विश्व का अमीर आदमी कौन है 2022? - vishv ka ameer aadamee kaun hai 2022?

Gautam Adani 2nd World Richest Man 2022 दुनिया के अमीरों की सूची में दूसरे नंबर पर टिके रहने के लिए गौतम अदानी और बर्नार्ड अर्नोल्ट के बीच मुकाबला चल रहा है। अदानी आज सुबह अर्नोल्ट को पछाड़कर दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स बन गए हैं।

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। भारत के सबसे अमीर व्यक्ति गौतम अदानी (Gautam Adani) और एलएमवीएच के मालिक बर्नार्ड अर्नोल्ट (Bernard Arnault) के बीच दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बने रहने की रस्साकशी चल रही है। गौतम अदानी, बर्नार्ड अर्नोल्ट से बेहद मामूली अंतर से आगे हैं। 

फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक, गौतम अदानी 154.6 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं और वहीं, बर्नार्ड अर्नोल्ट 153.3 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति के स्थान पर बने हुए हैं।

दूसरे स्थान पर अदानी

फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक, आज सुबह गौतम अदानी, बर्नार्ड अर्नोल्ट को पछाड़कर दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। अदानी और अर्नोल्ट कांटे का मुकाबला देखने को मिल रहा है। दिन के दौरान कई बार अर्नोल्ट दूसरे नंबर पर भी आए थे। 

दुनिया के टॉप 5 अमीर व्यक्ति

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची में एलन मस्क अभी भी 273.5 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। अदानी ग्रुप के मालिक गौतम अदानी 154.6 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं। लक्जरी गुड्स बनाने वाली कंपनी बर्नार्ड अर्नोल्ट 153.6 बिलियन डॉलर की संपत्ति के दुनिया के दुनिया के तीसरे, अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस 149.7 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ चौथे और माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स 105.3 बिलियन डॉलर की संपत्ति के दुनिया के पांचवे सबसे आमिर व्यक्ति हैं।

विश्व का अमीर आदमी कौन है 2022? - vishv ka ameer aadamee kaun hai 2022?

कैसे बढ़ी गौतम अदानी की संपत्ति

गौतम अदानी की संपत्ति में बढ़ोतरी के पीछे की वजह शेयर बाजार में सूचीबद्ध उनकी कंपनियों के शेयरों की कीमत में तेजी आना है। पिछले एक साल की बात करें, तो अडानी एंरप्राइजेज, अडानी पावर और अडानी ट्रांसमिशन और अडानी टोटल गैस के शेयरों के दाम 100 फीसदी से अधिक बढ़ चुके हैं।

विश्व का अमीर आदमी कौन है 2022? - vishv ka ameer aadamee kaun hai 2022?

टॉप 10 में मुकेश अंबानी

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी एक बाद फिर से टॉप 10 अमीरों की लिस्ट शामिल हो गए हैं। मुकेश अंबानी की संपत्ति फिलहाल 92.2 बिलियन डॉलर है और वे दुनिया के आठवें सबसे अमीर व्यक्ति हैं।

ये भी पढ़ें- 

पतंजलि ग्रुप की 5 कंपनियों के आईपीओ का प्लान, बाबा रामदेव आज कर सकते हैं बड़ा ऐलान

किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी; सरकार हर महीने देगी 3000 रुपये, ऐसे करें अप्लाई

Edited By: Abhinav Shalya

विश्व का अमीर आदमी कौन है 2022? - vishv ka ameer aadamee kaun hai 2022?
विश्व के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बने अडानी

Highlights

  • दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बने अडानी
  • पिछले महीने ही अडानी बने थे तीसरे सबसे अमीर आदमी
  • भारत का तीसरा सबसे बड़ा समूह है अडानी ग्रुप

Richest Man In The World: भारत के दिग्गज उद्योगपति गौतम अडानी (Gautam Adani) विश्व के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति (2nd Richest Man) बन गए हैं। फोर्ब्स की The Real Time Billionaires List के मुताबिक, अडानी ने अमेजन के मालिक जेफ बेजोस (Jeff Bezos) को पछाड़ कर ये खिताब अपने नाम किया है। अडानी के पास इस समय 155.3 बिलियन डॉलर (करीब 12.39 लाख करोड़) की संपत्ति है। अब लिस्ट में अडानी से आगे सिर्फ एलन मस्क (Elon Musk) हैं, जिनके पास 273.5 बिलियन डॉलर की संपत्ति है।

