दुनिया की सबसे ऊंची धार्मिक प्रतिमा कौन सी है? - duniya kee sabase oonchee dhaarmik pratima kaun see hai?

List of top 10 tallest statues in the world 2022 in Hindi | दुनिया की शीर्ष 10 सबसे ऊंची मूर्तियों की सूची | duniya ke top 10 tallest statue

मूर्तियाँ बनाने की परंपरा प्राचीन काल से ही चली आ रही है। राजाओं-महराजाओं के युग से लेकर विज्ञान के आधुनिक युग तक मूर्तियों या प्रतिमाओं के निर्माण के पीछे कई उद्देश्य रहे हैं। जहाँ राजाओं के समय में मूर्तियों का निर्माण अपने साम्राज्य को दर्शाने के लिए हुआ करता था, तो वहीं आज ज़्यादातर मामलों में किसी व्यक्ति विशेष की स्मृतियों को सँजोने के लिए मूर्तियों का निर्माण किया जा रहा है। मूर्तियाँ न केवल हमें इस बात की याद दिलाती हैं कि दुनिया क्या थी, क्या है और क्या हो सकती है बल्कि पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इस लेख के माध्यम से आइए दुनिया की शीर्ष 10 सबसे ऊंची मूर्तियों की सूची पर एक नज़र डालते हैं।

Table of Contents

    • दुनिया की शीर्ष 10 सबसे ऊंची मूर्तियाँ (Top 10 tallest statues in the world)
      • 1- स्टैच्यू ऑफ यूनिटी (Statue of Unity)
      • 2- स्प्रिंग टेंपल बुद्धा (Spring Temple Buddha)
      • 3- लेक्युन सेक्या (Laykyun Sekkya)
      • 4- स्टैच्यू ऑफ बिलीफ (Statue of Belief)
      • 5- उशिकु दाइबुत्सु (Ushiku Daibutsu)
      • 6- सेंडाई डाइकनॉन (Sendai Daikannon)
      • 7- गुइशान गुआनिन (Guishan Guanyin)
      • 8- थाईलैंड के महान बुद्ध (Great Buddha of Thailand)
      • 9(I)- किता नो मियाको पार्क के डाइ कनॉन (Dai Kannon of Kita no Miyako park)
      • 9(II)- मदर ऑफ ऑल एशिया (Mother of All Asia)
      • 10- द मदरलैंड कॉल्स (The Motherland Calls)
  • List of top 10 tallest statues in the world 2022 (duniya ke top 10 tallest statue)

दुनिया की शीर्ष 10 सबसे ऊंची मूर्तियाँ (Top 10 tallest statues in the world)

1- स्टैच्यू ऑफ यूनिटी (Statue of Unity)

ऊंचाई- 182 मीटर (597 फीट)

दुनिया की सबसे ऊंची धार्मिक प्रतिमा कौन सी है? - duniya kee sabase oonchee dhaarmik pratima kaun see hai?

स्थान- सरदार सरोवर बांध (Sardar Sarovar Dam), केवड़िया (Kevadiya), जिला- नर्मदा (Narmada), गुजरात (Gujarat), भारत (India)

इस मूर्ति का अनावरण वर्ष 2018 में हुआ था, जिसे गुजरात राज्य में स्थापित किया गया है। स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में सरदार वल्लभ भाई पटेल (Sardar Vallabhbhai Patel) को दर्शाया गया है, वल्लभ भाई पटेल जिन्हें “सरदार” की उपाधि प्राप्त थी और ‘लौह पुरुष’ के नाम से जाना जाता था। वह एक स्वतंत्रता कार्यकर्ता और भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री थे। उन्हें भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया है। सरदार वल्लभ भाई पटेल की यह मूर्ति दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा है। इस मूर्ति में स्टील की फ्रेमिंग की गई है, कंक्रीट व पीतल की कोटिंग और कांस्य (bronze) धातु का आवरण किया गया है।

भारत रत्न से जुड़ी जानकारी के लिए यहाँ पढ़ें 👉 भारत रत्न पुरस्कार क्यों दिया जाता है विजेताओं की सूची (Latest) इससे जुड़े तथ्य

2- स्प्रिंग टेंपल बुद्धा (Spring Temple Buddha)

ऊंचाई- 128 मीटर (420 फीट)

दुनिया की सबसे ऊंची धार्मिक प्रतिमा कौन सी है? - duniya kee sabase oonchee dhaarmik pratima kaun see hai?

स्थान- लुशेन (Lushan), हेनान (Henan), चीन (China)

चीन के हेनान प्रांत में स्थित तांबे (copper) की ढलाई से बनी यह मूर्ति दुनिया की दूसरी और चीन की सबसे ऊँची मूर्ति है। इस मूर्ति में बुद्ध को दर्शाया गया है जिसका निर्माण वर्ष 2008 में पूरा हुआ था। स्प्रिंग टेम्पल बुद्धा का नाम पास के तियानरुई गर्म पानी के झरने से पड़ा है। इस झरने का पानी अपने उपचारात्मक गुणों के लिए इस क्षेत्र में प्रसिद्ध है। मूर्ति के अलावा आसपास का मनोरम दृश्य पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

3- लेक्युन सेक्या (Laykyun Sekkya)

ऊंचाई- 115.8 मीटर (380 फीट)

दुनिया की सबसे ऊंची धार्मिक प्रतिमा कौन सी है? - duniya kee sabase oonchee dhaarmik pratima kaun see hai?

