एम एस वर्ड क्या है pdf? - em es vard kya hai pdf?

दोस्तों क्या आप जानते है Ms Word क्या है (What is Ms Word in Hindi) और Microsoft Word के उपयोग क्या है और इसका उपयोग करके हम किस प्रकार Resume और Reports तथा अन्य ग्राफ़िक्स बना तथा इसकी सहायता से एडिट कर सकते है।

और एम एस वर्ड की विशेषताएँ तथा एम एस वर्ड कितने प्रकार के होते हैं और एम एस वर्ड कैसे चलाते हैं आदि जरुरी जानकारी के बारे में जानने वाले हैं।

School, Collage तथा Office Work के लिए Microsoft Word बहुत की उपयोगी सॉफ्टवेयर है, अगर आप भी इसके उपयोगकर्ता हैं या अब उपयोग करने वाले हैं तो और इसके बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो इस पोस्ट को पूरी अंत तक जरूर पढ़े।

Contents

  • 1 एम एस वर्ड क्या है (What is Ms Word in Hindi)
  • 2 एम एस वर्ड के कितने संस्करण है (How Many Version of Ms Word in Hindi)
  • 3 एम एस वर्ड का नवीनतम संस्करण कौनसा है
  • 4 एम एस वर्ड के भाग
    • 4.1 1. Office Button
    • 4.2 2. Quick Acess Tool
    • 4.3 3. Title Bar
      • 4.3.1 Minimize
      • 4.3.2 Maximize
      • 4.3.3 Close
    • 4.4 4. Menu Bar
    • 4.5 5. Ribbon
    • 4.6 6. Ruler bar
      • 4.6.1 क्षैतिज रूलर (Horizontal Ruler)
      • 4.6.2 ऊर्ध्वाधर रूलर (Vartical Ruler)
    • 4.7 7. Scrol Bar
    • 4.8 8. Status bar
    • 4.9 9. Text Area
  • 5 एम एस वर्ड की विशेषताएँ (Features of Ms Word in Hindi)
    • 5.1 1. Auto Correct
    • 5.2 2. Spelling & Grammer
    • 5.3 3. Mail Merge
    • 5.4 4. Find and Replace
    • 5.5 5. Page
    • 5.6 6. Table
    • 5.7 7.Equetions and Symbols
    • 5.8 8. Style and Font
    • 5.9 9. Numbering and Bullets
    • 5.10 10. Password For Documents
    • 5.11 11. Create as Pdf File
    • 5.12 12. Header and Footer
    • 5.13 13. Graphics
  • 6 एम एस वर्ड के उपयोग (Uses Of Ms Word in Hindi)
    • 6.1 1. शिक्षा के क्षेत्र में
    • 6.2 2. जॉब दिलाने में
    • 6.3 3. रिज्यूम बनाने में
    • 6.4 4. Books और Article बनाने में
    • 6.5 5. बिज़नेस के लिए
  • 7 Conclusion

Microsoft Word एक Word Processing सॉफ्टवेयर है। जिसका उपयोग डॉक्युमेंट्स, रिपोर्ट, रिज्यूम बनाने फॉर्मेटिंग करने एवं डॉक्युमेंट्स एडिट एवं प्रिंट करने के लिए किया जाता है। Ms Word का पूरा नाम Microsoft Word होता है। और यह MicroSoft Office का ही एक भाग है।

इस सॉफ्टवेयर को माइक्रोसॉफ्ट कंपनी द्वारा बनाया गया। जो दुनिया के दूसरे सबसे अमीर आदमी Bill Gates की कंपनी है। Ms Word का सबसे पहला Version 25 October1983 में लांच किया गया था। जिसको Charles Simonyi और Richard Brodie नामक दो प्रग्रामर्स ने बनाया था।

एम एस वर्ड के कितने संस्करण है (How Many Version of Ms Word in Hindi)

Ms Word क्या है (What is Ms Word in Hindi) ये तो आपको समझ में आ गया होगा। अब हम इसके संस्करण के बारे के जान लेते है।

विकिपीडिया के अनुसार Ms Word के कुल 14 संस्करण (Version) है। जिनमे अलग नये-नये फीचर्स को जोड़ा गया उस हिसाब से नए Version को लांच किया गया।

