मृदा अपरदन का सबसे महत्वपूर्ण कारक क्या है? - mrda aparadan ka sabase mahatvapoorn kaarak kya hai?

मृदा अपरदन का सबसे महत्वपूर्ण कारक क्या है? - mrda aparadan ka sabase mahatvapoorn kaarak kya hai?
मिट्टी अपरदन के कारण

जल, वायु और पेड़-पौधों की भांति मिट्टी भी हमारे लिए महत्वपूर्ण है । फसलों, पेड़-पौधों के उगने तथा मानवीय क्रियाकलापों के लिए मिट्टी आवश्यक है। परंतु जल, वायु, हिमानी तथा समुद्री लहरों एवं कई प्रकार के मानवीय क्रियाकलापों से मिट्टी का अपरदन होता है। इस कड़ी में आप मिट्टी अपरदन के कारण देखने जा रहे हैं।

मिट्टी(मृदा) अपरदन के कारण/कारक
Causes of soil erosion

मृदा अपरदन के दो कारण/कारक हैं:-
1• मानवीय कारक
2• प्राकृतिक कारक

1• मानवीय कारक

कुछ मानवीय क्रियाकलाप मृदा अपरदन को बढ़ावा देते है। ये कारक निम्नलिखित है।

• वनों की कटाई

पेड़ अपनी जड़ों से मिट्टी को पकड़े रहती है, जिससे अपरदन कम होता है। मानव ने अपनी अनेक जरूरतों को पूरा करने के लिए वनों की अंधाधुंध कटाई की है। इस कारण वनस्पति का ह्रास हुआ है। परिणाम स्वरूप मृदा अपरदन या कटाव की गति में तेजी आई है।

मृदा अपरदन का सबसे महत्वपूर्ण कारक क्या है? - mrda aparadan ka sabase mahatvapoorn kaarak kya hai?
वृक्षों की कटाई और मृदा अपरदन

• अति पशुचारण

अति पशुचारण से पशुओं के कठोर खुरों से घास का आवरण हट जाता है। जिससे मृदा ढीली पड़ जाती है। ऐसी ढीली मृदा को जल आसानी से बहाकर तथा वायु आसानी से उड़ा कर ले जाती है। जिससे मृदा का अपरदन होता है।

मृदा अपरदन का सबसे महत्वपूर्ण कारक क्या है? - mrda aparadan ka sabase mahatvapoorn kaarak kya hai?
अति पशुचारण

• निर्माण कार्य

सड़क, रेल मार्ग, पुल-पुलिया, भवन आदि के निर्माण के समय मिट्टी की खुदाई की जाती है। इन सब कारणों से  मिट्टी का अपरदन होता है।

मृदा अपरदन का सबसे महत्वपूर्ण कारक क्या है? - mrda aparadan ka sabase mahatvapoorn kaarak kya hai?
सड़क,रेल लाइन आदि निर्माण कार्य

• खनन कार्य

खनिजों को जमीन से निकालने के लिए खुदाई की जाती है। इस कारण मिट्टी उखड़ जाता है। जिससे मिट्टी का अपरदन होता है।

मृदा अपरदन का सबसे महत्वपूर्ण कारक क्या है? - mrda aparadan ka sabase mahatvapoorn kaarak kya hai?
खनन द्वारा अपरदन

• कृषि कार्य

तीव्र ढाल वाली भूमि पर सीढ़ीनुमा कृषि न करना, समोच्य रेखीय जुदाई न करना, फसलों को हेरफेर कर न लगाना तथा गहन कृषि आदि के कारण मृदा का अपरदन होता है।

मृदा अपरदन का सबसे महत्वपूर्ण कारक क्या है? - mrda aparadan ka sabase mahatvapoorn kaarak kya hai?
तीब्र ढलानों में कृषि कार्य

2• प्राकृतिक कारक

प्रकृति के कुछ ऐसे क्रियाकलाप हैं जिनसे मृदा का अपरदन होता है। वैसे क्रियाकलापों को प्राकृतिक कारक कहा जाता है। ये कारक निम्नलिखित हैं। जिनसे मृदा का अपरदन होता है।

• जल

जल मृदा अपरदन का प्रमुख कारक है यह वर्षा या नदी के द्वारा मिट्टी का कटाव करती है। जिससे भूमि अपरदित हो जाती है। विश्व में मृदा अपरदन का यह सबसे बड़ा कारक में से एक है।

मृदा अपरदन का सबसे महत्वपूर्ण कारक क्या है? - mrda aparadan ka sabase mahatvapoorn kaarak kya hai?
वर्षा जल और नदी द्वारा अपरदन

• वायु

बंजर या वनस्पति रहित क्षेत्रों में हवा की गति अधिक होती है। जिस कारण धरातल की ऊपरी परत उड़कर अन्यत्र चला जाता है। इससे मिट्टी का अपरदन होता है। भारत के राजस्थान में इस प्रकार के अपरदन देखने को मिलता है।

मृदा अपरदन का सबसे महत्वपूर्ण कारक क्या है? - mrda aparadan ka sabase mahatvapoorn kaarak kya hai?
वायु द्वारा अपरदन

