अमेरिका की कौन सी कार्यपालिका है? - amerika kee kaun see kaaryapaalika hai?

america ke rashtrapati ki shaktiyan;संयुक्त राज्य अमरीका के राष्ट्रपति की शक्तियों के सम्बन्ध में फरग्यूसन तथा मैक्हेनरी ने लिखा है", अमरीकी राष्ट्रपति का पद किसी भी प्रजातान्त्रिक राज्य द्वारा निर्मित सर्वाधिक शक्तिशाली (ferguson and mc henry) पदों मेंं से एक है। अमेरिकी राष्ट्रपति की शक्तियाँ वास्तविक होती है उसके सभी मंत्री उसके प्रति उत्तरदायी होते है। आज इस लेख में हम अमेरिका के राष्ट्रपति की शक्तियाँ कार्य अमेरिका के राष्ट्रपति का निर्वाचन अमेरिका के राष्ट्रपति की शक्तियों के स्त्रोत के बारें मे विस्तार से जानेंगे।

Show

अमेरिका के राष्ट्रपति का निर्वाचन (चुनाव प्रक्रिया)

संयुक्त राज्य अमरीका के राष्ट्रपति का पद विश्व की कार्यपालिकाओं में शक्ति और सम्मान की दृष्टि से अत्यन्त ही महत्वपूर्ण और प्रभावशाली है।
अमेरिका के राष्ट्रपति का चुनाव हर 4 वर्ष में होता हैं। अमरीकी संविधान निर्माताओं ने पर्याप्त विचार विमर्श करने के बाद राष्ट्रपति पद की निर्वाचन प्रक्रिया तय की है। संयुक्त राज्य अमेरिका मे राष्ट्रपति का चुनाव निर्वाचन मण्डल द्वारा होता है। जिसमें अमेरिका के हर राज्य से उतने सदस्य चुने जाते है जितने की प्रतिनिधि सभा तथा सीनेट में चुने जाते है अमेरिका की जनता राष्ट्रपति के नाम से ही वोट डालती है। हर राज्य से चुने हुए यह सदस्य निर्धारित तिथी को एक दिन अपने राज्य की राजधानी मे इकट्ठे होकर राष्ट्रपति के पद उम्मीदवारों में से राष्टपति का चुनाव करते है। निर्वाचन मे हर राज्य का मत एक माना जाता है। जीतने के लिये उम्मीदवार को 50% मत लाना जरूरी होता है अगर किसी उम्मीदवार को 50% मत न मिले तो फिर प्रतिनिधि सभा राष्ट्रपति का निर्वाचन कर देती है।

अमेरिकी राष्ट्रपति को पद से हटाने की प्रकिया 

अमरीकी संविधान के अनुच्छेद 2 (4) के मुताबिक अमेरिका के राष्ट्रपति को महाभियोग द्वारा हटाया जा सकता है। राष्ट्रपति पर महाभियोग देशद्रोह, भष्टाचार या किसी घोर अपराध पर ही लगाया जा सकता है।
तो चलिए अब अमेरिका के राष्ट्रपति की चुनाव प्रकिया (निर्वाचन) अमेरिकी राष्ट्रपति को पद से हटाने की प्रकिया जानने के बाद अब हम जान लेते अमेरिकी राष्ट्रपति शक्तियां और कार्य के बारें मे।

अमेरिकी राष्ट्रपति की शक्तियां व कार्य (america ke rashtrapati ki shaktiyan)

अमेरिकी राष्ट्रपति की शक्तियाँ एवं  कार्य निम्नलिखित हैं--

1. विधायी शक्तियां व कार्य ( अमेरिका के राष्ट्रपति की कानून सम्बन्धित शक्तियाँ) 

