सबसे गर्म और सबसे ठंडा ग्रह कौन सा है? - sabase garm aur sabase thanda grah kaun sa hai?

सबसे ठंडा ग्रह है यूरेनस

यूरेनस अपने सौरमंडल का 7वां ग्रह है, जो बहुत ही ठंडा है। अपनी धरती से 63 गुना बड़ा यह ग्रह अपने छल्ले के कारण बहुत खूबसूरत भी लगता है। आओ जानते हैं इसके बारे में अपने सौरमंडल में सूर्य से सातवें...

सबसे गर्म और सबसे ठंडा ग्रह कौन सा है? - sabase garm aur sabase thanda grah kaun sa hai?

Show

लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 29 May 2012 03:23 PM

यूरेनस अपने सौरमंडल का 7वां ग्रह है, जो बहुत ही ठंडा है। अपनी धरती से 63 गुना बड़ा यह ग्रह अपने छल्ले के कारण बहुत खूबसूरत भी लगता है। आओ जानते हैं इसके बारे में

अपने सौरमंडल में सूर्य से सातवें स्थान पर स्थित यूरेनस सबसे ठंडा ग्रह है। इतना ठंडा कि यहां तुम रह नहीं सकते। तुम्हें तो मालूम ही है कि जीवन के लिए सूर्य की सही रोशनी हम तक पहुंचनी चाहिए, जिस तरह हमारी धरती पर पहुंचती है। लेकिन यूरेनस पर उतनी रोशनी नहीं पहुंच सकती, क्योंकि वह सूर्य से बहुत दूर है। अपनी धरती से सूर्य लगभग 15 करोड़ किलोमीटर की दूरी पर है, जबकि यूरेनस सूर्य से लगभग 3 अरब किलोमीटर दूर है। यानी सूर्य से धरती जितनी दूर है, उससे 20 गुना अधिक दूर है यूरेनस। 

आकार में यह तीसरे नम्बर पर है। सबसे बड़ा ग्रह बृहस्पति है और उसके बाद शनि बड़ा ग्रह है, यह हम तुम्हें बता चुके हैं। लेकिन तुम्हें यह जानकर ताज्जुब होगा कि हमारी पृथ्वी से यह 63 गुना बड़ा है। यहां गैस अधिक है और हमारी धरती की तरह यहां पत्थर अधिक नहीं हैं, इस कारण यूरेनस का वजन उतना अधिक नहीं है।

इसका वजन सिर्फ 14.5 गुना ही अधिक है। तुम सोच रहे होगे कि तब तो इसका गुरुत्वाकर्षण भी कम होगा? बिल्कुल सही, इसका गुरुत्वाकर्षण हमारी धरती से कम है। इसी कारण तो धरती पर तुम्हारा वजन 32 किलो है, तो वहां पर सिर्फ 28 किलो ही रह जाएगा। इसका गुरुत्वाकर्षण 10 प्रतिशत कम है। इस कारण अगर तुम धरती पर जितनी देर में 10 कदम चल सकते हो, उतनी ही देर में यूरेनस  पर 11 कदम चल सकते हो।

      हमारे सौरमंडल में चार ग्रहों को गैस दानव कहा जाता है। यानी वहां गैस इतनी अधिक है कि जीवन संभव नहीं है। बृहस्पति और शनि के अलावा यूरेनस को गैस दानव कहा जाता है। यूरेनस पर गैस काफी है, लेकिन इनमें पानी की बर्फ भी काफी है। इसके अलावा अमोनिया और मीथेन गैस की बर्फ है। यहां पत्थर काफी कम हैं।

इस गैस वाले वातावरण के कारण यहां का तापमान शून्य से 224 डिग्री सेंटीग्रेड तक नीचे रहता है। यानी -224 डिग्री सेंटीग्रेड तक यहां का तापमान रहता है, जिसमें किसी जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। यहां पर पत्थर 25 प्रतिशत ही है। बर्फ 60 से 70 प्रतिशत है और 5 से 15 प्रतिशत हाइड्रोजन और हीलियम होने का अनुमान लगाया गया है।

      तुम्हें तो मालूम ही है कि हमारी पृथ्वी लगभग 365 दिनों में सूर्य का एक चक्कर लगा लेती है, जिसे हम एक साल कहते हैं। लेकिन यूरेनस को सूर्य का एक चक्कर लगाने में हमारे 84 साल के बराबर समय लग जाता है। यानी हमारी पृथ्वी सूर्य के 84 चक्कर लगा लेती है, तब यूरेनस सूर्य का एक चक्कर लगा पाता है।

     क्या तुम बता सकते हो कि इतने बड़े यूरेनस के पास कितने चांद होंगे? पूरे 27 चांद हैं इसके पास। इसके सबसे बड़े चांद यानी उपग्रह का नाम है टाइटेनिया। मिरांडा, एरियल, अम्ब्रियल, ओबोरॉन आदि इनके प्रमुख चांद हैं। 13 मार्च 1781 में इस ग्रह की खोज की जा सकी। इसके पहले इसे टिमटिमाता तारा माना जाता था।

वॉयजर 2 ने इसकी काफी तस्वीरें ली थीं। 1998 में हब्बल स्पेस टेलीस्कोप के निकमोस कैमरा से इसकी जो तस्वीरें ली गईं, उनमें छल्ला भी नजर आया, जिससे यह ग्रह पहले से कहीं अधिक खूबसूरत लगने लगा है।

सबसे गर्म और सबसे ठंडा ग्रह कौन सा है? - sabase garm aur sabase thanda grah kaun sa hai?

