तेजी से वजन बढ़ाने के लिए केले का उपयोग कैसे करें? - tejee se vajan badhaane ke lie kele ka upayog kaise karen?

तेजी से वजन बढ़ाने के लिए केले का उपयोग कैसे करें? - tejee se vajan badhaane ke lie kele ka upayog kaise karen?
वजन बढ़ाने के लिए बेस्ट फूड है केला 

वजन बढ़ाना उतना ही मुश्किल होता है जितना मोटापे से परेशान लोगों के लिए वजन कम करना होता है। अगर आप भी अपना वजन  बढ़ाने के बारे में सोच रहे हैं तो केला आपके लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता है। इसके रोजाना सेवन से आप खुद को हेल्दी और सेहतमंद बना सकते हैं। ये एक ऐसा फल है जो हर मौसम में बहुत आसानी से मिल भी जाता है। इसके सेवन से आप अपना वजन तो बढ़ा ही सकते हैं साथ ही इससे स्वास्थ्य को कई लाभ भी होते हैं। केला बालों, त्वचा और सेहत सभी के लिए फायदेमंद है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन, फॉलिक एसिड, प्रोटीन, आयरन, पोटैशियम, फाइबरऔर भी कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। हर रोज 2 से 3 केले खाने से आप अपना वजन बहुत ही आसानी से बढ़ा सकते हैं। लेकिन इसका सेवन किस तरह से किया जा रहा है इसका ध्यान रखना जरूरी है, क्योंकि सही तरीके से सेवन करने पर ही आपको केले का भरपूर लाभ मिल सकता है।

Show

एक गिलास दूध में 2 बादाम डालकर पीने से हड्डियों को मिलेगी मजबूती, कई हेल्थ प्रॉब्लम्स रहेंगे दूर

इन 4 तरीकों से केले का सेवन करने पर मिलेगा भरपूर लाभ 

केला और दही

नियमित रूप से केले और दही का शेक पीने कुछ ही दिनों में आपका वजन बढ़ने लगेगा। इसके लिए आप दो केले और दही को मिक्सी में ब्लैंड कर लें। आप चाहें तो इसे स्वादिष्ट बनाने के लिए इसमें शहद भी मिलाकर ले सकते हैं। तेजी से वजन बढ़ाने के लिए आप केले और दही का सेवन दिन के कम से कम 2 बार करें। इसके लिए आपको फुल फैट दही का इस्तेमाल करना होगा। यह काफी अच्छा वेट गेन ड्रिंक के रूप में काम करता है।

दूध और केला

तेजी से वजन बढ़ाने के लिए केले का उपयोग कैसे करें? - tejee se vajan badhaane ke lie kele ka upayog kaise karen?

Image Source : FREEPIK.COM

केला 

गर आप बहुत ज्यादा दुबले-पतले हैं और तेजी से वजन बढ़ाना चाहते हैं तो दिनभर में तीन बार बनाना शेक पिएं। इसके लिए आप दूध और केले को ब्लैंड कर शेक बना लें। आप चाहें तो इसमें शहद या ब्राउन शुगर भी डाल सकते हैं। वजन बढ़ाने के लिए आपको इस शेक में फुल क्रीम दूध का इस्तेमाल करना चाहिए। दूध और केले के शेक से आपका भी हेल्दी होने का सपना पूरा हो सकता है। 

केले के साथ खाएं मेवे

तेजी से वजन बढ़ाने के लिए केले का उपयोग कैसे करें? - tejee se vajan badhaane ke lie kele ka upayog kaise karen?

Image Source : FREEPIK.COM

केला 

मेवों के साथ अगर केले का सेवन भी किया जाए तो इसके फायदे बढ़ जाते हैं। इन दोनों का साथ में सेवन करने से वजन बहुत तेजी से बढ़ता है। इसके लिए आप 10 बादाम को रातभर भिगोकर रख दें। सुबह इसके छिलकों को निकालें। केले, दूध और बादाम का शेक तैयार करें। इसे नियमित रूप से पीने से आप अपना वजन बहुत तेजी से बढ़ा सकते हैं। 

डायबिटीज पेशेंट रोजाना खाली पेट इन 3 चीजों का करें सेवन, कंट्रोल हो जाएगा ब्लड शुगर लेवल

केले और मक्खन 

तेजी से वजन बढ़ाने के लिए केले का उपयोग कैसे करें? - tejee se vajan badhaane ke lie kele ka upayog kaise karen?

Image Source : FREEPIK.COM

केला 

केले और मक्खन को साथ में खाने से आप कुछ ही दिनों में अपना वेट बढ़ा सकते हैं। इसके लिए आप एक कटोरी में मक्खन लें। इसमें केला मैश कर लें। आप चाहें तो इसमें ब्राउन शुगर भी डाल सकते हैं। यह सभी तरह के लोगों के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। रोजाना केले और मक्खन के सेवन से आपको हेल्दी शरीर मिल सकता है।

इस तरह भी कर सकते हैं केले का सेवन

  • सुबह-सुबह दो केले खाने के बाद गुनगुना दूध पी लें। इससे आप हमेशा स्वस्थ रहेंगे और आपका वजन भी बढ़ेगा।
  • आप चाहें तो लंच के बाद भी दो केले खा सकते हैं। इससे खाना अच्छे से पचता है और वजन बढ़ता है।
  • एक गिलास दूध में घी, इलायची पाउडर डालें। इसमें केला मैश कर लें। अब इसे रोजाना पिएं। इससे शरीर हेल्दी होगा और वजन बढ़ेगा।

पढ़ें हेल्थ से जुड़ी अन्य खबरें- 

गिलोय का ज्यादा इस्तेमाल सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

डायबिटीज के मरीज आम खा सकते हैं या नहीं, जानें इस सवाल का जवाब

Latest Health News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। News in Hindi के लिए क्लिक करें हेल्थ सेक्‍शन

वजन बढ़ाने के लिए केले का सेवन कैसे करें?

ऐसे में आइए जानते हैं कैसे आप केले का सही प्रयोग करके आप अपना वजन बढ़ा और घटा सकते हैं। वजन बढ़ाने के लिए केला एक कारगर फल साबित हो सकता है। वहीं इसका सेवन अगर मिल्कशेक के रूप में या गरम दूध के साथ करेंगे तो यह वजन जल्दी बढ़ा सकता है।

वजन बढ़ाने के लिए मुझे एक दिन में कितने केले खाने चाहिए?

स्वस्थ वजन बढ़ाने के लिए केला खाने का सबसे अच्छा समय सुबह या कसरत के ठीक बाद का होता है। कसरत के बाद इसे करने से आपको तेजी से ठीक होने में मदद मिलेगी और वसा के बजाय मांसपेशियों के विकास को बढ़ावा मिलेगा। तो, इसके लिए हर दिन वर्कऑउट के बाद दो 2 केले खाएं।

सुबह खाली पेट केला खाने से वजन बढ़ता है क्या?

खाली पेट केला खाने से वजन बढ़ाने में मदद मिल सकती है। खाली पेट केला खाने से पाचन तंत्र में सुधार होता है। गैस, कब्ज की समस्याएं ठीक होती हैं। केले में विटामिन ए, विटामिन सी होता है।

वजन बढ़ाने के लिए दूध और केले का सेवन कब करें?

रात में सोने से पहले भी आप केला, दूध और शहद का सेवन कर सकते हैं। इससे वजन बढ़ाने में आपको काफी लाभ मिल सकता है।