कबूतर के अंडे को खाने से क्या होता है? - kabootar ke ande ko khaane se kya hota hai?

आपके घर में यदि कबूतर का आगमन होता है तो ये आपके लिए बेहद शुभ माना जाता है और इसके पंख के कुछ उपाय आपके जीवन में धन की वर्षा कर सकते हैं।   

Pigeon Feather Totke: हमारे घर में और आस-पास ऐसी कई चीजें होती हैं जिनसे हम अंजान होते हैं। कई बार कुछ ऐसी चीजें होती हैं जिनकी हमें पूरी जानकारी भी नहीं होती है कि इन चीजों से घर में सकारात्मक या नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।

उसी प्रकार कुछ पक्षी या उनसे जुड़ी चीजें भी हमारे जीवन के लिए हितकारी होती हैं। ऐसा माना जाता है कि इन पक्षियों का आगमन घर में खुशहाली ला सकता है। ऐसे ही पक्षियों में से एक है कबूतर और उसका पंख।

ऐसा माना जाता है कि घर में कबूरत का आगमन शुभ होता है और यदि उसका पंख आपको मिल जाए तो ये आपको मालामाल कर सकता है। दरअसल कबूतर के पंख से जुड़े कुछ उपाय आजमाने से आपके घर में कभी भी धन की कमी नहीं होती है। आइए Life Coach और Astrologer Sheetal Shapaira से जानें इस पंख से जुड़े कुछ आसान टोटकों के बारे में।

घर में कबूतर का आगमन क्यों होता है शुभ 

pigeon is auspisious for home

प्राचीन काल से ही मान्यता है कि कबूरत कोई भी संदेश एक जगह से दूसरी जगह तक पहुंचाता है। इस पक्षी को ईश्वर का संदेशवाहक भी माना जाता है। इसलिए ज्योतिष में ऐसा माना जाता है कि यदि कबूरत आपके घर में प्रवेश करता है तो आपके जीवन में कोई शुभ संदेश आने वाला है।

यह आपके जीवन के लिए समृद्धि का संदेश लाते हैं और जीवन को खुशहाल बनाते हैं। यदि आपके घर में कबूतर अंडे देता है तो समझें कि बहुत जल्द ही आपके घर में कोई खुशखबरी आने वाली है। 

इसे जरूर पढ़ें:कबूतर को रोज खिलाएं दाना और फिर देखें चमत्कार

pigeon feather ke upay

ऐसा माना जाता है कि कबूतर का पंख आपके लिए धन के द्वार खोलने में मदद करता है। यदि आपके घर में कबूतर पंख छोड़ दें तो ये उनका आपके लिए एक उपहार होता है। पंख को आपको एक आसान तरीके से घर की तिजोरी में रखना है। कबूतर के पंख को एक सफ़ेद या लाल कपड़े में लपेटें और माता लक्ष्मी को ध्यान में रखते हुए पंख के ऊपर लाल धागा 7 बार लपेटें।

इस पंख से लिपटे हुए कपड़े को घर के उस स्थान पर रखें जहां आप धन रखते हैं जैसे -घर की तिजोरी या फिर अलमारी। ध्यान रखें कि ये आपको किसी ऐसे स्थान पर ही रखना है जहां किसी बाहरी व्यक्ति की कभी नजर न पड़े। इस उपाय से आपके घर में धन की वर्षा होने लगेगी और कभी भी पैसों की कमी नहीं होगी। 

कबूतर के पंख के कर्ज से मुक्ति के लिए उपाय 

totke for money

यदि आपके ऊपर किसी तरह का कोई कर्ज चल रहा है या फिर आपका धन काफी समय से अटका हुआ है तो आप कबूतर के तीन पंखों को लेकर घर के अलग -अलग कोने में रखें। कबूतर का एक पंख घर के लिविंग रूम के दक्षिणी कोने में रखें।

कबूतर के दूसरे पंख को किचन के उत्तरी कोने में रखें और यदि पति पत्नी के बीच झगड़े होते हैं तो कबूतर के पंख को बेड रूम में पूर्वी कोने पर रख दें। इस तरह के उपाय से आपके जीवन से नकारात्मक ऊर्जा दूर होने लगेगी और रुका हुआ धन जल्द वापस मिलेगा।  

इसे जरूर पढ़ें:कबूतर का सिर पर बीट करना देता है ये खास संकेत, हो सकती है धन की वर्षा

कबूतर के पंख से नौकरी पाने के टोटके 

यदि आप नौकरी की तलाश में हैं तो बृहस्पतिवार के दिन पीले कपड़े में हल्दी की एक गांठ के साथ कबूतर का एक पंख और पीली कौड़ी रख दें। इसे आप घर की तिजोरी में रखें। इस टोटके से आपको जल्द ही नौकरी मिलने के योग बनेंगे और यदि आप व्यवसाय में हैं तो उसमें भी आपको निश्चित लाभ मिलेगा। 

यदि आप कबूतर के पंख ये जुड़े ये आसान टोटके आजमाएंगे तो आपके घर में कभी भी धन की कमी नहीं होगी। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit: freepik.com, shutterstock 

क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?

