सबसे बड़ा ग्रह है अपना बृहस्पतिधरती पर तुम्हारा वजन 50 किलोग्राम है तो क्या जानते हो कि बृहस्पति पर वजन क्या हो जाएगा। चलो हम बताते हैं, तुम वहां 132 किग्रा के हो... Show
Tue, 10 Apr 2012 12:13 PM सौरमंडल का पांचवां ग्रह बृहस्पति हमसे बहुत दूर है, लेकिन इसकी दूरी चक्र के साथ बढ़ती-घटती रहती है। आओ जानें सत्य सिंधु से इस विशाल ग्रह के बारे में धरती पर तुम्हारा वजन 50 किलोग्राम है तो क्या जानते हो कि बृहस्पति पर वजन क्या हो जाएगा। चलो हम बताते हैं, तुम वहां 132 किग्रा के हो जाओगे। सौरमंडल में सूर्य का चक्कर लगा रहे ग्रहों में पांचवें स्थान पर स्थित विशाल ग्रह बृहस्पति का गुरुत्वाकर्षण बल ज्यादा होने के कारण ऐसा होता है। बृहस्पति का वजन अपनी धरती के वजन से 318 गुना अधिक है। बृहस्पति का व्यास हमारी धरती के व्यास से 11 गुना अधिक है। तुम्हें यह जानकर आश्चर्य हो सकता है कि सभी ग्रहों के वजन का 70 प्रतिशत हिस्सा अकेले बृहस्पति का है। तुम तो जानते ही हो कि सूर्य अपने सौरमंडल का तारा है। मान लो कि तमाम ग्रहों का वजन 100 कि.ग्रा. है तो 70 कि.ग्रा. अकेले बृहस्पति का वजन है। हमारी धरती का तो एक चंद्रमा है, लेकिन बृहस्पति के कम से कम 64 चंद्रमा हैं। किसी ग्रह के उपग्रह को चंद्रमा कहते हैं, यह तो तुम जान ही चुके हो। बृहस्पति के 50 से अधिक चंद्रमाओं का व्यास 10 किलोमीटर से अधिक है। इसके चार बड़े चंद्रमाओं का नाम है- आयो, युरोपा, गैनिमीड और कैलिस्टो। इन चंद्रमाओं में से कुछ पर तो महासागर होने का पता चला है, जिस कारण उम्मीद की जा रही है कि यहां जीवन संभव हो सकता है। बृहस्पति को अंग्रेजी में जुपिटर कहते हैं। क्या तुम जानते हो कि इसका नाम जुपिटर कैसे पड़ा? दरअसल जुपिटर रोमन सभ्यता के एक देवता का नाम है। यह ग्रह गैसों का गोला है, जो मुख्य रूप से हीलियम और हाइड्रोजन से बना है। खगोलशास्त्रियों का मानना है कि इसमें 71 प्रतिशत हाइड्रोजन, 24 प्रतिशत हीलियम और 5 प्रतिशत अन्य तत्व हैं। अन्य तत्व बृहस्पति के केन्द्र में हैं, जिसे धातु हाइड्रोजन कहा जाता है। बृहस्पति के इस धातु गोला के कारण ही बृहस्पति का चुम्बकीय बल अधिक है। माना जाता है बृहस्पति की चुम्बकीय शक्ति पृथ्वी की चुम्बकीय शक्ति से कम से कम 14 गुना अधिक है। शायद तुम्हें नहीं मालूम कि चुम्बकीय शक्ति के कारण बृहस्पति सौरमंडल की काफी सहायता करता है। तुम सोच रहे होगे कि वह कैसे। वैज्ञानिक मानते हैं कि धूमकेतु से सौरमंडल के ग्रहों को नुकसान हो सकता है, लेकिन बृहस्पति अपने गुरुत्व बल के कारण धूमकेतुओं और क्षुद्र ग्रहों को नियंत्रित करता रहता है। अब तुम्हारे मन में एक सवाल आ रहा होगा कि बृहस्पति पर विशाल लाल धब्बा क्या है। इस धब्बे को ग्रेट रेड स्पॉट कहा जाता है। यह एक तूफान है, जिसके बारे में वैज्ञानिकों ने लगभग 350 साल पहले ही पता लगा लिया था। बृहस्पति पर सफेद और भूरे रंग के तो अनेक धब्बे हैं, लेकिन यह लाल धब्बा इतना बड़ा है कि इसमें कम से कम तीन पृथ्वी समा जाएंगी। यह धब्बा अंडाकार है, जिसकी लंबाई 25 से 40 हजार किलोमीटर के बीच है और चौड़ाई 12-14 हजार किलोमीटर। क्या आप जानते हैं सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह कौन सा है? sabse bada grah kaun sa hai, यदि आप इस ब्रह्मांड का सबसे बड़ा ग्रह कौन सा है के बारे में नहीं जानते हैं तो इस लेख को पूरा पढ़िए. बृहस्पति ग्रह (Jupiter) सूर्य सेे पांचवाँ और हमारे सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह है, जो इतना बड़ा है कि हमारे पृथ्वी जैसा कई ग्रह उसमें समा सकता है. जैसे कि हमने बतलाया है, आज की इस लेख में आपकों सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह कौन सा है? sabse bada grah kaun sa hai और उससे संबंधित बातों के बारे में जानकारी प्राप्त होने वाला है. इसीलिए यदि आप सबसे बड़े ग्रह बृहस्पति के बारे में नहीं जानते तो इस लेख को पूरा अन्त तक जरूर पढ़िए. बृहस्पति हमारे सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह है, जो सौरमंडल का पाँचवाँ ग्रह है और सूर्य से लगभग 77 करोड़ किमी की दूरी पर स्थित है. इसका द्रव्यमान सौरमंडल में मौजूद अन्य सात ग्रहों के ढाई गुना और सूर्य के हजारवें भाग के बराबर होता है. यह गैसों से बना एक विशालकाय पिण्ड है जिसकी सतह अत्यधिक गर्म होती है. यह इतनी गर्म है कि वैज्ञानिकों द्वारा इसपर पर भेजा गया जूनो उपग्रह भी इसकी सतह से बहुत ऊपर ही जलकर नष्ट हो गया था इसीलिए वैज्ञानिक इसकी सतह को देख नहीं पाए. वैज्ञानिकों के द्वारा बतलाया “द ग्रेट रेड स्पॉट” एक तूफ़ान है जो बृहस्पति पर मौजूद है. यह तूफ़ान की ख़ास बात यह है कि लगभग 350 सालों से नहीं रुका है. बृहस्पति हमारे सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह होने के साथ साथ सबसे पुराना ग्रह भी है. सौरमंडल में सबसे ज्यादा उपग्रह (लगभग 79) बृहस्पति ग्रह के पास ही है. ऐसा माना गया है कि यदि धरती पर तुम्हारा वजन 50 किलोग्राम है तो बृहस्पति पर 132 किग्रा के हो जाएगा. ऐसा इसलिए क्योंकि बृहस्पति का गुरुत्वाकर्षण बल ज्यादा ज़्यादा होती है. बृहस्पति (Jupiter) के बारे में जानकारी
बृहस्पति ग्रह को अंग्रेजी में क्या कहते हैं?बृहस्पति ग्रह को अंग्रेजी भाषा में जुपिटर “Jupiter” कहा जाता है, जो रोमन सभ्यता के एक देवता का नाम है. आकार के अनुसार सौरमंडल के ग्रहों का नाम
बृहस्पति के चंद्रमाओं एंव उपग्रह का नामबृहस्पति ग्रह के पास लगभग 79 चंद्रमाओं एंव उपग्रह होते हैं जिनमें से चार सबसे बड़े चंद्रमाओं का नाम है-
इन चंद्रमाओं में से कुछ पर तो महासागर होने का पता चला है, जिससे उम्मीद लगाया जा रहा है कि यहां जीवन संभव हो सकती है. बृहस्पति ग्रह (Jupiter) की खोज किसने की थी?बृहस्पति ग्रह की खोज का श्रेय किसी एक व्यक्ति को नहीं जाता है. हमारे सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह बृहस्पति उन पांच ग्रहों में से एक है जिसे बिना दूरबीन या दूरबीन के रात के आकाश में देखा जा सकता है. यह ग्रह प्राचीन काल से जाना जाता है और हजारों वर्षों से कई अलग-अलग संस्कृतियों के लोगों द्वारा देखा जाता है. जैसे कि 7 जनवरी, 1610 को, खगोलशास्त्री गैलीलियो गैलीली ने बृहस्पति का निरीक्षण करने के लिए एक दूरबीन का उपयोग किया और ग्रह के चारों ओर अजीबोगरीब स्थिर तारे पाए. बृहस्पति ग्रह की सबसे पहले डिटेल्स निरीक्षण करने के कारण गैलीलियो गैलीली को कई जगहों पर “बृहस्पति ग्रह के खोजकर्ता” मानते हैं. लेकिन बृहस्पति को ट्रैक करने वाले पहले खगोलशास्त्री बेबीलोनियाई (Babylonians) थे. बृहस्पति ग्रह के बारे में रोचक तथ्य
