डिलीवरी के बाद पेट निकल जाए तो क्या करना चाहिए? - dileevaree ke baad pet nikal jae to kya karana chaahie?

अगर आपकी भी डिलीवरी होने वाली हैं या अभी-अभी हुई है तो आप पेट को लटकने से बचाने के लिए भी इस नुस्‍खे को ट्राई कर सकती हैं।

डिलीवरी के बाद ज्‍यादातर महिलाओं का पेट बाहर की ओर निकल आता है और पेट लटका हुआ दिखाई देता है। मेरे साथ भी पहली डिलीवरी के बाद कुछ ऐसा ही हुआ था। लेकिन दूसरी डिलीवरी के बाद मेरे पड़ोस में रहने वाली आंटी ने मुझे पेट पर कपड़ा बांधने की सलाह दी थी और बताया था कि ऐसा करने से पेट कभी बाहर नही आएगा। और सच में ऐसा हुआ भी। अगर आपकी भी डिलीवरी होने वाली हैं या अभी-अभी हुई है तो आप भी इस नुस्‍खे को ट्राई कर सकती हैं। आइए इस नुस्‍खे के बारे में विस्‍तार से इस आर्टिकल के माध्‍यम से जानते हैं।

जी हां प्रेग्‍नेंसी के दौरान यूट्रस बड़ा हो जाता है और पेट की दीवार फैल या बड़ी हो जाती है। हालांकि डिलीवरी होने के बाद नॉर्मल हो जाती है, लेकिन इसमें थोड़ा सा समय लगता है। लेकिन यह उतना नॉर्मल नहीं हो पाती है जैसा कि आपका पेट पहले था। थोड़ा बहुत निकला हुआ तो रहता ही है। लेकिन क्‍या आप जानती हैं कि पेट बांधने का पारंपरिक तरीका प्रेग्‍नेंसी के बाद निकले और लटके हुए पेट को कम करने में हेल्‍प करता है। यह कपड़ा बांधने की तकनीक सबसे पारंपरिक पेट बांधने का तरीकों में से एक है। जिसका इस्‍तेमाल डिलीवरी के बाद किया जाता है।

Read more: डिलीवरी के बाद भी प्रेग्‍नेंट दिखती हैं तो अपनाएं ये simple tips

post pregnancy belly fat belt inside

क्या होता है कपड़ा बांधना?

कपड़े को पेट पर बांधने से फैट को क‍म किया जा सकता है। जी हां पेट पर कपड़े को बांधने से ब्‍लड सर्कुलेशन बढ़ता है और पेट के फैट को कम करने में हेल्‍प मिलती है। पेट बांधने की तकनीक में सूती कपड़े को पेट के निचले हिस्से पर प्रेशर के लिए इस्‍तेमाल किया जाता है। इससे पेट की मसल्‍स को प्रेशर देने में हेल्‍प  मिलती है। लेकिन कपड़े को उतने ही प्रेशर से लपटना चाहिए जितना आपको सही लगें। डिलीवरी के बाद पेट बाहर निकलने से बचाने और यूट्रस को वापस सही आकार में लाने के लिए रोजाना नहाने के बाद कुछ घंटों के लिए कपड़ा लपेटा जाता है।

कपड़ा बांधने के क्या फायदे है?

डिलीवरी के बाद कपड़ा बांधने से आपको काफी आराम मिलता है और पेट का फैट कम करने में हेल्‍प मिलती है। जी हां इससे पोश्‍चर में सुधार होता है और लंबे समय तक शिशु को दूध पिलाने से होने वाले नॉर्मल पीठ और कंधे के दर्द की समस्या को कम करने में हेल्‍प मिलती है। साथ ही वजन नियंत्रित करते समय आपकी पीठ को सहारा प्रदान करने में कपड़े बांधना मदद करता है।

post pregnancy belly fat belt inside

पेट कम करने में कितना समय लगता है?

