आज की पोस्ट में हम हिंदी व्याकरण में पदबंध(Padbandh) के बारे में पढेंगे इसके अंतर्गत हम पदबंध की परिभाषा(Padbandh ki paribhasha), पदबंध किसे कहते है(Padbandh kise kahate hain) , पदबंध के कितने भेद होते है(Padbandh ke kitne bhed hote hain), Padbandh in hindi - इन बिन्दुओं पर हम चर्चा करेंगे पदबंध क्या है ,इस पर चर्चा करेंगे । Show
दोस्तो सबसे पहले हम पदबंध को सरल तरीके से समझेगें। शब्द- वर्णों के
स्वतंत्र व सार्थक मेल को शब्द कहते है। पद- व्याकरणिक नियमों में बंधकर जब शब्द वाक्य में प्रयुक्त हो जाता है तब वह पद बन जाता है। पदबंध किसे कहते है – Padbandh kise kahate hainवाक्य की रचना अनेक पदों के मेल से होती है और एक से अधिक पद मिलकर जब एक इकाई का काम करते है तो वे पदबंध(Padbandh) कहलाते है। पदबंध की पहचान के लिए कुछ बातों का ध्यान देना अतिआवश्यक है- 1. पदबंध वाक्य का एक अंश है अर्थात् वाक्यांश है इसलिए पदबंध को पूरा वाक्य समझने की भूल नहीं करनी चाहिए। पदबंध के उदाहरण – Padbandh ke Udaharan
पदबंध की परिभाषा – Padbandh ki paribhashaपरिभाषा - वाक्य में प्रयोग किए जाने वाले शब्द पद कहलाते हैं। जब एक से अधिक पद मिलकर व्याकरण पर आधारित इकाई का निर्माण करते हैं तब उस बँधी हुई इकाई को पदबंध(Padbandh) कहते हैं। जैसे - देवकी नन्दन कृष्ण ने गोपियों का मन मोह लिया। यहाँ देवकी नन्दन कृष्ण कर्ता कारक का कार्य कर रहा है। अतः यह एक पदबंध है। शीर्ष और आश्रित पद - पदबंध में भी एक पद शीर्ष पद होता है। वह अन्य पदों का केन्द्र होता है। शेष पद उस पर आश्रित होते हैं। जैसे - देवकी नन्दन कृष्ण में कृष्ण शीर्ष पर है। देवकी नंदन कृष्ण पर आश्रित है। अन्य उदाहरण –सामने एक बहुत सुन्दर बच्चा खेल रहा है। यहाँ बच्चा शीर्ष पद पर है तथा शेष पद उस पर आश्रित है। इसी प्रकार एक बहुत सुन्दर में भी सुन्दर शीर्ष पर है। एक बहुत उस पर आश्रित है। शीर्ष की पहचान - शीर्ष पद की भूमिका को पहचानने के लिए पदबंध की भूमिका को पहचानना आवश्यक है। यहाँ यह देखना आवश्यक है कि वह का कार्य कर रहा है, या विशेषण, सर्वनाम, क्रिया अथवा क्रिया-विशेषण का कार्य कर रहा है। अब उस पदबंध के स्थान पर न्यूनतम एक पद को रखकर देखें। कौनसा पद वाक्य के अर्थ को संगति बनाए हुए है। यही उसका शीर्ष पद है। यहाँ दशरथ नन्दन राम वन को गया। यहाँ राम वन को गया भी संगत है। अतः राम ही इसका शीर्ष पद है। पूरा वाक्य राम पर ही आधारित है। इसके अतिरिक्त अन्य वाक्य तर्क-संगत नहीं हैं। पदबंध के कितने भेद होते है – Padbandh ke kitne bhed hote hainपदबंध 5 प्रकार के होते हैं -
1. संज्ञा पदबंध किसे कहते है – Sangya Padbandh kise kahate hainवाक्य में संज्ञा -पदों की जगह प्रयुक्त होने वाला पदबंध संज्ञा पदबंध(Sangya padbandh) कहलाता है। स्वाभाविक रूप से संज्ञा-पदबंध के साथ भी संज्ञा-पदबंध की तरह कारक-चिह्नों का प्रयोग होता है। संज्ञा पदबंध के उदाहरण – Sangya padbandh ke Udaharan(1) सामने के मकान में रहने
