3 कोशिकाभित्ति कहाँ पाई जाती है 4 कौन से कोशिकांग सक्रिय श्वसन स्थल हैं? - 3 koshikaabhitti kahaan paee jaatee hai 4 kaun se koshikaang sakriy shvasan sthal hain?

कोशिका क्या है

कोशिका (Cell) सजीवों के शरीर की रचनात्मक और क्रियात्मक इकाई है और प्राय: स्वत: जनन की सामर्थ्य रखती है। यह विभिन्न पदार्थों का वह छोटे-से-छोटा संगठित रूप है जिसमें वे सभी क्रियाएँ होती हैं जिन्हें सामूहिक रूप से हम जीवन कहतें हैं।

कोशिका वस्तुनिष्ठ प्रश्न

प्रश्न 1. कोशिका की संरचना एवं संगठन के अध्ययन को कहते हैं – 

(अ) जीव विज्ञान (ब) आकारिकी (स) कोशिका विज्ञान (द) आनुवंशिकी

प्रश्न 2. सर्वप्रथम जीवित कोशिका को देखा था – 

(अ) रॉबर्ट हुक ने (ब) रॉबर्ट ब्राउन ने (स) वॉन मोल ने (द) ल्यूवेनहॉक ने 

प्रश्न 3.”नवीन कोशिकाओं का निर्माण पूर्ववर्ती कोशिकाओं के विभाजन से होता है।” किसका कथन है

(अ) श्लाइडेन (ब) रुडोल्फ विरचोव (स) श्वान (द) कॉर्टी 

प्रश्न 4. “कोशिका सिद्धान्त” के अपवाद हैं – 

(अ) नील रहित शैवाल (व) जीवाणु (व) वायरस (द) उपरोक्त सभी 

प्रश्न 5. डी. ड्यू ने किसकी खोज की थी (अ) माइटोकॉन्ड्रिया (ब) राइबोसोम (व) लाइसोसोम (द) गॉल्जीकाय 

प्रश्न 6. इलेक्ट्रॉन सूक्ष्मदर्शी का आविष्कार किसने किया – 

(अ) रॉबर्ट हुक (ब) श्लाइडेन व श्वान (स) वॉटसन व क्रिक (द) नॉल व रस्का 

प्रश्न 7. ER की खोज किसने की 

(अ) पोर्टर (ब) ब्राउन (स) ओकोआ (द) ड्यूव 

कोशिका वस्तुनिष्ठ प्रश्न उत्तरमालाः 1. (स), 2. (द), 3. (ब), 4. (स), 5. (स), 6. (द), 7. (अ) 

कोशिका अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1. कोशिका को परिभाषित कीजिए।

उत्तर: जीवों की संरचनात्मक एवं क्रियात्मक इकाई को कोशिका कहते हैं। 

प्रश्न 2. जीवद्रव्य सिद्धांत का प्रतिपादन किसने किया था

उत्तर: जीवद्रव्य सिद्धान्त (Protoplasmic theory) मैक्सस्कु ल्ज (Max Schultze) ने प्रतिपादन किया था। 

प्रश्न 3. राइबोसोम कहाँ पाये जाते हैं। 

उत्तरः राइबोसोम माइटोकॉन्ड्रिया, हरित लवक एवं कोशिका द्रव्य में पाये जाते हैं। 

प्रश्न 4. प्रोकैरियोटिक कोशिका में श्वसन स्थल का नाम बताइयेउत्तरः प्रोकै रियोटिक कोशिका में श्वसन स्थल जीवद्रव्य कला (Plasma membrane) है। 

प्रश्न 5. प्रोकैरियोटिक जीवों के नाम लिखिए। उत्तरः सत्यजीवाणु, साइनो जीवाणु, आजीवाणु, माइकोप्लाज्म एक्टीनोयाइसीट आदि। 

प्रश्न 6. झिल्ली विहीन कोशिकांगों के नाम लिखिएउत्तरः झिल्ली विहीन कोशिकांग का नाम राइबोसोम (Ribosome) है। 

प्रश्न 7. जीवित कोशिका को सर्वप्रथम किसने देखा था? 

उत्तर: जीवित कोशिका को सर्वप्रथम एन्टॉन वान ल्यूवेनहॉक ने देखा था। 

प्रश्न 8. ऊतक किसे कहते हैं ?

उत्तरः समान संरचना, समान उत्पत्ति एवं समान कार्य करने वाली कोशिकाओं के समूह को ऊतक कहते 

कोशिका लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1. जन्तु कोशिका एवं पादप कोशिका में चार अन्तर लिखो। 

उत्तरः पादप तथा जन्तु कोशिका में अन्तर (Difference between Plant and Animal Cell) 