कपड़ा बांधने वाले नुस्‍खे से यूट्रस को वापस अपने नॉर्मल आकार में आने के लिए लगभग 6 हफ्ते का समय लगता है। वैसे तो इस नहाने के बाद कुछ घंटों तक ही बांधना चाहिए लेकिन अगर आपको आराम महसूस होता है तो आप इसे पूरा दिन भी पहन कर रख सकती हैं। और इसे प्रेग्‍नेंसी के बाद 4 से 6 हफ्ते के लिए प्रयोग किया जाता है।

Read more: क्‍या आप मां बनना चाहती हैं? तो अपनी fertility को बूस्‍ट करने के लिए अपनाएं ये टिप्‍स

अगर आपकी नॉर्मल डिलीवरी हुई है, तो आप 1 हफ्ते में अपने पेट पर कपड़े को बांध सकती हैं। जी हां नॉर्मल डिलीवरी के 2 से 4 दिन बाद और सर्जरी से होने वाले डिलीवरी के बाद आपको इसे बांधने से पहले अपनी डॉक्‍टर से सलाह लेनी चाहिए। अगर आपकी भी डिलीवरी होने वाली हैं तो आप भी इसे अपने पेट पर बांधकर अपने पेट को बाहर निकलने से रोक सकती हैं।

क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?

बेहतर अनुभव करने के लिए HerZindagi मोबाइल ऐप डाउनलोड करें

Her Zindagi

Disclaimer

आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

मां बनना एक यादगार अनुभव ही नहीं एक नई ज़िम्मेदारी का आगाज़ है। ब्रेस्ट फीडिंग के दौरान अक्सर नई मांएं गर्भावस्था के दौरान बढ़े वजन से परेशान रहती हैं। ब्रेस्ट फीडिंग के दौरान भी यह वजन बढ़ता चला जाता है। जिसे बेबी के साथ कम करना उनके लिए मुश्किल हो जाता है। अपनी पहले वाली शेप में आने के लिए वे भरपूर कोशिश करती हैं। हालांकि, सी-सेक्शन के बाद मां के शरीर को पहले जैसा होने के लिए समय चाहिए। इसलिए आप किसी तरह की ऐक्सरसाइज या डाइटिंग का बोझ अपने शरीर पर डालना भी अन्याय होगा। इससे अनावश्यक जटिलताएं हो सकती हैं। इस लेख में, हम आपको सी-सेक्शन डिलीवरी के बाद अपने पेट को कम करने (How to burn belly fat after c- Section ) के कुछ प्रभावी और सुरक्षित तरीके बताएंगे।

डिलीवरी के कितने समय बाद शुरू करना चाहिए व्यायाम और क्यों?

किसी भी व्यायाम को शुरू करने से पहले 6-8 सप्ताह तक प्रतीक्षा करने की सलाह दी जाती है। आपके शरीर के पूरी तरह से ठीक होने की प्रतीक्षा न करने के परिणाम नुकसानदेह हो सकते हैं जैसे:

भारी रक्तस्राव , मांसपेशियों और जोड़ों (joints) की चोटें,  सर्जिकल स्टिचेज़ को नुकसान पहुंचना। इसलिए दोबारा जिम जाने से पहले अपने डॉक्टर से राय जरूर लें।

सी-सेक्शन के बाद बेली फैट कम करने के टिप्स

अपने पेट की चर्बी को कम करना कठिन लग सकता है, लेकिन हम आपको विश्वास दिलाते हैं कि इन तरीकों के साथ आप आसानी से अपने पेट की चर्बी कम कर सकती हैं। 

1. मालिश करवाएं

प्रसव के दो सप्ताह बाद, आप सुरक्षित रूप से गर्भावस्था के बाद की मालिश करवा सकती हैं। ये मालिश पेट की चर्बी को तोड़ती है और लिम्फ नोड्स से तरल पदार्थ को कम करने में मदद करती है। जिससे आपकी कमर कम हो जाती है। हालांकि, शुरुआती दिनों में पेट पर मालिश करवाने से बचें। इस समय केवल पीठ, हाथों और पैरों पर ध्यान दें। प्रसव के चार सप्ताह बाद, जब निशान बनने लगते हैं, तो पेट पर बिना दर्द के मालिश की जा सकती है।

