अधिकार और कर्तव्य एक ही सिक्के के दो पहलू हैं कैसे? - adhikaar aur kartavy ek hee sikke ke do pahaloo hain kaise?

Vokal App bridges the knowledge gap in India in Indian languages by getting the best minds to answer questions of the common man. The Vokal App is available in 11 Indian languages. Users ask questions on 100s of topics related to love, life, career, politics, religion, sports, personal care etc. We have 1000s of experts from different walks of life answering questions on the Vokal App. People can also ask questions directly to experts apart from posting a question to the entire answering community. If you are an expert or are great at something, we invite you to join this knowledge sharing revolution and help India grow. Download the Vokal App!

कर्त्तव्य का अर्थ स्पष्ट करते हुये अधिकार एवं कर्त्तव्य के सम्बन्धों का वर्णन कीजिये। अथवा अधिकार एवं कर्त्तव्यों में सम्बन्धों का वर्णन कीजिये।

कर्त्तव्य, किसी विशेष कार्य को करने या न करने के सम्बन्ध में व्यक्ति के उत्तरदायित्व को कहा जाता है। वे कार्य, जिनके सम्बन्ध में समाज एवं राज्य द्वारा व्यक्ति से यह आशा की जाती है कि उसे वे कार्य करने चाहिए, कर्त्तव्य कहलाते हैं। कर्त्तव्य दो प्रकार के होते हैं—नैतिक कर्तव्य और कानूनी कर्त्तव्य ।

अनुक्रम (Contents)

    • अधिकार और कर्त्तव्य का सम्बन्ध (RELATION BETWEEN RIGHTS AND DUTIES)
  • Disclaimer

अधिकार और कर्त्तव्य का सम्बन्ध (RELATION BETWEEN RIGHTS AND DUTIES)

अधिकार और कर्त्तव्य दोनों में घनिष्ठ सम्बन्ध है। एक के अभाव में दूसरे का अस्तित्व सम्भव नहीं है। दोनों ही सार्वजनिक माँगे हैं। एक व्यक्ति के अधिकार दूसरे व्यक्तियों के कर्त्तव्यपालन पर ही निर्भर करते हैं। वाइल्ड का कथन है कि “अधिकारों का महत्व कर्त्तव्यों के संचार में ही है।” बेनीप्रसाद के शब्दों में, “दोनों ही सामाजिक हैं और दोनों ही तत्वतः सही जीवन की शर्ते हैं जो समाज के सभी व्यक्तियों को प्राप्त होनी चाहिए।” अधिकार तथा कर्तव्य अन्योन्याश्रित हैं। यह एक सिक्के के ही दो पहलू है। स्वयं के लिए जो अधिकार हैं, वहीं दूसरों का कर्तव्य बन जाता है।

अधिकार तथा कर्तव्य एक-दूसरे के पूरक है। इनके पारस्परिक सम्ब्धों को निम्नलिखित रूपों में स्पष्ट किया जा सकता है-

( 1 ) एक व्यक्ति का अधिकार दूसरे व्यक्ति का कर्तव्य है (Rights of a Person are the Duties of Others) — अधिकार दूसरे व्यक्तियों के सहयोग द्वारा ही अस्तित्व में आते हैं और सहयोग द्वारा ही उनका उपयोग किया जा सकता है। एक व्यक्ति का ‘अधिकार समाज के दूसरे व्यक्तियों का कर्तव्य होता है। व्यक्ति के अधिकार इस बात पर निर्भर करते हैं कि समाज के दूसरे व्यक्ति उसके प्रति अपने कर्तव्य का पालन किस सीमा तक करते हैं।

(2) अधिकार सामाजिक होते हैं (Rights are Social )- अधिकार एक व्यक्तिगत प्रश्न नहीं वरन आवश्यक रूप से सामाजिक प्रश्न है। प्रत्येक अधिकार वैयक्तिक उन्नति का साधन होने के साथ-साथ सामान्य हित की वृद्धि का साधन भी होता है। सामाजिक हित की यह अनिवार्य आवश्यकता है कि व्यक्ति को अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्य का भी ज्ञान होना चाहिए। इनका प्रयोग सार्वजनिक कल्याण के लिए किया जाना चाहिए।

(3) नागरिक का अधिकार राज्य का कर्तव्य है (Citizen Rights is the Duty of State)— अधिकार सामाजिक जीवन की अनिवार्य आवश्यकताएँ हैं। यह व्यक्ति का वह दावा है जिसे समाज स्वीकार करता है तथा राज्य लागू करता है। यदि किसी व्यक्ति के अधिकारों का हनन होता है तो राज्य का यह कर्त्तव्य है कि वह हननकर्त्ता को दण्ड दे और व्यक्ति के अधिकारों की रक्षा करे।

