शादी करने के बाद क्या फायदा होता है? - shaadee karane ke baad kya phaayada hota hai?

Marriage Is Importan In Hindi शादी करना क्यों जरूरी है शादी एक सामाजिक बंधन और सार्वभौमिक सच्चाई है जिसकी प्रथा मनुष्य की उत्पत्ति के साथ से ही चली आ रही है। लोग शादी करके अपने जीवन की दूसरी पारी की शुरूआत करते हैं और अपना परिवार आगे बढ़ाते हैं। लेकिन आजकल करियर बनाने और अपने सपनों को पूरा करने के चक्कर में ज्यादातर युवा लड़के लड़कियां शादी से दूर भागते हैं या फिर काफी देर से शादी करते हैं। ऐसे लोगों की संख्या भी कम नहीं है जो ताउम्र शादी ही नहीं करते और अकेले रहते हैं। यदि आप भी अपने माता पिता से शादी की बात सुनकर गुस्सा हो जाते हैं तो इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं कि शादी करना क्यों जरूरी है और शादी के फायदे एवं नुकसान (shadi ke fayde aur nuksan in Hindi) क्या हैं।

Show

विषय सूची

1.शादी क्यों जरूरी होती है – Shadi karna kyun zaroori hai in Hindi
2. शादी करने के फायदे – Shadi karne ke fayde in Hindi

  • सामाजिक सुरक्षा प्राप्त करने के लिए शादी के फायदे – Social Security Benefits Of Marriage in Hindi
  • शादी के फायदे लंबे जीवन के लिए – Shadi karne ke fayde lambe jivan ke liye in Hindi
  • डिप्रेशन से बचने के लिए शादी के फायदे – Less Chance Depression Benefits Of Marriage in Hindi
  • दफ्तर से छुट्टियां लेने के लिए शादी के फायदे – Leave Benefits Of Marriage in Hindi
  • शादी करने के फायदे अधिक पैसा कमाने के लिए – You earn more money Benefits Of Marriage in Hindi
  • सुखमय साथ पाने के लिए शादी के फायदे – Enjoy companionship Benefits Of Marriage in Hindi

3. शादी करने के नुकसान – Shadi karne ke nuksan in Hindi

शादी क्यों जरूरी होती है – Shadi karna kyun zaroori hai in Hindi

शादी करने के बाद क्या फायदा होता है? - shaadee karane ke baad kya phaayada hota hai?
शादी करने के बाद क्या फायदा होता है? - shaadee karane ke baad kya phaayada hota hai?

वास्तव में हर व्यक्ति के जीवन में शादी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। विज्ञान के अनुसार मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है, जो पूरी जिंदगी अकेले गुजारने में सक्षम नहीं होता है। जिस तरह हमें जीने के लिए समाज की जरूरत होती है, उसी तरह पूरी जिंदगी गुजारने के लिए एक जीवनसाथी की जरूरत पड़ती है ताकि हम उसका साथ पाकर अपने जीवन में आने वाली हर बाधाओं और समस्याओं से लड़ सकें। शादी एक ऐसी चीज है जो जीवन में ताजा बदलाव लाती है जिससे हमें सामाजिक दिक्कतों से भी निपटने में मदद मिलती है। इसके अलावा शादी अन्य कारणों से भी बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है।