• हिमानी

बर्फ की नदियां भी अपने मार्ग में या आसपास के क्षेत्रों में मिट्टी का कटाव करती है। ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में इस प्रकार के अपरदन देखने को मिलता है।

मृदा अपरदन का सबसे महत्वपूर्ण कारक क्या है? - mrda aparadan ka sabase mahatvapoorn kaarak kya hai?
हिमानी द्वारा अपरदन

• समुद्री लहरें

समुद्री लहरें तटीय क्षेत्रों में मिट्टी या चट्टानों का कटाव करती है जिससे मृदा का अपरदन होती है।

मृदा अपरदन का सबसे महत्वपूर्ण कारक क्या है? - mrda aparadan ka sabase mahatvapoorn kaarak kya hai?
समुद्री लहरों द्वारा मृदा का अपरदन

उपयुक्त कारक मृदा अपरदन के लिए जिम्मेवार हैं।

⭐ मिट्टी अपरदन के कारण निम्न रूप में प्रभाव पड़ता है।

• मृदा की उर्वरा शक्ति में कमी होना
• कृषि योग्य भूमि में कमी होना
• भूमिगत जल स्तर का गिरना
• पेयजल संकट तथा सिंचाई के लिए जल की कमी का होना
• खतरनाक तरीके से बाढ़ आना
• शुष्क और मरुस्थलीय क्षेत्र का विस्तार होना
• बीहड़ तथा बंजर भूमि में वृद्धि होना
• नदियों के जलस्तर में कमी होना
• खाद्यान्न उत्पादन में कमी होना, परिणाम स्वरूप खदानों के आयात में वृद्धि
• स्थानीय पर्यावरण पर विपरीत प्रभाव पड़ना इत्यादि।

⭐ मिट्टी अपरदन के कारण के बाद हमारी कुछ और प्रस्तुति आप आगे देख सकते हैं।

👉 YouTube चैनल van hi jeevan hai पर आप ज्ञानवर्धक और रोचक जानकारी  देख सकते हैं। जिसका लिंक विवरण सहित नीचे दिया जा रहा है।

• चांद पर मानव की पहली यात्रा की कहानी का वीडियो

• 10, 20, 50, 100, 200, 500 और ₹2000 के नोट छापने का खर्च कितना आता है। वीडियो के लिए क्लिक करें

• चतरा गिद्धौर छठ पूजा का इतिहास और वर्तमान जानने के लिए क्लिक करें

• राष्ट्रीय एकता पर एक मूक नाटक। इस नाटक में संवाद का प्रयोग नहीं किया गया है। click here

• class 10th. संसाधनों के प्रकार

👉  बेबसाइट www.gyantarang.com पर आइए और रोचक, ज्ञानवर्धक, प्रतियोगिता से संबंधित प्रश्न और जानकारी पढ़ सकते हैं।

• दशम् वर्ग का भूगोल

• संविधान प्रश्नोंतरी के लिए क्लिक करें

• प्राचीन इतिहास के महत्वपूर्ण प्रश्न

• class 9th. का भूगोल के लिए क्लिक करें

• class 9th. का अर्थशास्त्र के लिए क्लिक करें

⭐ मिट्टी अपरदन के कारण ( Causes to soil erosion) आपको कैसी लगी हमें कमेंट में जरूर बताइएगा। तथा इसे सब्सक्राइब भी कीजिएगा। ताकि हमारे द्वारा पोस्ट की गई जानकारी आपको तुरंत मिल सके।
धन्यवाद
जय हिंद!

मृदा अपरदन के कौन कौन से कारक हैं?

भारत में मृदा अपरदन के मुख्य कारण.
वृक्षों की अविवेकपूर्ण कटाई।.
वानस्पतिक आवरण में कमी।.
वनों में आग लगना।.
भूमि को बंजर/खाली छोड़कर जल व वायु अपरदन के लिये प्रेरित करना।.
मृदा अपरदन को तेज़ करने वाली फसलों को उगाना।.
त्रुटिपूर्ण फसल चक्र अपनाना।.
ढलान की दिशा में कृषि कार्य करना।.
सिंचाई की त्रुटिपूर्ण विधियाँ अपनाना।.

मृदा अपरदन क्या है इसके कारक क्या हैं?

मृदा अपरदन प्राकृतिक रूप से घटित होने वाली एक भौतिक प्रक्रिया है जिसमें मुख्यत: जल एवं वायु जैसे प्राकृतिक भौतिक बलों द्वारा भूमि की ऊपरी मृदा के कणों को अलग कर बहा ले जाना सम्मिलित है। यह सभी प्रकार की भू-आकृतियों को प्रभावित करता है।

मृदा अपरदन का कौन सा कारक नहीं है?

निम्न में से कौन सा/से मृदा अपरदन के प्राकृतिक कारण नहीं हैं ?

मृदा अपरदन क्या है इसके रोकथाम के उपाय बताएं?

मानव गतिविधियां जल एवं वायु द्वारा होने वाले ऊपरी मृदा को हटाने की गति में वृद्धि कर देती है। त्वरित अपरदन की दर एवं मात्रा प्राकृतिक भूवैज्ञानिक मृदा अपरदन की अपेक्षा बहुत अधिक होती है। बहता हुआ जल उन मुख्य कारकों में से एक है, जो मृदा कणों को बहा ले जाते हैं।