( 4 ) व्यक्ति का अधिकार समाज के प्रति उसका कर्तव्य है (Rights of Person is the Duty of Towards Society )- राज्य द्वारा व्यक्तियों को अधिकार प्रदान किये जाते हैं। व्यक्ति का अधिकार उसका यह कर्तव्य निश्चित करता है कि उसका उपयोग व्यक्ति के व्यक्तित्व के विकास तथा सम्पूर्ण समाज की उन्नति के लिए करेगा। अधिकारों का उचित ढंग से प्रयोग करना ही व्यक्ति का प्रथम कर्तव्य हैं।

( 5 ) व्यक्ति के अधिकार राज्य के प्रति उसके कर्तव्य निर्धारित करते हैं (Right of Person Forms the Duty Towards State )- राज्य व्यक्ति के अधिकारों की व्यवस्था तथा रक्षा करने का कार्य करता है। उन कार्यों के बदले में व्यक्ति का यह कर्तव्य हो जाता है कि वह राज्य का सहयोग करे, राज्य के प्रति भक्ति और निष्ठा रखे तथा संकट की स्थिति में राज्य के लिए प्रत्येक प्रकार का त्याग करने के लिए तत्पर रहे।

( 6 ) व्यक्ति के अधिकार दूसरों के प्रति उसके कर्तव्य निर्धारित करते हैं ( Right of Person Forms the Duties Towards Others ) – समाज सभी व्यक्ति को समान रूप से अधिकार प्रदान करता है। ऐसी स्थिति में व्यक्ति का अधिकार उसका यह कर्तव्य निश्चित करता है कि वह दूसरे व्यक्तियों के इसी प्रकार के समान अधिकार को स्वीकार करे। यदि मुझे सम्पत्ति प्राप्त करने तथा व्यय करने का अधिकार है तो मेरा यह कर्तव्य हो जाता है कि मैं दूसरे व्यक्ति की सम्पत्ति को नष्ट न करूँ। डॉ. बेनीप्रसाद के शब्दों में, “यदि प्रत्येक व्यक्ति केवल अपने अधिकार का ही ध्यान रखे तथा दूसरों के प्रति कर्तव्यों का पालन न करे तो शीघ्र ही किसी के लिए भी अधिकार नहीं रहेंगे।”

( 7 ) यदि व्यक्ति अपने कर्तव्यों का पालन नहीं करता तो राज्य उसके अधिकारों को समाप्त कर देता है (If Person Does not Perform Duties than the State will Debbar his State )— सभी व्यक्तियों को अपने अधिकारों तथा कर्तव्यों का प्रयोग साथ-साथ तथा समान निष्ठा से करना चाहिए। यदि कोई व्यक्ति अपने कर्तव्यों का पालन नहीं करता है तो राज्य उसे अधिकारों से वंचित कर देता है। सच्चे कर्तव्य पालन के अभाव में अधिकारों का उपयोग नहीं किया जा सकता।

(8) अधिकार तथा कर्तव्य एक ही सिक्के के दो पहलू है (Rights and Duties are Sides of the Same Coin ) – अधिकार तथा कर्तव्य एक ही सिक्के के दो पहलू है। व्यक्ति के लिए जो अधिकार होता है, समाज का वह कर्तव्य बन जाता है और समाज के अधिकार व्यक्ति के कर्तव्य बन जाते हैं। डॉ. बेनीप्रसाद ने लिखा है कि “अधिकार और कर्तव्य एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। यदि व्यक्ति उन्हें अपने दृष्टिकोण से देखता है तो वे अधिकार हैं और इसी को दूसरों के दृष्टिकोण से देखा जाता है तो वे कर्तव्य हो जाते हैं।”

निष्कर्ष ( Conclusion )- उपर्युक्त विवेचन से स्पष्ट हो जाता है कि अधिकार तथा कर्तव्य परस्पर अन्योन्याश्रित है। एक के अभाव में दूसरे की कल्पना नहीं की जा सकती है। भारतीय संविधान में मूल अधिकारों के साथ दस मूल कर्तव्यों को भी स्थान दिया गया है।