14 सितंबर को लगा था जेफ बेजोस को झटका

अमेरिका में 14 सितंबर के दिन कई बड़े बिजनेस मैन और उद्योगपति को भारी नुकसान झेलना पड़ा था। अमेरिकी शेयर बाजार में भारी गिरावट के चलते एलन मस्क से लेकर जेफ बेजोस, मार्क जुकरबर्ग और लैरी पेज को तगड़ा झटका लगा। Amazon के संस्थापक जेफ बेजोस को एक दिन में $9.8 बिलियन (लगभग ₹80,000 करोड़) का नुकसान हुआ, जबकि दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क ने अपनी संपत्ति में $8.35 बिलियन (लगभग ₹70,000 करोड़) की गिरावट देखी। उस दिन अमेरिका में बढ़ती महंगाई को लेकर एक आंकड़ा जारी किया गया था, जिसके चलते शेयर बाजार में हलचल देखी गई थी। 

विश्व का अमीर आदमी कौन है 2022? - vishv ka ameer aadamee kaun hai 2022?

Image Source : INDIA TV

ये हैं दुनिया के 10 सबसे अमीर आदमी

पिछले महीने ही अडानी बने थे तीसरे सबसे अमीर आदमी

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) ने अगस्त में दुनिया के सबसे अमीर व्यतियों की लिस्ट जारी की थी, जिसमें अडानी ग्रुप के मालिक गौतम अडानी दुनिया में तीसरे सबसे अमीर आदमी (3rd Richest Man) बन गए थे। तब उन्होनें फ्रांस के बिजनेस मैन बर्नार्ड अरनॉल्ट (Bernard Arnault) को पछाड़ दिया था। अडानी के पास उस वक्त 137.4 बिलियन डॉलर(करीब 11 लाख करोड़) की कुल संपत्ति थी। लिस्ट में अडानी से आगे अमेरिका के दो अरबपति एलन मस्क और जेफ बेजोस थे।

भारत का तीसरा सबसे बड़ा समूह है अडानी ग्रुप 

रिलायंस इंडस्ट्रीज और टाटा समूह के बाद अडानी ग्रुप देश का तीसरा सबसे बड़ा समूह है। बीएसई पर इनकी सात कंपनियां लिस्टेड हैं, जिसका नाम अडानी एंटरप्राइजेज, अडानी ग्रीन एनर्जी, अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन, अडानी पावर, अडानी टोटल गैस, अडानी विल्मर और अडानी ट्रांसमिशन है। राउटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अडानी ग्रुप की इस समय मार्केट वैल्यू 18.9 लाख करोड़ रुपये है।

पिछले पांच वर्षों में अडानी एंटरप्राइजेज ने हवाई अड्डों, सीमेंट, कॉपर रिफाइनिंग, डेटा सेंटर, ग्रीन हाइड्रोजन, पेट्रोकेमिकल रिफाइनिंग, सड़कों और सौर सेल निर्माण सहित कई नए विकास क्षेत्रों में भारी निवेश किया है।

समुदाय के प्रति कंपनी निभा रही है जिम्मेदारी

जुलाई के अंत में आयोजित समूह की वार्षिक आम बैठक में शेयरधारकों को कंपनी के तरफ से बताया गया था कि अडानी ग्रुप समुदाय के प्रति कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में स्वास्थ्य, शिक्षा और कौशल विकास से संबंधित गतिविधियों के लिए 60,000 करोड़ रुपये का योगदान करने का फैसला किया था, जिसका फोकस ग्रामीण भारत में विकास की गति को रफ्तार देना था। 

Latest Business News

दुनिया के 10 सबसे अमीर आदमी कौन है 2022?

दुनिया के 10 सबसे अमीर आदमी 2022 | Top 10 Richest Person In The World 2022.
Elon Musk (एलन मस्क) – 273.2 बिलियन डॉलर ... .
2. Bernard Arnault (बर्नार्ड अर्नोल्ट) – 152.2 बिलियन डॉलर ... .
Gautam Adani & Family- 152.1 बिलियन डॉलर ... .
Bill Gates (बिल गेट्स) -104.6 बिलियन डॉलर ... .
Larry Ellison (लैरी एलीसन) – 96.8 बिलियन डॉलर.

विश्व का सबसे अमीर व्यक्ति कौन है 2022?

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची में एलन मस्क अभी भी 273.5 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। अदानी ग्रुप के मालिक गौतम अदानी 154.6 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं।

भारत के टॉप 10 अमीर कौन है?

2019 में शीर्ष 60 भारतीय अरबपति.