आइये जानते हैं शादी करना क्यों जरूरी है-

  • अपने जीवन में बदलाव लाने, सेटल होने और एक नए जीवन की शुरूआत करने के लिए शादी जरूरी है।
  • जब आप पूरे दिन काम करके घर लौटते हैं तो आपको अपनी खुशी और गम बांटने एवं थकान दूर करके फ्रेश होने के लिए जीवनसाथी की जरूरत होती है जो बिना किसी शिकायत और बहाने के आपकी बातों को इत्मिनान से सुन सके।
  • पुराणों में लिखा गया है कि इस संसार में कोई व्यक्ति अकेला न रह सके इसलिए स्त्री और पुरुष को बनाया गया है ताकि वे शादी के बंधन में बंधकर अपने जीवन की डोर को आगे खींच सकें। एक लंबा जीवन बीताने के लिए शादी महत्वपूर्ण होती है।
  • $क्स हर इंसान की शारीरिक जरूरत है और भारतीय समाज में $क्स को शादी के बाद ही वैध माना जाता है। प्रकृति के बनाए नियम के अनुसार अपनी जिंदगी को बेहतर बनाने और यौन इच्छाओं को पूरा करने के लिए शादी जरूरी है।
  • हम जीवन में कई चीजें अक्सर दूसरों से सीखते हैं। आप एक ही छत के नीचे जिसके साथ लंबे समय तक रहते हैं उससे सबसे ज्यादा सीखते हैं। शादी करना इसलिए जरूरी है क्योंकि व्यक्ति जीवनभर लापरवाह न बना रहे और उसे अपनी जिम्मेदारियों का एहसास हो सके।
  • प्रकृति के बनाए नियम के अनुसार स्त्री को पुरुष के और पुरुष को स्त्री के प्यार की जरूरत होती है। बिना प्यार के वह कई बार मानसिक बीमारियों का शिकार हो जाता है। इसलिए हेल्थ के लिहाज से भी शादी जरूरी है।

(और पढ़े – लड़की में हैं अगर ये 14 गुण हैं तो उसे कभी ना छोड़े…)

शादी करने के फायदे – Shadi karne ke fayde in Hindi

सिंगल लोगों का मानना है कि वे जीवन में सबसे ज्यादा खुश रहते हैं। लेकिन विवाह करने का एक अलग ही आनंद है जिसका मजा सिंगल लोग नहीं उठा सकते हैं और उन्हें शादी होने तक कई चीजों के लिए तरसना भी पड़ता है। आइये जानते हैं शादी करने के फायदों के बारे में।

सामाजिक सुरक्षा प्राप्त करने के लिए शादी के फायदे – Social Security Benefits Of Marriage in Hindi

शादी करने के बाद क्या फायदा होता है? - shaadee karane ke baad kya phaayada hota hai?
शादी करने के बाद क्या फायदा होता है? - shaadee karane ke baad kya phaayada hota hai?

शादी करने का सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि स्त्री और पुरुष दोनों को सामाजिक सुरक्षा मिल जाती है। शादी के बाद आप सिंगल नहीं रहते इसलिए समाज आपके ऊपर उंगली नहीं उठाता है। शादी के बाद आप आसानी से बच्चा भी गोद ले सकते हैं और आपको ज्यादा सामाजिक तानों का सामना भी नहीं करना पड़ेगा। आप किसी भी स्त्री और पुरुष से बात करने और उन्हें अपने घर लाने के लिए भी आजाद होते हैं।

(और पढ़े – लड़की में हैं अगर ये 14 गुण हैं तो उसे कभी ना छोड़े…)

शादी के फायदे लंबे जीवन के लिए – Shadi karne ke fayde lambe jivan ke liye in Hindi

शादी करने के बाद क्या फायदा होता है? - shaadee karane ke baad kya phaayada hota hai?
शादी करने के बाद क्या फायदा होता है? - shaadee karane ke baad kya phaayada hota hai?

एक रिसर्च में पाया गया है कि अविवाहित, सिंगल और तलाकशुदा लोगों की अपेक्षा विवाहित लोगों की उम्र लंबी होती है। शादीशुदा लोगों को जीवनभर भावनात्मक सपोर्ट मिलता है साथ में वे अपना हर सुख दुख अपने पार्टनर के साथ शेयर कर पाते हैं और बीमारियों से ग्रसित होने पर उन्हें सही देखभाल मिलता है। शादीशुदा लोगों का जीवन भी अधिक सुखमय और खुशहाल होता है। अब तो आप समझ हो गये होंगे की शादी करना क्यों जरूरी है।

(और पढ़े – लंबी उम्र जीना है? तो करें तूफानी सेक्स…)

डिप्रेशन से बचने के लिए शादी के फायदे – Less Chance Depression Benefits Of Marriage in Hindi

शादी करने के बाद क्या फायदा होता है? - shaadee karane ke baad kya phaayada hota hai?
शादी करने के बाद क्या फायदा होता है? - shaadee karane ke baad kya phaayada hota hai?