बॉडी मसाज करवाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।।चित्र: शटरस्टॉक

2. धीरे-धीरे टहलना शुरू करें 

सी-सेक्शन आपके पेट की कुछ मांसपेशियों को काट देता है, जिसके परिणामस्वरूप आपके पेट पर वसा की एक थैली बन जाती है। इससे आपके पेट की मांसपेशियों और पेल्विक फ्लोर पर दबाव पड़ता है। इसलिए, भारी व्यायाम करने से पहले 6-8 सप्ताह तक प्रतीक्षा करना महत्वपूर्ण है।
चलना या टहलना एक ऐसा व्यायाम है, जो कैलोरी को सेफली बर्न करता है। सप्ताह में कम से कम तीन बार अपने बच्चे के साथ टहलने जाएं।

3. हेल्दी डाइट लें 

सभी नई माताओं को स्तनपान कराते समय बहुत अधिक ऊर्जा की आवश्यकता होती है। सुनिश्चित करें कि आपका आहार कार्बोहाइड्रेट में समृद्ध है, वसा में कम है और पर्याप्त विटामिन और खनिजों से भरा हुआ है। ऐसी मिठाई और वस्तुओं से बचें जिनमें संतृप्त वसा (saturated fat) होती है – जैसे घी, तला हुआ भोजन और मक्खन। अधिक फल, सब्जियां और लीन प्रोटीन खाएं। एक फ़ूड लॉग रखें और एक दिन में आपके द्वारा खाए जाने वाले खाद्य पदार्थों और उसकी कैलोरी काउंट को रिकॉर्ड करें। यह आपको अपने मनचाहे आकार मेंबने रहने में मदद करेगा।

4. अपने पेट को बांधें

स्टिचेस पूरी तरह से ठीक हो जाने के बाद आप टमी बाइंडिंग कर सकती हैं। इसमें पेट को मलमल के कपड़े से बांधा जाता है, जो पट्टी जैसा दिखता है। माना जाता है कि टमी बाइंडिंग पेट को अंदर धकेलती है और आपके पेट के लटकने से बढ़ने वाली चर्बी से बचाती है। 

5. स्तनपान करवाएं 

यह पेट की चर्बी कम करने के सबसे आसान तरीकों में से एक है। सी-सेक्शन के बाद 6 महीने तक अपने बच्चे को स्तनपान कराएं। स्तनपान न केवल एक दिन में लगभग 500 अतिरिक्त कैलोरी बर्न करता है, बल्कि यह ऑक्सीटोसिन हार्मोन भी छोड़ता है, जो गर्भाशय के संकुचन को उत्तेजित करता है। यह आपके गर्भाशय को गर्भावस्था से पहले के आकार में वापस लाने में मदद करता है।

ब्रेस्टफीड करवाने से भी वेटलॉस होता है। चित्र: शटरस्टॉक

6. ढेर सारा पानी और तरल पदार्थ पिएं

प्रसव के बाद खूब पानी पिएं। यह न केवल आपके शरीर में लिक्विड बैलेंस को बनाए रखने में मदद करेगा, बल्कि आपकी कमर के आसपास की अतिरिक्त चर्बी को भी बर्न करेगा। नींबू पानी डिटॉक्स करने और आपके वजन को कम करने का एक अच्छा घरेलू उपाय है। आप गुनगुने पानी में नींबू का रस और शहद मिलाकर दिन में एक बार, बेहतर होगा कि सुबह के समय पी सकती हैं। मगर ये सभी को सूट नहीं करता। इसलिए इसे शुरू करने से पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर कर लें।