लक्षण  पादप कोशिका (Plant cells) जन्तु कोशिका (Animal cells)
कोशिका भित्ति (Cell wall)  उपस्थित, सेल्युलोज से निर्मित होती है। अनुपस्थित, जीवद्रव्य की बाहरी सीमा प्लाज्मा झिल्ली (plasma membrane) होती है।
रिक्तिका प्रायः उपस्थित होती है। प्रौढ़ कोशिकाओं केन्द्र (Vacuole) में एक बड़ी रिक्तिका होती है, जिसमें कोशिका रस (cell sap) भरा रहता है। 
प्रायः अनुपस्थित, यदि कुछ जीवों में होती हैतो अनेक छोटी या सूक्ष्म रिक्तिकाएं मिलती है।
लवक  कुछ जीवाणुओं व कवकों केअतिरिक्त अन्य हरे (Plastids) पादपों में क्लोरोफिल युक्त हरित लवक (Chloroplast) या रंगीन वर्णीलवक (Chromoplast) या अवर्णीलवक (Leucoplast) होते हैं। अनुपस्थित होते हैं। 
प्रकाश संश्लेषण क्रिया (Photosynthesis)  हरित लवक युक्त कोशिकाओं मेंहोतीहै। क्रिया नहीं होती है। 
सेन्ट्रोसोम  कुछ शैवाल और कवकों के अतिरिक्त अन्य | पादप कोशिकाओं में सेन्ट्रोसोम अनुपस्थित होते हैं। इनमें तर्क तन्तु (spindle fibers) का निर्माण जीवद्रव्य में विद्यमान प्रोटीन तन्तुओं द्वारा होता है।  | सेन्ट्रोसोम उपस्थित होते हैं तथा कोशिका विभाजन के समय तर्क -तन्तु का निर्माण करतेहैं। 
पादप तथा जन्तु कोशिका में अन्तर

प्रश्न 2. प्रोकैरियोटिक कोशिका एवं यूकैरियोटिक कोशिका में अन्तर स्पष्ट करें। 

उत्तरः प्रोकै रियोटिक एवं यूकै रियोटिक कोशिका में अन्तर (Difference between Prokaryotic Cell and Eukaryotic Cell) 

लक्षण (Feature) प्रोकै रियोटिक कोशिका (Prokaryotic cell) यूकैरियोटिक कोशिका (Eukaryotic cell)  
अमाप सामान्यतः छोटा 0.1 – 5.0 um  सामान्यतः 5 um से बड़ा
कोशिका भित्ति अमीनो शर्कराओं एवं म्यूरेमिक अम्ल अर्थात् पेप्टाइडोग्लाइकन से बनी, माइकोप्लाज्मा में अनुपस्थित  वनस्पति कोशिकाओं में सेल्युलोस से बनी, जन्तु कोशिकाओं में अनुपस्थित 
कोशिका कला उपस्थित, सामान्यतः स्टीरॉल रहित कुछ में श्वसन सम्बन्धी तथा कुछ में प्रकाश-संश्लेषणी किण्वक उपस्थित उपस्थित, स्टीराल्स उपस्थित, श्वसन एवं प्रकाशसंश्लेषणी किण्वक रहित 
सम्पुट जीवाणुओं में उपस्थित अनुपस्थित
केन्द्रक केन्द्रक झिल्ली रहित, न्युक्लिऑइड (nucleoid) कहलाता है।
केन्द्रिका अनुपस्थित
केन्द्रक झिल्ली युक्त केन्द्रिका उपस्थित 
गुणसूत्र  कोशिका कला से संलग्न, अधिकतर एक वलय से रचित डी.एन.ए., हिस्टोन अनुपस्थित  एक से अधिक उपस्थित, डी.एन.ए. व हिस्टोन प्रोटीन से बने 

प्रश्न 3. कोशिका सिद्धान्त पर टिप्पणी लिखो। 

उत्तर: श्लोक व श्वान ने कोशिका सिद्धांत प्रतिपादित किया। बाद में नेगेली व रुडोल्फ विरचौ ने इसे आधुनिक रूप दिया, जो निम्न प्रकार से है – 

  1. 1. सभी जीव कोशिकाओं तथा उनके उत्पादों से बने होते हैं।
  2. 2. नवीन कोशिकाओं का निर्माण पूर्ववर्ती कोशिकाओं (preexisting cells) विभाजन से होता है।
  3. 3. कोशिका सजीव शरीर की रचनात्मक एवं क्रियात्मक इकाई है।
  4. 4. कोशिका में जीव आनुवंशिक गुण निहित होते हैं।
  5. 5. पीढ़ी दर पीढ़ी जीवन के सातत्य (continuity) का संचालन कोशिकाओं द्वारा होता है। 

प्रश्न 4. कोशिका भित्ति एवं जीवद्रव्य कला में अन्तर स्पष्ट करें। 

उत्तरः कोशिका भित्ति एवं जीवद्रव्य कला में अन्तर (Difference between Cell Wall and Plasma Membrane) 

कोशिका भित्ति (Cell Wall) जीवद्रव्य कला (Plasma Membrane)
यह निर्जीव होती है। सजीव होती है।
पादप कोशिकाओं में कोशिका कला के बाहर होतीहै।  सभी जन्तु कोशिकाओं में सबसे बाहरी परत होती है। परत पादप कोशिकाओं में कोशिका भित्ति केन्दर होती 
3. यह सेल्यूलोज से बनी होती है। पूर्ण पारगम्य होती है।  लिपिड व प्रोटीन से बनी होती है। जल के लिए पारगम्य परन्तु अन्य पदार्थों लिए चयनात्मक पारगम्य होती है। 
कोशिका भित्ति एवं जीवद्रव्य कला में अन्तर