बुध मंगल शुक्र पृथ्वी

Answer : C

Solution : शुक्र सौर मंडल में अब तक का सबसे गर्म ग्रह है, जिसकी सतह व तापमान `735^@C` है, जबकि बुध सूर्य के सबसे करीब है। यह एक स्थलीय ग्रह है और कभी-कभी उनके समान आकार, द्रव्यमान, सूर्य से निकटता और थोक संरचना के कारण पृथ्वी की .बहन ग्रह. कहा जाता है। इसमें चार स्थलीय ग्रहों का घना वातावरण है, जिसमें 96% से अधिक कार्बन डाइऑक्साइड है।

पृथ्वी पर अभी तक दर्ज किया गया सबसे ठंडा तापमान -97.8°C है, जो कि वर्ष 2018 में मध्य अंटार्कटिका के एक स्थान पर सर्दी के मौसम में दर्ज किया गया था। इसी प्रकार सौरमंडल के भी कई ग्रह ऐसे है जो धरती के अंटार्कटिक क्षेत्र में दर्ज किये गए तापमान से भी कही अधिक ठंडे हैं। लेकिन फिर भी सौरमंडल का sabse thanda grah कौन सा है? तो बता दे, वह ग्रह है- ‘अरुण‘ (Uranus)। अरुण पर सभी आठों ग्रहों की तुलना में सबसे कम तापमान -224°C दर्ज किया गया है।

अरुण सूर्य के सबसे दूर स्थित ग्रहों में से एक हैं। यह सूर्य से 2.9 अरब कि.मी. दूर है। इतनी दूरी पर सूर्य के प्रकाश को पहुंचने में 2 घंटे 40 मिनट का समय लगता है।

सबसे गर्म और सबसे ठंडा ग्रह कौन सा है? - sabase garm aur sabase thanda grah kaun sa hai?

यूरेनस के द्रव्यमान का अधिकांश भाग एक छोटे पथरीले कोर के ऊपर बर्फीले पदार्थों के गर्म घने द्रव, जैसे- पानी, मीथेन और अमोनिया से बना है। इसका वायुमंडल मुख्यतः हाइड्रोजन और हीलियम जैसे गैसों से निर्मित हैं। [पढ़े – सौरमंडल का सबसे गर्म ग्रह कौन सा है?]

Q2. यूरेनस का रंग नीला क्यों है?

उत्तरः यूरेनस का वायुमंडल हाइड्रोजन, हीलियम और मीथेन से निर्मित है। जब सूर्य का प्रकाश उसके वायुमंडल के ऊपरी भाग से होकर गुजरता है तो उस भाग में मौजूद मीथेन सूर्य के लाल रंग के प्रकाश को सोख लेता है तथा नीले रंग के प्रकाश को वापस अंतरिक्ष में बिखेर देता है। जिस कारण यह ग्रह हमें हमेशा नीले रंग का दिखाई देता है।

Q3. अरूण के उपग्रहों और वलयों की संख्या कितनी हैं?

उत्तरः अरुण के कुल 27 उपग्रह हैं। ‘ओबेराॅन’ और ‘टाईटेनिया’ इसके सबसे बड़े उपग्रह हैं। इसके ज्यादातर उपग्रहों का नाम विलियम शेक्सपियर तथा अलेक्जेंडर पोप की रचनाओं के पात्रों के नाम पर रखा गया हैं।

अरुण के वलयों की संख्या 13 हैं।

Q4. यूरेनस की खोज किसने की थी?

उत्तरः यूरेनस की खोज अंग्रेज खगोल वैज्ञानिक विलियम हर्शेल (William Herschel) द्वारा 13 मार्च, 1781 को किया गया था। उन्हें इस ग्रह के बारे में उस वक्त पता चला, जिस वक्त वे स्वयं द्वारा बनाई गई दूरबीन से आकाश में तारों का सर्वेक्षण कर रहे थे।

तारों के सर्वेक्षण के वक्त उन्हें उन तारों में एक तारा कुछ अलग लगा। उस अलग दिखने वाले तारे को कई बार अच्छी तरह देखने पर पता चला कि वह हमारे सूर्य की परिक्रमा करता है। दरअसल, चमकने वाला वह पिंड कोई तारा नहीं बल्कि एक ग्रह था, उसे ही हम आज ‘यूरेनस’ के नाम से जानते है। बाद के वर्षों में हर्शल ने यूरेनस के दो चंद्रमाओं – ‘ओबेराॅन’ और ‘टाईटेनिया’ की भी खोज की।

Q5. यूरेनस का नाम किस प्राचीन देवता से संबंधित है?