इस क्षेत्र मे उसे सबसे महत्वपूर्ण शक्ति संघीय कानूनों को लागू करने और व्यवस्था बनायें रखने की शक्ति प्राप्त है। अमेरिकी राष्ट्रपति कांग्रेस नयें कानून एवं नियम बनाने के निवेदन कर सकता है। कांग्रेस द्वारा पारित किसी कानून को स्वीकृति देना या न देने का अधिकार भी अमेरिकी राष्ट्रपति को प्राप्त है। अगर वह चाहे तो कांग्रेस द्वारा पारित किसी विधेयक को पुनर्विचार करने के लिय कांग्रेस को लोटा सकता है। लेकिन अगर कांग्रेस राष्ट्रपति द्वारा लौटाये हुए विधेयक को पुन: दो-तिहाई बहुमत पारित कर दे तो राष्ट्रपति को हस्ताक्षर कर जरूरी हो जाता है। राष्ट्रपति को विशेष परिस्थतियों मे कांग्रेस का अधिवेशन बुलाने का अधिकार भी है।
2. कार्यपालिका शक्तियाँ व कार्य
अमेरिका के राष्ट्रपति की कार्यपालिका सम्बन्धित शक्तियाँ अत्यन्त ही महत्वपूर्ण स्थान रखती है। अमेरिकी राष्ट्रपति विदेशो मे देश का नेतृत्व करता है। वह अमेरिका की विदेश नीति का निर्धारण करता है एवं विदेश बनाता है। वह कार्यपालिका का अध्यक्ष होने के नाते सभी प्रशासनिक कार्य का निर्देशन करता है। राष्ट्रपति अपनी कार्यपालिका शक्तियों के अन्तर्गत उच्च पदाधिकारियों को नियुक्त करता है तथा उन्हें पद से हटाने का अधिकार भी रखता है। संविधान के मुताबिक वह स्थल सेना, जल सेना, और संघीय सरकार की सेवा मे लगे हुए राज्यों के सैनिक संगठनों का प्रशासक तथा सेना पति है। अमेरिकी राष्ट्रपति पर युध्दकाल के समय सभी उत्तरदायित्व उसी पर होते है। वह विधि पालन की देख-रेख भी करता है।
3. क्षमादान का अधिकार
दुनिया के दूसरे राज्यों के शासनाध्यक्षों की तरह अमरीका के राष्ट्रपति को क्षमादान का अधिकार प्राप्त है। अपनी इस शक्ति के तहत वह किसी भी दण्डित व्यक्ति को क्षमा कर सकता है। किसी व्यक्ति को दी गयी मृत्युदण्ड को स्थगित कर सकता है। एक तरह के अपराधियों कॅ एक ही तरह की सजा प्राप्त कई व्यक्तियों को सामूहिक क्षमादान भी दे सकता है। लेकिन इस पर कुछ प्रतिबंध है जो निम्म प्रकार है---
1. राष्ट्रपति उस व्यक्ति को क्षमा नही कर सकता जो महाभियोग द्वारा दण्डित हो।
2. वह उन्ही प्रकरणों मे अपने इस अधिकार का प्रयोग कर सकता है जिसमें अपराध अमरीका के संघीय कानूनों के विरूध्द किया हो न कि राजकीय कानून के विरूध्द।
4. न्यायिक शक्तियाँ व कार्य
अमेरिकी राष्ट्रपति को न्यायिक क्षेत्र मे भी कुछ शक्तियाँ प्राप्त है। सीनेट की सहमति से उसे सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की नियुक्ति करने का महत्वपूर्ण अधिकार प्राप्त है। न्यायालय की सिफारिश पर वह किसी अपराधी को क्षमा दान प्रदान कर सकता है लेकिन वह सीनेट द्वारा अभियोग चलाये गई व्यक्ति को क्षमा दान नही दे सकता।
यह भी पढ़े; अमेरिका के संविधान की विशेषताएं
5. वित्तीय शक्तियां व कार्य
संविधान के अनुसार वित्त सम्बन्धी शक्तियाँ कांग्रेस मे निहित है लेकिन व्यवहार में कांग्रेस व राष्ट्रपति के मध्य घनिष्ठ सम्बन्ध होता है। बजट निर्माण के समय व्यस्थापिका नेतृत्व के लिए मुख्यतः कार्यपालिका पर निर्भर करती है। राष्ट्रपति वित्त के विषय मे कांग्रेस को पूरी सूचना देता है। आगामी वर्ष के लिए नियोजित योजना और नये करों को प्रस्तावित करता है। इस प्रकार वित्तीय क्षेत्र में कांग्रेस का नेतृत्व बहुत हद तक राष्ट्रपति के हाथ मे होता है। लेकिन इस मे राष्ट्रपति अपनी मनमानी नही कर सकता। क्योंकि कई बारे ऐसे अवसर भी आये है जिनमें कांग्रेस ने राष्ट्रपति द्वारा-प्रस्तावित आंकड़ो मे कटौतियाँ की है।
6. संकट कालीन शक्तियाँ व कार्य
संकट काल की स्थिति मे अमेरिकी राष्ट्रपति और भी अधिक शक्तिशाली हो जाता है। वह आन्तरिक अशान्ति, आर्थिक संकट व युध्द की स्तिथि उत्पन्न होने पर असीम शक्तियों का स्वामी बन जाता है।
इस प्रकार स्‍पष्‍ट है कि अमेरिका का राष्ट्रपति राजनीतिक पटल पर, शासन व प्रशासन तथा अन्तर्राष्ट्रीय क्षेत्र में एक शक्तिशाली व्यक्तित्व हैं। यद्यपि संविधान द्वारा नियंत्रण व संतुलन के सिद्धांत के अंतर्गत राष्ट्रपति को केवल उतनी ही शक्तियां दी गयी हैं जितनी कि शासन संचालन हेतु आवश्यक रही हैं लेकिन संविधान निर्माण से लेकर आज तक राष्ट्रपति की शक्तियों में क्रमश वृद्धि होती रही हैं। जिसका मूल कारण इस पद को धारण करने वाले व्यक्तियों का व्यक्तित्व एवं कार्यकुशलता रही हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति की शक्तियों के स्त्रोत &lt;/h3&gt;&lt;div dir="ltr" trbidi="on"&gt;"पोपशाही