कैदी और कोकिलामाखनलाल चतुर्वेदीNCERT SolutionQuestion 1: कोयल की कूक सुनकर कवि की क्या प्रतिक्रिया थी? Show उत्तर: कोयल की कूक ने कवि को अंदर तक झकझोर कर रख दिया है। वह कोयल के साथ एक संवाद स्थापित करके अपना अकेलापन दूर करना चाहता है। वह कोयल के माध्यम से कई संदेश देना चाहता है। वह कोयल की स्वच्छंदता से जलता भी है लेकिन कोयल से दोस्ती भी करना चाहता है। वह कोयल को अपनी वेदना बताना चाहता है और उसे आजादी की लड़ाई का दूत भी बनाना चाहता है। Question 2: कवि ने कोकिल के बोलने के किन कारणों की संभावना बताई? उत्तर: कवि को लगता है कि कोयल किसी का संदेश लेकर आई होगी। कवि को ये भी लगता है कि कोयल वहाँ पर विद्रोह के बीज बोने आई होगी। कवि को ये भी लगता है कि कोयल उसके साथ सहानुभूति दिखाने आई होगी। Question 3: किस शासन की तुलना तम के प्रभाव से की गई है और क्यों? उत्तर: इस कविता में अंग्रेजी हुकूमत की तुलना तम के प्रभाव से की गई है। अंग्रेजी राज के दौरान भारत के ऊपर गुलामी का अंधेरा छा गया था। उस दौर में भारत के किसी भी व्यक्ति के पास स्वतंत्रता नहीं थी। Chapter Listदो बैलों की कथा ल्हासा की ओर उपभोक्तावाद की संस्कृति साँवले सपनों की याद देवी मैना प्रेमचंद के फटे जूते बचपन के दिन एक कुत्ता और एक मैना कबीर ललद्यद रसखान माखनलाल चतुर्वेदी सुमित्रानंदन पंत केदारनाथ अग्रवाल सर्वेश्वरदयाल सक्सेना चंद्रकांत देवताले स्पर्श कृतिका संचयनQuestion 4: कविता के आधार पर पराधीन भारत की जेलों में दी जाने वाली यंत्रणाओं का वर्णन कीजिए। उत्तर: उस समय जेलों में कैदी को भरपेट खाना भी नहीं दिया जाता था। कैदी को रहने के लिए एक तंग कोठरी दी जाती थी जिसमें ठीक से रोशनी भी नहीं पहुँचती थी। कैदी से कोल्हू चलवाया जाता था और पत्थर तुड़वाये जाते थे। कैदी को किसी से मिलने की इजाजत नहीं थी। कैदी के लिए रोना भी मना था। Question 5: भाव स्पष्ट कीजिए:
Question 6: अर्धरात्रि में कोयल की चीख से कवि को क्या अंदेशा है? उत्तर: कवि को लगता है कि शायद कोयल ने आधी रात में जंगल की आग की भयावहता देख ली है इसलिए चीख रही है। Question 7: कवि को कोयल से ईर्ष्या क्यों हो रही है? उत्तर: कवि को दो बातों से ईर्ष्या हो रही है। एक ओर तो कोयल के लिए खुला आकाश है जिसकी कोई सीमा नहीं है, वहीं दूसरी ओर कवि एक दस फुट के कमरे में बंद है। लोग कोयल के गाने की तारीफ करते हैं, लेकिन एक कैदी के लिए तो रोना भी मना है। Question 8: कवि के स्मृति पटल पर कोयल के गीतों की कौन सी मधुर स्मृतियाँ अंकित हैं, जिन्हें वह अब नष्ट करने पर तुली है? उत्तर: सामान्य परिस्थिति में कोयल के गाने को सकारात्मक तौर पर देखा जाता है। कोयल का गाना प्रेम, खुशी, वसंत, आदि का प्रतीक होता है। कवि को भी कोयल के बारे में यही बातें पता हैं। लेकिन जब कोयल आधी रात को जेल में गाती है तो कवि को लगता है कि कोयल के गाने के मायने बिलकुल अलग हो गये हैं। कवि को लगता है कि कोयल अपने गाने के पुराने मतलबों को मिटा रही है। Question 9: हथकड़ियो को गहना क्यों कहा गया है? उत्तर: कोई भी स्वाधीनता सेनानी किसी अपराध के कारण हथकड़ियाँ नहीं पहनता है बल्कि अपने देश की आबरू बचाने के लिए हथकड़ियाँ पहनता है। इसलिए यहाँ पर हथकड़ियों को गहना कहा गया है। Question 10: ‘काली तू .......