एक आदर्श परियोजना के विश्लेषण की विवेचना कीजिए - ek aadarsh pariyojana ke vishleshan kee vivechana keejie

किसी व्यापार, विज्ञान या इंजीनियरिंग में किसी विशेष लक्ष्य की प्राप्ति हेतु जो विस्तृत कार्य-योजना बनायी और कार्यान्वित की जाती है उसे परियोजना (project) कहते हैं। इसके अन्तर्गत पूरे कार्य को छोटे-छोटे कार्यों के रूप में विभक्त करके उनका समयबद्ध क्रम प्रस्तुत किया जाता है। कौन सा काम कब आरम्भ होगा; कब समाप्त हो जायेगा; कितना धन और अन्य संसाधन लगेगा; समाप्ति पर मिलने वाला परिणाम क्या है ; आदि का निवरण उल्लेख किया जाता है। परियोजना में कार्य की समयसीमा (डेडलाइन) तय करना जरूरी है। इसके साथ ही हर परियोजना के लिये एक निश्चित राशि (बजट) निर्धारित होता थे ।

परिचय[संपादित करें]

परियोजना किसी समस्या के निदान या किसी विषय के तथ्यों को प्रकाशित करने के लिए तैयार की गई एक पूर्ण योजना होती है। समस्याएँ सुरसा की तरह मुंह फैलाए हुए हमें निगलना चाहती है। हमें आए दिन किसी न किसी समस्या का सामना करना पड़ता है और हम उससे बचने के तरीके सोचते रहते हैं। जैसे- यातायात की समस्या, पीने के पानी की समस्या, बिजली की समस्या। हमारे आसपास बहुत सी ऐसी समस्याएं मौजूद हैं, जिन्हें देख-सुनकर हम सोचने को विवश हो जाते है और समाधान का उपाय सोचने लगते हैं, जैसे- गंगा में गन्दगी की समस्या, आत्महत्या की घटनाएँ, लूट की घटनाऍँ, नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाली बीमारियों की समस्या आदि।

जब हमारे सामने कोई समस्या आती है तो सबसे पहले हम उस समस्या की तह तक जाकर उसके सभी पहलुओं को जानने की कोशिश करते है। उसके निदान की सभी संभावनाओं और उपायों का विचार करते हैं। इस तरह हमारे मन में तैयार पूरी विचार योजना एक प्रकार की परियोजना है।

कुछ उल्लेखनीय परियोजनाएँ[संपादित करें]

  • मानव जीनोम परियोजना (Human Genome Project)
  • मैनहट्टन परियोजना (Manhattan Project)
  • अपोलो परियोजन (Project Apollo)
  • सोवियत परमाणु बम परियोजना
  • इसरो की चन्द्रयान परियोजना, मंगलयान परियोजना

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

  • परियोजना प्रबन्धन
  • परियोजना प्रबन्धन की समयरेखा
  • परियोजना प्रबन्धन के साफ्टवेयरों की सूची
  • उद्यमिता
  • संगठन
  • प्रबन्धन

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]

  • परियोजना का अर्थ

परियोजना विश्लेषण क्या है?

इस अवस्था में परियोजना सम्बन्धी विचारधारा का विश्लेषण किया जाता है विभिन्न पहलुओं जैसे - विपणन, तकनीकी वित्तीय तथा आर्थिक पहलू आदि का विस्तृत विश्लेषण किया जाता है। > परियोजना की रचना को अधिकतम अनुकूल तथा सुविधाजनक बनाने के लिए उससे सम्बन्धित तकनीक, आकार, संसाधन आदि की उपलब्धता को सुनिश्चित करना ।

परियोजना क्या है इसकी विशेषताओं की व्याख्या करें?

किसी व्यापार, विज्ञान या इंजीनियरिंग में किसी विशेष लक्ष्य की प्राप्ति हेतु जो विस्तृत कार्य-योजना बनायी और कार्यान्वित की जाती है उसे परियोजना (project) कहते हैं। इसके अन्तर्गत पूरे कार्य को छोटे-छोटे कार्यों के रूप में विभक्त करके उनका समयबद्ध क्रम प्रस्तुत किया जाता है।

परियोजना के उद्देश्य क्या हैं?

परियोजना को, कोई विशिष्ट चीज या परिवर्तन शुरू करने के कतिपय उद्देश्य को प्राप्त करने के रूप में और यह सुनिश्चित करने के रूप में भी परिभाषित किया जा सकता है कि प्रगति को उद्देश्य के अनुरूप, समय की सामान्य शर्तों पर, लागत और विभिन्न तकनीकी और गुणवत्ता निष्पादन के मानदण्डों पर, बनाए रखा जाए ।

परियोजना का महत्व क्या है?

परियोजना का महत्व नए-नए विषयों के प्रति चिंतन करने की प्रवृत्ति का विकास होता है। सामान्य खेल-खेल में बहुत सी नई बातें सीखते हैं। नए-नए तथ्यों के संग्रह करने का अभ्यास होता है। अन्य पुस्तकों, पत्र-पत्रिकाओं को पढ़ने की रूचि विकसित होती है।