को छोड़कर यह संसार का सबसे बड़ा पद हैं जिस तक कोई व्यक्ति अपनी योग्यताओं के आधार पर पहुंच सकता हैं।" लाॅर्ड ब्राइस के इस कथन से स्पष्ट है कि अमेरिका का राष्ट्रपति सर्वाधिक शक्तिशाली शासनाध्यक्ष हैं, जिसमें एक राजा और एक प्रभावशाली प्रधानमंत्री दोनों की शक्तियाँ विद्यमान हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति की शक्तियों के निम्नलिखित स्त्रोत हैं--&amp;nbsp;&lt;/div&gt;&lt;div dir="ltr" trbidi="on"&gt;&lt;b&gt;1. अमेरिकी संविधान&lt;/b&gt;&amp;nbsp;&lt;/div&gt;&lt;div dir="ltr" trbidi="on"&gt;अमेरिका का संविधान वहाँ के राष्ट्रपति की अनेक प्रभावशाली शक्तियों का प्रथम एवं प्रमुख स्त्रोत हैं। इसके आधार पर उसे जो महत्वपूर्ण शक्तियाँ प्राप्त हुई हैं, उनमें से प्रमुख निम्न हैं--&amp;nbsp;&lt;/div&gt;&lt;div dir="ltr" trbidi="on"&gt;(अ) राष्ट्रपति सीनेट के परामर्श पर युद्ध की घोषणा एवं शांति सन्धि कर सकता हैं।&amp;nbsp;&lt;/div&gt;&lt;div dir="ltr" trbidi="on"&gt;(ब) संघीय सेनापति के रूप में जल, थल व वायु सेना का अध्यक्ष पद संभालता हैं।&amp;nbsp;&lt;/div&gt;&lt;div dir="ltr" trbidi="on"&gt;(स) संविधान से मिली हुई अन्य महत्वपूर्ण शक्तियाँ-- सीनेट के परामर्श पर उच्च पदाधिकारियों को नियुक्‍त करना, कांग्रेस द्वारा पारित विधेयकों को स्वीकृति प्रदान करना, गंभीर अपराधों में क्षमा दान करना, कांग्रेस के अधिवेशनों को आमन्त्रित करना तथा संविधान के संरक्षण, परीक्षण और प्रतिरक्षण आदि की शक्तियाँ प्राप्त हुई हैं।&amp;nbsp;&lt;/div&gt;&lt;div dir="ltr" trbidi="on"&gt;&lt;b&gt;2. अमेरिकी कांग्रेस&lt;/b&gt;&amp;nbsp;&lt;/div&gt;&lt;div dir="ltr" trbidi="on"&gt;अमेरिकी काँग्रेस विधि-निर्माण द्वारा राष्ट्रपति को अनेक प्रकार की शक्तियाँ प्रदान करती हैं। इन शक्तियों के द्वारा भी राष्ट्रपति विभिन्न प्रकार के कार्यों को सम्पन्न करता हैं।&amp;nbsp;&lt;/div&gt;&lt;div dir="ltr" trbidi="on"&gt;&lt;b&gt;3. सर्वोच्च न्यायालय&lt;/b&gt;&amp;nbsp;&lt;/div&gt;&lt;div dir="ltr" trbidi="on"&gt;संविधान द्वारा राष्ट्रपति को प्रदान की गई शक्तियों की व्याख्या सर्वोच्च न्यायालय द्वारा की जाती हैं। इसलिए सर्वोच्च न्यायालय की व्याख्याओं द्वारा राष्ट्रपति को अनेक शक्तियाँ प्राप्त हुई हैं।&amp;nbsp;&lt;/div&gt;&lt;div dir="ltr" trbidi="on"&gt;&lt;b&gt;4. राजनीतिक दल&lt;/b&gt;&amp;nbsp;&lt;/div&gt;&lt;div dir="ltr" trbidi="on"&gt;अमेरिकी राष्ट्रपति की शक्तियों का स्त्रोत उसका राजनीतिक दल भी हैं, जिसका वह नेता होता हैं। एक विद्वान का यह कथन ठीक है कि," राष्ट्रीय निर्वाचकों द्वारा राष्ट्रपति को दल का नेता चुना जाना ही उसकी शक्ति का आधार है।" इस प्रकार उसका अपना राजनीतिक दल भी उसकी शक्तियों का एक स्त्रोत हैं।&amp;nbsp;&lt;/div&gt;&lt;div dir="ltr" trbidi="on"&gt;&lt;b&gt;6. परिपाटियाँ&lt;/b&gt;&amp;nbsp;&lt;/div&gt;&lt;div dir="ltr" trbidi="on"&gt;राष्ट्रपति की शक्तियों का स्त्रोत परम्पराएँ और परिपाटियाँ भी हैं। उदाहरणार्थ, संविधान कहता है कि राष्ट्रपति जितनी भी महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ करता हैं, उनके लिए सीनेट की स्वीकृति आवश्यक हैं। किन्तु सीनेटोरियल शिष्टाचार की प्रथा के कारण सीनेट राष्ट्रपति द्वारा की गई नियुक्तियों को स्वीकार कर ही लेता हैं।&lt;/div&gt;&lt;div dir="ltr" trbidi="on"&gt;&lt;div style="font-size:medium"&gt;&lt;span style="background-color:white"&gt;&lt;font size="4"&gt;&lt;div dir="ltr" style="font-family:-apple-system,BlinkMacSystemFont,&amp;quot;Segoe UI&amp;quot;,Roboto,Helvetica,Arial,&amp;quot;Open Sans&amp;quot;,sans-serif;font-size:17px;height:auto;margin:0px;padding:0px" trbidi="on"&gt;&lt;span style="font-size:large;margin:0px;padding:0px"&gt;&lt;b&gt;&lt;script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"&gt; <ins class="adsbygoogle" data-ad-client="ca-pub-4853160624542199" data-ad-format="fluid" data-ad-layout-key="-6t+ed+2i-1n-4w" data-ad-slot="5830977226" data-full-width-responsive="true" style="display:block"></ins> <script> (adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({}); यह जानकारी आपके के लिए बहुत ही उपयोगी सिद्ध होगी