लेटेस्ट संस्करण में पुराने की तुलना में ज्यादा टूल और फ़ीचर्स मिल जाते है। Ms Word के कुछ खास संस्करण 2000, 2002, 2003, 2007, 2010, 2013 है।

एम एस वर्ड का नवीनतम संस्करण कौनसा है

एम एस वर्ड का नवीनतम संस्करण या Microsoft Word का Latest Version वर्ष 2019 में लांच Word 2019 Version 16.0 है।

एम एस वर्ड के भाग

हम सब जानते है की Microsoft Word अपने कार्यक्षेत्र में सबसे आगे है। इसकी टक्कर में ऐसा कोई भी Software नहीं है। जो इतने Feature लोगो को प्रोवाइड करे तो चलिए अब ms Word की विंडो को कितने और कौन-कौन से भागो में बाटा गया है थोड़ा इसके बारे में जान लेते है।

एम एस वर्ड क्या है pdf? - em es vard kya hai pdf?

1. Office Button

यह बटन बाई और (Left Side) सबसे ऊपर की तरफ होता है। यह Ms Word का एक प्रमुख भाग होता है। जो Menu Bar में आता है। इसमें File Create, Open, Save और Print जैसे Option होते है।

2. Quick Acess Tool

इस Option का उपयोग मुख्य रूप से समय के बचाव और काम को आसान बनाने के लिए किया जाता है। इस बटन में वे सारे ऑप्शन सेव रहते है जिनका उपयोग ज्यादा करना पड़ता है। इसमें हम अपने अधिक इस्तेमाल किये जाने वाले ऑप्शन को Manualy भी जोड़ सकते है।

3. Title Bar

यह Ms Word की इस विंडो का सबसे ऊपरी भाग होता है। इसमें हमारे द्वारा बनाई गई File का Title दिखाया जाता है। जब तक हम File को सेव नहीं करते है। यह Documents 1 नाम से Show होता है। टाइटल बार में मुख्य रुप से तीन बटन होते है।

Minimize

इसका उपयोग विंडो को अस्थाई रूप से बंद करने के लिए किया जाता है। जो मिनीमाइज करने पर टास्क बार में एक बटन के रूप में दिखाई देती है।

Maximize

इस बटन को क्लिक करने से विंडो की सारी स्क्रीन बदल जाती है। इसमें हम विंडो की साइज को स्क्रीन पर छोटी या बड़ी करके एडजस्ट कर सकते है।

Close

इस Button का उपयोग किसी खुली फाइल को बंद करने या विंडो को स्थाई रूप से बंद करने के लिए किया जाता है।

Title Bar के निचे वाले भाग को Menu Bar कहते है। इसे Tab Bar के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि इसमें जो Menus होते है, उन्हें टैब के नाम से जाना जाता है। यहाँ हमे Home, Review, View जैसे Menu देखने को मिल जाते है।

5. Ribbon

Menu Bar के निचले वाले भाग को Ribbon कहा जाता है। इसमें प्रत्येक Menu या Tab में जितने भी Option होते है। उन्हें दिखाया जाता है, प्रत्येक Menu के लिए Ribbon के Options अलग-अलग होते है।

6. Ruler bar

Ruler bar इस Page के दोनों तरफ (ऊपर और बाई) होता है। जिन्हे हॉरिजॉन्टल और Vertical रूलर कहा जाता है। इससे हम अपने पेज का मार्जिन सेट कर सकते है। Ruler bar को शासक रेखा भी बोला जाता है।

क्षैतिज रूलर (Horizontal Ruler)

यह Document की चौड़ाई को प्रदर्शित करता है। इसका प्रयोग पेज की Left और Right Margine को सेट करने के लिए किया जाता है।

ऊर्ध्वाधर रूलर (Vartical Ruler)

यह Documents की ऊंचाई (Height) को प्रदर्शित करता है। इसका प्रयोग पेज की Top और Bottom मार्जिन को सेट करने के लिए किया जाता है।

7. Scrol Bar

यह पेज के दाई तरफ होता है। Scrol bar से हम Page को ऊपर-निचे (Up and Down) कर सकते है।

