17 अगस्त को किसका जन्मदिन है? - 17 agast ko kisaka janmadin hai?

(आज बॉलीवुड एक्ट्रेस निधि अग्रवाल, सचिन और टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी अभिनेत्री दिशा वकानी एवं श्रद्धा आर्य का जन्मदिन है। सभी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। इनके साथ आज जिन लोगों का भी जन्मदिन है उन सभी को बहुत-बहुत बधाई। तो आइए जानते हैं आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है।)

वर्ष कुंडली की गणना के अनुसार इस वर्ष शनि-मंगल-शुक्र का प्रभाव विशेष रूप से आपके वर्षफल पर पड़ेगा। ऐसे में आपके लिए यह वर्ष कुल मिलाकर शुभ फलदायी रहेगा। लेकिन आपको विरोधियों एवं शत्रुओं से सतर्क रहना चाहिए नहीं तो आपकी परेशानी बढ़ेगी। अगस्त शेष में किसी महिला से आपको मदद मिल सकती है। सितंबर अक्टूबर में नियमित कार्यक्रमों में बदलाव लाने से यथोचित लाभ मिल सकता है।

नवंबर दिसंबर में संतान पक्ष की चिंता से आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। जनवरी 2023 में सभी रुके हुए कार्य कुछ झंझटों और खर्चा करने के बाद बन जाएंगे। फरवरी मार्च में किसी मांगलिक कार्य की योजना बनेगी। अप्रैल से मई के अंत तक सार्थक यात्रा और पर्यटन का योग है।

जून में अपने ज्ञान, मनोरंजन पर खर्च करना सुखद सिद्ध होगा। इससे आपकी बोरियत भी दूर होगी और आपके आस-पास लोगों का भी मन लगा रहेगा। जुलाई में विद्यार्थियों को साधारण परिश्रम से उच्च सफलता मिलेगी। काफी संघर्ष के बाद इस वर्ष आपको परेशानियों से कुछ राहत मिलेगी। इस वर्ष धीरे धीरे आपका भाग्य साथ देगा। बढ़ते हुए आर्थिक कष्ट पर लगाम लगेगी।

आचार्य कृष्णदत्त शर्मा

सामान्य फल- आप बहुत उन्नति कर सकते हैं लेकिन तब, जब आप स्वयं इस दिशा में गहन पहल करें और मदद के लिए किसी दूसरे आदमी के भरोसे न बैठें। वाकपटु और बर्हिमुखी होने के कारण आप लोगों का साथ पसंद करते हैं और एक साथ बहुत से काम करने का प्रयास करते हैं। आप काम को शुरू करने में बहुत उत्कृष्ट रहते हैं, परन्तु उन्हें आगे बढ़ाने में या पूरा करने में आप उतने अच्छे साबित नहीं होते। जहां नए विचारों की जरूरत हो, वहां आप पर भरोसा किया जा सकता है कि आप नए विचार प्रदान करेंगे।

आपकी कार्यशैली- आप जल्दी ही अपनी भूमिका में परिपक्व हो जाएंगे परन्तु उत्साह के बावजूद स्थिर होने में थोड़ा समय लगेगा। आप में चंचलता की प्रवृत्ति होती है और बिना किसी चेतावनी के अक्सर अपना फैसला बदल लेते हैं, जिस कारण चीजें अधूरी छूट जाती हैं और दूसरे लोग धोखे में रह जाते हैं। आप अन्य लोगों को समय पर अपने विचार की जानकारी दें।

प्रेम और रोमांस- आपके लिए प्रेम, विश्वास और वफादारी एक साथ चलते हैं। आप अति भावुक हैं इसलिए आपके लिए किसी भी रिश्ते का अर्थ है गहनतम स्तर पर भावनाओं की अभिव्यक्ति हालांकि इसी बात से आपको चोट लगने का डर भी हो सकता है।