प्रश्न 5. राइबोसोम, माइटोकॉन्ड्रिया एवं गॉल्जीकाय के खोज करने वाले वैज्ञानिकों के नाम लिखो। 

1. राइबोसोम के खोजकर्ता ए. क्लाडे है। 

2. माइटोकॉन्ड्रिया के खोजकर्ता सी. आल्टमान है। 

3. गॉल्जीकाय के खोजकर्ता केमिलियो गाल्जी है। 

निबन्धात्मक प्रश्न प्रश्न 1. पादप कोशिका का सचित्र वर्णन करो। 

उत्तरः पादप कोशिका का चित्र: 

3 कोशिकाभित्ति कहाँ पाई जाती है 4 कौन से कोशिकांग सक्रिय श्वसन स्थल हैं? - 3 koshikaabhitti kahaan paee jaatee hai 4 kaun se koshikaang sakriy shvasan sthal hain?

  • लयनकाय 
  • खुदरा अतद्रव्या तालिका 
  • निकली आंटी जालि 
  • जीवद्रव्य तंतु 
  • सूक्ष्मनलिका एक्टिन जंतु मध्यवर्ती तंतु 
  • केन्द्रक 
  • केन्द्रिक 
  • केन्द्रक उपकरण केन्द्रक आवरण कोशिका झिल्ली 
  • रसधानी कोशिकाभित्ति सूत्रकणिका 
  • परऑक्सीसोम 
  • कोशिका द्रव्य लव राइबोसोम 
  • हरित लवकर 

पादप कोशिका (Plant cell)

1. कोशिका भित्ति उपस्थित होती है।

2. रिक्तिका कारण सामान्यतः केन्द्रक परिधि पर होता है।

3. उच्च श्रेणी की पादप कोशिकाओं में तारककाय (Centrosome) सामान्यतः अनुपस्थित होते 

हैं। निम्न श्रेणी की गतिशील कोशिका इसका अपवाद हैं।

4. प्लास्टिड्स उपस्थित होते हैं। कवक इसका अपवाद है। 

5. माइटोकॉण्डूि या आकार में गोलाकार या अण्डाकार होता है।

6. एक दीर्घ केन्द्रकीय रिक्तिका उपस्थित होती है।

7. कोशिका विभाजन के दौरान कोशिका द्रव्य सामान्य कोशिका प्लेट विधि द्वारा विभाजित होता है।

8. पादप कोशिका सभी अमीनो अम्लों, सह एंजाइम तथा विटामिन का निर्माण करने में सक्षम होती हैं। 

9. इनमें संकुचन रिक्तिका नहीं पायी जाती है।

10. कोशिका विभाजन के बाद स्पिण्डल निर्माण अतारक (Angstrom) प्रकार का होता है।

11. लाइसोसोम कम संख्या में उपस्थित होते हैं।

12. स्फीरोसोम उपस्थित होता है। 

13. इनमें संचित भोजन मंड (स्टार्च) रूप में होता है। 

14. प्लाज्मोडेस्मेटा पाये जाते हैं। 

प्रश्न 2. प्रोकैरियोटिक कोशिका की संरचना को सचित्र वर्णन कीजिए। 

उत्तरः प्रोकै रियोटिक कोशिकाएँ (Prokaryotic Cells): 

असीम केन्द्रक या प्रोकैरियोटिक प्रकार की कोशिकाएं सरलतम प्रकार की कोशिकाएं हैं। माइकोप्लाज्मा (Mycoplasma) को जिन्हें सूक्ष्मतम अमाप की कोशिकाओं के रूप में जाना जाता है, ये 0.1 से 0.25 in (micrometers) माप की होती हैं। जीवाणुओं में कोशिका का आमाप 0.1 1 से 184 के लगभग पाया जाता है। असीम केन्द्रक कोशिका जीवाणु एवं नीली हरी शैवाल (blue green algae) में पायी जाती हैं। 

इन कोशिकाओं का आमाप यूकैरियोटिक कोशिकाओं की अपेक्षा छोटा होता है। इनका संगठन व संरचना भी सरल व प्राथमिक प्रकार की होती है। इनमें संगठित केन्द्रक नहीं पाया जाता है अर्थात् केन्द्रक झिल्ली युक्त नहीं पाया जाता है। इन कोशिकाओं में झिल्ली युक्त अंगक माइटोकॉन्ड्रिया गॉल्जीकाय, लाइसोसोम अन्त:प्रद्रव्यी जालिका, तारककाय आदि नहीं पाए जाते हैं। राइबोसोम व मोजोसोम्स आदि पाये जाते हैं। इनके केन्द्रक पदार्थ को न्यूक्लाइड (Nucleotide) कहते हैं। 

  • कोशिका भित्ति
  • कोशिका कला
  • कोशिका द्रव्य 
  • प्लाज्मिड 
  • रोम राइबोसोम 
  • केशाभिका 

