिए? - naariyal ke ped mein kya daalana chaahie?
Put it in a pot

12 – अगर बारिश के अलावा किसी ओर मौसम में लगा रहे है तो गमले को किसी एयरटाइट पॉलिथीन से कवर कर दीजिए पहली बार अच्छे से पानी देकर।

13 – अगर लगता है कि पानी सूख रहा है गमले का तो गमले में नीचे ट्रे रख के पानी दीजिये। बारिश में जरूरत नही है मौसम में वैसे ही नमी रहती है।

14 – स्टेप 12 में जो पॉलिथीन लगाई है उसको जब तक नही निकलना है जब तक कि नई शूट न निकल आये और ये 5से 6 इंच की न हो जाये।

15 – गर्मी के दिनों में मल्चिंग कर दीजिए ताकि गमले की मिट्टी में नमी रहे।

नारियल के पेड़ में क्या डालना चाहिए? - naariyal ke ped mein kya daalana chaahie?
Coconut Plant

16 – मेरे पहले 3 नारियल मे से 2 अंकुरित हुए थे और ये एक अभी 4 से 5 दिन पहले लगाया है। समय समय पर आपको अपडेट देता रहुगा इसकी।

17 – नारियल उगाना बहुत धैर्य का काम है इसलिए प्राम्भिक असफलता पर निराश न हो, लगे रहे। सफलता अवश्य मिलेगी। मेरा भी पहला प्रयास असफल रहा था। पर उसके बाद के सभी सफल।

एक बात और अगर आप नारियल को सीधा रखते है तो मतलब आंखे ऊपर की तरफ़ तो नारियल कभी खराब नही होगा।

लेखक: मनीष शर्मा 


यदि आपको इस कहानी से प्रेरणा मिली है, या आप अपने किसी अनुभव को हमारे साथ साझा करना चाहते हो, तो हमें पर लिखें, या Facebook और Twitter पर संपर्क करें। आप हमें किसी भी प्रेरणात्मक ख़बर का वीडियो 7337854222 पर व्हाट्सएप कर सकते हैं।

Help us grow our Positive Movement

We at The Better India want to showcase everything that is working in this country. By using the power of constructive journalism, we want to change India – one story at a time. If you read us, like us and want this positive movement to grow, then do consider supporting us via the following buttons.

Please read these FAQs before contributing.

Let us know how you felt

नारियल के पेड़ में कौन सी खाद डालें?

वयस्क नारियल पौधों को प्रतिवर्ष प्रथम वर्षा के समय जून में 30-40 किलो सड़ी हुई गोबर की खाद या कम्पोस्ट का प्रयोग करें।

नारियल के पेड़ में नमक डालने से क्या होता है?

सिंचाई के लिए चाहिए खारा पानी नारियल के वृक्षों लिए खारा(नमकीन) पानी की जरूरत होती है। यहां मिट्टी नारियल के लिए अनुकूल है। 35 से 45 डिग्री तापमान नारियल के पौधों के विकास के लिए उपयुक्त है। ऐसे में ङ्क्षसचाई के लिए पानी में नमक डालना चाहिए।

नारियल का पेड़ कैसे बढ़ाएं?

नारियल के पौधों को हम 15 से 20 फीट की दूरी पर लगा सकते हैं. ये ध्यान रखें कि नारियल की जड़ के पास पानी का जमाव न हो. जून से सितंबर के बीच नारियल के पौधे लगाए जा सकते हैं. नारियल के पौधे लगाते वक्त इस बात का ख्याल रखें कि पेड़ की जड़ में पानी का जमाव न हो.

नारियल के पेड़ की देखभाल कैसे की जाती है?

नारियल के पौधे को शुरुआत में वृद्धि करने के लिए उचित मात्रा में हवा की जरूरत होती है. इसके लिए जड़ों के पास बचाए गए तीन से चार सेंटीमीटर वाले भाग को दो से तीन साल तक मिट्टी से नही ढकना चाहिए. नारियल के पौधे की लम्बी और संकर प्रजाति को ज्यादा पानी की जरूरत नही होती.