क्या यह 75 वां स्वतंत्रता दिवस 2022 है? - kya yah 75 vaan svatantrata divas 2022 hai?

क्या यह 75 वां स्वतंत्रता दिवस 2022 है? - kya yah 75 vaan svatantrata divas 2022 hai?

Independence Day 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

Independence Day 2022: 15 अगस्त, 2022 यानि कि अंग्रजों के 200 साल की गुलामी से आजादी की तारीख। पूरे देश में आज हर ओर तिरंगा पूरे शान से लहरा रहा है। आज पूरे देश में आजादी के अमृत महोत्सव की धूम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी लाल किले की प्राचीर से 83 मिनट का संबोधन दिया। इस सबोधन में उन्होंने अनुसंधान, नारी सम्मान, परिवारवाद, भ्रष्टाचार समेत विभिन्न मुद्दों पर बात की। हालांकि, कई लोगों को इस बात में कन्फ्यूजन है कि आज देश का 75वां स्वतंत्रता दिवस है या 76वां। आइए हम इस खबर में आपके इस कन्फ्यूजन को दूर करते हैं-: 

Author: Piyush KumarPublish Date: Mon, 15 Aug 2022 04:17 PM (IST)Updated Date: Mon, 15 Aug 2022 04:17 PM (IST)

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कई जगहों पर 75वां तो कहीं 76वां स्वतंत्रता दिवस लिखकर बधाई दी जा रही है। इस परेशानी से छुटकारा पाने के लिए चलिए जानते हैं कि आखिर सही मायने में लोग आज 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रहें हैं या 76वां।

 नई दिल्ली, एजेंसी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोग अपने परिजनों, रिश्तेदारों और अन्य लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दे रहे हैं। हालांकि बधाई देने वाले लोगों के सामने सबसे बड़ी परेशानी यह खड़ी हो चुकी है कि 75वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Days) की बधाई दें या फिर 76वें की। दरअसल, कई जगहों पर 75वां कहीं 76वां स्वतंत्रता दिवस लिखकर बधाई दी जा रही है। इस परेशानी से छुटकारा पाने के लिए चलिए जानते हैं कि आखिर सही मायने में लोग आज 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रहें हैं या 76वां।

दरअसल, भारत में मनाए जाने वाले स्वतंत्रता दिवसों की गिनती करें तो इस बार हमारा देश 76वीं बार स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। समाचार एजेंसी एएनआइ के मुताबिक, 15 अगस्त 1947, जिस दिन भारत को आजादी मिली, उस दिन भारत ने पहली बार स्वतंत्रता दिवस मनाया। इसलिए आज यानी 15 अगस्त 2022 को हमारा देश 76वें स्वतंत्रता दिवस के रूप में मना रहा है। बता दें कि 15 अगस्त 1948 को स्वतंत्रता दिवस की पहली वर्षगांठ मनाई गई थी लेकिन स्वतंत्रता दिवस दूसरा हो चुका था।

देश मना रहा है आजादी का अमृत महोत्सव

15 अगस्त 2022 यानी आज भारत को मिले आजादी का 75 साल पूरा हो चुके हैं। बता दें कि 'आजादी के अमृत महोत्सव' को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 मार्च 2021 को शुरू किया था। अंग्रेजों के नमक उत्पादन के एकाधिकार को खत्म करने के लिए महात्मा गांधी ने 12 मार्च 1930 को साबरमती आश्रम से दांडी मार्च की शुरुआत की थी। पिछले साल इसी दिन पीएम मोदी ने भी आजादी के अमृत महोत्सव की शुरुआत की। आजादी के अमृत महोत्सव को शुरू करने का महत्व भारत की आजादी को 75 वर्ष पूर्ण होना। केंद्र सरकार ने इस महोत्सव को 2023 तक आगे बढ़ाने का फैसला भी कर लिया है।

क्या यह 75 वां स्वतंत्रता दिवस 2022 है? - kya yah 75 vaan svatantrata divas 2022 hai?

