Show विश्व के सभी देशों के राष्ट्रीय फलों के नामफल किसे कहते है?वनस्पतियों, वृक्षों आदि में विशिष्ट ऋतुओं में लगने वाला वह प्रसिद्ध अंग जो उनमें फूल आने के बाद लगता है, जो प्रायः खाया जाता है तथा जिसके अंदर प्रायः उस वनस्पति या वृक्ष के बीज और कुछ अवस्थाओं में गूदा और रस भी होता है। निषेचित, परिवर्तित एवं परिपक्व अंडाशय को फल कहते हैं। फल का निर्माण फूल के द्वारा होता है। फल का निर्माण फूल का स्त्री जननकोष अंडाशय निषेचन की प्रक्रिया द्वारा रूपान्तरित होकर करता है। कई पादप प्रजातियों में, फल के अंतर्गत पक्व अंडाशय के अतिरिक्त आसपास के ऊतक भी आते हैं। फल वह माध्यम है जिसके द्वारा पुष्पीय पादप अपने बीजों का प्रसार करते हैं, हालांकि सभी बीज फलों से नहीं आते हैं। फल विश्व का सबसे स्वादिष्ट भोजन हैं। फल ऐसा भोजन हैं जिन्हें खाया भी जाता है और रस निकाल कर पिया भी जाता है। अनेक प्रकार के नमकीन व मीठे व्यंजनों में फलों का प्रयोग होता है। कहीं स्वाद के लिए कहीं रंग लाने के लिए तो कहीं सुगंध के लिए। फलों में किसी भी प्रकार के हानिकारक कार्बन या कैलोरी नहीं होती। फल विटामिन, रेशों और खनिज के सर्वश्रेष्ठ स्रोत हैं। फलों में 80 प्रतिशत पानी पाया जाता है जो मानव शरीर के पानी के अनुपात के लगभग बराबर है। भारत का राष्ट्रीय फल:एक गूदे दार फल, जिसे पकाकर खाया जाता है या कच्चा होने पर इसे अचार आदि में इस्तेमाल किया जाता है, यह मेग्नीफेरा इंडिका का फल अर्थात आम है जो उष्ण कटिबंधी हिस्से का सबसे अधिक महत्वपूर्ण और व्यापक रूप से उगाया जाने वाला फल है। इसका रसदार फल विटामिन ए, सी तथा डी का एक समृद्ध स्रोत है। भारत में विभिन्न आकारों, मापों और रंगों के आमों की 100 से अधिक किस्में पाई जाती हैं। आम को अनंत समय से भारत में उगाया जाता रहा है। कवि कालीदास ने इसकी प्रशंसा में गीत लिखे हैं। अलेक्जेंडर ने इसका स्वाद चखा है और साथ ही चीनी धर्म यात्री व्हेन सांग ने भी। मुगल बादशाह अकबर ने बिहार के दरभंगा में 1,00,000 से अधिक आम के पौधे रोपे थे, जिसे अब लाखी बाग के नाम से जाना जाता है। विश्व भर में बसे विविध पृष्ठभूमियों के भारतीय इन राष्ट्रीय प्रतीकों पर गर्व करते हैं क्योंकि वे प्रत्येक भारतीय के हृदय में गौरव और देश भक्ति की भावना का संचार करते हैं। भारत एवं विश्व के राष्ट्रीय फलों की सूची:
इसे भी पढ़ें: विश्व के प्रमुख देश, राजधानी एवं उनकी मुद्राओं की सूची विश्व में प्रसिद्ध फलों की सूची हिंदी में:
इसे भी पढ़ें: विश्व के प्रमुख देशों के समाचार पत्रों का नाम, स्थान और भाषा की सूची RELATED POSTS LATEST POSTS POPULAR POSTS आम को नेपाली में क्या कहा जाता है?Answer: आम को नेपाली भाषा में आँप कहते है।
नेपाल का राष्ट्रीय फल क्या है?दोस्तों नेपाल का राष्ट्रीय फल रास्पबेरी ,है इसे आम भाषा में रसभरी भी कहा जाता है।
तुम कैसे हो नेपाली में कैसे बोले?तपाईंलाई/तिमीलाई कस्तो छ? (आप/तुम कैसे हो?)
नेपाल में कितने भाषा बोले जाते हैं?नेपाल में अनेक भाषाएँ बोली जाती हैं, जैसे किराँती, गुरुंग, तामंग, मगर, नेपा भाषा नेवा , गोरखाली आदि।
|