‘डी.एन.ए. प्रोकैरियोटिक कोशिका-जीवाणु कोशिका 

जिसमें डी.एन.ए. व आर.एन.ए. रेखीय प्रकार के पाए जाते हैं। हिस्टोन प्रोटीन का अभाव होता है। इनमें सूत्री विभाजन नहीं पाया जाता है। कुछ जीवाणु कोशिकाओं में उपरोक्त रचनाओं के अतिरिक्त कशाभ पिलाई या फिम्बी (Pili or Fimbriae) तथा हरित लवक (chloroplast) भी पाये जाते हैं। 

सामान्यतः प्रोकैरियोटिक कोशिकाओं में एक जटिल रासायनिक कोशिका आवरण पाया जाता है। इसमें कोशिका आवरण दृढ़तापूर्वक बांधकर तीन स्तरीय संरचना बनाते हैं 

  • 1. बाह्य परत (Outer layer)
  • 2. कोशिका भित्ति (Cell wall)
  • 3. जीवद्रव्य कला (Plasma membrane) 

(1) बाह्य परत (Outer layer): यह ग्लाइको के मिक्स (Glycocalyx) की बनी होती है। कुछ जीवाणुओं में विस्की (Viscous) पदार्थों से आवर्तित होती हैं अथवा ढीला आवरण होता है। जिसे अवपंक पर्त (Slim layer) कहते हैं, जो दृढ़ होकर संपुटिका (Capsule) बनाती है। सम्पुटिका में जीवाणु के उत्सर्जी पदार्थ संचित रहते हैं। यह सुरक्षा करती है तथा उसकी संक्रामक शक्ति को बढ़ाती है।इस परत में विभिन्न प्रकार के पोलीसैकेराइड पाये जाते हैं।। 

(2) कोशिका भित्ति (Cell wall)

कोशिका भित्ति दृढ़ एवं कोशिका के कु ल शुष्क भार का 10-40% भाग होती है। यह पेप्टिक ग्लाइ के न (Peptidoglycan) अथवा म्यूकोपेप्टाइड (Mucopeptide) की बनी होती है जिसके कारण कोशिका भित्ति मजबूत होती है। कोशिका भित्ति कोशिका के आकार को निर्धारित करती। है एवं कोशिका (जीवाणु) को फटने से बचाती है। 

(3) जीवद्रव्य कला (Plasma membrane): जीवद्रव्य बाहर से जीवद्रव्य कला से घिरा होता है। यह एक अर्धपारगम्य झिल्ली (Semipermeable) है जो लाइपो प्रोटीन (Lipoproteins) एवं ओलिगो सेके राइड से बनी होती है। यह पोषक पदार्थों तथा उत्सर्जी पदार्थों के आवागमन का नियंत्रण करती है। जीवद्रव्य कला श्वसन, प्रकाश संश्लेषण, लिपिड संश्लेषण तथा अन्य जटिल उपापचयी क्रियाओं का स्थल होती है। प्रोकैरियोटिक कोशिकाओं में श्वसन व अवशोषण हेतु जीवद्रव्य कला (Plasma membrane) अन्तर्वलित होकर त्रिस्तरीय मीसोसोम (Lysosome) या मध्यकाय बनाती है। 

कु छ स्वपोषी प्रोकै रियोटिक कोशिका में वर्णक लवक में न होकर लोमैली में होते हैं जो प्रकाश संश्लेषण (Photosynthesis) एवं नाइट्रीकरण का कार्य करते हैं। 

कोशिका द्रव्य में राइबोसोम पाये जाते हैं जो आकार में छोटे तथा 70S प्रकार के होते हैं। इनका आकार 14 – 15 x 10 mm तक होता है। इनकी दो इकाइयाँ 50S तथा 30s होती है। 505 उप इकाई बड़ी व उनके ऊपर 305 उप इकाई छोटी टोपी नुमा आकृति की होती है। बहुत से राइबोसोम एक संदेशवाहक आर.एन.ए. को जोड़कर एक श्रृंखला बनाते हैं। बड़ी इकाई में 34 पॉलीपेप्टाइड श्रृंखला तथा छोटी इकाई में 21 पॉलीपेप्टाइड श्रृंखला होती हैं जो प्रोटीन का निर्माण करती हैं। 

कोशिका द्रव्य में अंतर्विष्ट पिंड के रूप में कुछ पदार्थ स्वतंत्र रूप से स्थित होते हैं जैसे-फास्फेट कणिकाएं, सायनोफिल कणिकाएं , ग्लाइकोजन कणिकाएं, गैस रसधानी, पॉली हाइड्रोक्सी ब्युटगइरेट कण, सल्फर कण कार्बोक्सी सोम आदि। 

उदाहरण – मोनेरा जगत के सदस्य जैसे सत्यजीवाणु, साइनोजीवाणु, आर्कीजीवाणु, माइकोप्लाज्मा, एक्टीनोमाइसीट आदि। 

प्रश्न 3. जन्तुकोशिका का चित्र बनाओ तथा पादप कोशिका से अन्तर स्पष्ट करोउत्तर: जन्तु कोशिका का चित्र: 

