कृष्ण की लाठी व कंबल के लिए कवि क्या त्यागने को तैयार है? - krshn kee laathee va kambal ke lie kavi kya tyaagane ko taiyaar hai?

सखी ने गोपी से कृष्ण का कैसा रूप धारण करने का आग्रह किया था? अपने शब्दों में वर्णन कीजिये।


सखी गोपी से वही सब कुछ धारण करने के लिए कहती है जो कृष्ण धारण करते हैं, सखी ने गोपी से आग्रह किया था कि वह कृष्ण के समान सर पर मोरपंखों का मुकुट धारण करें। गले में गुंजों की माला पहने। तन पर पीले वस्त्र पहने। हाथों में लाठी थामे और पशुओं के संग विचरण करें।

530 Views


ब्रजभूमि के प्रति कवि का प्रेम किन-किन रूपों में अभिव्यक्त हुआ है? 


ब्रजभूमि के प्रति कवि का प्रेम अनेक रूपों में अभिव्यक्त हुआ है- 
कवि को ब्रजभूमि से गहरा प्रेम है। एक ओर जहाँ कवि को ब्रजभूमि से गहरा लगाव होने के कारण वे अगले जन्म में ग्वाले के रूप में वहाँ की गायों को चराते हुए अपना जीवन बिताना चाहते हैं। तो दूसरी ओर ब्रजभूमि में रहने के लिए उन्हें पशु, पक्षी और पत्थर बनना भी स्वीकार्य है। पशु का जन्म मिले तो वे वासुदेव की गायों के बीच घूमकर ब्रज का आनंद प्राप्त करना चाहते हैं, पक्षी बने तो कदम्ब के पेड़ पर बैठकर कृष्ण की बाल लीलाओं का आनंद उठाना चाहते हैं, और यदि पत्थर भी बने तो गोवर्धन पर्वत का क्योंकि उसे कृष्ण ने अपनी उँगली पर उठाया था। इस प्रकार हर एक रूप में वे ब्रजभूमि में ही रहना चाहते हैं।

622 Views


एक लकुटी और कामरिया पर कवि सब कुछ न्योछावर करने को क्यों तैयार है?


कवि के लिए सबसे महत्वपूर्ण है - कृष्ण। वह उनके लिए आराध्य देव हैं। इसलिए कृष्ण की एक-एक चीज़ उसके लिए महत्वपूर्ण और प्यारी है। कृष्ण गायों को चराते समय लकुटी और कामरिया अपने साथ रखते थे। यह कोई साधारण वस्तुएँ न होकर कृष्ण से सम्बंधित वस्तुएँ है। यही कारण है कि कृष्ण की लाठी और कंबल के लिए कवि अपना सर्वस्व न्योछावर करने को तैयार है। भगवान के द्वारा धारण की गई वस्तुओं का मूल्य भक्त के लिए परम सुखकारी होता है क्योंकि वह समस्त सुखों को मात देने वाला होता है।

672 Views


कवि का ब्रज के वन, बाग और तालाब को निहारने के पीछे क्या कारण हैं?


कवि कृष्ण से जुडी हर वस्तु से अपार प्रेम करता है। जिस वन बाग, और तालाब में कृष्ण ने अपनी नाना प्रकार की क्रीड़ाएँ की है उन्हें कवि निरंतर निहारना चाहते हैं क्योंकि इससे उन्हें सुख की दिव्य अनुभूति होती है। यह सुख ऐसा है की जिस पर संसार के समस्त सुखों को न्योछावर किया जा सकता है। उनके दर्शन मात्र से ही उनका ह्रदय प्रेम से भर जाता है।

523 Views


आपके विचार से कवि पशु, पक्षी, पहाड़ के रूप में भी कृष्ण का सान्निध्य क्यों प्राप्त करना चाहता है?


