भीगे हुए किशमिश का पानी पीने से क्या होता है? - bheege hue kishamish ka paanee peene se kya hota hai?

किशमिश खाने के फायदे के बारे में तो सभी जानते हैं, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि किशमिश का पानी सेहत के लिए कितना लाभकारी होता है? जी हां, अगर किशमिश को पानी में डालकर 20 मिनट तक उबाला जाए और इस पानी को रातभर रखने के बाद सुबह खाली पेट पिया जाए तो इसके कई फायदे होते हैं.

आइए जानें किशमिशन के पानी के फायदे...

1. रोजाना सुबह के समय किशमिश के पानी का नियमित सेवन करने से कब्ज, एसिडि‍टी और थकान से निजात मिलती है.

2. किशमिश का पानी पीने से कोलेस्ट्रॉल लेवल नॉर्मल हो जाता है. यह शरीर में ट्राईग्लिसेराइड्स के स्तर को कम करने में मददगार साबित होता है. जो शरीर में फैट पहुंचाकर उसे जमा करने का काम करता है.

3. इसमें फ्लेवेनॉइड्स एंटी ऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो त्वचा पर होने वाली झुर्रियों को तेजी से कम करने में सहायक है.

4. कब्ज या पाचन संबंधी समस्याओं से निपटने के लिए किशमिश का पानी बेहद लाभदायक है और इसे पीने से पाचन तंत्र भी ठीक र‍हता है.

5. प्रतिदि‍न किशमिश का पानी पीने से लीवर मजबूत रहता है और यह मेटाबॉलिज्म के स्तर को नियंत्रित करने में भी सहायक है.

6. किशमिश का पानी खून को साफ करने में भी मददगार साबित होता है.

How To Make Raisin Water: लाइफस्टाइल की वजह से आजकल बहुत सारी बीमारियां पैदा हो रही हैं. बीमारियों की एक और बड़ी वजह है मोटापा. अगर आप फिट नहीं है तो शरीर के दूसरे अंगों पर इसका असर पड़ता है. हार्ट, किडनी और लिवर से जुड़ी परेशानी होने लगती हैं. ऐसे में आपको हेल्दी डाइट और लाइफस्टाइल को अपनाना चाहिए. अगर आप बहुत ज्यादा नहीं कर पा रहे हैं तो अपनी डाइट को जरूर कंट्रोल करें. दिल, लिवर और खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए आप किशमिश का पानी पिए. हफ्ते में सिर्फ 4 दिन इस पानी को पीने से आपके शरीर को हैरान करने वाले फायदे मिलेंगे. किशमिश में विटामिन ए, विटामिन सी, फाइबर और आयरन भरपूर होता है. वहीं किशमिश का पानी पीने से भी आपको ये फायदे मिलते हैं. 

कैसे तैयार करें किशमिश का पानी 
1- किशमिश का पानी बनाने के लिए 2 कप पानी लें और उसमें करीब 150 ग्राम किशमिश को भिगो दें. 
2- ध्यान रखें ज्यादा चमकीली किशमिश का प्रयोग न करें, ऐसी किशमिश को कैमिकल से चमकीला बनाया जाता है. आप गहरे रंग की और मुलायम किशमिश लें.
3- भिगोने से पहले किशमिश को धो लें और पैन में पानी डालकर उबाल लें. अब इसमें धुली हुई किशमिश डालकर रातभर रख दें.
4- सुबह इस किशमिश वाले पानी को छान कर हल्का गुनगुना करके खाली पेट इसका सेवन करें. आपको इसे 30 से 35 मिनट तक कुछ और नहीं खाना है. 
5- रोजाना 4 दिनों तक इस तरह पानी पीने से आपको गजब के फायदे मिलेंगे. 

किशमिश का पानी पीने से होते हैं ये हैरान करने वाले फायदे
1- हफ्ते में 4 दिन किशमिश का पानी पीने से लीवर में बायोकैमिकल प्रोसेस शुरु हो जाता है, जो खून को तेजी से साफ करता है.
2- इस पानी को पीने से पेट बिल्‍कुल ठीक रहता है. पाचन, गैस और अपच की समस्या बिल्कुल खत्म हो जाती है और शरीर को ढ़ेर सारी एनर्जी मिलती है. 
3- इस पानी को पीने से हार्ट मजबूत बना रहता है और खराब कोलेस्‍ट्रॉल कम होता है. 
4- किशमिश का पानी आपके लिवर को तेज करता है, जिससे पाचन बेहतर होता है और पेट के एसिड कम करने में मदद मिलती है.
5- किशमिश का पानी पीने से वजन घटाने में भी मदद मिलती है. आपको इसका सेवन जरूर करना चाहिए. इसे पीने से कुछ ही दिनों में फर्क नज़र आने लगेगा. 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

News Reels

ये भी पढ़ें: Pickle Benefits: हरे टमाटर के अचार के फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान, ये है आसान रेसिपी

ये भी पढ़ें:Health Tips: ये ब्लैक फूड्स आपकी किडनी के हैं अच्छे दोस्त, जानें इनके फायदे