स्थान- खताकन ताउंग (Khatakan Taung), मोंयवा (Monywa) के पास, सागिंग प्रांत (Sagaing division), म्यांमार (Myanmar)

बुद्ध की इस मूर्ति का निर्माण वर्ष 1996 में शुरू होकर वर्ष 2008 में पूरा हुआ जो सागिंग प्रांत, म्यांमार के खताकन ताउंग गाँव में स्थित है। स्प्रिंग टेम्पल बुद्धा के बनने से पहले तक यह दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा थी और यह दर्जा उसे कुछ ही महीनों के लिए मिला था।

4- स्टैच्यू ऑफ बिलीफ (Statue of Belief)

ऊंचाई- 106 मीटर (348 फीट)

दुनिया की सबसे ऊंची धार्मिक प्रतिमा कौन सी है? - duniya kee sabase oonchee dhaarmik pratima kaun see hai?

स्थान- नाथद्वारा (Nathdwara), राजस्थान (Rajasthan), भारत (India)

दुनिया की शीर्ष 10 सबसे ऊंची मूर्तियों की सूची में एक और भारतीय मूर्ति का नाम स्टैच्यू ऑफ बिलीफ का शामिल है। स्टैच्यू ऑफ बिलीफ दुनिया में शिव (Lord Shiva) की सबसे ऊंची प्रतिमा राजस्थान राज्य में स्थित है, जिसका अनावरण वर्ष 2020 में किया गया था।

इसे भी पढ़ें 👉 Top 10 longest rivers of the world | दुनिया की 10 सबसे लम्बी नदियाँ जो पृथ्वी के लिए हैं वरदान

5- उशिकु दाइबुत्सु (Ushiku Daibutsu)

ऊंचाई- 100 मीटर (330 फीट)

दुनिया की सबसे ऊंची धार्मिक प्रतिमा कौन सी है? - duniya kee sabase oonchee dhaarmik pratima kaun see hai?

स्थान- उशिकू (Ushiku), इबाराकी (Ibaraki) प्रान्त, जापान (Japan)

जापान के इबाराकी प्रान्त में स्थित उशिकु दाइबुत्सु मूर्ति महायान शाखा के अमिताभ बुद्ध की प्रतिमा को प्रदर्शित करती है। इसे वर्ष 1993 में निर्मित किया गया था। यह 1993 से 2008 तक दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा थी। इसका निर्माण, जोडो शिन्शु या “true pure land school” के संस्थापक शिनरान की स्मृति में किया गया था।

6- सेंडाई डाइकनॉन (Sendai Daikannon)

ऊंचाई- 100 मीटर (330 फीट)

दुनिया की सबसे ऊंची धार्मिक प्रतिमा कौन सी है? - duniya kee sabase oonchee dhaarmik pratima kaun see hai?

स्थान- सेंडाई (Sendai), मियागी (Miyagi) प्रान्त, जापान (Japan)

जापान के मियागी प्रान्त में स्थित यह मूर्ति डाइकनॉन को दर्शाती है जो वर्ष 1991-1993 में दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा थी। यह जापान के मियागी प्रान्त में स्थित है।प्रतिमा में बोधिसत्व ‘कनॉन’ की अभिव्यक्ति को दर्शाया गया है जिसे ‘बायक्यू कनॉन’ के नाम से जाना जाता है। दुनिया की सबसे ऊंची मूर्तियों में से एक, यह किसी देवी की सबसे ऊंची प्रतिमा है।

7- गुइशान गुआनिन (Guishan Guanyin)

ऊंचाई- 99 मीटर (325 फीट)

दुनिया की सबसे ऊंची धार्मिक प्रतिमा कौन सी है? - duniya kee sabase oonchee dhaarmik pratima kaun see hai?

स्थान- वीशान (Weishan,), चांग्शा (Changsha), हुनान (Hunan), चीन (China)

चीन में स्थित गुइशान गुआनिन प्रतिमा/मूर्ति दुनिया की शीर्ष 10 सबसे ऊंची मूर्तियों की सूची में सातवें स्थान पर आती है। कांस्य की बनी इस प्रतिमा पर सोने का पानी चढ़ाया गया है जो ग्यारह सिर वाले हजार भुजा वाले गुआनिन को दर्शाती है। इसका अनावरण वर्ष 2009 में किया गया था, जिसका निर्माण उस प्रांत के धार्मिक संगठनों और व्यापारियों द्वारा किया गया था।

8- थाईलैंड के महान बुद्ध (Great Buddha of Thailand)

ऊंचाई- 92 मीटर (302 फीट)

दुनिया की सबसे ऊंची धार्मिक प्रतिमा कौन सी है? - duniya kee sabase oonchee dhaarmik pratima kaun see hai?

