6 जून को कौन दिवस मनाया जाता है? - 6 joon ko kaun divas manaaya jaata hai?

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ

<< जून >>
सो मं बु गु शु
१० ११
१२ १३ १४ १५ १६ १७ १८
१९ २० २१ २२ २३ २४ २५
२६ २७ २८ २९ ३०
2022

6 जून ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 157वाँ (लीप वर्ष में 158 वाँ) दिन है। साल में अभी और 208 दिन बाकी हैं।

दिवस[संपादित करें]

  • अभियंता दिवस- ताइवान
  • कोरियाई बाल संघ स्थापना दिवस - उत्तर कोरिया
  • मेमोरियल डे - दक्षिण कोरिया
  • राष्ट्रीय हंटिंगटन रोग जागरूकता दिवस - संयुक्त राज्य अमेरिका
  • शिक्षक दिवस - बोलीविया
  • संयुक्त राष्ट्र रूसी भाषा दिवस - संयुक्त राष्ट्र
  • राष्ट्रीय दिवस (स्वीडन)
  • क्वींसलैंड दिवस (ऑस्ट्रेलियाई राज्य क्वींसलैंड)

प्रमुख घटनाएँ[संपादित करें]

  • 1520 - फ्रांस और इंग्लैंड ने स्कॉटलैंड संधि पर हस्ताक्षर किए।
  • 1674 - शिवाजी का रायगढ़ के किले में राज्याभिषेक हुआ साथ ही उन्होंने छत्रपति की उपाधि ग्रहण की।
  • 1727 - पहला बॉक्सिंग टाइटल लंदन में हुआ जहां जेम्स फिग ने नेड सटन को मात दी।
  • 1752 - भयंकर आग लगने के कारण मोस्को में करीब 18,000 जलकर राख हो गए।
  • 1808 - नेपोलियन के भाई जोसफ को स्पेन का राजा बनाया गया।
  • 1831 - अमेरिका के फिलाडेल्फिया में दूसरा राष्ट्रीय अश्वेत सम्मेलन संपन्न हुआ।
  • 1882 - न्यूयॉर्क के हेनरी डब्ल्यू सिले ने इलेक्ट्रिक आयरन का पेटेंट लिया।
  • 1916 - अमेरिका के ईस्ट क्लीवलैंड में महिलाओं को वोट देने का अधिकार दिया गया।
  • 1919 - फिनलैंड ने बोलशेविक के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
  • 1919- प्रिकमर्ग गणराज्य पर हंगरी की लाल सेना का आक्रमण।
  • 1926 - मिस्र में एडली पाशा के नेतृत्व में सरकार बनी।
  • 1936 - एविएशन गैसोलिन का पहली बार वाणिज्यिक तौर पर उत्पादन शुरू हुआ।
  • 1944 - नाजी सेना के फायरिंग दस्ते ने 96 कैदियों को मार डाला।
  • 1944 - अलास्का एयरलाइंस का संचालन शुुरु हुआ।
  • 1966 - अमरीका के मिसिसिपी विश्वविद्यालय में रंगभेद के ख़िलाफ आवाज़ उठाने वाले पहले अश्वेत मानवाधिकार कार्यकर्ता, जेम्स मेरिडिथ पर एक व्यक्ति ने गोलियां चलाईं।
  • 1967 - इजरायली सेना ने गाजा पर कब्जा किया।
  • 1972 - अमेरिका ने उत्तरी वियतनाम के हेफाेंग पर बमबारी की, जिसमें हजारों लोग मारे गए।
  • 1975 - दक्षिणी वियतनाम में अस्थाई क्रांतिकारी सरकार का गठन किया गया।
  • 1981 - बिहार की बागमती नदी में एक ट्रेन गिर गई जिससे उसमें सवार 1000 लोगों में से क़रीब 800 की मौत हो गई।
  • 1984 - ऑपरेशन ब्लू स्टार के दौरान खलिस्तान आंदोलन के नेता जरनैल सिंह भिंडरांवाले की मृत्यु।
  • 1994 - वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज ब्रायन लारा ने एजबेस्टन में वारविकशायर के खिलाफ मैच में प्रथम श्रेणी इतिहास की सर्वाधिक 501 रन की पारी खेली।
  • 1995 - पाकिस्तान में बाल अपराधियों को कोड़े मारने अथवा उनकी फांसी की सजा को प्रतिबंधित कर दिया गया।
  • 1997 - बैंकाक में भारत, बांग्लादेश श्रीलंका एवं थाईलैंड ने बिस्टेक नामक आर्थिक सहयोग समूह का गठन किया।
  • 1999 - को भारतीय टेनिस जोड़ी लिएंडर पेस और महेश भूपति ने ग्रैंड स्लैम खिताब जीता।

