विश्व की मीठे पानी की झील - vishv kee meethe paanee kee jheel

Lakes Of World UPSC In Hindi, विश्व की प्रमुख झीलें पूरी लिस्ट, उनके बारे में महत्वपूर्ण तथ्य, आदि पूरी जानकारी इस पोस्ट में दी गई है |

पूरे विश्व में अनेक प्रकार की झीलें हैं, खारे पानी की, मीठे पानी की, सबसे ऊंची, सबसे गहरी, आदि विभिन्न प्रकार के प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाते हैं | भारत की झीलों के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें |

विश्व की प्रमुख झीलों के बारे में सर्वप्रथम महत्वपूर्ण तथ्य जानेंगे, उसके बाद आपको सभी प्रमुख झीलों की पूरी लिस्ट उपलब्ध की गई है |

झीलों के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य

  • क्षेत्रफल के अनुसार विश्व की सबसे बड़ी झील कैस्पियन सागर हैं, जो एशिया में स्थित हैं और 5 देशों के साथ सीमा साझा करती है |
    • कैस्पियन सागर का क्षेत्रफल 3,71000 वर्ग किलोमीटर है |
    • अजरबैजान की राजधानी बाकू समेत कई शहर कैस्पियन सागर के किनारे हैं |
    • कैस्पियन सागर में वोल्गा नदी, यूराल नदी आदि कई सम्मिलित होती हैं |
  • क्षेत्रफल के अनुसार विश्व की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील सुपीरियर झील है, जो उत्तरी अमेरिका में स्थित है |
    • सुपीरियर झील अमेरिका और कनाडा देश में स्थित है |
    • सुपीरियर झील पृथ्वी की सतह के स्वच्छ जल का 10% हिस्सा रखती हैं |
  • उत्तरी अमेरिका में महान झील क्षेत्र हैं, जिसमें पांच प्रमुख जिले हैं –
    • सुपीरियर झील
    • ह्यूरन झील
    • मिशीगन जेल
    • ईरी झील
    • ओंटारियो झील
  • विश्व की सबसे गहरी झील बैकाल झील रूस में स्थित है, जो 1642 मीटर गहरी है |
    • बैकाल झील विश्व की सबसे पुरानी, सबसे गहरी और आयतन के अनुसार सबसे बड़ी झील है |
    • बैकाल झील को 1996 में यूनेस्को विश्व विरासत में शामिल किया गया |
  • विश्व की सबसे लंबी झील टांगानिका झील है, जोकि अफ्रीका महाद्वीप में स्थित है |
    • टांगानिका झील की लंबाई 673 किलोमीटर है |
    • टांगानिका झील बैकाल झील के बाद दूसरी सबसे पुरानी, गहरी और आयतन के अनुसार दूसरी सबसे बड़ी झील है |
    • टांगा निका झील तंजानिया, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, जांबिया और बुरुंडी से सीमा साझा करती है |
  • मृत सागर जो कि इजरायल और जॉर्डन की सीमा पर है पृथ्वी तल पर सबसे गहरी जल सतह है |
    • मृत सागर समुद्र तल से 418 मीटर नीचे हैं |
  • विश्व की सबसे ऊंची नोगम्य दृष्टि से झील टिटिकाका झील है |
    • टिटिकाका झील 3812 मीटर की ऊंचाई पर दक्षिण अमेरिकी देश पेरू और बोलीविया की सीमा पर है |
विश्व की मीठे पानी की झील - vishv kee meethe paanee kee jheel
विश्व की मीठे पानी की झील - vishv kee meethe paanee kee jheel
Lakes Of World UPSC In Hindi