पीएम मोदी ने किया देश को संबोधित

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले के प्राचीर से देश को संबोधित किया। इस बार पीएम मोदी ने लाल किले की प्राचीर पर 9वीं बार तिरंगा फहराया। इस दौरान देश की आजादी के 75 वर्षों पर प्रकाश डाला। साथ ही प्रधानमंत्री ने भारत के स्वतंत्रता सेनानियों को भी याद किया। पीएम मोदी ने देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू से लेकर बाबासाहेब अम्बेडकर व वीर सावरकर से लेकर रानी लक्ष्मीबाई और बेगम हजरत महल के योगदान को याद किया।

Edited By: Piyush Kumar

Author: Ruhee ParvezPublish Date: Fri, 12 Aug 2022 10:00 AM (IST)Updated Date: Fri, 12 Aug 2022 10:15 AM (IST)

Independence Day 2022 हर साल की तरह इस साल भी भारत 15 अगस्त के दिन अपना स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। साल 1947 में सालों की कड़ी मेहनत के बाद अंग्रेज़ों के स्वतंत्रता हासिल की। लेकिन सवाल यह है कि भारत इस साल कौन सा स्वतंत्रता दिवस मना रहा है?

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Independence Day 2022: भारत 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाने की तैयारियों में लगा है, लेकिन इससे पहले की हम इस खास दिन का जश्न मनाने की तैयारी करें, एक गणित से जुड़ा सवाल हर किसी के दिल में हर साल आता है। वह यह कि भारत इस साल कौन-सा स्वतंत्रता दिवस मना रहा है?

इस साल भारत 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है या फिर 76वां?

साल 2021 में संस्कृति मंत्रालय ने 'आज़ादी का अमृत महोत्सव' की आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च की थी, जिसके मुताबिक, 75वें स्वतंत्रता दिवस समारोह 12 मार्च, 2021 को शुरू हुआ, जो 75 हफ्तों के काउंटडाउन के बाद यानी एक साल 15 अगस्त, 2022 को समाप्त होने जा रहा है। जिसका मतलब यह हुआ कि भारत ने स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे कर लिए हैं। लेकिन फिर भी इसे लेकर कंफ्यूज़न बना रहता है।

Instagram पर यह पोस्ट देखें

Ministry of Culture (@ministryofculturegoi) द्वारा साझा की गई पोस्ट

तो आज हम आपको बता रहे हैं, कि इस कंफ्यूज़न से आप कैसे छुटकारा पा सकते हैं।

भारत ने ब्रिटिश शासन से 15 अगस्त 1947 को सालों की कड़ी मेहनत के बाद स्वतंत्रता हासिल की। आपको बता दें कि अंग्रेज़ों ने भारत पर 200 सालों से भी अधिक समय के लिए राज किया था। इसका मतलब यह हुआ है कि 15 अगस्त 1948 को भारत नें आज़ादी का पहला साल मनाया, फिर 15 अगस्त 1958 को 10 साल, 1968 को 20 साल और इसी तरह 2017 में 70 साल।

इसलिए, भारत 2022 में ब्रिटिश शासन से आज़ादी के 75 साल पूरे होने का जश्न मना रहा है। लेकिन अगर हम गिनें कि भारत ने कितने स्वतंत्रता दिवस मनाए हैं, तो यह 76 होगा, क्योंकि 15 अगस्त, 1947 को पहला माना जाएगा। हर साल की तरह इस साल भी प्रधानमंत्री सोमवार को लाल किले पर झंडा फहराएंगे और राष्ट्र को संबोधित करेंगे।

Picture Courtesy: Pexels

Edited By: Ruhee Parvez

76 वां स्वतंत्रता दिवस कब मनाया जाएगा?

इसी तरह से 1956 में 10वां, 1966 में 20वां, 1996 में 50वां, 2016 में 70वां और 2021 में 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाया। इसी लिहाज से 2022 में देश अपना 76वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है।

क्या यह 76 स्वतंत्रता दिवस 2022 है?

इसलिए आज यानी 15 अगस्त 2022 को हमारा देश 76वें स्वतंत्रता दिवस के रूप में मना रहा है। बता दें कि 15 अगस्त 1948 को स्वतंत्रता दिवस की पहली वर्षगांठ मनाई गई थी लेकिन स्वतंत्रता दिवस दूसरा हो चुका था।

क्या यह 75 वा स्वतंत्र दिवस है?

इसी तरह 1957 में भारत ने स्वतंत्रता दिवस की 10वीं वर्षगांठ मनाई लेकिन दिवस के तौर पर यह 11वां था. इसी तरह गिनती करने पर अब यानी 2022 में स्वतंत्रता की यह 75वीं वर्षगांठ है लेकिन दिवस 76वां है.

2022 स्वतंत्रता दिवस की कौन सी वर्षगांठ है?

Independence Day 2022: आज 15 अगस्त 2022 को भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है. देश के 76वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से लेकर देश के अलग-अलग हिस्सों में तिरंगा फहराया जाएगा.