सैमसंग गैलेक्सी a51 मोबाइल - saimasang gaileksee a51 mobail

Samsung Galaxy A51 आज भारत में लॉन्च होने  जा रहा है। दक्षिण कोरियाई टेक्नोलॉजी दिग्गज ने सोमवार को इस लॉन्च की जानकारी अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी थी। भारत दूसरा देश है, जहां यह फोन लॉन्च होने जा रहा है। इससे पहले कंपनी गैलेक्सी ए51 को वियतनाम में लॉन्च कर चुकी है। वियतनाम में इस फोन के साथ सैमसंग ने Galaxy A71 को भी लॉन्च किया था।  इस फोन की कुछ हाइलाइट्स की बात करें तो, सैमसंग गैलेक्सी ए51 में इनफिनिटी-ओ (होल-पंच) डिस्प्ले दी गई है। Galaxy A51 भारत में मौजूदा गैलेक्सी ए50 और गैलेक्सी ए50एस का अपग्रेड होगा।

Samsung Galaxy A51 Price (Expected)

सैमसंग गैलेक्सी ए51 की भारत में कीमत का अंदाजा इस फोन की वियतनामी कीमत से भी लगाया जा सकता है। खबर है कि यह फोन 22,990 रुपये में लॉन्च हो सकता है। हालांकि कंपनी ने फिलहाल इस फोन की कीमत की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। वियतनाम में सैमसंग ने Galaxy A51 के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत VND 7,990,000 (लगभग 24,600 रुपये) है। फोन को प्रिज़्म क्रश ब्लैक, व्हाइट, ब्लू और पिंक रंगों के विकल्पों में लॉन्च किया गया है।

फिलहाल यह जानकारी नहीं दी गई है कि Samsung Galaxy A51 को भारत में कितने वेरिएंट के साथ उतारा जाएगा। साथ ही अभी गैलेक्सी ए51 के भारत में लॉन्च के सटीक समय की जानकारी भी नहीं दी गई है।

Samsung Galaxy A51 specifications, features

डुअल सिम सैमसंग गैलेक्सी ए51 एंड्रॉयड 10 पर आधारित One UI 2.0 पर चलेगा। इसमें 6.5 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) सुपर एमोलेड इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले है। फोन में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 8 जीबी तक रैम हैं। पिछले हिस्से पर क्वाड कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का है। यह एफ/ 2.0 लेंस के साथ आएगा। इसके साथ एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर भी इस कैमरा सेटअप का हिस्सा हैं। सेल्फी के लिए सैमसंग गैलेक्सी ए51 में 32 मेगापिक्सल का सेंसर है। इसका अपर्चर एफ/ 2.2 है।

Samsung के इस फोन की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी तक जाती है। ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। स्मार्टफोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैंस है। यह 4,000 एमएएच की बैटरी के साथ आता है और 15 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

सैमसंग A51 का रेट क्या है?

Samsung Galaxy A51 price in India, launch offers सैमसंग गैलेक्सी ए51 का एक मात्र वेरिएंट 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला है। इस वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये होगी।

सैमसंग गैलेक्सी A51 की रैम कितनी है?

सैमसंग गैलेक्सी ए51 5जी 128 जीबी 8 जीबी रैम की जानकारी सैमसंग गैलेक्सी ए51 5जी 128 जीबी 8 जीबी रैम एक बढ़िया फोन है। इसका वजन 187 grams है और इसकी मोटाई 8.7 mm मिलीमीटर है। फोन में Octa-core (2x2.2 GHz Cortex-A77 & 6x1.8 GHz Cortex A55) प्रोसेसर है।

सैमसंग A50 की कीमत क्या है?

Samsung Galaxy A50 की भारत में कीमत.

सैमसंग A31 की कीमत क्या है?

Samsung Galaxy A31 price in India सैमसंग गैलेक्सी ए31 के 6 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की लेटेस्ट कीमत भारत में घटकर 17,999 रुपये हो गई है।