बेहतर अनुभव करने के लिए HerZindagi मोबाइल ऐप डाउनलोड करें

Her Zindagi

Disclaimer

आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

कबूतर पूरे विश्व में पाये जाने वाला पक्षी है। यह एक नियततापी, उड़ने वाला पक्षी है जिसका शरीर परों से ढँका रहता है। मुँह के स्थान पर इसकी छोटी नुकीली चोंच होती है। मुख दो चंचुओं से घिरा एवं जबड़ा दंतहीन होता है। अगले पैर डैनों में परिवर्तित हो गए हैं। पिछले पैर शल्कों से ढँके एवं उँगलियाँ नखरयुक्त होती हैं। इसमें तीन उँगलियाँ सामने की ओर तथा चौथी उँगली पीछे की ओर रहती है। यह जन्तु मनुष्य के सम्पर्क में रहना अधिक पसन्द करता है। अनाज, मेवे और दालें इसका मुख्य भोजन हैं। भारत में यह सफेद और सलेटी रंग के होते हैं
पुराने जमाने में इसका प्रयोग पत्र और चिट्ठियाँ भेजने के लिये किया जाता था।
आज हम आपको बताने वाले कबूतर के मीट से होने वाले फायदों के बारे में जो शायद आपको पता नहीं होंगे।

पुणे। पुणे के लोहगांव क्षेत्र में एक विचित्र घटना हुई जिसमें एक शख्स ने कबूतर के 8 अंडे खाने के बाद एक इमारत की आठवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। 32 साल के अर्नव मुखोपाध्याय पुणे की वोडाफोन कंपनी में काम करता था। अर्नव को फ्लैट की खिड़की के पास एक कबूतर के अंडे पड़े हुए मिले। उसने घोंसले से 8 अंडे उठाए और बीवी के मना करते रहने के बावजूद उसके ऑमलेट बना दिए।

उसके कुछ देर बाद अर्नव अजीब हरकतें करने लगा और घर में यह चिल्लाता हुआ दौड़ने लगा कि उसके शरीर में भूत घुस गया है। अर्नव की इस हालत को देखकर उसकी पत्नी बहुत डर गई और वह इस सिचुएशन को संभालने की कोशिश ही कर रही थी, उतने में अर्नव ने घर का दरवाजा खोला और गैलरी की तरफ भागा और बिना कुछ सोचे कूद गया। वह नीचे खड़ी कार पर जा गिरा और मौके पर ही मौत हो गई।

अर्नव की पत्नी के तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी। उसके बयान के मुताबिक पिछले दो दिन से अर्नव तनाव में था। जिस दिन उसके सुसाइड किया, उसने ड्रिंक कर रखी थी और कहा कि अंडे खाने के बाद उसे शैतान दिख रहे थे। उसके बाद पूरे घर में चिल्लाते हुए दौड़ा और अपने हाथ में चाकू लेकर उस कथित भूत को पकड़ने की कोशिश कर रहा था।

कबूतर का अंडा खाने का फायदा?

‌‌ कबूतर के अंडे खाने से फायदे बढ़ते दिमाग को पोषण देते हैं.
‌‌‌शरीर को मजबूत करता है.
‌‌‌ कबूतर के अंडे खाने से क्या होता है त्वचा की बनावट मे सुधार करता है.
एनीमिया, अनियमित मासिक चक्र मे उपयोगी.
‌‌‌बुखार के अंदर अच्छा है.
बालों के रोम को मजबूत करता है कबूतर का अंडा.
हकलाने की आदत को खत्म करने में उपयोगी है.

घर में कबूतर का अंडा देने?

लोग ऐसा मानते हैं कि कबूतर का घर में घोंसला बनाना दुर्भाग्य का सूचक है। बता दें कुछ मान्यताओं अनुसार कबूतर को मां लक्ष्मी का भक्त माना जाता है। जिसे देखते हुए कई लोग कबूतर का घर में आना शुभ मानते हैं। धार्मिक मान्यताओं अनुसार अगर कबूतर घर में घोंसला बना ले तो इससे परिवार में सुख समृद्धि आने लगती है।

कबूतर के अंडे शुभ है या अशुभ?

इससे आपको कम समय में बड़ी सफलता मिलने वाली है. हालांकि कुछ लोगों के घर में इसे बुरा मानते हैं, लेकिन ये एक अच्छा संकेत माना जाता है.

कबूतर के अंडे कितने दिन में फूट जाते हैं?

कबूतर साल में 8 बार अंडे दे सकते हैं। एक समय में दो अंडे देते हैं जिसे नर और मादा दोनों ही सेते हैं। 18 से 19 दिन के बाद उसमें से चूजे निकलते हैं