ऐ आली!’ इन पंक्तियों में ‘काली’ शब्द की आवृत्ति से उत्पन्न चमत्कार का विवेचन कीजिए। उत्तर: इन पंक्तियों में ‘काली’ शब्द का उपयोग अलग-अलग अर्थों में किया गया है। इससे हिंदी भाषा की विशेषता और सौंदर्य का पता चलता है। एक ओर तो काली कोयल को सुंदर माना जाता है वहीं दूसरी ओर काल कोठरी की कालिमा को अच्छा नहीं माना जाता है। इन पंक्तियों में कवि ने काले रंग की भयावहता का सटीक चित्रण किया है और दिखाया है कि किस तरह से कालिमा हर ओर व्याप्त है। Question 11: काव्य सौंदर्य स्पष्ट कीजिए:
Question 12: कवि जेल के आसपास अन्य पक्षियों का चहकना भी सुनता होगा लेकिन उसने कोकिला की ही बात क्यों की है? उत्तर: कोयल की एक अपनी विशिष्ट पहचान होती है। कोयल का काला रंग उसकी सुरीली आवाज के साथ एक अजीब से मेल को दर्शाता है। कोयल के कूकने को वसंत के आगमन के रूप में देखा जाता है और इसे प्रेम का प्रतीक भी समझा जाता है। इन्हीं विशेषताओं के कारण कवि ने कोयल को चुना होगा। Question 13: आपके विचार से स्वतंत्रता सेनानियों और अपराधियों के साथ एक सा व्यवहार क्यों किया जाता होगा? उत्तर: अंग्रेजों के नजरिये से देखें तो स्वतंत्रता सेनानी खतरनाक अपराधी थे क्योंकि वे अंग्रेजों के शासन के लिए खतरा बन रहे थे। इसलिए स्वतंत्रता सेनानियों और अपराधियों के साथ एक सा व्यवहार किया जाता होगा।
कवि और कोयल में क्या समानता दिखाई देती है?Explanation: क्योंकि कोयल और कवि दोनों ही गाना गाते हैं ,कोयल अपनी मधुर आवाज में गीत गाती है और कवि गाने लिखता है और गाता भी है ।
कैदी और कोकिला कविता के आधार पर कवि और कोयल में क्या असमानता है?कोयल स्वतंत्र है तथा आकाश में उड़ रही है और कवि दस फुट की कोठरी में कैद होकर रह गया है। कोयल पेड़ की हरी-भरी शाखाओं पर अपना घोंसला बनाए हुए है, जबकि कवि कोल कोठरी में बंद है। कोयल के गीतों को सुनकर लोग प्रसन्न होते हैं तथा 'वाह-वाह कर उठते हैं जबकि कैदी कवि का रोना भी गुनाह है।
कवि को कोयल की आवाज में क्या नजर आता है?उत्तर: कवि को लगता है कि कोयल की आवाज में एक वेदना से भरी हूक उठ रही है। ऐसा लगता है कि कोयल का संसार लुट गया है। मनुष्य जिस मानसिक स्थिति में होता है उसी तरह के मतलब वह अपने परिवेश से भी निकालता है।
कवि और बादल में क्या समानता है *?प्रस्तुत उत्तर कवि ने काव्य में बादलों को क्रांति के सूचक के रूप में किया है। समाज में कभी भी क्रांति बादलों की फुहार या रिमझिम बरसने अर्थात् कोमल या मृदु भावों से नहीं आती, अपितु उसके लिए गरजने अर्थात् विध्वंस की आवश्यकता होती है। इसलिए कवि नव सृष्टि के निर्माण के लिए बादलों से गरजने के लिए कहता है।
|