22 अगस्त को जन्म लेने वाले लोग कैसे होते हैं? - 22 agast ko janm lene vaale log kaise hote hain?

यदि आप का जन्‍म हुआ है 22 अगस्त को तो आपको 22, 26 और 32 वर्ष की उम्र सावधान रहना होगा वरना आप धोखे का शिकार हो सकते हैं। ये आपका वार्षिक भविष्यफल स्पष्ट बताता है।

सामान्य फल- अक्सर आपका चेहरा किसी फैशन मॉडल के चेहरे की तरह आकर्षक होता है। आप साहसी और बहादुर हैं। आप मेहनती हैं और दूसरों के लीडर बनना चाहते हैं। वास्तव में आपकी प्रबल इच्छा शासन करना और आदेश देना है। आपकी प्रवृत्ति धार्मिक होती है और आप आमतौर पर किसी धार्मिक या परोपकारी संगठन से भी जुड़े रहते हैं। आपकी शारीरिक संरचना अक्सर बहुत सख्त होती है अगर बीमार भी पड़ जाएं तो जल्दी ही ठीक हो जाते हैं।

आपकी कार्यशैली- आपमें प्रदर्शन की प्रवृत्ति होती है, जिस वजह से आप दूसरों को अपनी चमक-दमक दिखाकर प्रभावित करना चाहते हैं। जिस तरह अच्छी तरह सजी हुई मेज और आदर्श एटिकेट महत्वपूर्ण होते हैं।  कुछ लोग बेहद विश्वास पात्र भी हो सकते हैं और उनके साथ आपका रूखा व्यवहार आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। आपकी दुश्मनी लम्बे समय तक चलती है।  कई बार आप शंकालु हो सकते हैं, हालांकि इसकी कोई वजह न हो।

प्रेम रोमांस- आपके पार्टनर में बहुत समझदारी और धीरज होना चाहिए वरना आप वापस अपने खोल में घुस जाएंगे। एक बार आप अपने खोल से बाहर निकल आएं, तो अपने प्रेम बंधन को प्रगाढ़ बनाने के  लिए छोटे-छोटे परन्तु अर्थपूर्ण कदम उठाते हैं।

बिजनेस और आर्थिक स्थिति- आप ऐसे व्यवसायों के लिए उचित नहीं हैं, जिनमें जनता या श्रमिकों से आपका आमना-सामना हो, क्योंकि यह आपकी प्रकृति से मेल नहीं खाता। हाथों की कुशलता आपके कई गुणों मे से एक है और आपके लिए सेवा व्यवसाय ठीक रहेगा, जिससें मस्तिष्क की बुद्धि और हाथ की कुशलता दोनों की ही जरूरत हो।   22, 26 और 32 वर्ष की उम्र में आप किसी के विरोध या चालबाजी के शिकार हो सकते हैं। आर्थिक मामलों में आपको अपने भाइयों की तरफ से सही व्यवहार नहीं मिलेगा। यदि आप नौकरी में हैं तो यह समय कुछ बेहतर देगा स्थानान्तरण के साथ प्रमोशन सम्भवित है।

स्वास्थ्य- अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। खास तौर पर पेट या स्किन को लेकर आप परेशान हो सकते हैं।

आश्चर्यजनक बात- आपके शौक बहुत शानदार हो सकते हैं जिनमें डिजाइनिंग और इंटीरियर डेकोरेटर से लेकर जिम तक, पार्टी का आनन्द लेने वाले व्यक्ति से लेकर मूर्तिकला, अभिनय, आदि शौक शामिल हैं।

चेतावनी- आपकी बेचैनी भविष्य की असुरक्षाओं के कारण होती है, जो आपको अपने लक्ष्य की तरफ से भटकाने का कारण बनती है। इस पर नियन्त्रण करें।

शुभ दिन- सोमवार आैर शुक्रवार।

शुभ रंग- सफेद, क्रीम, आैर लवली पिंक।

Edited By: Molly Seth

जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है वेबदुनिया की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 22 को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :

दिनांक 22 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है।
जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।

शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 1

शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57

शुभ वर्ष : 2031, 2040, 2060

ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान,

शुभ रंग : नीला, काला, भूरा

कैसा रहेगा यह वर्ष

यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा।

नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं।

जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है वेबदुनिया की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 22 को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :

दिनांक 22 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।

शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 1

शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57

शुभ वर्ष : 2031, 2040, 2060

ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान,

शुभ रंग : नीला, काला, भूरा

कैसा रहेगा यह वर्ष

यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं।

22 अगस्त को किसका जन्मदिन है?

(आज अभिनेता चिरंजीवी, अविनाश सचदेव, अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी का जन्मदिन है। इन्हें और आज इनके साथ जिन भी लोगों का भी जन्मदिन है उन सभी जातकों को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं।)

अगस्त में जन्मे लोग कैसे होते हैं?

अगस्‍त के महीने में पैदा होने वाले बहुत कॉन्फिडेंट होते हैं। इनकी काफी मजबूत शख्सियत होती है और मानसिक एवं शारीरिक रूप से ये बहुत स्‍ट्रॉन्‍ग होते हैं। इन बच्‍चों की दृढ़ इच्‍छाशक्‍ति होती है और ये ईमानदार और साहसी होते हैं। ये बच्‍चे बेबाकी से अपनी बात की देते हैं और लोगों से मिलने वाली अटेंशन को खूब एंजॉय करते हैं

अगस्त में जन्मे लोगो की राशि क्या होती है?

वहीं, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिन जातकों का जन्म अगस्त माह में होता है उन जातकों के स्वभाव में कुछ विशेष ग्रहों का प्रभाव देखने को मिलता है। इस माह जन्मे लोगों के ऊपर सूर्य का विशेष प्रभाव होता है। इसी कारण इस माह में जन्मे लोगों की राशि सिंह होती है।

कौन से महीने में बच्चे का जन्म अच्छा होता है?

जून के महीने में जन्‍म लेने वाले बच्‍चे आशावादी होते हैं। ये बच्‍चे हमेशा अच्‍छी और सकारात्‍मक चीजों पर ध्‍यान देते हैं