  • माइक्रो विलाई वेसीकल 
  • -सिलिका 
  • डेस्मोसोम 
  • गॉल्जी काय 
  • लाइसोसोम – 
  • तारककाय 
  • केन्द्रिक 
  • सेन्ट्रोस्फीयर तारक केन्द्र 
  • दावेदार अन्त:प्रद्रव्यी जालिका 
  • अन्तःप्रद्रव्यी जालिका 
  • क्रोमेटिन ग्रेन्यूल 
  • रिक्तिका 
  • केन्द्रक झिल्ली 
  • माइटोकॉन्ड्रियान 
  • कोशिका झिल्ली 
  • कोशिका द्रव्य 

जन्तु कोशिका (Animal Cell)

कोशिका भित्ति अनुपस्थित होती है। केन्द्रक कोशिका में केंद्र में उपस्थित होता है। सामान्यतः तारककाय उपस्थित होता है जो स्पिंडल फाइबर निर्माण में सहायक होता है। प्लास्टिड्स अनुपस्थित होते हैं। 5. माइटोकॉण्डूि या नलिकाकार होते हैं। अनेक रिक्तिकाएं पायी जाती हैं। जो कि आकार में छोटी होती हैं। कोशिका द्रव्य खाँच और विदलन (Cleavage) विधि के द्वारा विभाजित होता है। जन्तु कोशिका सभी अमीनो अम्लों, सह एंजाइम तथा विटामिन का निर्माण नहीं कर सकतीं। इनमें संकुचनशील रिक्तिका पायी जा सकती है। जो कि अतिरिक्त जल को पंप करती है। कोशिका विभाजन के दौरान स्पिण्डल निर्माण अभिकारक (Amphiastral) प्रकार का होता है। लाइसोसोम अधिक संख्या में उपस्थित होते हैं। स्फीरोसोम का अभाव होता है। इनमें संचित भोजन ग्लाइकोजन है। तथा वसा के रूप में होता है।

पादप व जन्तु कोशिका में अन्तर हेतु (Difference between Plant and Animal Cell)

3 कोशिकाभित्ति कहाँ पाई जाती है 4 कौन से कोशिकांग सक्रिय श्वसन स्थल हैं? - 3 koshikaabhitti kahaan paee jaatee hai 4 kaun se koshikaang sakriy shvasan sthal hain?
पादप व जन्तु कोशिका में अन्तर

प्रश्न 4. प्रोकैरियोटिक एवं यूकैरियोटिक कोशिकाओं में अन्तर स्पष्ट कीजिए। 

उत्तरः 

3 कोशिकाभित्ति कहाँ पाई जाती है 4 कौन से कोशिकांग सक्रिय श्वसन स्थल हैं? - 3 koshikaabhitti kahaan paee jaatee hai 4 kaun se koshikaang sakriy shvasan sthal hain?

कोशिका से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न PDF

  • कोशिका Objective Question
  • कोशिका विज्ञान PDF
  • कोशिका विभाजन के महत्वपूर्ण प्रश्न
  • कोशिका विभाजन से संबंधित प्रश्न
  • कोशिका से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न PDF Download

वस्तुनिष्ठ प्रश्न प्रश्न 1. न्यूक्लिआइड पाया जाता है – 

(अ) प्राणी कोशिका में (ब) पादप कोशिका में (स) प्रोटिस्टा में (द) प्रोकैरियोटिक में 

प्रश्न 2. प्रोकैरियोटिक कोशिकाओं में DNA सामान्यतः रहता है – 

(अ) रेखीय (ब) टूटा हुआ (स) वृत्ताकार (द) एक लड़ी 

प्रश्न 3. प्रोकैरियोटिक कोशिकाओं में नहीं पाया जाता है – 

(अ) केन्द्रिका (ब) कोशिका कला (स) ATP (द) कोशिका भित्ति 

प्रश्न 4. केन्द्रककी खोईल मछली की त्वचा में 1781 में की गई – 

(अ) स्वासरेडम (ब) फोटो ना 

(स) ल्यूवेन हाक (द) ग्रु (Grew) 

प्रश्न 5. प्रोकैरियोट का लक्षण है 

(अ) DNA एवं हिस्टोन्स (ब) DNA अथवा हिस्टोन (स) DNA किन्तु हिस्टोन नहीं (द) दोनों अनुपस्थित 

प्रश्न 6. जीवित कोशिका सूक्ष्मदर्शी द्वारा सर्वप्रथम देखी गई 

(अ) मैल्पीधी (ब) रॉबर्ट हुक (स) ल्यूवेनहॉक (द) गैललिओ। 

प्रश्न 7. किस अंग की अनुपस्थिति के कारण पादप कोशिका प्राणी कोशिका से भिन्न होती है 