एक हेल्दी शादीशुदा रिश्ता स्त्री और पुरुष दोनों के जीवन को बदल देता है। विवाहित लोगों को डिप्रेशन, चिंता, तनाव और अन्य मानसिक समस्याएं बहुत कम होती हैं। इनमें $क्स की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। शादीशुदा लोग सिंगल लोगों की अपेक्षा नकारात्मकता से बहुत कम ग्रसित होते हैं और पार्टनर के सहयोग से जीवन में प्रगति करते हैं। इसलिए शादी करना फायदेमंद है।

(और पढ़े – अवसाद (डिप्रेशन) क्या है, कारण, लक्षण, निदान, और उपचार…)

दफ्तर से छुट्टियां लेने के लिए शादी के फायदे – Leave Benefits Of Marriage in Hindi

शादी करने के बाद क्या फायदा होता है? - shaadee karane ke baad kya phaayada hota hai?
शादी करने के बाद क्या फायदा होता है? - shaadee karane ke baad kya phaayada hota hai?

अगर आप कामकाजी हैं तो शादी करने का सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि आपको ऑफिस से बहुत आसानी से छुट्टी मिल जाती है। आप अपने पार्टनर की देखभाल करने, बच्चे को पालने और पारिवारिक कार्यों में शामिल होने के लिए छुट्टियां ले सकते हैं। जबकि अविवाहित लोगों के पास इस तरह से छुट्टियां लेने का विकल्प नहीं होता है। इसके अलावा शादीशुदा लोगों को हेल्थ इंश्योरेंस, मेडिकल लीव जैसी तमाम सरकारी कार्यों में भी सुविधा मिलती है।

(और पढ़े – इन मनोवैज्ञानिक टिप्‍स से खुद को बनायें सबका खास…)

शादी करने के फायदे अधिक पैसा कमाने के लिए – You earn more money Benefits Of Marriage in Hindi

शादी करने के बाद क्या फायदा होता है? - shaadee karane ke baad kya phaayada hota hai?
शादी करने के बाद क्या फायदा होता है? - shaadee karane ke baad kya phaayada hota hai?

कहा जाता है कि स्त्री की सफलता के पीछे पुरुष और किसी पुरुष की सफलता के पीछे स्त्री का हाथ होता है। अगर आप कामकाजी और पढ़ी लिखी महिला से शादी करते हैं तो आपको शादी करने का एक बड़ा फायदा हो सकता है। आप दोनों मिलकर अच्छा पैसा कमा सकते हैं, आपको टैक्स भी कम भरना पड़ सकता है और सिंगल लोगों की अपेक्षा बेहतर जॉब की संभावना भी बढ़ सकती है। आप दोनों अपने पैसे को मिलाकर अपना हर सपना पूरा कर सकते हैं।

(और पढ़े – जीवन में सफल होने के लिए किन लोगो से आपको दूरी बनाए रखना चाहिए…)

सुखमय साथ पाने के लिए शादी के फायदे – Enjoy companionship Benefits Of Marriage in Hindi

शादी करने के बाद क्या फायदा होता है? - shaadee karane ke baad kya phaayada hota hai?
शादी करने के बाद क्या फायदा होता है? - shaadee karane ke baad kya phaayada hota hai?

शादी करने का एक अन्य फायदा यह होता है कि आपको जीवनभर के लिए एक व्यक्ति का साथ मिल जाता है जिससे आप उसकी संगति का आनंद उठाते हैं। मनोविज्ञान के अनुसार प्रत्येक मनुष्य की बुनियादी जरूरतों में साथी या अपनेपन की भावना प्रदान करने वाले व्यक्ति की जरूरत पड़ती है। शादी के बाद जिंदगी बोझ नहीं लगती है और न ही बेवजह की निराशा पैदा होती है।

(और पढ़े – वैवाहिक जीवन में शारीरिक संबंध (सेक्स) का महत्व…)

शादी करने के नुकसान – Shadi karne ke nuksan in Hindi

शादी करने के बाद क्या फायदा होता है? - shaadee karane ke baad kya phaayada hota hai?
शादी करने के बाद क्या फायदा होता है? - shaadee karane ke baad kya phaayada hota hai?

