मानव संसाधन महत्वपूर्ण क्यों है शॉर्ट आंसर? - maanav sansaadhan mahatvapoorn kyon hai short aansar?

Class 8 chapter Chapter 1. संसाधन Important key points for quick revision for board exams, ssc and upsc exams preparaion.

अभ्यास - प्रश्न:


प्रश्न- निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए

(i) पृथ्वी पर संसाधन असमान रूप से क्यों वितरित हैं?

उत्तर- प्राकृतिक संसाधन का वितरण भूभाग, जलवायु, ऊचाई जैसे अनेक भौतिक कारको पर निर्भर करते हैं| पृथ्वी पर इन कारको में विभिन्नता होने के कारण संसाधनो का वितरण असमान हैं|

(ii) संसाधन संरक्षण क्या हैं?

उत्तर- संसाधनो का सतर्कतापूर्वक उपयोग करना और उन्हें नवीकरण के लिए समय देना , संसाधन संरक्षण कहलाता है|

(iii) मानव संसाधन महत्वपूर्ण क्यों हैं?

उत्तर- मानव संसाधन महत्वपूर्ण इसलिए है क्योकि मनुष्य की योग्ताए ही भौतिक पदर्थो को मूल्यवान संसाधन बनाने में सहायता करती हैं|

(iv) सततपोषणीया विकास क्या है?

उत्तर- संसाधनो का उपयोग करने की आवश्कता और भविष्य के लिए उनके संरक्षण में संतुलन बनाए रखना सततपोषणीय विकास कहलाता हैं|

प्रश्न-2 सही उत्तर पर निशान लगाईए -

(i) निम्नलिखित में से कौन संसाधन को निर्धारित नही करता ?

(क) उपयोगिता (ख) मूल्य (ग) मात्रा

(ii) निम्नलिखित में से कौन सा मानव निर्मित संसाधन है?

(क) कैंसर उपचार की औषधियाँ (ख) झरने का जल (ग) उष्णकटिबंधीय वन

(iii) कथन पूरा कीजिए-

   जैव संसाधन ________ होते है|

(क) जीव जन्तुओं से व्युत्पन्न (ख) मनुष्यों द्वारा निर्मित (ग) निर्जीव वस्तुओ से व्युत्पन्न

उत्तर- (i) (ग), (ii) (क), (iii) (क)

प्रश्न 3. निम्नलिखित में भेद कीजिए :

(i) संभाव्य और वास्तविक संसाधन

उत्तर-

  संभाव्य संसाधन

  वास्तविक संसाधन

(i) वे संसाधन जिनकी पूरी मात्रा ज्ञान नहीं हो सकता है |

(ii) इस समय इनका प्रयोग नही किया जा रहा है परंतु भविष्य में इसका उपयोग किया जा सकता है|

(i) इन संसाधनो की मात्रा ज्ञान होता है |

(ii) इन संसाधनो का इस समय उपयोग किया जाता है |

(ii) सर्वव्यापक और स्थानीय संसाधन

उत्तर-

   सर्वव्यापक संसाधन

    स्थानीय संसाधन

वे संसाधन जो सभी जगह पाए जाते है सर्वव्यापक संसाधन कहलाता है| उदहारण के लिए ,वायु ,सूर्य की रोशनी आदि|

वे संसाधन जो कुछ निशिचत स्थानों पर ही पाए जाते है, स्थानीक संसाधन कहलाते है| उदहारण के लिए ,ताँबा ,लौहा- अयस्क आदि|

Class 8 Geography questions with answers for all excercise of Geography ncert books in hindi medium chater wise solutions quick revision keypoints and additional question with solutions also categorised into short answered question with answer also long answered questions with answers. Geography Chapter 1. संसाधन Class-8 अभ्यास - Apurva NCERT Solutions for Class 8 Geography chapter 1 in hindi medium chapter Chapter 1. संसाधन is strongly required by cbse students now a days for preparing the board exams. These all materials are fully explained in easy and in importatant points that help the students during reviewing the chapters before cbse board exams. There are so many HOT questions for NCERT Solutions for Class 8th Geography hindi medium that score high than usual. At this page we maintain four important sections like chapter review, ncert books exercise solutions, questions under chapter solutions, Examination based additional important questions with solutions for NCERT Books Geography.

