आपने अपने दोस्तों से अक्सर बातें करी होंगी और ठहाके भी मारे होंगे। कभी-कभी डायलॉग भी बोले होंगे और एक्टिंग भी करी होगी, पर उस वक्त आपको ये नहीं पता होगा कि जो डायलॉग आप बोल रहे हैं उसे क्या कहते हैं? जो वार्तालाप आप कर रहे हैं उसका मतलब क्या है? अच्छी संवाद-रचना के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? अच्छे संवाद-लेखन की क्या विशेषताएँ होती है? संवाद लेखन व्याकरण का एक अंग है, यह कक्षा दसवीं तक की परीक्षाओं में अधिकतर पूछा जाता है। आज के हमारे ब्लॉग मे आप सभी की Samvad Lekhan में होने वाली परेशानियों को दूर करने का प्रयास करेंगे और कुछ उदाहरणों के जरिए और समझाने का प्रयास करेंगे। आइये शुरू करते हैं और जानते हैं संवाद लेखन के बारे में- Show
This Blog Includes:
संवाद लेखन किसे कहते हैं?Samvad lekhan संवाद ‘वाद’ मूल शब्द में ‘सम्’ उपसर्ग लगाने से ‘संवाद’ शब्द बना है, जिसका शाब्दिक अर्थ ‘बातचीत करना’ है। दो या दो से अधिक लोगों के बीच होने वाले वार्तालाप या सम्भाषण को संवाद कहते हैं। दूसरे शब्दों में कहे तो संवाद का सामान्य अर्थ बातचीत है। इसमें दो या दो से अधिक व्यक्ति भाग लेते है,अपने भावों और विचारों को व्यक्त करने के लिए संवाद की सहायता ली जाती है। संवाद लेखन की परिभाषादो या दो से अधिक लोगों के बीच होने वाले वार्तालाप को जब लिखा जाता है तो वह संवाद लेखन कहलाता है। Samvad Lekhan काल्पनिक भी हो सकता है और वास्तविक भी हो सकता है। भाषा कई तरह की होती है बोलने वाले के अनुसार थोड़ी-थोड़ी भिन्न होती है। उदाहरण-एक अध्यापक की भाषा छात्र की अपेक्षा ज्यादा संतुलित और अर्थपूर्ण होती है।एक पुलिस अधिकारी और अपराधी की भाषा में काफी अंतर होता है।इसी तरह दो मित्रों या महिलाओं की भाषा कुछ भिन्न प्रकार की होगी। दो व्यक्ति, जो एक-दूसरे के दुश्मन हैं उनकी भाषा अलग होगी अर्थात samvad lekhan में पात्रों के लिंग, उम्र, कार्य, स्थिति का ध्यान रखना होता है। संवाद लेखन फॉर्मेटइसमें हमें इन बातों पर भी ध्यान देना चाहिए कि वाक्य-रचना सजीव हो, भाषा सरल हो, कठिन शब्दों का प्रयोग कम-से-कम हो, संवाद के वाक्य बड़े न हों, संक्षिप्त और प्रभावशाली हो, मुहावरेदार भाषा काफी रोचक होती है और मुहावरों का सही जगह प्रयोग हो। संवाद लेखन कितने प्रकार का होता है?Samvad lekhan मुख्य रूप से चार प्रकार के होते हैं:
अच्छी संवाद-रचना के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?अच्छी संवाद रचना के लिए निम्नलिखित बातों का ध्यान रखना आवश्यक है :-
अच्छे संवाद लेखन की क्या विशेषताएं होती हैं?अच्छे संवाद-लेखन की निम्नलिखित विशेषताएं होती हैं :-
इन सभी विशेषताओं को ध्यान में रखकर छात्रों को संवाद लिखने का अभ्यास करना चाहिए। इससे उनमें अर्थों को समझने और सृजनात्मक शक्ति को जागृत करने का अवसर मिलता है। उनमें बोलचाल की भाषा लिखने की प्रवृति जागती है। संवाद लेखन का महत्वसंवाद लेखन का महत्व निम्नलिखित है :-
संवाद लेखन के लिए स्किल्सनीचे स्किल्स दी गई हैं-