इसमें कोई संदेह नही की श्री कृष्ण कवि के आराध्य देव है। मेरे विचार से कृष्ण का सान्निध्य प्राप्त करने के लिए कवि को पशु, पक्षी तथा पहाड़ बनने में भी कोई संकोच नहीं है। क्योंकि यदि इनमें से वे कुछ भी बनते हैं तो उन्हें हर एक रूप में कृष्ण का सानिध्य ही प्राप्त होगा। क्योंकि पहाड़ को अपनी ऊँगली पर उठाकर श्री कृष्ण ने उससे समीप रखा था। पशु-पक्षी सदैव श्री कृष्ण के प्रिय रहे है। रूप चाहे कोई भी धारण करें पर कृष्ण के समीप रहने का उनका प्रयोजन अवश्य सिद्ध हो जाएगा।

684 Views


Savaiye Class 9 MCQ Questions – Hindi Kshitij Chapter 11 MCQ are covered in this Article. Savaiye MCQs Test contains 21 questions. Answers to Savaiye MCQs Class 9 are available after clicking on the answer.

Savaiye Class 9 MCQ Questions

प्रश्न 1 : रसखान की अगले जन्म में हर स्थिति में कहां निवास करने की इच्छा है?

(क) मथुरा में

(ख) यमुना नदी के किनारे

(ग) ब्रज में

(घ) दिल्ली में

Answer

Answer: (ग) ब्रज में


प्रश्न 2 : रसखान किसके भक्त थे ?

(क) राम के

(ख) श्री कृष्ण के

(ग) रहीम के

(घ) शिव के

Answer

Answer: (ख) श्री कृष्ण के


प्रश्न 3 : रसखान कौन से पर्वत का पत्थर बनाना चाहते हैं ?

(क) गोवर्धन पर्वत का

(ख) सुमेरू पर्वत का

(ग) विंध्याचल पर्वत का

(घ) हिमालय पर्वत का

Answer

Answer: (क) गोवर्धन पर्वत का


प्रश्न 4 :कवि रसखान ग्वालो की लाठी व कंबल के लिए क्या त्यागने के लिए तत्पर है ?

(क) महल

(ख) तीनों लोको का राज

(ग) धन दौलत

(घ) उपरोक्त में से कोई नहीं

Answer

Answer: (ख) तीनों लोको का राज


प्रश्न 5 : कृष्ण के प्रेम में पड़ी गोपियां अपने सिर पर क्या रखने के लिए तैयार हैं ?

(क) मुकुट

(ख) छत्र

(ग) मोर पंख

(घ) पगड़ी

Answer

Answer: (ग) मोर पंख


प्रश्न 6 : गोपियां श्री कृष्ण की बांसुरी को अपने होठों पर क्यों नहीं रखना चाहती ?

(क) उन्हें बांसुरी पसंद नहीं है

(ख) उन्हें बांसुरी श्री कृष्ण के होठों पर पसंद है

(ग) उनके सुंदर होंठ छुप जाएंगे

(घ) सौतिया डाह के कारण (वह श्री कृष्ण की बांसुरी को अपनी सौतन समझती थी)

Answer

Answer: (घ) सौतिया डाह के कारण (वह श्री कृष्ण की बांसुरी को अपनी सौतन समझती थी)


प्रश्न 7 : जब श्री कृष्ण की बांसुरी की धुन सुनाई देगी तब गोपियां क्या करना चाहती हैं ?

(क) वह ध्यान से सुनना चाहती हैं

(ख) वह अपने कानों में उंगली डालना चाहती हैं

(ग) वह भी मुरली बजाना चाहती हैं

(घ) उपरोक्त में से कोई नहीं

Answer

Answer: (ख) वह अपने कानों में उंगली डालना चाहती हैं


Savaiye Class 9 MCQ Questions

प्रश्न 8 : श्री कृष्ण की बांसुरी की मधुर धुन सुनकर गाय क्या करती  हैं ?

(क) वह इधर-उधर दौड़ने लगती हैं

(ख) वह सो जाती हैं

(ग) वह बेचैन हो जाती है

(घ) वे भी अटारी पर चढ़कर गाने लगती है

Answer

Answer: (घ) वे भी अटारी पर चढ़कर गाने लगती है


प्रश्न 9 : रसखान पक्षी के रूप में जन्म लेने पर कहां रहना चाहते हैं?

