इंडिया में सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार कौन सी है? - indiya mein sabase sastee ilektrik kaar kaun see hai?

Author: Atul YadavPublish Date: Tue, 14 Jun 2022 12:26 PM (IST)Updated Date: Wed, 15 Jun 2022 07:38 AM (IST)

इंडिया में सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार कौन सी है? - indiya mein sabase sastee ilektrik kaar kaun see hai?

लोग ईंधन वाली गाड़ी को छोड़ इलेक्ट्रिक कारों की तरफ जाने का विचार बना रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी नई इलेक्ट्रिक कार खरीदना चाहते हैं तो इस खबर को जरूर पढ़े जहां आपको देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कारों के बारे में बताने जा रहे हैं।

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। साल 2022 इलेक्ट्रिक कार बाजार के लिए काफी खास रहा है, जहां वाहन निर्माण करने वाली कंपनियों ने कुछ शानदार कारों को लॉन्च किया है। हालांकि, इलेक्ट्रिक कार पेट्रोल कार की तुलना में महंगी कीमतों पर लॉन्च की गई हैं। अगर आप भी नई ईवी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो नीचे हम 5 कारों के बारे में बताने जा रहे हैं जो इस समय भारत में सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कारों की लिस्ट में शामिल है।

1- Mahindra eVerito- 10.49 लाख से शुरू

रेंज- 110 किलोमीटर

महिंद्रा ने 2016 में eVerito को लॉन्च किया था। उस समय इसके बेस वेरिएंट की कीमत 9.5 लाख रुपये (एक्स शोरूम) रखी गई थी। हालांकि, अब इसकी कीमत 10.15 लाख से शुरू है। यह कंपनी की Verito सेडान पर बेस्ड है। eVerito पूरी तरह इलेक्ट्रिक है। इसमें थ्री-फेस 72 V इलेक्ट्रिक मोटर लगी है जो 41 PS की पावर और 91 Nm का टॉर्क जनरेट करती है।

2- Tata Tigor EV- 11.99 लाख रुपये से शुरू

रेंज- 306 किमी

Tata Tigor EV XE की कीमत 11.99 लाख रुपये, Tata Tigor EV XM की कीमत 12.49 लाख रुपये और Tata Tigor EV XZ+ की कीमत 12.99 लाख रुपये होगी। कुल मिलाकर अगर आप भी इलेक्ट्रिक कार तो खरीदने का मन बना रहे हैं तो, आपके लिए Tata Tigor EV XE सबसे बेस्ट मॉडल साबित होगा। इसके लिए आपको महज 11.99 लाख रुपये की शुरुआती कीमत चुकानी पड़ेगी।

3- Tata Nexon EV- 14.29 लाख से शुरू

रेंज- 312

यह ईवी कार भारतीय बाजार में तीन वेरिएंट में उबलब्ध है। चार्जिंग की बात करें तो नेक्सॉन की बैटरी को महज 60 मिनट में 0-80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। इस कार का सीधा कड़ा मुकाबला एमजी जेडएस ईवी और हुंडई कोना ईवी जैसी इलेक्ट्रिक कारों से है।

4- Tata Nexon EV Max- 17.74 लाख से शुरू

रेंज- 437

हाल ही में लॉन्च टाटा मोटर्स नेक्सॉन ईवी मैक्स के दो वेरिएंट्स में उपलब्ध है, जिनमें पहला वैरिएंट Tata Nexon EV Max XZ+ है, वहीं इसकी कीमत की बात की जाए तो 17.74 लाख रुपये है।वहीं दूसरा वैरिएंट Tata Nexon EV Max XZ+ Lux है, इस वेरिएंट की कीमत की बात की जाए तो 19.24 लाख रुपये है। दोनों की कीमतें एक्स शोरूम हैं।

5- MG ZS EV- 21.99 लाख से शुरू

रेंज- 461 किमी

भारत में 2022 एमजी जेडएस ईवी के एक्साइट वेरिएंट की कीमत 21.99 लाख (एक्स-शोरूम) है। वहीं, इसके एक्सक्लूसिव वेरिएंट की कीमत 25.88 लाख (एक्स-शोरूम) है, जिसकी बुकिंग ओपन है। ये चार कलर वैरिएंट्स फेरिस वाइट, करंट रेड, एशेन सिल्वर और सेबल ब्लैक में आएगी। कंपनी इस कार में 75 से ज्यादा कनेक्टेड कार फीचर्स ऑफर करती है।

Edited By: Atul Yadav

  • # automobile
  • # car buyer guide
  • # cheapest Ev
  • # Cheapest Electric Car
  • # cheapest Ev In india
  • # Mahindra eVerito
  • # Tata Tigor EV
  • # Tata Nexon EV
  • # MG ZS EV
  • # सबसे सस्ती ईवी
  • # सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार
  • # भारत में सबसे सस्ती ईवी
  • # महिंद्रा ईवेरिटो
  • # टाटा टिगोर ईवी
  • # टाटा नेक्सॉन ईवी
  • # एमजी जेडएस ईवी
  • # Automobile

इलेक्ट्रिक कार सबसे सस्ती कौन सी कंपनी की है?

Cheapest Electric Car: भारत की वो टॉप 5 सस्ती इलेक्ट्रिक कार, जो सिंगल चार्ज में देती है 461 किमी रेंज.
Mahindra eVerito- 10.49 लाख से शुरू रेंज- 110 किलोमीटर ... .
Tata Tigor EV- 11.99 लाख रुपये से शुरू ... .
Tata Nexon EV- 14.29 लाख से शुरू ... .
Tata Nexon EV Max- 17.74 लाख से शुरू ... .
MG ZS EV- 21.99 लाख से शुरू.

सबसे अच्छी इलेक्ट्रिक कार कौन सी है?

इलेक्ट्रिक कार्स.
टाटा नेक्सन ईवी मैक्स ₹ 18.34 लाखसे शुरू ... .
वोल्वो xc40 रीचार्ज ₹ 55.90 लाखसे शुरू ... .
टाटा नेक्सन ईवी ₹ 14.99 लाखसे शुरू ... .
टाटा टिगोर ईवी ₹ 12.49 लाखसे शुरू ... .
किआ ev6. ₹ 59.95 लाखसे शुरू ... .
हुंडई कोना इलेक्ट्रिक ₹ 23.84 लाखसे शुरू ... .
टाटा नेक्सन ईवी प्राइम ₹ 14.99 लाखसे शुरू ... .
एमजी ज़ेडएस ईवी ₹ 25.88 लाखसे शुरू.

इलेक्ट्रिक कार कितने रुपए की आती है?

भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार की बात करें तो यह स्टॉर्म मोटर आर3 है, जिसकी कीमत 4.5 लाख रुपये है। इसके बाद महिंद्रा ई वरीटो है, जिसकी कीमत 10.15 लाख रुपये से लेकर 10.49 लाख रुपये तक है। इसके बाद टाटा टिगोर ईवी है, जिसकी कीमत 11.99 लाख रुपये से लेकर 13.14 लाख रुपये है।

टाटा की सबसे सस्ती कार कौन सी है?

Updated Tata Tiago XT: टाटा मोटर्स ने हाल ही में टिआगो एनआरजी एक्सटी वेरिएंट भारत में लॉन्च किया है जिसकी एक्सशोरूम कीमत 6.42 लाख रुपये से शुरू होती है. इसके साथ ही कंपनी ने भारत में अपनी सबसे सस्ती कार टिआगो हैचबैक के एक्सटी वेरिएंट को भी नए फीचर्स से अपडेट किया है.