(अ) अन्तर्द्रव्यी जालिका (ब) राइबोसोम (स) तारककाय (द) माइटोकॉन्ड्रिया 

प्रश्न 8. वे जीव जिसमें संगठित केन्द्रक कोशिकांग पाये जाते हैं, कहलाते हैं – 

(अ) एक कोशिकीय जीव (ब) यूकैरियोटस (स) प्रोकैरियोटस (द) द्विगुणित जीव 

प्रश्न 9. यूकैरियोटिक कोशिका का उदाहरण है 

(अ) अमीबा (ब) जीवाणु कोशिका (स) विषाणु (द) नील-हरित शैवाल 

प्रश्न 10. निम्न में से कौन सा कोशिकांग पादप एवं प्राणी कोशिकाओं में पाया जाता है 

(अ) कोशिका भित्ति (ब) हरितलवक (स) तारककाय (द) माइटोकॉण्डूया 

प्रश्न 11. यूकैरियोटिक कोशिका में कोशिका भित्ति का निर्माण किया जाता है – 

(अ) सूक्ष्म नलिकाओं के द्वारा (ब) केन्द्रिक द्वारा (स) तारककाय द्वारा (द) कशाभिकाओं द्वारा 

प्रश्न 12. यूकैरियोटिक कोशिका में डीएनए, हिस्टोन एवं नॉन हिस्टोन प्रोटीन से निर्मित होता है – 

(अ) गुणसूत्र (ब) सूक्ष्म नलिकाएँ (स) गोल्जीकाय (द) लवक 

प्रश्न 13. निम्न में से किस कोशिंका अंगक में वृत्ताकार कु ण्डलीय DNA पाया जाता है 

(अ) केन्द्रक (ब) बैक्टीरिया (स) राइबोसोम (द) माइटोकॉण्ड्रिया 

प्रश्न 14. कोशिका की प्लाज्मा झिल्ली होती है 

(अ) पारगम्य (ब) चयनात्मक पारगम्य (स) अपारगम्य (द) अर्धपारगम्य। 

प्रश्न 15. यूकैरियोटिक कोशिकाओं में सबसे बड़ी कोशिका पाई जाती है – 

(अ) एसीटेबुलेरिया (ब) शुतुरमुर्ग का अण्डा 

(स) माइकोप्लाज्मा (द) क्लाइडोमोनास 

प्रश्न 16. सेन्ट्रोसोम (Centrosome) है – 

(अ) पादप कोशिका का अंगक (ब) जन्तु कोशिका, का अंगक। (स) पादप व जन्तु कोशिका का अंगक (द) जन्तु कोशिका के केन्द्रक का अंगक 

प्रश्न 17. प्रोकैरियोटिक कोशिका का सूक्ष्म आकार होता है – 

(अ) 4 – 15 um व्यास (ब) 0.1 -5um व्यास (स) 5-20 um व्यास (द) 25-30 um व्यास 

प्रश्न 18. कोशिका की खोज रॉबर्ट हुक द्वारा किस सन् में की गई – 

(अ) 1665 (ब) 1675 (स) 1765 (द) 1865 

प्रश्न 19. किस वैज्ञानिक ने माइटोकाण्ड्रिया को बायोप्लास्ट (Bioplast) कहा 

(अ) आर. अल्टमान (ब) सी. बेन्डा (स) टी. बोवरी (द) ई. रस्का 

उत्तरमाला: 1. (द), 2. (स), 3. (अ), 4. (ब), 5. (स), 6. (स), 7. (स), 8. (ब), 9. (अ), 10. (द) 11. (अ), 12. (अ), 13. (ब), 14. (ब), 15. (ब), 16. (ब), 17. (ब), 18. (अ), 19. (अ) 

कोशिका से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न PDF

अति लघूत्तरात्मक प्रश्न

  • कोशिका विभाजन से संबंधित प्रश्न
  • कोशिका विभाजन के महत्वपूर्ण प्रश्न
  • यूकैरियोटिक कोशिका का नामांकित चित्र
  • कोशिका PDF Download
  • कोशिका सिद्धांत को समझाइए

प्रश्न 1. प्रोकैरियोटिक एवं यूकैरियोटिक कोशिका की एक भिन्नता लिखो। 

उत्तरः प्रोकैरियोटिक कोशिका में सुविकसित केन्द्रक नहीं पाया जाता है जबकि यूकैरियोटिक कोशिका में सुविकसित केन्द्रक पाया जाता है। 

प्रश्न 2. रॉबर्ट ब्राउन ने 1831 में किस पादप की कोशिकाओं में केन्द्रक की खोज की थी? 

उत्तरः राबर्ट ब्राउन ने 1837 में ट्रैडेस्के न्सिया पादप की कोशिकाओं में केन्द्रक की खोज की थी। 

प्रश्न 3. Omnis cellula e cellula अर्थात् नवीन कोशिकाएँ पूर्ववर्ती कोशिकाओं से बनती हैंयह 

कथन किस वैज्ञानिक द्वारा दिया | गया 

उत्तरः यह कथन रुडोल्फ विरचौ वैज्ञानिक द्वारा दिया गया। 

प्रश्न 4. वाइरस में प्रतिगामी अनुलेखन (Reverse transcription) को क्या कहते हैं

उत्तर: वाइरस में प्रतिगामी अनुलेखक को टेमिनीज्म (Teminism) कहते हैं।

प्रश्न 5. विषाणु किस सिद्धान्त का अपवाद है ?