(क)  गंगा किनारे आम के पेड़ पर

(ख) घने जंगल में

(ग) यमुना किनारे  कदंब की डाली पर

(घ) उपरोक्त में से कोई नहीं

Answer

Answer: (ग) यमुना किनारे  कदंब की डाली पर


प्रश्न 10 : कवि द्वारा अगले जन्म में पशु या पक्षी के ही रूप में जन्म लेने की तीव्र इच्छा से क्या पता चलता है ?

(क) कवि ब्रजभूमि से बहुत प्यार करते हैं

(ख) कवि पशु पक्षी के रूप में जन्म लेकर अनुभव करना चाहते हैं कि उनका जीवन कैसे होगा

(ग)  कवि नंद बाबा के भक्त हैं

(घ) श्री कृष्ण के प्रति एकनिष्ठ प्रेम के कारण

Answer

Answer: (घ) श्री कृष्ण के प्रति एकनिष्ठ प्रेम के कारण


प्रश्न 11 : रसखान स्वर्ण के सौ महल किसके लिए त्यागने को तैयार हैं?

(क)  कंस के लिए

(ख) अपने पुत्र के लिए

(ग)  ब्रजभूमि की कंटीली झाड़ियों के लिए

(घ)  गोवर्धन पर्वत के लिए

Answer

Answer: (ग)  ब्रजभूमि की कंटीली झाड़ियों के लिए


प्रश्न 12 : गोपियां श्री कृष्ण के लिए क्या करने को तैयार हैं ?

(क) बांसुरी बजाने के लिए तैयार हैं

(ख) घर छोड़ने के लिए तैयार हैं

(ग) ब्रज छोड़ने के लिए तैयार है

(घ) श्रीकृष्ण की तरह रूप धरने के लिए तैयार हैं

Answer

Answer: (घ) श्रीकृष्ण की तरह रूप धरने के लिए तैयार हैं


प्रश्न 13 : रसखान अपनी आंखों से क्या निहारना चाहते हैं?

(क) श्री कृष्ण की बांसुरी

(ख) ब्रज के वन उपवन और तालाब

(ग) प्रकृति के सुंदर दृश्य

(घ) उपरोक्त में से कोई नहीं

Answer

Answer: (ख) ब्रज के वन उपवन और तालाब


प्रश्न 14 : जब श्री कृष्ण की बांसुरी बाजेगी तो गोपियों की क्या चीज संभाले नहीं संभलेगी?

(क) उनकी बांसुरी

(ख) मुस्कान

(ग) उनके आंसू

(घ) पैरों की पाजेब

Answer

Answer: (ख) मुस्कान


प्रश्न 15 : सिद्धियां कितनी मानी गई हैं ?

(क) चार

(ख) तीन

(ग) आठ

(घ) नौ

Answer

Answer: (ग) आठ


प्रश्न 16 : गोपियां अपने गले में कौन सी माला पहनेंगी ?

(क) गुंज की

(ख) कुंज की

(ग) करील की

(घ) वैजयंती माला

Answer

Answer: (क) गुंज की


Savaiye Class 9 MCQ Questions

प्रश्न 17 : कालिंदी कुल कदंब की डारन’ मे कौन सा अलंकार है ?

(क) रूपक

(ख) उपमा

(ग) अनुप्रास

(घ) उपेक्षा

Answer

Answer: (ग) अनुप्रास


प्रश्न 18 : अगला जन्म पशु का होने पर रसखान कहां रहना चाहते हैं ?

(क) गोपियों के साथ

(ख) मथुरा में

(ग) नंद की गायों के मध्य में

(घ) द्वारका में

Answer

Answer: (ग) नंद की गायों के मध्य में


प्रश्न 19 : कालिंदी किसका नाम है ?

(क) राधा

(ख) रुक्मणी

(ग) यमुना

(घ) द्रौपदी

Answer

Answer: (ग) यमुना


प्रश्न 20 : पुंरंदर कौन था

(क) श्री कृष्ण

(ख) इंद्र

(ग) वायु

(घ) हाथी

Answer

Answer: (ख) इंद्र


प्रश्न 21 : रसखान का जन्म कब हुआ ?