उत्तरः यूरेनस ग्रह का नाम प्राचीन यूनान के स्वर्ग के देवता से संबंधित है। यूरेनस को प्राचीन यूनान के सर्वोच्च देवताओं में से एक माना जाता है। यह नाम पहली बार जर्मन खगोल विज्ञानी जोहान एलर्ट बोडे (Johann Elert Bode) द्वारा इस ग्रह के लिए प्रस्तावित किया गया था।

Q6. यूरेनस पर एक दिन कितने घंटे के बराबर होता है?

उत्तरः यूरेनस पृथ्वी की तुलना में अपने अक्ष पर तेजी से घूमता है। इसलिए उस पर एक दिन पृथ्वी के एक दिन से छोटा होता है। यूरेनस पर एक दिन 17.24 घंटे के बराबर होता है।

Q7. सूरज का एक चक्कर लगाने में यूरेनस को कितना समय लगता है?

उत्तरः यूरेनस को सूर्य का एक चक्कर पूरा करने में 84 वर्ष यानी 30,687 दिनों का समय लगता हैं। यह अपने परिक्रमा पथ पर 24,607 कि.मी. प्रति घंटे की रफ्तार से सूर्य का चक्कर लगाता है।

Q8. उन ग्रहों के नाम बताए जो अन्य ग्रहों से उल्टी दिशा में अपने अक्ष पर घूमते हैं?

उत्तरः हमारे सौरमंडल में शुक्र और अरुण दो ऐसे ग्रह है जो अन्य ग्रहों से उल्टी दिशा में घूर्णन करते हैं। बाकी के ग्रह जहां पश्चिम से पूर्व की ओर अक्ष पर घूमते हैं; वही अरुण और शुक्र पूर्व से पश्चिम दिशा में अक्ष पर घूमते हैं।

Q9. यूरेनस का गुरुत्वाकर्षण कितना मजबूत है?

उत्तरः यद्यपि यूरेनस पृथ्वी से बहुत बड़ा है, लेकिन उसके सतह का गुरुत्वाकर्षण पृथ्वी के सतह के गुरुत्वाकर्षण से कम है। ऐसा इसलिए है क्योंकि यूरेनस गैसों से बना हैं और पृथ्वी की तरह ठोस नहीं नहीं है। विशाल आकार होने के बावजूद यह हल्का है।

यूरेनस का सतह का गुरुत्वाकर्षण पृथ्वी के सतह के गुरुत्वाकर्षण का 86% है। इसलिए अगर पृथ्वी पर आपका वजन 45 किलोग्राम है तो यूरेनस पर आपका वजन 39 किलोग्राम होगा। हालांकि आप उसके सतह पर खड़े नहीं हो सकते क्योंकि उसकी सतह पृथ्वी की तरह ठोस नहीं है! (source)

Q10. सूर्य से सबसे दूर कौन सा ग्रह है?

उत्तरः नेपच्यून सूर्य से सबसे दूर स्थित ग्रह है। यह सूरज से 4.5 अरब किलोमीटर तथा पृथ्वी से औसतन 4.3 अरब किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

हैलो दोस्तों, मेरा नाम सतीश है और मैं इस ब्लॉग का फाउंडर हूं। यहां मैं विज्ञान से जुड़ी उपयोगी एवं तथ्यपूर्ण जानकारी शेयर करता हूं। अगर आपको पोस्ट पसंद आया तो हमारे Youtube चैनल और Facebook पेज से जरूर जुड़े। View all posts by Satish Pandey

सबसे गर्म सबसे ठंडा ग्रह कौन सा है?

अपने सौरमंडल में सूर्य से सातवें स्थान पर स्थित यूरेनस सबसे ठंडा ग्रह है। इतना ठंडा कि यहां तुम रह नहीं सकते। तुम्हें तो मालूम ही है कि जीवन के लिए सूर्य की सही रोशनी हम तक पहुंचनी चाहिए, जिस तरह हमारी धरती पर पहुंचती है। लेकिन यूरेनस पर उतनी रोशनी नहीं पहुंच सकती, क्योंकि वह सूर्य से बहुत दूर है

सबसे HOT ग्रह कौन सा है?

सही उत्तर शुक्र है। शुक्र सौरमंडल का सबसे गर्म ग्रह है। यद्यपि शुक्र सूर्य के सबसे निकट का ग्रह नहीं है, लेकिन इसका घना वातावरण ग्रीनहाउस प्रभाव के कारण गर्मी में फंस जाता है, जिससे यह हमारे सौर मंडल का सबसे गर्म ग्रह बन जाता है। शुक्र को पृथ्वी की जुड़वां बहन के रूप में जाना जाता है।

दुनिया का सबसे सुंदर ग्रह कौन सा है?

शनि को सौरमंडल का सबसे सुंदर ग्रह कहा जाता है।

नेपच्यून सबसे ठंडा ग्रह क्यों है?

About Neptune: वरुण ग्रह सौरमंडल का सबसे ठंडा ग्रह है. इसका कारण सूर्य से उसकी दूरी है. दूर होने की वजह से उसे सूर्य का ज्यादा प्रकाश नहीं मिल पाता है. इसका औसत तापमान -228 सेल्सियस रहता है.