क्या हम प्याज और दूध खा सकते हैं? - kya ham pyaaj aur doodh kha sakate hain?

Follow us on Created with Sketch.

क्या हम प्याज और दूध खा सकते हैं? - kya ham pyaaj aur doodh kha sakate hain?
Image Source : FREEPIK Health Tips

Highlights

  • दही के साथ प्याज मिलाने से एसिडिटी हो जाती है
  • दही के साथ कभी दूध का सेवन नहीं करना चाहिए

Health Tips: गर्मियों में लोग ठंडी चीजों को खाना पसंद करते हैं। दही से बने रायते को लोग काफी पसंद करते हैं। रायता सेहत के लिए अच्छा होता है और शरीर से गर्मी को दूर भगाता है। मगर दही के साथ कुछ चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। बहुत सारे लोग ऐसे हैं जो दही में प्याज डालकर खूब चाव से खाते हैं। ऐसा करने से कई परेशानियां हो सकती हैं। दही के साथ प्याज मिलाकर खाने से एसिडिटी, उल्टी, एक्जिमा और सोरायसिस जैसी परेशानी हो सकती है। दही के साथ कई चीजों को खाना मना है। इसलिए इन चीजों का भूल के भी सेवन नहीं करना चाहिए।

आइए जानते हैं दही के साथ किन-किन और चीजों का सेवन करना सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है।

दही के साथ इन चीजों को भी कभी ना खाएं

आम और दही

आम और दही को भी भूल कर भी एक साथ न खाएं। दोनों शरीर के लिए टॉक्सिन बन जाते हैं, क्योंकि उनकी तासीर एक-दूसरे से बिल्कुल अलग होती है।

उड़द की दाल
दही के साथ उड़द की दाल बिल्कुल भी नहीं खाना चाहिए। दोनों पेट में जाकर शरीर को बहुत नुकसान पहुंचाते हैं।

दूध और दही
दूध और दही दोनों का एक साथ सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से एसिडिटी, गैस और उल्टी की समस्या होने लगती है। साथ ही डाइजेशन की परेशानी भी हो सकती है।

मछली और दही
मछली को भी दही के साथ भी नहीं खाना चाहिए। इससे शरीर पर बुरा प्रभाव पड़ता है। कई तरह की बीमारियां घेर लेती हैं।

तली-भुनी चीजें
आमतौर पर घरों में देखा गया है कि पराठों के साथ दही बड़े चाव के साथ खाया जाता है, लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। इससे पाचन पर असर पड़ता है। 

(Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें)

ये भी पढ़ें

Uric Acid: यूरिक एसिड के मरीज भूलकर भी न खाएं ये चीजें,वरना बढ़ जाएगी समस्या

डायबिटीज के मरीज हैं तो खाने के बाद इस तरह करें अजवाइन का सेवन, कंट्रोल होगा ब्लड शुगर

White Hair Problem: समय से पहले सफेद हो रहे हैं बाल, मेथी दाने का ऐसे करें इस्तेमाल

Latest Health News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। News in Hindi के लिए क्लिक करें हेल्थ सेक्‍शन

अधिकांश लोग सेहत को दुरुस्त रखने के लिहाज से दूध पीते हैं। लेकिन कई लोग दूध पीते हुए कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं जिससे फायदे की जगह नुकसान हो सकता है। आइए, हम आपको बताते हैं कि दूध पीते हुए भरपूर लाभ लेने के लिए आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए -

1 कई लोगों की आदत होती है, भोजन के बाद दूध पीने की। लेकिन खाना खाने के तुरंत बाद कभी भी दूध का सेवन न करें। इससे पचने में समय लगता है और आपको भारीपन महसूस होता है।

2 जब भी आप भोजन बाद दूध पी रहे हैं, तो आधा भोजन ही करें, वरना पाचन संबंधी समस्या से आप परेशान हो सकते हैं। खास तौर से रात में इसका ध्यान रखें।

3 खट्टी या नमकीन चीजों का सेवन दूध पीने के आधे या एक घंटे पहले ही कर लें या दूध पीने के बाद करें। अगर ऐसा नहीं किया तो ब्लोटिंग या डकार आने की समस्या हो सकती है।

4 प्याज और बैंगन के साथ कभी दूध का सेवन नहीं करें। इनमें मौजूद रसायन आपस में क्रिया कर त्वचा संबंधी रोग पैदा कर सकते हैं। इसलिए इनके सेवन में कुछ समय का अंतर रखें।

5 मछली या मांस के साथ क‍भी दूध न लें। इससे आपको त्वचा पर सफेद धब्बे या ल्यूकोडर्मा की परेशानी हो सकती है। इसके अलावा इन दोनों में ही प्रोटीन होता है, जिससे पाचन में ज्यादा समय लगता है।