8. Status bar

यह ऑप्शन इस विंडो का सबसे निचले भाग में होता है। इसमें Zoom bar भी होता है। जिससे हम पेज को Zoom out और zoom in कर सकते है।

9. Text Area

यह इस पेज का एक महत्वपूर्ण भाग है। इसे हम Work Area भी बोल सकते है। यह Status bar से ऊपर वाला भाग होता है। जो White Color का होता है। जहां हम अपना काम करते है।

एम एस वर्ड की विशेषताएँ (Features of Ms Word in Hindi)

अब हम Microsoft Word की विशेषताओं के बारे में जानेंगे की। वे कौनसे फीचर्स है जो हमे डॉक्युमेंट्स बनाने बनाने या एडिट करने में बहुत ही आसानी प्रदान करते है।

यहाँ हम कुछ पॉपुलर फीचर्स के बारे में जानेंगे जो लोगो द्वारा सबसे ज्यादा उपयोग किये जाते है और यह फ़ीचर्स काफी हद तक डॉक्युमेंट्स बनाने में मदद करते है।

1. Auto Correct

इस फीचर में अगर आप Ms Word में किसी वर्ड की स्पेलिंग गलत लिखते है, तो यह ऑटोमैटिक उसे सही कर देता है। यह इस सॉफ्टवेयर का बहुत ही अच्छा फीचर है। लेकिन इसमें हम उन्ही वर्ड को Auto Correct कर सकते है। जिनका उपयोग ज्यादा होता है और वो इसकी डिस्क्शनरी में सेव हो।

2. Spelling & Grammer

Microsoft Word के Spelling and Grammer फीचर में अगर हम किसी भी वर्ड की गलत स्पेलिंग लिखते है। या किसी वाक्य में Grammer Mistake करते है। तो यह हमे Red Underline द्वारा संकेत देता है। की आपका यह स्पेलिंग गलत है।

यह हमे सही शब्द भी बताता है। जिसे हम सेलेक्ट करके सही स्पेलिंग का चुनाव कर सकते है।

3. Mail Merge

इस ऑप्शन का उपयोग करके हम Multiple डॉक्यूमेंट को एक साथ तैयार कर सकते है। और Mail के माध्यम से बहुत से लोगो को एक साथ मेल भेज सकते है।

इसका उपयोग मुख्यतः Admit Card, Invitation Card जैसे Mail करने के लिए किया जाता है।

4. Find and Replace

Find and Replace का मतलब होता है। किसी शब्द को ढूँढना और उसे Replace करना। इसकी मदद से हम किसी पर्टिकुलर वर्ड जो की इम्पोर्टेन्ट है। उसे एक बार में ढूंढ कर रेप्लस कर सकते है।

जैसे मान लीजिये आपने अपने डॉक्युमेंट्स में किसी गलत वर्ड का उपयोग कर लिया है। या महत्वपूर्ण वर्ड की जगह किसी और शब्द का उपयोग कर लिए है। तो उसे आप Manualy तो Replace नहीं कर सकते।

इसलिए आप इस फीचर का उपयोग करके पुरे डॉक्युमेंट्स में एक बार में उस वर्ड को रेप्लस कर सकते है।

5. Page

इस सॉफ्टवेयर की मदद से हम अपने डॉक्युमेंट्स में कही भी पेज ऐड कर सकते है। इसके माध्यम से हम अपने डॉक्युमेंट्स के लिए Cover Page भी बना सकते है।

6. Table

इसमें हम अपने किसी भी डॉक्युमेंट्स के लिए टेबल बना सकते है। और टेबल में टेक्स्ट का कलर और फॉण्ट भी चेंज कर सकते है। जिससे टेबल दिखने में सुन्दर और अट्रैक्टिव लगे।

इसके माध्यम से किसी लिस्ट के लिए टेबल बनाना बहुत ही आसान है। और टेबल में एडजस्ट लिस्ट को समझना भी बहुत आसान होता है।

7.Equetions and Symbols

यह भी एक महत्वपूर्ण फीचर्स है। इसकी मदद से हम अपने डाक्यूमेंट्स में कई सारे Sumbols का उपयोग कर सकते है। इसके साथ ही हम गणित के Equetions को भी जोड़ सकते है।