NCERT Solutions For Class 8th Social Science Geography Chapter 1 संसाधन – आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए जो अपनी क्लास में अच्छे अंक पाना चाहता है उसके लिए यहां पर एनसीईआरटी कक्षा 8 भूगोल अध्याय 1 (संसाधन ) के लिए समाधान दिया गया है. इस NCERT Solutions For Class 8th Geography Chapter 1 Resources की मदद से विद्यार्थी अपनी परीक्षा की तैयारी कर सकता है और परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सकता है. कक्षा 8 के लिए ये एनसीईआरटी समाधान हिंदी माध्यम में पढ़ रहे छात्रों के लिए बहुत उपयोगी हैं। संसाधन एवं विकास एनसीईआरटी समाधान कक्षा 8 सामाजिक विज्ञान भूगोल अध्याय 1 संसाधन नीचे दिए हुआ है ।इसलिए आप Ch. 1 संसाधन के प्रश्न उत्तरों ध्यान से पढिए ,यह आपके लिए फायदेमंद होंगे.

कक्षा:8th Classअध्याय:Chapter 1नाम:संसाधनभाषा:Hindiपुस्तक:संसाधन एवं विकास

NCERT Solutions for Class 8 भूगोल (संसाधन एवं विकास) Chapter 1 संसाधन

अध्याय के सभी प्रश्नों के उत्तर

प्रश्न 1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए

(i) पृथ्वी पर संसाधन असमान रूप से क्यों वितरित हैं ?
उत्तर- प्राकृतिक संसाधनों का वितरण भू-भाग, जलवायु, ऊँचाई जैसे अनेक भौतिक कारकों पर निर्भर करता है। पृथ्वी पर इन कारकों में विभिन्नता होने के कारण संसाधनों का वितरण असमान है।

(ii) संसाधन संरक्षण क्या है ?
उत्तर- संसाधनों का सावधानीपूर्वक उपयोग करना और उन्हें नवीकरण के लिए समय देना, संसाधन संरक्षण कहलाता है।

(iii) मानव संसाधन महत्त्वपूर्ण क्यों हैं ?
उत्तर- मानव संसाधन इसलिए महत्त्वपूर्ण हैं क्योंकि वे और अधिक संसाधन बनाने के लिए प्रकृति का सबसे अच्छा उपयोग तभी कर सकते हैं जब उनके पास ऐसा करने का ज्ञान, कौशल तथा प्रौद्योगिकी उपलब्ध हो। .

(iv) सततपोषणीय विकास क्या है ?
उत्तर- संसाधनों का उपयोग करने की आवश्यकता और भविष्य के लिए उनके संरक्षण में संतुलन बनाए रखना सततपोषणीय विकास कहलाता है।

प्रश्न 2. सही उत्तर पर निशान लगाइए

(i) निम्नलिखित में से कौन संसाधन को निर्धारित नहीं करता?
(क) उपयोगिता,
(ख) मूल्य,
(ग) मात्रा
उत्तर- (ग) मात्रा

(ii) निम्नलिखित में से कौन-सा मानव निर्मित संसाधन है ?
(क) कैंसर उपचार की औषधियाँ
(ख) झरने का जल
(ग) उष्णकटिबंधीय वन
उत्तर- (क) कैंसर उपचार की औषधियाँ

(ii) कथन पूरा कीजिए अनवीकरणीय संसाधन …………………. होते हैं।
(क) सीमित भंडार वाले
(ख) मनुष्यों द्वारा निर्मित
(ग) निर्जीव वस्तुओं से व्युत्पन्न
उत्तर- (क) सीमित भंडार वाले

प्रश्न 3. निम्नलिखित में अंतर स्पष्ट कीजिए

(i) संभाव्य और वास्तविक संसाधन

उत्तर- (क) संभाव्य संसाधन- संभाव्य संसाधन वे संसाधन होते हैं जिनकी संपूर्ण मात्रा ज्ञात नहीं हो सकती और इस समय इनका उपयोग नहीं किया जा रहा है। इन संसाधनों का उपयोग भविष्य में किया जा सकता है।
(ख) वास्तविक संसाधन- वास्तविक संसाधन वे संसाधन होते हैं जिनकी मात्रा ज्ञात होती है। इन संसाधनों का उपयोग वर्तमान में किया जा रहा है। जर्मनी के रूर प्रदेश में कोयले, पश्चिम एशिया में खनिज तेल, महाराष्ट्र में दक्कन पठार की काली मिट्टी के भरपूर निक्षेप सभी वास्तविक संसाधन हैं। .