6 अगर आप ताकत और पोषण के लिए दूध पी रहे हैं, तो गाय का दूध लें। लेकिन अगर वजन बढ़ाना चाहते हैं तो भैंस का दूध प्रयोग करें। लेकिन भैंस का दूध कफ बढ़ाने का काम भी करता है, इसका ध्यान रखें।

7 कभी भी ठंडा दूध न पिएं, ना ही इसमें चीनी का इस्तेमाल करें। ठंडा दूध धीरे पचता है जिससे पेट में गैस बन सकती है। और चीनी पोषक तत्वों को खत्म कर देती है और पाचन में समस्या पैदा करती है।

दूध हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होता है लेकिन इसे कुछ चीजों के साथ खाने पर नुकसान भी हो सकता है। आयुर्वेद के अनुसार, कुछ चीजों को साथ खाने पर पाचन संबंधी परेशानियां, वजन बढ़ना और त्स्किवचा से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। उड़द दाल और दूध दोनों ही पचने में समय लेते हैं। इन्हें एक ही वक्त में एक साथ लेने पर गैस की समस्या भी हो सकती है। इसके अलावा भी बहुत सी ऐसी चीजें हैं, जिन्हें दूध के साथ लेना खतरनाक हो सकता है।

नमकीन या चिप्स
दूध के साथ चिप्स, नमकीन खाने से बचें। नमक के कारण दूध में मौजूद प्रोटीन का पूरा फायदा नहीं मिल पाता। इसके अलावा इससे स्किन से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं।

प्याज
खाने में प्याज है तो उसके साथ या बाद में दूध लेने से बचें। इस कॉम्बिनेशन से दाद, खाज, खुजली, एग्जिमा जैसी स्किन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

मिर्च
मिर्च-मसाले वाला खाना खा रहे हैं तो इनके साथ दूध या दूध से बनी चीजें खाने से बचें। इन्हें साथ लेने पर पेट दर्द, एसिडिटी, गैस और उल्टी की समस्या हो सकती है।

मछली
इसकी तासीर गर्म होती है जबकि दूध की तासीर ठंडी होती है। इन्हें साथ लेने पर गैस, एलर्जी की समस्या हो सकती है।

दही
दूध और दही से बनी चीजें एक ही वक्त में न खाएं। इन्हें साथ खाने पर एसिडिटी, गैस, उल्टी और अपच की समस्या हो सकती है।

नींबू
नींबू या खट्टी चीजें खा रहे हैं तो एक घंटे तक दूध लेने से बचें। इन्हें साथ खाने पर एसिडिटी, गैस की समस्या हो सकती है।

प्याज खाने के बाद दूध पी सकते हैं क्या?

3 खट्टी या नमकीन चीजों का सेवन दूध पीने के आधे या एक घंटे पहले ही कर लें या दूध पीने के बाद करें। अगर ऐसा नहीं किया तो ब्लोटिंग या डकार आने की समस्या हो सकती है। 4 प्याज और बैंगन के साथ कभी दूध का सेवन नहीं करें।

दूध पीने के बाद क्या क्या नहीं खाना चाहिए?

दूध के बाद संतरा, अनानास, अंगूर, कीवी, बेरी व स्ट्रॉबेरी आदि खाने से बचना चाहिए. दूध के बाद खट्टे फल खाने से पाचन तंत्र भी खराब हो सकता है. इससे गैस व अपच आदि की समस्या हो सकती है. दूध पीने के बाद नींबू पानी व शिकंजी आदि का सेवन भी नहीं करना चाहिए.

मछली खाने के बाद कितने घंटे तक दूध नहीं पीना चाहिए?

डायटीशियन प्रीति श्रीवास्तव का कहना है कि मछली खाने के करीब 4 घंटे या फिर उससे अधिक समय के बाद दूध का सेवन करें। कोशिश करें कि अगर आप रात में मछली खा रहे हैं, तो दिन में दूध पी लें। वहीं, अगर आप दिन में मछली खा रहे हैं, तो रात में दूध पिएं। यह आपके लिए सबसे अच्छा समय हो सकता है।

दही और प्याज साथ में खा सकते हैं क्या?

कई लोग प्याज में दही डालकर खाते हैं, लेकिन प्याज और दही को एक साथ खाना सही नहीं है। आयुर्वेद के मुताबिक, दही की तासीर ठंडी होती है जबकि प्‍याज की तासीर गर्म। ऐसे में दोनों को साथ खाने से आपको एलर्जी हो सकती है। ऐसा करने पर शरीर पर चिकत्‍ते, एक्सिमा, सोरायसिस, गैस, एसिडिटी, उल्‍टी तक हो सकती है।