भारतीय संविधान में की गई यह व्यवस्था अधिकार तथा कर्तव्यों के सम्बन्धों को स्पष्ट करती है। अधिकार तथा कर्तव्य एक-दूसरे के पूरक है। सामाजिक जीवन को सुव्यवस्थित रूप प्रदान करने के लिए अधिकार तथा कर्तव्य दोनों की आवश्यकता होती है। प्रो. गोल्ड के मतानुसार “हमारा एकमात्र अधिकार अपने कर्तव्यों का पालन करना है।” महात्मा गाँधी के शब्दों में, “कर्तव्य पालन कीजिए अधिकार स्वतः ही आपको मिल जायेंगे।” इस प्रकार, अधिकार तथा कर्तव्य दोनों में घनिष्ठ सम्बन्ध है।

इसे भी पढ़े…

  • राज्यपाल की शक्तियां और कार्य क्या है?
  • राज्य शासन में राज्यपाल की स्थिति का वर्णन कीजिए।
  • राज्य शासन क्या है? राज्य शासन में राज्यपाल की नियुक्ति एवं पद का उल्लेख कीजिए।
  • राज्यपाल की शक्तियां | राज्यपाल के स्वविवेकी कार्य
  • धर्म और राजनीति में पारस्परिक क्रियाओं का उल्लेख कीजिए।
  • सिख धर्म की प्रमुख विशेषताएं | Characteristics of Sikhism in Hindi
  • भारतीय समाज में धर्म एवं लौकिकता का वर्णन कीजिए।
  • हिन्दू धर्म एवं हिन्दू धर्म के मूल सिद्धान्त
  • भारत में इस्लाम धर्म का उल्लेख कीजिए एवं इस्लाम धर्म की विशेषताएँ को स्पष्ट कीजिए।
  • इसाई धर्म क्या है? ईसाई धर्म की विशेषताएं
  • धर्म की आधुनिक प्रवृत्तियों का उल्लेख कीजिए।
  • मानवाधिकार की परिभाषा | मानव अधिकारों की उत्पत्ति एवं विकास
  • मानवाधिकार के विभिन्न सिद्धान्त | Principles of Human Rights in Hindi
  • मानवाधिकार का वर्गीकरण की विवेचना कीजिये।

Disclaimer

Disclaimer: Sarkariguider does not own this book, PDF Materials Images, neither created nor scanned. We just provide the Images and PDF links already available on the internet. If any way it violates the law or has any issues then kindly mail us: [email protected]

अधिकारों और कर्तव्यों को एक ही सिक्के के दो पहलू क्या कहते हैं?

1 Answer. अधिकार और कर्तव्य दोनों ही सार्वजनिक जीवन के प्रमुख पक्ष हैंअधिकारों का महत्त्व कर्तव्य के संसार में ही है। अधिकार और कर्तव्य पर बल देते हुए कहा गया है कि दोनों ही सामाजिक हैं और दोनों ही सफल जीवन की शर्ते हैं, जो समाज के सभी व्यक्तियों को प्राप्त होनी चाहिए।

अधिकार और कर्तव्य क्या है वे एक दूसरे से कैसे जुड़े हुए हैं?

अधिकार और कर्तव्य एक प्राण और दो शरीर के समान हैंएक के समाप्त होते ही दूसरा स्वयं ही समाप्त हो जाता है। एक व्यक्ति का अधिकार दूसरे का कर्तव्य बन जाता है। जहाँ एक व्यक्ति को सुरक्षित जीवन का अधिकार होता है, वहीं दूसरे व्यक्ति का कर्तव्य बन जाता है कि वे उसके जीवन को नष्ट न करे।

अधिकार और कर्तव्य के बीच संबंध क्या है?

अधिकार और कर्तव्य अधिकार और कर्तव्य का बड़ा घनिष्ठ संबंध है। वस्तुत: अधिकार और कर्तव्य एक ही पदार्थ के दो पार्श्व हैं। जब हम कहते हैं कि अमुक व्यक्ति का अमुक वस्तु पर अधिकार है, तो इसका दूसरा अर्थ यह भी होता है कि अन्य व्यक्तियों का कर्तव्य है कि उस वस्तु पर अपना अधिकार न समझकर उसपर उस व्यक्ति का ही अधिकार समझें।

भारतीय संविधान में मौलिक कर्तव्य क्यों शामिल किए गए हैं?

स्वर्ण सिंह समिति की सिफारिश पर 42वें संशोधन अधिनियम द्वारा मौलिक कर्तव्यों को संविधान में जोड़ा गया। 'भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता को बनाए रखने और उसकी रक्षा करने के लिये', भारतीय संविधान के अनुच्छेद 51 ए (सी) के तहत मौलिक कर्तव्यों के रूप में निहित है।