8. Style and Font

इसमें हम अपने Documents के टेक्स्ट का Style और Font का कलर और Style चेंज कर सकते है। इसके साथ ही इनका साइज भी चेंज कर सकते है।

एक महत्पूर्ण फीचर यह भी है की इसमें हम किसी सेलेक्ट Word का Style, Font और टेक्स्ट कलर चेंज कर सकते है।

9. Numbering and Bullets

यह भी एक Impurtant फीचर है। Ms Word में नंबरिंग और बुलेट्स के माध्यम से हम किसी लिस्ट को बना सकते है। जिसे Step-By-Step नंबरिंग या बुलेट्स लगा सकते है।

10. Password For Documents

इस फीचर के माध्यम से आप Ms Word में किसी भी Documents के लिए Password लगा सकते है। इसकी मदद से हम अपने Documents को Secure कर सकते है। जिससे हमारा Documents कोई और नहीं देख सक।

11. Create as Pdf File

Ms Word का यह एक महत्पूर्ण फीचर है। इसके माध्यम से आप अपने किसी भी Word Documents को Pdf File के रूप में सेव कर सकते है। ताकि pdf फाइल को Share करने से इसकी Quality नहीं घटती है।

पेज के सबसे ऊपर भाग को Header कहते है। इसका उपयोग पेज की Numbering और Page Name डालने के लिए किया जाता है।

Page के सबसे Niche या Down वाले भाग को Footer कहते है। इसका उपयोग भी Page Numbering और Page Name डालने के लिए किया जाता है।

13. Graphics

यह Ms Word का एक महत्पूर्ण फीचर है। इसकी सहायता से हम ड्राइंग बना सकते है। इसमें हम व्रत, त्रिभुज, आयत, रेखाएँ आदि बहुत ही आसानी से बना सकते है। इसमें ड्राइंग बनाने के लिए ड्राइंग टूलबार उपलब्ध होता है। जिसमे विभिन्न ड्राइंग उपलब्ध होती है।

एम एस वर्ड के उपयोग (Uses Of Ms Word in Hindi)

MicroSoft Word के उपयोग विभिन्न में क्षेत्रों में अलग-अलग उद्देश्यों से किया जाता है। यहाँ हम सबसे ज्यादा उपयोग किया जाने वाले उपयोगो के बारे में जानेंगे।

1. शिक्षा के क्षेत्र में

शिक्षा के क्षेत्र में MS Word का उपयोग बहुत ही महत्वपूर्ण है। इसमें चाहे कोई शिक्षक हो या विद्यार्थी। सभी के लिए उपयोगी है। शिक्षक इसकी सहायता अपने Collage या School के डॉक्युमेंट्स तैयार कर सकते है।

इसके साथ ही Students के लिए Question Paper बना सकते है। वही स्टूडेंट अपने लिए Asignment बना सकते है। आदि कामो के लिए बहुत ही उपयोगी है।

2. जॉब दिलाने में

अगर आपको Microsoft Word आता है। तो इससे आप एक अच्छी -खासी जॉब पा सकते है। अगर आपको ऑफलाइन जॉब करना पसंद नहीं है। तो आप अपनी स्किल से ऑनलाइन Freelancer के तौर पर, अपने घर बैठे काम कर सकते है।

3. रिज्यूम बनाने में

MS Word की सहायता से Resume बनाना बहुत ही आसान है। अगर आपने कोई डिग्री कर रखी और अपने एजुकेशन लेवल के लिए रिज्यूम बनाना चाहते है। तो आप Ms Word में बहुत ही आसानी से बना सकते है।

4. Books और Article बनाने में

Article और Books बनाने में एम एस वर्ड बहुत ही उपयोगी है। इसमें अगर आप किसी आर्टिकल को Text, Font और Style और अच्छी Heading बनाकर बहुत ही अच्छा आर्टिकल बना सकते है।

वही इसमें अगर आप Book भी बहुत ही आसानी से बना सकते है। इसके लिए Books का Front या Cover Page और Header और Footer को अच्छे से डिज़ाइन कर सकते है।