बिजनेस और आर्थिक स्थिति- नई योजनाओं या निवेशों के बारे में तस्वीर पहले से स्पष्ट होगी, परंतु कुछ अनिश्चितताएं फिर भी बनी रहेंगी। आप अच्छे लेखक रेडियो या टेलीविजन प्रोड्यूसर या एंकर लेक्चरर लिंग्विस्ट टीचर ट्रेवल सेल्समैन बन सकते हैं। आप पैसे मिलने वाले लाभों से प्रेम करते हैं, वैसे इनसे कौन प्रेम नहीं करता। आप पैसे के संग्रह का चुनौती के रूप में लेते हैं और इस वजह से आप अक्सर सट्टेबाजी के चंगुल में फंस जाते हैं।  आप सामने वाले का बहुत ध्यान रखते हैं और अक्सर उसके लिए त्याग करने से पीछे नहीं हटते। आपमें बेहतर सेल्समैन होने की अद्भुत प्रतिभा होती है। यदि आप नौकरी में हैं तो आप काम करने से पहले उसका पूरी तरह से मूल्यांकन कर लें।

स्वास्थ्य- हृदय या आंखों को लेकर आप चिंतित हो सकते हैं, परन्तु सौभाग्य से आपकी बहुत सी चिंताए मेडिकल टेस्ट के बाद समाप्त हो जाएंगी।

आश्चर्यजनक बात- आजादी का आपके लिए बहुत महत्व है और आमतौर पर आप बाहर के वातावरण में छोटी चीजों के बजाय बड़ी चीजों को पसंद करते हैं।

चेतावनी- आपमें से कई में लिखने की रूचि होती है, परन्तु आप लम्बे समय तक एकांत में रहना पसंद न करें। आप अपने घर और परिवार से प्रेम करते हैं और उनके लिए अच्छे से अच्छा करना चाहते हैं। आपके लिए इस विरोधाभास को हल करना जरूरी है, 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है। खबरों को बेहतर बनाने में हमारी मदद करें।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से आप संतुष्ट हैं?

खबर की भाषा और शीर्षक से आप संतुष्ट हैं?

खबर के प्रस्तुतिकरण से आप संतुष्ट हैं?

खबर में और अधिक सुधार की आवश्यकता है?

जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है वेबदुनिया की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 17 को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :

दिनांक 17 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है। इस दिन जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर,
परोपकारी,
कर्मठ होते हैं। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आप भौतिकतावादी है। आप अदभुत शक्तियों के मालिक हैं। आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं।

शुभ वर्ष : 2015,
2024,
2042

ईष्टदेव : हनुमानजी,
शनि देवता

शुभ रंग : काला,
गहरा नीला,
जामुनी

सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जो अभी तक बाधित रहे है वे भी सफल होंगे। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति प्रगति पाएंगे। बेरोजगार प्रयास करें, तो रोजगार पाने में सफल होंगे। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे, स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल ही रहेगा। राजनैतिक व्यक्ति भी समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे।

मूलांक 8 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति

17 अगस्त को किसका जन्म हुआ था?

17 अगस्त को जन्मे व्यक्ति 1941 - वॉय. वी. रेड्डी - भारतीय रिज़र्व बैंक के इक्कीसवें गवर्नर। 1941 - बिमल जालान - भारतीय रिज़र्व बैंक के बीसवें गवर्नर।

अगस्त में पैदा होने वाले लोग कैसे होते हैं?

अगस्‍त के महीने में पैदा होने वाले बहुत कॉन्फिडेंट होते हैं। इनकी काफी मजबूत शख्सियत होती है और मानसिक एवं शारीरिक रूप से ये बहुत स्‍ट्रॉन्‍ग होते हैं। इन बच्‍चों की दृढ़ इच्‍छाशक्‍ति होती है और ये ईमानदार और साहसी होते हैं। ये बच्‍चे बेबाकी से अपनी बात की देते हैं और लोगों से मिलने वाली अटेंशन को खूब एंजॉय करते हैं

18 अगस्त में किसका बर्थडे है?

आज केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और मशहूर लेखक गुलजार का जन्मदिन है।

19 अगस्त को किसका जन्मदिन है?

(आज माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला और ऐक्ट्रेस मॉडल पूर्वी जोशी का जन्मदिन है।