उत्तरः विषाणु कोशिका सिद्धान्त (Cell Theory) का अपवाद है। 

प्रश्न 6. एक प्रोकैरियोटिककोशिका में केन्द्रक समतुल्य अंगक को क्या कहा जाता है

उत्तर: एक प्रोकै रियोटिक कोशिका में केन्द्रक समतुल्य अंगक प्रोकै रियोन या केन्द्रकाय (Nucleoid) कहा जाता है। 

प्रश्न 7. प्रोकैरियोटिक कोशिका का कोशिका आवरण कितने स्तरीय होता है? नाम लिखिए।

उत्तरः प्रोकै रियोटिक कोशिका का कोशिका आवरण त्रिस्तरीय होता है। 

1. बाह्य परत 2. कोशिका भित्ति 3. जीवद्रव्य कला। 

प्रश्न 8. बाह्य परत किसकी बनी होती है

उत्तर: बाह्य परत ग्लाइको के मिक्स से बनी होती है। 

प्रश्न 9. स्वपोषी प्रोकैरियोटिक कोशिका में वर्णक कहाँ पाया जाता है ?

उत्तरः स्वपोषी प्रोकैरियोटिक कोशिका में वर्णक मैली (Lamellae) में पाये जाते हैं। 

प्रश्न 10. किन्हीं द्विस्तरीय दो कोशिकांग के नाम लिखिए। 

उत्तरः 

1. हरित लवक 2. माइटोकॉन्ड्रिया। 

प्रश्न 11. यूकैरियोटिक व प्रोकैरियोटिक दोनों कोशिकाओं में झिल्ली रहित पाये जाने वाले अंगक का नाम लिखिए।

उत्तर यूकैरियोटिक व प्रोकैरियोटिक दोनों कोशिकाओं में झिल्ली रहित अंगक राइबोसोम (Ribosome) 

प्रश्न 12. यूकैरियोटिक कोशिका में केन्द्रिक का कार्य लिखिए।

उत्तर: यूकै रियोटिक कोशिका का कार्य tRNA का संश्लेषण करना। 

प्रश्न 13. प्रोकैरियोटिक कोशिका में श्वसन अंग का नाम लिखिए।

उत्तर प्रोकैरियोटिक कोशिका में मीसोसोम (Lysosome) श्वसन अंग है। 

प्रश्न 14. सेल (Cell) शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग किसने किया था?

उत्तर: सेल (Cell) शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग रॉबर्ट हुक ने किया था। 

प्रश्न 15. 705 राइबोसोम किन दो उप इकाइयों से बना होता है ?

उत्तर: बड़ी इकाई 50s की तथा छोटी इकाई 305 की होती है। 

प्रश्न 16. एक झिल्ली युक्त दो कोशिकांगों के नाम लिखिए। 

उत्तरः 

1. लाइसोसोम 

2. पर-ऑक्सी सोम व ग्लो ऑक्सीसोम।

प्रश्न 17. विपाटित जीन (Split-gene) की संकल्पना प्रस्तुत करने वाले वैज्ञानिक थे।

उत्तरः विपाटित जीन (Split-gene) की संकल्पना प्रस्तुत करने वाले वैज्ञानिक रॉबर्ट तथा शार्प थे। 

प्रश्न 18. वाटसन तथा क्रिक ने किस अणु का द्विकुण्डलित मॉडल (Helical model) प्रस्तुत किया?

उत्तरः वाटसन तथा क्रिक ने DNA अणु का द्विकुण्डलित मॉडल प्रस्तुत किया। 

प्रश्न 19. वॉन मोहन ने 1846 में किस द्रव्य का महत्व बताया

उत्तर: वॉन मोहन ने 1846 में जीवद्रव्य का महत्व बताया। 

प्रश्न 20. एन्रॉन वान ल्यूवेनहॉक ने किसे एनिमल क्यूल (Animalcule) कहा ?

उत्तर: एंटोनी वान ल्यूवेनहॉक ने बैक्टीरिया, प्रोटोजोआ तथा शुक्राणुओं को एनिमल क्यूल कहा।

प्रश्न 21. जन्तु कोशिका में संचित भोजन किस रूप में पाया जाता है?

उत्तर: जन्तु कोशिका में संचित भोजन ग्लाइकोजन व वसा के रूप में होता है। 

लघूत्तरात्मक प्रश्न प्रश्न 1. कोशिका सिद्धांत का अपवाद किसे कहते हैं एवं क्यों ? समझाइये। 

उत्तरः कोशिका सिद्धांत का अपवाद विषाणु (वाइरस) है। विषाणु कोशिका सिद्धांत के अपवाद हैं, क्योंकि 

1. इसमें स्वतंत्र विभाजन की क्षमता नहीं पाई जाती है। इसके विभाजन के लिए दूसरी जीवित कोशिका आवश्यक होती है।

2. इनमें प्लाज्मा झिल्ली, कोशिका द्रव्य, एंजाइम, कोशिकीय अवयव आदि अनुपस्थित होते हैं।

