4 पौधे तथा जंतुओं में पदार्थों का परिवहन क्यों आवश्यक है ?`? - 4 paudhe tatha jantuon mein padaarthon ka parivahan kyon aavashyak hai ?`?

UP Board Class 7 Science Chapter 9 Jantuo evam paudho me parivahan

अभ्यास प्रश्न

1. निम्नलिखित प्रश्नों में सही विकल्प छाँटकर अभ्यास पुस्तिका में लिखिए-

(क) पौधों में जल का परिवहन होता हैं-

(अ) जाइलम के द्वारा

(ब) फ्लोएम के द्वारा

(स) रन्ध्रों के द्वारा

(द) मूलरोमों के द्वारा

उत्तर- विकल्प (अ) जाइलम के द्वारा

(ख) जड़ों द्वारा जल के अवशोषण की दर बढ़ाया जा सकता है, उन्हें

(अ) छाया में रखकर

(ब) मंद प्रकाश में रखकर

(स) पंखे के नीचे रखकर

(द) पोंलीथीन की थैली से ढककर

उत्तर- विकल्प (स) पंखे के नीचे रखकर

(ग) रक्त का लाल रंग किस वर्णक के कारण होता है?

(अ) ऑक्सीजन

(ब) कार्बन डाइऑक्साइड

(स) लाल रंग

(द) हीमोग्लोबिन

उत्तरविकल्प (द) हीमोग्लोबिन

(ङ) विश्राम की अवस्था में एक वयस्क व्यक्ति की नाड़ी स्पंदन होती है-

(अ) 27

(ब) 72

(स) 82

(द) 92

उत्तरविकल्प (ब) 72

2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –

(क) वे रक्त वाहिनियाँ जो हृदय से ऑक्सीजनयुक्त रक्त को शरीर के सभी भागों में ले जाती हैं, धमनियाँ कहलाती हैं।

(ख) वे रक्त वाहिनियाँ जो कार्बन डॉइ ऑक्साइडयुक्त रक्त को शरीर के सभी भागों से वापस हृदय में ले जाती हैं, शिराएँ कहलाती हैं।

(ग) हृदय का लयबद्ध शिथिलन और संकुचन हृदय स्पंदन या धड़कन कहलाता है।

(घ) पौधों में भोजन के संवहन के लिए फ्लोएम नामक ऊतक होते हैं।

(ङ) रुधिर प्लेटलेट्स रूधिर को थक्का बनाने में सहायता करती है।

3. स्तम्भ क के शब्दों को स्तम्भ ख के शब्दों से सही मिलान कीजिए

उत्तर-

स्तम्भ (क) स्तम्भ (ख)
क. जाइलम जल का परिवहन
ख. फ्लोएम भोजन का परिवहन
ग. रन्ध्र वाष्पोत्सर्जन
. स्टेथोस्कोप हृदय की स्पन्दन
ङ. श्वेत रुधिर कणिकायें रोगाणुओं का भक्षण

4. निम्नलिखित में सही कथनों के सामने सही (✓) तथा गलत कथनों के सामने गलत (×) का निशान लगाइए-

(क) मनुष्य की लाल रुधिर कणिका केन्द्रक युक्त होती है।  (×)

(ख) रुधिर वर्गों से रुधिर आधान में सहायता मिलती है।  (✓)

(ग) रुधिर वर्गों का निर्धारण एण्टीजन द्वारा होता है। (✓)

(घ) स्वस्थ मनुष्य का रक्त दाब 120 mmHg होता है।  (✓)

5. रुधिर के कार्यों को लिखिए।

उत्तर-

रुधिर (Blood) के कार्य-

  • मानव शरीर में ऑक्सीजन तथा कार्बन डाइऑक्साइड गैसों का कोशिकाओं तक आदान-प्रदान रक्त के द्वारा होता है।
  • रुधिर शरीर की रोगों से रक्षा करता है और शरीर के तापमान को नियंत्रित करता है।

6. हृदय के कार्य लिखिए।
उत्तर-

हृदय (Heart) के कार्य-

हृदय का प्रमुख कार्य शरीर के विभिन्न भागों में रुधिर पहुँचाना तथा शरीर के विभिन्न भागों से रुधिर को ग्रहण करना हैं। हृदय शरीर में रुधिर (blood) को पम्प करने का कार्य करता है।

7. रक्त लाल रंग का क्यों दिखाई देता है

उत्तर-

हीमोग्लोबिन (Hemoglobin) के कारण

8. पौधों एवं जन्तुओं में परिवहन क्यों आवश्यक है?