(क) वर्ष 1540 में

(ख) वर्ष 1620 में

(ग)  वर्ष 1920 में

(घ) वर्ष 1548 में

Answer

Answer: (घ) वर्ष 1548 में


MCQ Questions for Class 9 Hindi Kshitij

  1. Do Bailon ki Katha Class 9 MCQ – Hindi Kshitij Chapter 1
  2. Lhasa Ki Aur Class 9 MCQ – Hindi Kshitij Chapter 2
  3. Upbhoktavad Ki Sanskriti Class 9 MCQ – Hindi Kshitij Chapter 3
  4. Sawle Sapno Ki Yaad Class 9 MCQ – Hindi Kshitij Chapter 4
  5. Nana Saheb Ki Putri Devi Maina Ko Bhasm Kar Diya Gaya Class 9 MCQ
  6. Premchand Ke Phate Joote Class 9 MCQ – Hindi Kshitij Chapter 6
  7. Mere Bachpan Ke Din Class 9 MCQ – Hindi Kshitij Chapter 7
  8. Ek Kutta Aur Ek Maina Class 9 MCQ – Hindi Kshitij Chapter 8
  9. Sakhiyan Evam Sabad Class 9 MCQ – Hindi Kshitij Chapter 9
  10. Vaakh Class 9 MCQ Question – Hindi Kshitij Chapter 10
  11. Savaiye Class 9 MCQ – Hindi Kshitij Chapter 11
  12. Kaidi aur Kokila Class 9 MCQ – Hindi Kshitij Chapter 12
  13. Gram Shree Class 9 MCQ – Hindi Kshitij Chapter 13
  14. Chandra Gehna se Lauti Ber Class 9 MCQ – Hindi Kshitij Chapter 14
  15. Megh Aaye Class 9 MCQ – Hindi Kshitij Chapter 15
  16. Yamraj Ki Disha Class 9 MCQ – Hindi Kshitij Chapter 16
  17. Bache Kam Par Ja Rahe Hai Class 9 MCQ – Hindi Kshitij Chapter 17

Frequently Asked Questions on Savaiye Class 9 MCQ Questions

1. Are these MCQ’s on Savaiye Class 9 are based on 2021-22 CBSE Syllabus?

Yes . There are 21 MCQ’s on this Chapter in this blog.

2. Are you giving all the chapters of Hindi Class 9 MCQs with Answers which are given in CBSE syllabus for 2021-22 ?

Yes, we are providing all the chapters of Hindi Class 9 MCQs with Answers for Kshitij, Sparsh and Kritika.

कृष्ण की लाठी और कम्बल पाने के लिए क्या त्यागने को तैयार हैं?

Answer: वे तीन लोक का राज्य त्याग देना चाहते थे। Explanation: कवि रसखान जी कृष्ण की लाठी और कंबल के बदले तीन लोक का राज्य त्याग देना चाहते थे।

श्रीकृष्ण की लकड़ी और कंबल पर कवि रसखान क्या न्योछावर करना चाहते है?

उत्तर: एक लकुटी और कामरिया पर कवि सब कुछ इसलिए न्योछावर करने को तैयार है क्योंकि ये वस्तुएँ उसके आराध्य प्रभु से जुड़ी हैं और इन वस्तुओं में कृष्ण की यादें बसी हैं।

प्रश्न 6 चौथे सवैये के अनुसार गोपियाँ अपने आप को क्यों विवश पाती हैं उत्तर?

चौथे सवैये के अनुसार गोपियाँ अपने आप को क्यों विवश पाती हैं ? उत्तर:- चौथे सवैये के अनुसार कृष्ण का रूप अत्यंत मोहक है तथा उनकी मुरली की धुन बड़ी मादक है। इन दोनों से बचना गोपियों के लिए अत्यंत कठिन है। गोपियाँ कृष्ण की सुन्दरता तथा तान पर आसक्त हैं इसलिए वे कृष्ण के समक्ष विवश हो जाती हैं

एक लकुटी और कामरिया पर कवि क्या क्या न्योछावर करने को तैयार है?

कृष्ण गायों को चराते समय लकुटी और कामरिया अपने साथ रखते थे। यह कोई साधारण वस्तुएँ न होकर कृष्ण से सम्बंधित वस्तुएँ है। यही कारण है कि कृष्ण की लाठी और कंबल के लिए कवि अपना सर्वस्व न्योछावर करने को तैयार है।