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

किशमिश या अन्य ड्राई फ्रूट का सेवन हम सभी ने किया है। किशमिश के जरिए सदियों से ही हमारे घरों में व्यंजन बनाए जाते हैं। इसके अंदर मौजूद गुण और इसके स्वाद की वजह से लोग इसके दीवाने हैं। भारतीय बाजार में यह अन्य ड्राई फ्रूट्स के मुकाबले काफी सस्ती भी है। लेकिन बहुत ही कम लोग इसके फायदो को दुगना करने की तरकीब जानते हैं।

अगर आप भी किशमिश के फायदे दोगुना करना चाहते हैं तो इसका सेवन आपको भिगोकर करना होगा। आपने आज तक सिर्फ बादाम या अखरोट ही भिगोकर खाए होंगे। लेकिन किशमिश को भिगोकर खाने के बारे में शायद सोचा भी ना हो। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि किशमिश को भिगोकर क्यों खाना चाहिए और कैसे खाना चाहिए?

​किशमिश का ऐसे करें सेवन

भीगे हुए किशमिश का पानी पीने से क्या होता है? - bheege hue kishamish ka paanee peene se kya hota hai?

किशमिश को भिगोकर खाने से इसके अंदर मौजूद तत्व बेहतर हो जाते हैं। इसलिए आप रोजाना रात को 20 से 30 किशमिश को भिगोकर रखें और सुबह खाली पेट इनका सेवन करें। आपको बता दें कि जब आप इन्हें भिगो कर रखते हैं तो इसके ऊपर का छिलका उतर हल्का हो जाता है और इन्हें सीधा सेवन करने से किशमिश के अंदर मौजूद विटामिन और मिनरल्स सीधा आपके शरीर में पहुंच जाते हैं। इसके अलावा भिगोकर रखने से किशमिश के एंटी ऑक्सीडेंट तत्व भी बढ़ जाते हैं।

​दांत और हड्डियों के लिए

भीगे हुए किशमिश का पानी पीने से क्या होता है? - bheege hue kishamish ka paanee peene se kya hota hai?

दांत और हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के लिए कैल्शियम की आवश्यकता होती है। ऐसे में किशमिश का सेवन दांतों और हड्डियों के लिए भी किया जा सकता है। आपको बता दें कि 100 ग्राम किशमिश के अंदर करीब 50 एमजी कैल्शियम होता है। जो आपके दांत और हड्डियों को मजबूत बनाने का कार्य करती है।

​हृदय के लिए फायदेमंद

भीगे हुए किशमिश का पानी पीने से क्या होता है? - bheege hue kishamish ka paanee peene se kya hota hai?

आप सभी को हमने बताया कि किशमिश ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल करता है और यह खून साफ करने का कार्य भी करता है। इसके अलावा किशमिश के अंदर फाइबर और बहुत से विटामिन मिनरल्स पाए जाते हैं। किशमिश के यह गुण आपको हार्ट अटैक, स्ट्रोक, हाइपरटेंशन जैसी समस्याओं से बचा कर रखते हैं।

बाथरूम में ही सबसे ज्‍यादा क्यों आते हैं Heart Attack, अधिकतर लोग करते हैं 3 गलती

​एनीमिया से बचाए

भीगे हुए किशमिश का पानी पीने से क्या होता है? - bheege hue kishamish ka paanee peene se kya hota hai?

एनीमिया के कारण शरीर में खून बनने की प्रक्रिया धीमी हो जाती है। इसे बचे रहने के लिए शरीर को आयरन की आवश्यकता होती है। क्योंकि आयरन के जरिए रेड ब्लड सेल्स का निर्माण होता है। ऐसे में आप भीगे हुए किशमिश का सेवन कर सकते हैं। इसके अंदर प्रचुर मात्रा में आयरन मौजूद होता है। इसके अलावा जब आप इन्हे भिगोते हैं तो इससे नाइट्रिक ऑक्साइड की मात्रा भी बढ़ जाती है। जिससे शरीर में ब्लड फ्लो अच्छा हो जाता है।

​ब्लड प्रेशर संतुलित करें

भीगे हुए किशमिश का पानी पीने से क्या होता है? - bheege hue kishamish ka paanee peene se kya hota hai?

किशमिश के अंदर प्रचुर मात्रा में पोटेशियम पाया जाता है। जो शरीर के अंदर मौजूद सोडियम के प्रभाव को कम कर सकता है। इसके जरिए आपका ब्लड प्रेशर संतुलित बना रहता है।

​पाचन शक्ति बढ़ाए

भीगे हुए किशमिश का पानी पीने से क्या होता है? - bheege hue kishamish ka paanee peene se kya hota hai?

ऐसे लोग जिनकी पाचन शक्ति कमजोर है उनके लिए किशमिश बेहद फायदेमंद मानी जाती है। किशमिश के अंदर फाइबर पाया जाता है जो भिगोने के बाद अधिक प्रभावी हो जाता है। ऐसे में जब आप किशमिश का सेवन करते हैं, तो यह आपकी पाचन क्रिया को धीमी कर देती है। इसके अलावा यह कब्ज की समस्या से भी निजात दिला सकती है।

​नींद ना आने की समस्या में फायदेमंद

भीगे हुए किशमिश का पानी पीने से क्या होता है? - bheege hue kishamish ka paanee peene se kya hota hai?