जन्म[संपादित करें]

  • १५९९ – डिएगो वेलाज़क्वेज़, (बपतिस्मे की तिथि), स्पेनी चित्रकार। (निधन १६६०)
  • १६०६ – पियरे कॉर्निले, फ़्रांसीसी नाटककार। (निधन १६८४)
  • १७५६ – जॉन ट्रंबुल, अमेरिकी चित्रकार। (निधन १८४३)
  • १७९९ – अलेक्सांद्र पूश्किन, रूसी लेखक एवं कवि। (निधन १८३७)
  • १८५० – कार्ल फर्डिनाण्ड ब्रौन, जर्मन-अमेरिकी भौतिक विज्ञानी, नोबेल पुरस्कार विजेता। (निधन १९१८)
  • १८६८ – रॉबर्ट फाल्कन स्कॉट, अंग्रेज़ अन्वेषक। (निधन १९१२)
  • १८७५ – थामस मान, जर्मन लेखक, नोबेल पुरस्कार विजेता। (निधन १९५५)
  • १८९१ – मास्ती वेंकटेश अयंगार, कन्नड़ भाषा के भारतीय लेखक। (निधन १९८६)
  • १९०१ – सुकर्णो, इंडोनेशिया के पहले राष्ट्रपति। (निधन १९७०)
  • १९०३ – आराम खाचटुरियन, अर्मेनियाई संगीतकार और कंडक्टर। (निधन १९७८)
  • १९२९ – सुनील दत्त, भारतीय अभिनेता एवं राजनेता। (निधन २००५)
  • १९३३ – हैन्रिक रोह्रेर, स्विस भौतिक विज्ञानी, नोबेल विजेता। (निधन २०१३)
  • १९३४ – अल्बर्ट द्वितीय, ९ अगस्त १९९३ से २१ जुलाई २०१३ तक बेल्जियम के राजा।
  • १९३६ – डी रामानायडू, भारतीय अभिनेता। (निधन २०१५)
  • १९५६ – ब्योन बोर्ग, स्वीडिश टेनिस खिलाड़ी जिनको महान टेनिस खिलाड़ी।

निधन[संपादित करें]

  • १९८४ - जरनैल सिंह भिंडरांवाले : दमदमी टकसाल के प्रमुख, खलिस्तान आंदोलन के नेता
  • 2020 - हमज़ा कोया - पूर्व फुटबॉलर

बहारी कडियाँ[संपादित करें]

  • बीबीसी पे यह दिन
  • 6 जून का  इतिहास

6 जून को कौन सा दिवस मनाया जाता है?

World Pest Day 2022: वर्ल्ड पेस्ट डे जिसे हिंदी में विश्व कीट दिवस या विश्व कीट जागरूकता दिवस के नाम से भी जाना जाता है. विश्व कीट दिवस हर साल 6 जून को मनाया जाता है.

8 जून को क्या मनाया जाता है?

8 जून 2009 को पहला विश्व महासागर दिवस मनाया गया। इसके बाद से प्रतिवर्ष 8 जून को विश्व महासागर दिवस मनाया जाता है।

4 जून को कौन सा दिवस मनाया जाता है?

4 जून: आक्रामकता के शिकार मासूम बच्चों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस प्रत्येक वर्ष 4 जून को आक्रामकता के शिकार मासूम बच्चों का, संयुक्त राष्ट्र संघ (यूएन) का अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है।

12जून को कौनसा दिवस मनाया जाता है?

विश्व बालश्रम निषेध दिवस पूरे विश्व में बाल मजदूरी के विरोध में मनाया जाता है।