अमेरिका में कौन सी कार्यपालिका है बताइए?

अमेरिका में अध्यक्षात्मक व्यवस्था है और कार्यकारी शक्तियाँ राष्ट्रपति के पास हैं। कनाडा में संसदीय लोकतंत्र और संवैधानिक राजतंत्र है जिसमें महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय राज्य की प्रधान और प्रधानमंत्री सरकार का प्रधान है। फ्रांस में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री अर्द्ध- अध्यक्षात्मक व्यवस्था के हिस्से हैं।

अमेरिका में कौन सी सरकार है?

बाइडेन ने 2020 के संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (डोनाल्ड ट्रम्प) को पराजित कर विजय श्री प्राप्त की और 20 जनवरी, 2021 को इन्होंने अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली ।

अमेरिका की संसद को क्या कहा जाता है?

संयुक्त राज्य अमेरिका के संघीय सरकार की द्विसदनी विधायिका को अमरीकी कांग्रेस (The United States Congress) कहते हैं। सीनेट (Senate) एवं हाउस ऑफ रिप्रेजेन्टेटिव्स (House of Representatives) इसके दो सदन हैं। अमरीकी कांग्रेस की बैठकें यूएसए की राजधानी वाशिंगटन डीसी में होतीं हैं।

अमेरिका का दूसरा नाम क्या है?

अमेरिका के संयुक्त राज्य (अंग्रेज़ी: United States of America), जिसे सामान्यतः संयुक्त राज्य (सं॰रा॰; अंग्रेज़ी: United States या US) या अमेरिका कहा जाता हैं, उत्तरी अमेरिका में स्थित एक देश हैं, यह 50 राज्य, एक फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, पाँच प्रमुख स्व-शासनीय क्षेत्र, और विभिन्न अधिनस्थ क्षेत्र से मिलकर बना हैं।