उत्तर-

पौधों एवं जन्तुओं में परिवहन की आवश्यकता

सभी जीवों को जीवित रहने के लिए भोजन, जल तथा ऑक्सीजन की आवश्यकता होती है। इन पदार्थों को शरीर के विभिन्न अंगों तक पहुँचाना होता है। साथ ही जंतुओं को उन अंगों में उत्पन्न अपशिष्ट पदार्थों (अनुपयोगी पदार्थों) का परिवहन उस स्थान तक करना होता है, जहाँ से उन्हें बाहर निकाला जा सके।

9. मानव हृदय के काट का नामांकित चित्र बनाइए।

उत्तर-

4 पौधे तथा जंतुओं में पदार्थों का परिवहन क्यों आवश्यक है ?`? - 4 paudhe tatha jantuon mein padaarthon ka parivahan kyon aavashyak hai ?`?

मानव हृदय का काट चित्र

The above mentioned questions & Answers are based on SCERT UP Board Class 7 Science (Aao Samjhe Vigyan) (आओ समझें विज्ञान) book Chapter 9 जन्तुओं एवं पौधों में परिवहन. Get SCERT UP Board Class 7 Science solutions Chapter 9 Jantuo evam paudho me parivahan (जन्तुओं एवं पौधों में परिवहन). Download free PDF of SCERT UP Board Class 7 Science Chapter 9 Jantuo evam paudho me parivahan (जन्तुओं एवं पौधों में परिवहन). Get Questions & Answer of SCERT UP Board Class 7 Science Chapter 9 Jantuo evam paudho me parivahan (जन्तुओं एवं पौधों में परिवहन) in Hindi & English. Download Science (Aao Samjhe Vigyan) (आओ समझें विज्ञान) Class 7 Book & solutions Chapter 9 Jantuo evam paudho me parivahan (जन्तुओं एवं पौधों में परिवहन) in Hindi. Looking for complete SCERT UP Board solution of Chapter 9 Jantuo evam paudho me parivahan (जन्तुओं एवं पौधों में परिवहन), SCERT UP Board solution Class 7 Science (Aao Samjhe Vigyan) (आओ समझें विज्ञान) Chapter 9 Jantuo evam paudho me parivahan (जन्तुओं एवं पौधों में परिवहन) free PDF download here.

पौधे और जंतुओं में परिवहन क्यों आवश्यक है?

पादपों अथवा जंतुओं में पदार्थों का परिवहन आवश्यक है क्योंकि पादप और जंतुओं के शरीर के सभी भागों को ऊर्जा की आवश्यकता होती है । यह ऊर्जा भोजन से प्राप्त होती है । शरीर के सभी भागों तक जल , ऑक्सीजन और भोजन पहुंचाना आवश्यक है और वहां उत्पन्न हुए अपशिष्ट पदार्थ को दूर करने की भी जरूरत है। इसलिए परिसंचरण बहुत लाभकारी है

जंतुओं में परिवहन क्या है?

आप जानते हैं कि सभी जीवों को जीवित रहने के लिए भोजन, जल और अॉक्सीजन की आवश्यकता होती है। उन्हें इन सभी पदार्थों को अपने शरीर के विभिन्न अंगों तक पहुँचाना होता है। साथ ही जंतुओं को उन अंगों में उत्पन्न अपशिष्ट पदार्थों का परिवहन उस स्थान तक करना होता है, जहाँ से उन्हें बाहर निकाला जा सके।

परिवहन क्यों आवश्यक है?

पादप तथा जन्तुओं में परिवहन द्वारा रक्त के माध्यम से भोजन, जल, ऑक्सीजन एवं अन्य महत्वपूर्ण उपयोगी पदार्थों को शरीर के विभिन्न भागों में पहुँचाया जाता है जिससे मनुष्य जैविक क्रियाएँ करता है। परिवहन द्वारा उन अंगों में उत्पन्न हानिकारक पदार्थों जैसे- कार्बन डाइऑक्साइड, पसीना, मूत्र आदि को शरीर से बाहर निकाला जाता है।

पौधों या जंतुओं में पदार्थों का परिवहन क्यों आवश्यक है कक्षा 7 को समझाइए?

सभी पादपों व जंतुओं को भोजन, ऑक्सीकरण के लिएं ऑक्सीजन, जल आदि की आवश्यकता होती है। साथ ही शरीर के अपशिष्ट पदार्थों के उत्सर्जन की भी आवश्यकता होती है। उपरोक्त संवहन कार्यों के लिए विशेष ऊतक | और अंग कार्य करते हैं। इन ऊतकों व अंगों का कार्य ही पदार्थों का परिवहन करना है।