छापे के बड़े अक्षर लेखन में सुंदर अक्षर लेखन का अनुपात क्या होता है? - chhaape ke bade akshar lekhan mein sundar akshar lekhan ka anupaat kya hota hai?

  • होम
  • वीडियो
  • सर्च
  • वेब स्टोरीज
  • ई-पेपर

छापे के बड़े अक्षर लेखन में सुंदर अक्षर लेखन का अनुपात क्या होता है? - chhaape ke bade akshar lekhan mein sundar akshar lekhan ka anupaat kya hota hai?

  • होम
  • वीडियो
  • सर्च
  • वेब स्टोरीज
  • ई-पेपर

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • सही अनुपात में अक्षर बनाने से सुंदर होता है लेखन

सही अनुपात में अक्षर बनाने से सुंदर होता है लेखन

सही अनुपात में अक्षर बनाने से लेखन सुंदर होता है। इसके लिए आप एक्सरसाइज भी कर सकते हैं। सबसे पहले प्लेन शीट पर 5 गुणा 5 इंच के बॉक्स बनाएं, फिर उसमें ब्लैक पेंसिल से 3 गुणा 5 इंच में अंग्रेजी के अल्फाबेट डिजाइन करें। यह जानकारी एक्सपर्ट कामिनी सूत्रकार ने छात्र-छात्राओं को दी।

फाइन आर्ट कॉलेज में फाइन आर्ट के प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं को टाइपोग्राफी के बारे में बताया गया। इस दौरान अक्षरों को सुंदर बनाने की जानकारी दी गई। साथ ही इसका अनुपात क्या होता है। इसमें अक्षरों का आकार, रूप क्या होना चाहिए, यह भी बताया गया। उन्होंने बताया कि हर अक्षर का अपना अनुपात होता है। इसके लिए इन्हें शीट पर रेखांकित करना होता है। इसमें अंग्रेजी अल्फाबेट में एम और डब्ल्यू को छोड़कर सभी केपिटल अक्षर 3 गुणा 5 इंच में बनते हैं। केवल एम और डब्ल्यू अक्षर 5 गुणा 5 इंच के बॉक्स में बनते हैं। इसी प्रकार हिंदी वर्णमाला के अक्षर 7 गुणा 7 इंच के बॉक्स में बनाए जाते हैं। इसमें मात्राओं के लिए अलग से बॉक्स बनाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि हर किसी अक्षर का अपना आकार और रूप होता है। आकार में रोमन, गोथिक, इटैलिक बेसिक रूप होते हैं। अंत में उन्होंने सवालों के जवाब भी दिए।

ललित कला संस्थान में छात्र-छात्राओं को अक्षर लेखन के बारे में जानकारी दी गई

College ‌Program

फाइन आर्ट कॉलेज में छात्र-छात्राओं को जानकारी देतीं एक्सपर्ट कामिनी सूत्रकार।

यह है कैलीग्राफीएक सादा शीट पर विशेष प्रकार की लकड़ी को आगे से एक विशेष आकार देकर उसमें मेजरमेंट से अक्षर बनाने को कैलीग्राफी कहते हैं। इसमें अक्षर बनाते समय स्ट्रोक देने का ध्यान रखा जाता है। साथ ही अक्षर बनाते समय इसे 45 डिग्री के कोण में रखा जाता है। जिससे सही आकार में अक्षर बन सकें। इसमें रंगों का समायोजन करने के लिए विभिन्न प्रकार की स्याही आती है। उसमें इस लकड़ी को डुबोकर शीट पर अक्षर बनाए जाते हैं।