3. इसमें सामान्यतः केवल एक केन्द्रक अम्ल डीएनए तथा आरएनए पाया जाता है। कोशिका में दोनों केन्द्रकअम्ल पाये जाते हैं

प्रश्न 2. प्रोकैरियोटिक कोशिका ( जीवाणु कोशिका) का नामांकित चित्र बनाइए। 

उत्तर: 

3 कोशिकाभित्ति कहाँ पाई जाती है 4 कौन से कोशिकांग सक्रिय श्वसन स्थल हैं? - 3 koshikaabhitti kahaan paee jaatee hai 4 kaun se koshikaang sakriy shvasan sthal hain?
प्रोकैरियोटिक कोशिका ( जीवाणु कोशिका)

प्रश्न 3. कोशिका जीवन की मूल इकाई है, इसका संक्षिप्त में वर्णन करें। 

उत्तरः कोशिका जीवन की मूल इकाई है। प्रत्येक सजीव अस्तित्व कोशिका से ही है। यह जीवन की संरचनात्मक एवं कार्यात्मक इकाई है। इसमें प्रजनन करने, उत्परिवर्तित होने, उद्दीपनों के प्रति प्रतिक्रिया प्रदर्शित करने जैसे जैविक गुण पाये जाते हैं। साथ ही इसमें उस जीव के आकारिकीय भौतिक, कार्यिकीय, जैव रासायनिक, आनुवंशिक एवं परिवर्धनीय लक्षण विद्यमान होते हैं जिससे यह सम्बन्धित है। 

प्रश्न 4. प्रोकैरियोटिक कोशिका में क्या मोजोस होता है ? इसके कार्य का वर्णन कीजिए।

उत्तर: हाँ प्रोकैरियोटिक कोशिका में मीसोसोम (LysoSome) होता है। मीसोसोम के कार्य 

1. कोशिका भित्ति (Cell wall) केनर्माण में 2. डी.एन.ए. प्रकृति व उनकी संतति कोशिका के तोरण में सहायक 3. श्वसन (Respiration) 4. स्रावी प्रक्रिया। 5. कोशिका विभाजन 6. जीवद्रव्य झिल्ली केष्ठ क्षेत्र एवं एंजाइम मात्रा को बढ़ाने में सहायक।

प्रश्न 5. कोशिका को परिभाषित कीजिए एवं रॉबर्ट हुक (Robert Hooke) द्वारा कोशिका की खोज का वर्णन कीजिए। 

उत्तरः कोशिका (Cell)-सजीवों की संरचनात्मक एवं क्रियात्मक इकाई को कोशिका कहते हैं। रॉबर्ट हुक (Robert Hooke, 1665) नामक वैज्ञानिक ने अपने द्वारा बनाए गए एक अत्यंत सरल प्रकार के संयुक्त सूक्ष्मदर्शी (Compound Microscope) द्वारा पेड़ की छाल अर्थात कॉर्क (Cork) के टुकड़े के पतले काट का अध्ययन किया एवं बताया कि यह अनेक कक्षों या प्रकोष्ठों का बना होता है। 

इन प्रकोष्ठों को सेल्यूलर (Cellular) कहा। बाद में उन्हीं को सेल (Cell) अर्थात कोशिका नाम प्रदान किया। इस प्रकार शब्द (Term) सेल (Cell) अर्थात कोशिका का प्रथम प्रयोग रॉबर्ट हुक ने 1665 में किया। इन्होंने अपने द्वारा किये गये कार्य का वर्णन अपनी पुस्तक माइक्रोग्राफिया (Micrographia) में किया। 

प्रश्न 6. यूकैरियोटिककोशिका किसे कहते हैं ? कोशिका द्रव्य में पाये जाने वाले जैव पदार्थों का वर्णन कीजिए। 

उत्तर: यूकै रियोटिक कोशिका (Eukaryotic Cell): 

ऐसी कोशिका जिसमें संगठित केन्द्रक एवं द्विस्तरीय कोशिकांग जैसे हरित लवक माइटोकॉन्ड्रिया, गॉल्जीकाय अंतर्द्रव्यी जालिका आदि पाये जाते हैं। उन्हें यूकैरियोटिक कोशिका कहते हैं। कोशिका द्रव्य में पाये जाने वाले जैव पदार्थों को निम्न तीन भागों में बाँटा गया है 

(1) संचित पदार्थ (Reserve Substance)

1. कार्बोहाइड्रेट्स 2. प्रोटीन्स 3. लिपिड्स (2) स्रावी पदार्थ (Secretary Substance)

1. एन्जाइम्स 2. विटामिन आदि। 

3. Just ugref (Excretory Substance)

1. एल्के लॉयड्स 2. ग्लूकोसाइड 3. टैनिन 4. वाष्पशील तेल 5. रबड़क्षीर यदि।

प्रश्न 7. कोशिकाद्रव्य में पाये जाने वाले उपापचयी रूप से सक्रिय कोशिकांगों का वर्णन कीजिए।

उत्तरः कोशिका द्रव्य में पाये जाने वाले उपापचय रूप से सक्रिय कोशिकांगों को तीन भागों में विभाजित किया गया है