कहा जाता है कि शादी का लड्डू जो खाता है वह भी पछताता है और जो नहीं खाता है वह भी पछताता है। इसका सीधा अर्थ यह है कि शादी के फायदे के साथ ही इसका नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। आइये जानते हैं शादी के नुकसान क्या हैं।

  • शादी करने के बाद जिम्मेदारियां बढ़ जाती हैं। आपको अपने अलावा अपने पार्टनर का भी खर्च उठाना पड़ सकता है और आपके पास जॉब नहीं है तो शादी करके आपको नुकसान हो सकता है।
  • यदि आपकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है और आपके माता पिता भी आपको सहयोग नहीं करते हैं तो शादी के बाद बच्चा पैदा करने की जल्दबाजी से आपको नुकसान हो सकता है।
  • शादी के बाद आपके ऊपर रोक टोक लग सकती है और पाबंदियां भी बढ़ सकती हैं। आप हमेशा अपनी मर्जी के अनुसार काम नहीं कर सकते क्योंकि आपको अपने पार्टनर की इच्छाओं और खुशी का भी ख्याल रखना पड़ता है।
  • अक्सर शादी करने के बाद स्त्री और पुरुष दोनों को अपने दोस्तों की संख्या सीमित करनी पड़ती है और आप हमेशा न तो अपने दोस्तों से बात कर सकते हैं और ना ही उन्हें रोज घर बुला सकते हैं।
  • शादी के बाद कई स्त्री और पुरुष के करियर पर ब्रेक लग जाता है और वे कई बार वे अपने सपनों से समझौता कर लेते हैं और जितनी उनकी प्लानिंग होती है उसका आधा भी पूरा नहीं कर पाते हैं।
  • हो सकता है शादी के बाद आपको अपनी लाइफ स्टाइल बदलनी पड़ सकती है और आपके ऊपर किसी बात को लेकर शक भी किया जा सकता है।
  • शादी के बाद आपकी उलझनें और समस्याएं भी बढ़ सकती हैं और आपको आराम करने का समय कम मिल सकता है।

(और पढ़े – इन कारणों से आती है वैवाहिक रिश्तों में कड़वाहट…)

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

शादी करके क्या लाभ होता है?

शादी के फायदों की बात करें तो आप पैसे से मजबूत हो जाते हैं। अगर पति-पत्नी दोनों ही कमा रहे हैं तो घर में दोगुना पैसा आता है। सिंगल लोगों के अपेक्षा बचत भी ज्यादा होती है। अकेले रहने पर शायद महसूस ना हो लेकिन एक समय के बाद ये एहसास होता है कि कोई आपका ख्याल रखने वाला हो।

शादी के लिए सही उम्र क्या है?

पारंपरिक हिसाब से देखें तो भारत में 20 से 25 साल की उम्र को शादी के लिए सही समझा जाता है। बदलती सोच के मद्देनजर कुछ लोग 25 से 30 को सही उम्र बताने लगे हैं, लेकिन 28 साल के चक्रेश का कहना है कि अब पैमाना कुछ और हो गया है।

सब लोग शादी क्यों करते हैं?

हम हर कार्य अपने उद्देश्य की प्राप्त के लिए करते है. यदि हम विवाह करते है इसके कई कारण है 1) एक जीवन-साथ जो दुख-सुख में आपका साथ देगा 2) एक जीवन साथी को शारीरिक सुख के साथ मानसिक संतुष्टि देगा 3) एक जीवनसाथी जो आपके वंश को आगे बढ़ाएगा आदि.

शादी नहीं करने से क्या होता है?

शादीकरने से परिवारिक बंधन से मुक्ति मिल जाती है : Freedom from family bondage. वह अपने मन के मुताबिक कुछ भी और कैसा भी काम कर सकते हैं इसके ऊपर किसी प्रकार की अपने बीवी और बच्चों की कोई जिम्मेदारी होती है बल्कि उसका जीवन एक आजाद पंछी की तरह होता है।