5. बिज़नेस के लिए

बिज़नेस में आप Ms Word की सहायता से अपने Product का बिल बना सकते है। इसके साथ ही Product की List तथा Account Menagement के काम कर सकते है।

इसके साथ ही इसके मेल मर्ज फीचर का उपयोग करके। एक साथ कई लोगो को E-Mail भेज सकते है। जो बिज़नेस के लिए बहुत ही फायदेमंद है। इसके अलावा भी Ms Word के कई सारे उपयोग है।

Note- कुछ लोगो को Ms Word के Save और Save as ऑप्शन में फर्क नहीं पता होता है। तो मैं आपको इसमें अंतर बताता हूँ।

किसी भी फाइल या Documents को पहेली बार सेव करने के लिए हम Save या Save as का उपयोग कर सकते है। लेकिन पहले से Save फाइल को Edit करने के बाद Save का उपयोग करके उसी नाम से सेव कर सकते है जबकि Save as का उपयोग करके दूसरे नाम से सेव कर सकते है।

Conclusion

दोस्तों अगर आप एक एक Computer Science से जुड़े विद्यार्थी है या आप Computer से जुड़ा कोई कोर्स कर रहे है तो एम एस वर्ड क्या है (What is Ms Word in Hindi) पोस्ट आपके लिए बहुत ही मददगार साबित होने वाली है।

और आपके Ms Word से जुड़े सारे सवाल What is Ms Word in Hindi, Formatting Features of Ms Word in Hindi, How to Use Ms Word in Hindi, आदि के जवाब मिल चुके होंगे।

इसमें हमने Ms Word से जुड़ी सारी जानकारी देने की कोशिश की है अगर फिर भी आपका कोई Doubt हो तो आप हमे Comment करके जरूर बताये जिससे हम आपकी मदद कर सके।

और What is Ms Word in Hindi पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर शेयर करे। धन्यवाद

Related Articles:-

  • E-Commerce क्या है और इसके फायदे
  • What is Ms Word in Hindi
  • इंटरनेट क्या है और कैसे चलता है
  • कीबोर्ड क्या है और इसके प्रकार
  • RAM क्या है और इसके कार्य और प्रकार
  • कंप्यूटर क्या हैं परिभाषा और इतिहास

एमएस वर्ड क्या है pdf?

अथवा कुँजीपटल पर Ctrl के साथ s कुँजी दबाएँ। name कॉलम में अपनी फाइल का नाम टंकित करें। नीचे दिया गया डॉयलॉग बॉक्स दिखाई देगा, इसमें फाइल को जिस स्वरूप में सेव किया जाना है, उसका चयन करें, जैसे - Word Document, Word Template, Word 97-2003 या अन्य ।

एमएस वर्ड क्या है समझाइए?

MS word का फुल फॉर्म माइक्रोसॉफ्ट वर्ड होता है एमएस वर्ड एक कंप्यूटर एप्लीकेशन प्रोग्राम होता है जो माइक्रोसॉफ्ट के द्वारा बनाया गया है. एम एस वर्ड को Microsoft द्वारा विकसित किया गया है जो Microsoft Office का एक भाग है. एम एस वर्ड अपने पहले संस्करण से अब तक अपने क्षेत्र पर राज कर रहा है.

एमएस कितने प्रकार के होते हैं?

माइक्रोसॉफ्ट एक्सेस के अंदर डेटाबेस द्िारा काम होता है और िो डेटाबेस टेबल के रूप में होते हैं

एमएस वर्ड के उपयोग क्या क्या है?

एम एस-वर्ड (MS-Word) क्या है ?.
एम एस-वर्ड की सहायता से आप डॉक्यूमेंट बना सकते हैं, और अधिक टेक्स्ट जोड़ सकते हैं तथा टेक्स्ट में बदलाव भी कर सकते हैं ।.
आप मार्जिन को बदल कर उसका रूप बदल सकते हैं ।.
आप फॉन्ट के आकार और प्रकार को बदल सकते हैं ।.
आप डॉक्यूमेंट में पेज नम्बर, हैडर और फुटर जोड़ सकते हैं ।.