किशमिश का यह ऐसा फायदा है जिसके बारे में बेहद कम लोग जानते हैं। अगर कोई ऐसा व्यक्ति हो जिसे नींद ना आने की समस्या हो, तो उसके लिए भिगोए हुए किशमिश किसी वरदान से कम नहीं है। किशमिश के अंदर मौजूद तत्व आपको अच्छी नींद दिलाने के काम भी आ सकते हैं।

​इम्यून सिस्टम करे बेहतर

भीगे हुए किशमिश का पानी पीने से क्या होता है? - bheege hue kishamish ka paanee peene se kya hota hai?

बदलते मौसम की मार झेलने वाले लोग अक्सर बीमार पड़ने लगते हैं। इसका कारण होता है उनका कमजोर इम्यून सिस्टम। अगर आपको भी यह समस्या है तो आप किशमिश का सेवन कर सकते हैं। दरअसल किशमिश के अंदर पर्याप्त मात्रा में विटामिन बी और सी मौजूद होती है। इसके अलावा इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण भी होते हैं। यही आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर करते हैं। इसके अलावा इसके अंदर बायोफ्लेवनोएड्स भी होते हैं जो आपको इंफेक्शन से बचा कर रखते हैं।

​ऊर्जा देकर कार्यक्षमता बढ़ाए

भीगे हुए किशमिश का पानी पीने से क्या होता है? - bheege hue kishamish ka paanee peene se kya hota hai?

किशमिश के अंदर नेचुरल शुगर होती है, जो आपकी तुरंत ऊर्जा प्रदान करती है। इसके अलावा किशमिश के अंदर अधिक मात्रा में अमीनो एसिड होता है, जो हाई इंटेसिटी वर्कआउट के बाद आपके मसल्स को जल्दी रिकवर करने में मदद करता है। अगर आप स्पोर्ट्स से जुड़े हुए व्यक्ति हैं तो किशमिश को भिगोकर खाएं, जिससे आपको पर्याप्त एनर्जी मिलेगी।

​बॉडी को करती है डिटॉक्स

भीगे हुए किशमिश का पानी पीने से क्या होता है? - bheege hue kishamish ka paanee peene se kya hota hai?

अगर आप किशमिश का सीधा सेवन करने की बजाय 150 ग्राम किशमिश को दो कप पानी में भिगोकर रखते हैं और अगली सुबह खाली पेट इस पानी को पी लेते हैं, तो यह आपकी बॉडी के अंदर विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने का कार्य करता है। इसके अलावा यह पानी आपके लिवर की प्रक्रियाओं में सुधार करता है। साथ ही इससे आपका खून भी साफ होता है।

नोट - ध्यान रहे कि यह प्रक्रिया आपको केवल ऑर्गेनिक किशमिश के साथ ही करनी है। क्योंकि अन्य किशमिश पर केमिकल का इस्तेमाल किया गया हो, ऐसा हो सकता है। जिसकी वजह से केवल ऑर्गेनिक किशमिश को ही भिगोकर उसका पानी पिएं।

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म... पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

रोजाना खाली पेट किशमिश का पानी पीने से क्या होता है?

अगर आपके शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर कम है या आपको एनीमिया है, तो आप रोज सुबह खाली पेट किशमिश का पानी पी सकते हैं। किशमिश आयरन का अच्छा स्रोत होता है। ऐसे में अगर किशमिश का पानी पिया जाता है, तो इससे शरीर में खून की मात्रा बढ़ती है। साथ ही लाल रक्त कोशिकाओं का निर्माण भी होता है।

पानी में भीगा हुआ किशमिश खाने से क्या फायदा है?

भीगी हुई किशमिश खाने के फायदे (Soaked Raisins Benefits) रोज भीगी हुई किशमिश खाने से पेट साफ होता है। भीगी हुई किशमिश शरीर की इम्युनिटी को बूस्ट करने में मदद करती है। किशमिश शरीर के हानिकारक बैक्टीरिया-संक्रमण से लड़ने में मददगार है। कैल्शियम से भरपूर होने के चलते किशमिश हड्डियों को मजबूत बनाती है।

सुबह खाली पेट किशमिश खाने से क्या होता है?

खाली पेट किशमिश का सेवन करते हैं तो एनीमिया यानी खून की कमी से भी राहत मिल सकती है. यह कमजोरी और थकान को भी दूर करता है. यदि आप पाचन तंत्र की समस्या से परेशान हैं तो ऐसे में आप नियमित रूप से किशमिश का सेवन करें. ऐसा करने से कब्ज, गैस, अपच आदि से छुटकारा मिलेगा.

क्या किशमिश का पानी पीना चाहिए?

किशमिश का पानी पेट की समस्याओं को दूर करने में बेहद असरदार है. अगर आप एसिडिटी (Acidity) से अक्सर परेशान रहते हैं तो आपको किशमिश का पानी जरूर पीना चाहिए. इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण अच्छे गट बैक्टीरिया की मदद करते हैं.