वाला लङका आज चला गया। 2. सर्वनाम पदबंध किसे कहते है – Sarvanam padbandh kise kahate hainवाक्य में सर्वनाम पद का कार्य करने वाले पदबंध सर्वनाम पदबंध(Sarvanam padbandh) कहलाते हैं। सर्वनाम पदबंध के उदाहरण – Sarvanam padbandh ke Udaharan(1) शेर की तरह दहाङने वाले तुम काँप क्यों रहे हो ? 3. विशेषण पदबंध किसे कहते है – Visheshan padbandh kise kahate hainजो पदबंध संज्ञा या सर्वनाम के विशेषण के रूप में प्रयुक्त होते हैं उन्हें विशेषण पदबंध(Visheshan padbandh) कहा जाता है। विशेषण पदबंध में एक पदबंध शीर्ष पद पर स्थित होता है तथा शेष पद प्रविशेषण बनकर प्रयुक्त होते हैं। जैसे - कपिल बहुत अच्छा खिलाङी है। यहाँ बहुत अच्छा विशेषण पदबंध है क्योंकि यह खिलाङी की विशेषता प्रकट करता है। अच्छा शीर्ष पद है तथा बहुत प्रविशेषण अच्छा की विशेषता प्रकट कर रहा है। विशेषण पदबंध के उदाहरण – Visheshan padbandh ke Udaharan(1) तुम उसे किताबों का कीङा कहते हों। विशेष - उद्देश्य विशेषण संज्ञा पदबंध या सर्वनाम पदबंध के ही अंग होते हैं। जैसे- मोहन का भाई सोहन (संज्ञा पदबंध) जैसे - (1) मोहन सबसे अधिक परिश्रमी छात्र है। 4. क्रिया पदबंध किसे कहते है – Kriya padbandh kise kahate hainएक से अधिक क्रिया-पद मिलकर जहाँ क्रिया का कार्य समाप्त करते हैं, वहाँ क्रिया पदबंध(Kriya
padbandh) होता है। क्रिया पदबंध के उदाहरण – kriya padbandh ke Udaharan(1) मैं लिख सकता हूँ। क्रिया पदबंध में मुख्य क्रिया शीर्ष पद पर होती है। शेष पद जैसे - रंजक क्रिया, समापिका क्रिया तथा संयोजी क्रिया उस पर आश्रित होते है। क्रिया विशेषण भी मुख्य क्रिया का आश्रित बनकर प्रयोग होता है। अतः क्रिया पर आधारित होता है। जैसे- 5. क्रिया विशेषण पदबंध किसे कहते है – Kriya Visheshan Padbandh kise kahate hainक्रिया विशेषण के स्थान पर प्रयोग होने वाले एकाधिक पदों का समूह क्रिया विशेषण पदबंध(Kriya Visheshan Padbandh) कहलाता है। क्रिया विशेषण पदबंध के उदाहरण – Kriya Visheshan Padbandh ke Udaharan(1) पिछले दिनों की अपेक्षा आज गर्मी अधिक है। महत्त्वपूर्ण लिंक :सूक्ष्म शिक्षण विधि 🔷 पत्र लेखन 🔷प्रेमचंद कहानी सम्पूर्ण पीडीऍफ़ 🔷प्रयोजना विधि 🔷 सुमित्रानंदन जीवन परिचय 🔷मनोविज्ञान सिद्धांत 🔹रस के भेद 🔷हिंदी साहित्य पीडीऍफ़ 🔷शिक्षण कौशल 🔷लिंग (हिंदी व्याकरण)🔷 🔹सूर्यकांत त्रिपाठी निराला 🔷कबीर जीवन परिचय 🔷हिंदी व्याकरण पीडीऍफ़ 🔷 महादेवी वर्मा
हिंदी में पदबंध क्या होता है?पदबंध- जब दो या अधिक (शब्द) पद नियत क्रम और निश्र्चित अर्थ में किसी पद का कार्य करते हैं तो उन्हें पदबंध कहते हैं। सरल शब्दों में- जब दो या दो से अधिक पद मिलकर एक पद का कार्य करते हैं तब उन्हें पदबंध कहा जाता है। दूसरे शब्दों में- कई पदों के योग से बने वाक्यांशो को, जो एक ही पद का काम करता है, 'पदबंध' कहते है।
पदबंध कितने प्रकार का होता है?This is an Expert-Verified Answer. ① संज्ञा पदबंध. ② सर्वनाम पदबंध. ③ विशेषण पदबंध. ④ क्रिया-विशेषण पदबंध. ⑤ क्रिया पदबंध. व्याख्या :. पदबंध की पहचान कैसे करें?पदबंध की पहचान के लिए कुछ बातों का ध्यान देना अतिआवश्यक है-
1. पदबंध वाक्य का एक अंश है अर्थात् वाक्यांश है इसलिए पदबंध को पूरा वाक्य समझने की भूल नहीं करनी चाहिए। 2. पदबंध में एक से अधिक पद होते है और ये सभी पद आपस में बंधकर एक इकाई का काम करते है इसीलिए ये पदबंध कहलाते है।
पदबंध किसे कहते हैं स्पष्ट कीजिये तथा पदबंध कितने प्रकार के होते हैं उनके नाम लिखिए?स्वर
|