(ii) सर्वव्यापक और स्थानिक संसाधन
(क) सर्वव्यापक संसाधन- सर्वव्यापक संसाधन वे संसाधन होते हैं जो सभी जगह पाए जाते हैं, जैसे वायु जिसमें हम साँस लेते हैं एक सर्वव्यापक संसाधन है।

(ख) स्थानिक संसाधन– स्थानिक संसाधन वे संसाधन होते हैं जो कुछ निश्चित स्थानों पर ही पाए जाते हैं; जैसे ताँबा और लौह-अयस्क।

प्रश्न 4. क्रियाकलाप“रहिमन पानी राखिए बिनु पानी सब सून। पानी गए न ऊबरे मोती, मानुस, चून…”
ये पक्तियाँ अकबर के दरबार के नौ रत्नों में से एक, कवि अब्दुर रहीम खानखाना द्वारा लिखी गईं थी। कवि किस प्रकार के संसाधन की ओर संकेत कर रहा है? इस संसाधन के समाप्त हो जाने पर क्या होगा? इसे 100 शब्दों में लिखिए।

उत्तर- इन पंक्तियों में रहीम जी जल संसाधन के महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए कहते हैं कि जल हमारे लिए एक बहुमूल्य संसाधन है। जल हमारे जीवन का आधार है। जल का उपयोग जीवन के हर क्षेत्र में अति महत्वपूर्ण है। बिना जल के हम जीवित नहीं रह सकते। पेड़-पौधों और पशु-पक्षियों का जीवन भी पूर्ण रूप से जल पर ही निर्भर है। जल के बिना हमारी पृथ्वी वीरान हो जाएगी। पशु-पक्षी मर जाएंगे। पेड़-पौधे सूख जाएंगे। जल नहीं होगा तो फसलें सूख जाएंगी।

मानव संसाधन क्यों महत्वपूर्ण है?

मानव संसाधन इसलिए महत्त्वपूर्ण है, क्योंकि मनुष्य की योग्यताएँ ही भौतिक पदार्थों को मूल्यवान संसाधन बनाने में सहायता करती है। संसाधनों का सावधानीपूर्वक उपयोग ताकि न केवल वर्तमान पीढी ही नहीं, अपितु भावी पीढ़ियों की आवश्यकताएँ भी पूरी होती रहें।

प्राकृतिक संसाधनों का क्या महत्व है?

प्राकृतिक संसाधन प्रकृति से मिली वह सम्पदा है जिसे मनुष्य तथा जीव– जन्तुओं के कल्याण एवं सुखमय जीवन हेतु अलौकिक शक्ति (ईश्वर) ने बनाया है तथा हमें उपलब्ध कराया है। अब यह हम पर निर्भर करता है कि हम इसका किस तरह उपयोग करें, क्योंकि यह जीवन को चलाने हेतु जरूरी तंत्र के क्रियाशील अवयव हैं ।

संसाधनों से आप क्या समझते हैं?

हमारे पर्यावरण में उपलब्ध हर वह वस्तु संसाधन कहलाती है जिसका इस्तेमाल हम अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये कर सकते हैं, जिसे बनाने के लिये हमारे पास प्रौद्योगिकी है और जिसका इस्तेमाल सांस्कृतिक रूप से मान्य है। प्रकृति का कोई भी तत्व तभी संसाधन बनता है जब वह मानवीय सेवा करता है।

मानव निर्मित संसाधन से आप क्या समझते हैं?

जब मनुष्य प्राकृतिक चीजों का उपयोग कुछ नया बनाने के लिए करता है जो हमारे जीवन को उपयोगिता और मूल्य प्रदान करता है, तो इसे मानव निर्मित संसाधन कहा जाता है। उदाहरण के लिए, जब हम धातु, लकड़ी, सीमेंट, रेत और सौर ऊर्जा का उपयोग भवन, मशीनरी, वाहन, पुल, सड़क आदि बनाने के लिए करते हैं, तो वे मानव निर्मित संसाधन बन जाते हैं।