स्थान- आंग थोंग (Ang Thong), थाईलैंड (Thailand)

थाईलैंड के महान बुद्ध की इस प्रतिमा का अनावरण वर्ष 2008 में हुआ था। यह कंक्रीट की बनी और सोने में रंगी बुद्ध की ठोस मूर्ति है, जिसमें बुद्ध को भूमिस्पर्श मुद्रा में बैठा हुआ दर्शाया गया है।

इसे भी पढ़ें 👉 Shravasti Kyun Famous Hai? श्रावस्ती क्यूँ प्रसिद्ध है

9- duniya ke top 10 tallest statue की सूची में नवें स्थान पर समान ऊंचाई की दो मूर्तियाँ शामिल हैं।

9(I)- किता नो मियाको पार्क के डाइ कनॉन (Dai Kannon of Kita no Miyako park)

ऊंचाई- 88 मीटर (289 फीट)

दुनिया की सबसे ऊंची धार्मिक प्रतिमा कौन सी है? - duniya kee sabase oonchee dhaarmik pratima kaun see hai?

स्थान- आशिबेत्सु (Ashibetsu), होक्काइडो (Hokkaidō), जापान (Japan)

वर्ष 1989 में निर्मित, इस मूर्ति में कनॉन को दर्शाया गया है। यह जापान के होक्काइडो द्वीप पर स्थित है जहाँ किता नो मियाको नामक एक पार्क बना हुआ है। मूर्ति के अलावा आसपास के प्राकृतिक दृश्य भी पर्यटकों को खूब आकर्षित करते हैं। वर्ष 1989 से 1991 के बीच यह दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा थी।

9(II)- मदर ऑफ ऑल एशिया (Mother of All Asia)

ऊंचाई- 88 मीटर (289 फीट)

स्थान- पगकिलाटन (Pagkilatan), बटांगस सिटी (Batangas City), फिलीपींस (Philippines)

यह फिलीपींस की सबसे ऊंची और दुनिया में वर्जिन मैरी की सबसे ऊंची प्रतिमा है, जिसे वर्ष 2021 में स्थापित किया गया था। फिलीपींस में इस प्रतिमा को मोंटेमारिया (Montemaria) नाम से भी जाना जाता है। इसे टॉवर ऑफ पीस (Tower of peace) के नाम से भी जाना जाता है।

10- द मदरलैंड कॉल्स (The Motherland Calls)

ऊंचाई- 85 मीटर (279 फीट)

दुनिया की सबसे ऊंची धार्मिक प्रतिमा कौन सी है? - duniya kee sabase oonchee dhaarmik pratima kaun see hai?

स्थान- वोल्गोग्राद (Volgograd), रूस (Russia)

यह यूरोप की सबसे ऊंची प्रतिमा है जिसका अनावरण 1967 में किया गया था। रूस के वोल्गोग्राद में मामायेव कुरगन पहाड़ी पर स्थित यह प्रतिमा मातृभूमि को दर्शाती है। इस मूर्ति को समाजवादी यथार्थवाद की सोवियत शैली में डिजाइन किया गया है जिसे द्वितीय विश्व युद्ध में शहीद हुए सैनिकों की याद में बनाया गया था।

दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति किसकी है?

दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, की है जो भारत के लौह पुरुष, सरदार वल्लभभाई पटेल की मूर्ति है. ... .
यह भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की सबसे पसंदीदा परियोजनाओं में से एक है. ... .
यह स्टैच्यू ऑफ यूनिटी वडोदरा शहर के पास सरदार सरोवर बांध के पार बनाई गई है..

दुनिया में सबसे ऊंची धार्मिक प्रतिमा कौन सी है?

ऐसी कई मूर्तियां हैं जो दुनिया भर में मशहूर हैं क्योंकि उनकी ऊंचाई हैरान करने वाली है। ... .
जब दुनिया की ऊंची मूर्ति के बारे में प्रश्न पूछा जाएगा तो भारत के स्टेच्यू ऑफ यूनिटी का नाम सबसे पहले आता है। ... .
यह दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची मूर्ति है और यह हेनान, चीन में स्थित है।.

विश्व की सबसे ऊँची मूर्ति कहाँ है?

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी भारत के गुजरात राज्‍य में नर्मदा जिले में नर्मदा नदी के तट पर भारतीय राजनेता और स्वतंत्रता कार्यकर्ता सरदार वल्लभभाई पटेल को चित्रित करते हुए बनी स्टैच्यू ऑफ यूनिटी वर्तमान में दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा है

विश्व की सबसे बड़ी मूर्ति का नाम क्या है?

वडोदरा के पास नर्मदा जिले में स्थित सरदार सरोवर के केवाड़िया कॉलोनी गांव में सरदार वल्लभभाई पटेल की 182 मीटर ऊंची मूर्ति तैयार है। नर्मदा के बांध पर बनी यह मूर्ति सात किलोमीटर दूर से नजर आती है। स्टैच्यू में लगी लिफ्ट से पर्यटक सरदार के हृदय तक जा सकेंगे।