Lakes Of World UPSC In Hindi List

1.कैस्पियन सागररूस
कजाकिस्तान
अजरबैजान
तुर्कमेनिस्तान
ईरानसबसे बड़ी झील2.बैकाल झीलरूससबसे गहरी झील3.विक्टोरिया झीलतंजानिया और युगांडाअफ्रीका की सबसे बड़ी झील
नील नदी (White Nile) का उद्गम4.अरल सागरकजाकिस्तान उज़्बेकिस्तानसिकुड़ती हुई झील5.टांगा निका झीलतंजानिया, कांगो गणराज्यसबसे लंबी झील6.टिटिकाका झीलपेरू और बोलिवियासबसे ऊंची नौगम्य झील7.सुपीरियर झीलUSA और कनाडासबसे बड़ी ताजे पानी की झील8.ह्यूरन झीलUSA और कनाडा–9.मिशिगन झीलUSA और कनाडाशिकागो शहर के किनारे10.ईरी झीलUSA और कनाडा–11.ओंटारियो झीलUSA और कनाडा–12.ग्रेट बियर झीलकनाडा–13.ग्रेट स्लेव झीलकनाडा–14.विनिपेग झीलकनाडा–15.रेनडियर झीलकनाडा–16.न्यासा झीलमलावी-मोजांबिक-तंजानियाइसे मलावी झील भी कहां जाता है |17.चाड झीलचाड-नाइजर-नाइजीरिया–18.बाल्खस झीलकजाकिस्तान–19.Issyk Kulकिर्गिस्तान–20.लड़ोगा झीलरूसयूरोप की सबसे बड़ी झील21.ओनेगा झीलरूस–22.निकारागुआ झीलनिकारागुआ–23.आयरे झीलऑस्ट्रेलिया–24.टोरेंस झीलऑस्ट्रेलिया–25.उर्मिया झीलईरान–26.क्योगो झीलयुगांडा–27.वोस्तोक झीलअंटार्कटिकाअंटार्कटिका की सबसे बड़ी झील28.ताना झीलइथोपियानील नदी (Blue Nile) का उद्गम29.ग्रेट बिट्टर झीलमिस्रस्वेज नहर में स्थित30.तिम्साह झीलमिस्रनील नदी के डेल्टा में स्थितLakes Of World List In Hindi

भारत की प्रमुख झीलें पढ़ें


महत्वपूर्ण प्रश्न (FAQ)

  1. विश्व की सबसे बड़ी झील कौन सी है ?

    विश्व की सबसे बड़ी झील कैस्पियन सागर हैं, जो कि एशिया में स्थित हैं और 5 देशों से तटीय सीमा साझा करती हैं | कैस्पियन सागर की सीमा रूस, ईरान, कजाकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और अजरबैजान के साथ लगती हैं |

  2. विश्व की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील कौन सी है ?

    क्षेत्रफल के अनुसार विश्व की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील सुपीरियर झील है और जल घनत्व के अनुसार सबसे बड़ी झील बैकाल झील हैं |

  3. विक्टोरिया झील कहां पर स्थित है ?

    विक्टोरिया झील अफ्रीका महाद्वीप में तंजानिया और युगांडा देश में स्थित है | विक्टोरिया झील विषुवत रेखा पर स्थित है |


यह भी जरूर पढ़ें :-

  • भारत की प्रमुख नदियां – उद्गम स्थल, संगम, लम्बाई | Bharat Ki Pramukh Nadiya
  • भारत के प्रमुख खनिज संसाधन | Bharat Ke Khanij Sansadhan
  • भारत की प्रमुख जनजाति की सूची | Bharat Ki Pramukh Janjatiya
  • 70+ भारत के प्रमुख मंदिर | Bharat Ke Pramukh Mandir List with PDF
  • 25+ भारत के प्रमुख जलप्रपात की सूची | Bharat Ke Pramukh Jalprapat PDF

दोस्तों अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सभी दोस्तों के साथ शेयर करें और हमारे टेलीग्राम चैनल को जॉइन करें |

विश्व का सबसे बड़ी मीठे पानी की झील कौन सी है?

सुपीरियर झील विश्व में मीठे पानी की सबसे बड़ी झील हैं। Q. भारत की सबसे बड़ी अंत: स्थलीय खारे पानी की झील है?

विश्व का सबसे मीठा झील कौन सा है?

बयकाल दुनिया की सबसे बड़ी मीठे पानी वाली झील है। अगर बर्फ़ में जमे हुए पानी और ज़मीन के अंदर के पानी को छोड़ दिया जाए, तो दुनिया की सतह पर मौजूद 20 प्रतिशत मीठा पानी इसी एक झील में समाया हुआ है। बयकाल झील रूस के साइबेरिया क्षेत्र के दक्षिण भाग में, रूस के दो राज्यों इरकुत्स्क ओबलस्त की सीमा से लगी हुई है।

दुनिया की सबसे गहरी झील कहाँ पर है?

तंगनाइका विश्व की दूसरी सबसे गहरी झील है तथा विश्व की सबसे गहरी झील बैकाल झील है।.
यह अफ्रीका की दूसरी सबसे बड़ी झील भी है।.

मीठे पानी की सबसे गहरी झील कौन सी है?

बैकाल झील दुनिया की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील है, जिसमें दुनिया का लगभग 20% बिना जमा हुआ सतही मीठा पानी हैं। अत: विकल्प 1 सही है। इसमें संयुक्त उत्तरी अमेरिकी ग्रेट लेक्स की तुलना में अधिक पानी है। यह विश्व की सबसे गहरी झील है।