संवाद लेखन के उदाहरणउदाहरण 1 (ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने आदमी के हेलमेट न पहने होने के कारण वाहन चालक को रोका। आइए देखते हैं दोनों के बीच क्या संवाद होता है) :-
(तो यह था एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी और वाहन चालक के मध्य संवाद आगे चलते हैं और देखते हैं कुछ और मज़ेदार संवाद। ) उदाहरण 2 (दो मित्रों के बीच का Samvad Lekhan, जिसमें वह नए विद्यालय में अपने पहले दिन के बारे में बातचीत कर रही हैं आइए देखते हैं उनके मध्य के संवाद)
(चलिए अब आगे एक और उदाहरण लेते हैं और जानते हैं कि कैसे दो मित्रों जो एक दूसरे के विचार जानना चाहते हैं उनके बीच क्या संवाद होता है-) उदाहरण 3 (दो मित्र जो जल की कमी को लेकर चिंतित दिखाई दे रही है। आइऐ देखते हैं उनके मध्य का संवाद)
उदाहरण 4 (गाँव से कुछ दूरी पर रेलगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई है, दो मित्र वहाँ पीड़ितों की सहायता के लिए जाना चाहते हैं आइए देखते हैं उनके मध्य का संवाद।)
उदाहरण 5 (विशाल तथा रोहित दो मित्र हैं जो परीक्षा से दो दिन पूर्व आपस में परीक्षा के लिए फोन पर बातचीत कर रहे हैं। उनका संवाद कुछ इस प्रकार है।)
संवाद लेखन दो मित्रों के बीचप्रश्नः 1.गाँव से कुछ दूरी पर रेलगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई है, दो मित्र वहाँ पीड़ितों की सहायता के लिए जाना चाहते हैं। उनके मध्य हुए Samvad Lekhan का लेखन कीजिए। उत्तरः अक्षर – नमस्ते संजीव! घबराए हुए कहाँ से भागे आ
रहे हो। प्रश्नः 2.बाढ़ आने से कई गाँव जलमग्न हो गए हैं। दो मित्र उनकी सहायता के लिए जाना चाहते हैं। उनके बीच हुए संवाद का लेखन कीजिए। उत्तरः पंकज – अमर! क्या तुमने आज का अखबार पढ़ा? प्रश्नः 3.बिजली की बार-बार कटौती से उत्पन्न स्थिति से परेशान महिलाओं की बातचीत का संवाद लेखन कीजिए। उत्तरः तनु – क्या बात है विभा? कुछ परेशान-सी दिख रही हो? प्रश्नः 4. परीक्षा के एक दिन पूर्व दो मित्रों की बातचीत का संवाद लेखन कीजिए। उत्तरःअक्षर – नमस्ते विमल, कुछ परेशान से दिखते हो? प्रश्नः 5.नए विद्यालय में अपने पुत्र का दाखिला दिलवाने गर अभिवावक और प्रधानाचार्य के मध्य हुए वार्तालाप का संवाद लेखन कीजिए। उत्तरःअभिभावक – सर! क्या मैं अंदर आ सकता हूँ? दो या दो से अधिक व्यक्तियों के बीच की वार्तालाप को संवाद कहते हैं तथा इसे लिखने की प्रक्रिया में संवाद लेखन कहा जाता है। संवाद लेखन का विषय पात्रों के अनुकूल होना चाहिए , उसकी भाषा शैली भी पात्रों को ध्यान में रखकर लिखी जानी चाहिए और बनावटी शब्दावली से बच कर रहना चाहिए। संवाद लेखन के टॉप कोर्स और यूनिवर्सिटीजडिग्री के स्तर के आधार पर, रचनात्मक लेखन के क्षेत्र में कई तरह के कोर्स उपलब्ध हैं। बैचलर स्तर पर या मास्टर स्तर पर किए जाने वाले कोर्स छात्रों की पसंद, विशेषज्ञता और कौशल को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किए गए हैं, संवाद लेखन भी रचनात्मक लेखन का हिस्सा है। कुछ लोकप्रिय रचनात्मक लेखन कोर्स यूनिवर्सिटी के अनुसार नीचे दिए गए हैं:
आप AI Course Finder की मदद से अपनी प्रोफाइल के अनुसार सही यूनिवर्सिटी और अपनी पसंद का कोर्स चुन सकते हैं। संवाद लेखन के टॉप भारतीय कॉलेजसंवाद लेखन के लिए टॉप भारतीय कॉलेजों की सूची नीचे दी गई है:
आप UniConnect के जरिए विश्व के पहले और सबसे बड़े ऑनलाइन विश्वविद्यालय मेले का हिस्सा बनने का मौका पा सकते हैं, जहाँ आप अपनी पसंद के विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि से सीधा संपर्क कर सकेंगे। संवाद लेखन कोर्स के लिए योग्यतासंवाद लेखन के रचनात्मक लेखन कोर्स में एडमिशन लेने के लिए आवश्यक योग्यता नीचे दी गई है:
आप Leverage Live की मदद से IELTS/ TOEFL/ GMAT/ GRE/ SAT/ ACT जैसे एग्जाम की तैयारी कर सकते हैं। लाइव डेमो के लिए अभी Leverage Live पर अपना फ्री डेमो बुक करें। आवेदन प्रक्रियासंवाद लेखन कोर्स के लिए नीचे आवेदन प्रक्रिया दी गई है-
विदेश यूनिवर्सिटीज के लिए आवेदन प्रक्रियासंवाद लेखन के रचनात्मक लेखन कोर्स में भारत और विदेश में एडमिशन लेने के लिए आवेदन प्रक्रिया नीचे दी गई है:
आकर्षक SOP और LOR में मदद के लिए Leverage Edu एक्सपर्ट्स से संपर्क करें, ताकि आपकी एप्लीकेशन बिना किसी परेशानी के जल्दी सेलेक्ट कर ली जाए। आवश्यक दस्तावेज़एडमिशन लेने के लिए नीचे दिए गए दस्तावेज़ होने आवश्यक हैं:
संवाद लेखन में करियरसंवाद लेखन के क्षेत्र में आप करियर के विभिन्न विकल्प उपलब्ध है जैसे आप स्क्रिप्ट राइटर, लेखक, रेडियो जॉकी, कंटेंट राइटर आदि के रूप में अपना करियर बना सकते हैं। इन क्षेत्र में एक व्यक्ति की औसत आय सालाना 3 लाख से शुरू होकर 10 लाख या उससे अधिक हो सकती हैं। आपकी आय का बढ़ना आपके अनुभव और आपकी कार्य शैली पर निर्भर करता हैं। FAQsसंवाद लेखन कैसे लिखते हैं? संवाद लेखन लिखने के लिए पॉइंट्स इस प्रकार हैं: संवाद की भाषा सरल तथा सहज होनी चाहिए, संवाद लेखन में सरल तथा छोटे-छोटे वाक्यों का प्रयोग करना चाहिए, भाषा सुनने वाले के मानसिक स्तर के अनुरूप होनी चाहिए, संवाद लेखन में किसी एक पात्र के कथन को बहुत लंबा नहीं खींचना चाहिए, भाव विचारों की पुनरुक्ति से बचना चाहिए आदि। संवाद लेखन का क्या अर्थ है? दो या दो से अधिक लोगों के बीच होने वाले वार्तालाप को जब लिखा जाता है तो वह संवाद लेखन कहलाता है। संवाद कितने प्रकार का होता है? 1) सामान्य संवाद। 2) औपचारिक कार्य व्यापार के लिए संवाद। 3) विचार व्यक्त करने वाले संवाद। 4) भावनाएं व्यक्त करने वाली संवाद। कहानी लेखन में संवाद का क्या महत्व है? कहानी में पात्रों के वार्तालाप संवाद कहलाते हैं। ये संवाद कहानी को सजीव और प्रभावशाली बनाते हैं। कहानी में संवाद कथानक को गति प्रदान करते हैं, पात्रों का चरित्र-चित्रण करते हैं, कहानी को स्वाभाविकता प्रदान करते हैं, उसका उद्देश्य स्पष्ट करते हैं। हमें आशा है उपरोक्त जानकारी के बाद आपको संवाद लेखन क्या है, का ज्ञान हुआ होगा। आप किसी भी विषय पर संवाद लेखन कर सकते हैं। यदि आप विदेश में संवाद लेखन की पढ़ाई करना चाहते हैं, तो हमारे Leverage Eduएक्सपर्ट्स के साथ 30 मिनट का फ्री सेशन 1800 57 2000 पर कॉल कर बुक करें। |