बृहस्पति ग्रह के कितने उपग्रह है?वर्तमान में बृहस्पति ग्रह के 79 चंद्रमा (उपग्रह) हैं (53 की पुष्टि | 26 अनंतिम ) सबसे ज्यादा उपग्रह किस ग्रह के हैं?सौरमंडल के सभी ग्रहों में बृहस्पति ग्रह के पास सबसे ज्यादा उपग्रह (चंद्रमा) है. ज्यूपिटर को ‘असफल तारा’ (failed star) क्यों कहा जाता है?कुछ लोग बृहस्पति को ‘असफल तारा’ मानते हैं क्योंकि सौरमंडल की यह एक गैस की विशालकाय
वस्तु है जो 90% हाइड्रोजन और 10% हीलियम से बनी है, जो कि सूर्य की संरचना के बहुत करीब है. बृहस्पति के सबसे बड़े उपग्रह कौन सा है?गेनीमेड (Ganymede) बृहस्पति का सबसे बड़ा उपग्रह है, जिसका व्यास बुध ग्रह से भी बड़ा है. बृहस्पति का दौरा करने वाला पहला अंतरिक्ष यान कौन था?पायनियर 10 (Pioneer 10) बृहस्पति का दौरा करने वाला पहला अंतरिक्ष यान था, जो दिसंबर 1973 में ग्रह के सबसे करीब पहुंच गया था. तब से बृहस्पति ग्रह को रोबोटिक अंतरिक्ष यान द्वारा कई अवसरों पर खोजा गया है जिसके लिए कई प्रयास किया गया था. और ऐसे ही प्रयासों का नतीजा है कि आज आप सौरमंडल के सबसे बड़े ग्रह बृहस्पति के बारे में जानते हैं. निष्कर्ष, जैसे कि आप जान चुके हैं सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह बृहस्पति (Jupiter) है, जिसके पास सबसे अधिक उपग्रह एंव चंद्रमा उपलब्ध है. यह एक विशालकाय खगोलीय पिंड है, जो इतना बड़ा है कि इसमें कई पृथ्वी जैसी ग्रह शामिल हो सकती है. हम उम्मीद करते हैं आपकों यह लेख पढ़ कर अच्छा लगा होगा और साथ ही इससे बृहस्पति ग्रह यानी ज्यूपिटर से संबंधित कुछ नया सीखने और जानने को मिला होगा. दोस्तो, यदि आर्टिकल पसंद आई है तो कृपया इसे अपने दोस्तों और अन्य छात्रों के साथ अपने सोशल नेटवर्किंग साइट जैसे कि WhatsApp, Facebook, Twitter, आदि पर शेयर जरूर करें. इसके अलावा सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह : बृहस्पति (Jupiter) से संबंधित कोई सवाल आपके मन में है तो आप हमें नीचे कमेंट कर पूछ सकते हैं. हम पूरी कोशिश करेंगे आपके द्वारा पूछे गए बृहस्पति ग्रह से संबंधित सवालों के जवाब जल्द से जल्द कर दे. इसे भी पढ़ें :
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?पृथ्वी का सबसे बड़ा ग्रह कौन सा है?सबसे बड़ा ग्रह है अपना बृहस्पति - सबसे बड़ा ग्रह है अपना बृहस्पति
पृथ्वी से बड़े कौन कौन से ग्रह हैं?बृहस्पति , सौर मंडल का सबसे विशाल ग्रह है।. यह सूर्य से दूरी में पांचवां है।. सूर्य की परिक्रमा करने में लगभग 12 पृथ्वी वर्ष लगते हैं, और यह हर 10 घंटे में एक बार घूमता है , पृथ्वी से दोगुना से भी अधिक।. 8 ग्रहों में सबसे बड़ा ग्रह कौन सा है?हमारे सौरमंडल में 8 ग्रह है जिसमें पृथ्वी भी शामिल है. सूर्य की तरफ से पांचवें नंबर पर स्थित बृहस्पति (JUPITER) सबसे विशाल ग्रह है। बृहस्पति इतना विशाल होने के बावजूद भी सूर्य का 1000 वां भाग है।
सबसे छोटा और सबसे बड़ा ग्रह कौन सा है?Solution : सबसे छोटा ग्रह बुध और सबसे बड़ा ग्रह बृहस्पति है।
|