किसकी विसरण दर सबसे अधिक होगी? - kisakee visaran dar sabase adhik hogee?

ग्राहम का विसरण का नियम गैस की विसरण की दर से सम्बन्धित एक नियम है जिसे स्कॉटलैण्ड के रसायन शास्त्री थॉमस ग्राहम ने प्रतिपादित किया था। थॉमस ने प्रयोगों के आधार पर पाया कि किसी गैस के विसरण (effusion) की की दर उसके कणों के द्रव्यमान के वर्गमूल के व्युत्क्रामुपाती होती है। इसे सूत्र रूप में इस प्रकार लिखा जा सकता है-

Rate1Rate2=M2M1{\displaystyle {{\mbox{Rate}}_{1} \over {\mbox{Rate}}_{2}}={\sqrt {M_{2} \over M_{1}}}}

जहाँ:

Rate1 पहली गैस के विसरण की दर है। (आयतन या मोल प्रति इकाई समय)Rate2 दूसरी गैस के विसरण की दर है।M1 पहली गैस का मोलर द्रव्यमान (molar mass) है।M2 दूसरी गैस का मोलर द्रव्यमान (molar mass) है।

ग्राहम के इस नियम की पूर्ण सैद्धान्तिक व्याख्या वर्षों बाद गैसों के गत्यात्मक सिद्धान्त के द्वारा हुई। यह नियम तभी शुद्धता पूर्वक लागू होता है जब केवल एक गैस के अणु ही एक समय में विसरण कर रहे हों। जब कोई गैसोंका मिश्रण का किसी छेद से होकर विसरण हो रहा हो, या एक गैस दूसरी गैस मेंविसरित हो रही हो तब यह नियम पूर्णत: सत्य न होकर लगभग सत्य होता है।

दो या दो से अधिक पदार्थों का स्वतः एक दूसरे से मिलकर समांग मिश्रण बनाने की क्रिया को विसरण (डिफ्यूजन) कहते हैं। सजीव कोशिकाओं में अमीनो अम्ल के संवहन में विसरण की मुख्य भूमिका है।[1]

सभी वस्तुएँ, ठोस, द्रव और गैसें, बड़े सूक्ष्म कणों से बनी हुई हैं। सबसे छोटे कणों को अणु (molecules) कहते हैं। अणु पदार्थों में सतत गतिशील रहते हैं। इनकी गतियाँ बहुत कुछ ताप पर भी निर्भर करती हैं। भिन्न भिन्न वस्तुओं को यदि एक साथ रखा जाए, तो इन गतियों के कारण वे परस्पर मिल जाती हैं। ठोसों के अणु एक दूसरे से बहुत निकटता से सटे हुए रहते हैं। द्रवों के अणु ठोसों के अणुओं की अपेक्षा कम सटे हुए रहते हैं। गैसों के अणु तो एक दूसरे से पर्याप्त दूरी पर रहते हैं, यही कारण है कि गैसें बड़ी शीघ्रता से एक दूसरे में मिल जाती हैं। द्रवों के अणु उतनी शीघ्रता से नहीं मिलते और ठोसों के अणु तो और देर से परस्पर मिलते हैं। इस प्रकार पदार्थों के अणुओं के परस्पर मिल जाने को विसरण (Diffusion) कहते हैं।

विसरण एक अपरिवर्तनीय क्रिया है, जिसमें पदार्थों के स्वाभाविक बहाव से सांद्रण का अंतर कम होता रहता है। यह क्रिया सभी पदार्थों में होती है। क्लोरीन गैस के जार पर यदि एक हवा भरा जार रख दिया जाए, तो क्लोरीन गैस के भारी होने पर भी उसके अणु विसरण द्वारा ऊपर उठकर दोनों जारों में मिल जाते हैं और कुछ समय में वे एक से संगठन के हो जाते हैं। यदि किसी जल के पात्र में तूतिया का एक क्रिस्टल रख दिया जाए, तो पहले क्रिस्टल के निकट का जल तूतिए के विलयन सा हो जाएगा और कुछ समय के बाद सारा जल तूतिए के रंग का हो जाएगा और कुछ समय के बाद सारा जल तूतिए के रंग का हो जाएगा। ऐसा विसरण के कारण होता है। यदि सोने के एक टुकड़े को सीस के टुकड़े के संपर्क में रखा जाए, तो कुछ दिनों के बाद सीस में सोना और सोने में सीस की उपस्थिति मालूम की जा सकती है। गुरुत्वाकर्षण से विसरण में कोई रुकावट नहीं पड़ती और न उत्प्लवकता का ही उसपर कोई प्रभाव पड़ता है।

गैसें शीघ्रता से विसरण करती हैं। हलकी गैसें, कम घनत्व के कारण, अधिक शीघ्रता से और भारी गैसें, अधिक घनत्व के कारण, कम शीघ्रता से विसरण करती हैं। इस संबंध में ग्राहम ने एक नियम जो 'ग्राहम के गैस विसरण के नियम' के नाम से विख्यात है, प्रतिपादित किया है। इस नियम के अनुसार समान दाव और ताप पर विसरण की गति गैसों के आपेक्षिक घनत्व के वर्गमूल का व्यूत्क्रमानुपाती होती है।

गैसों के विसरण से हमें अनेक बड़े उपयोगी परिणाम प्राप्त होते हैं। इसकी सहायता से हम कुछ गैसों का आपेक्षिक घनत्व और इससे अणुभार निकाल सकते हैं तथा कुछ गैसों के मिश्रण से उनके संघटकों को अलग अलग कर सकते हैं। विसरण से कुछ गैसों के समस्थानिकों के पृथक्करण में हमें सफलता मिली है। कुछ जहरीली गैसें विसरण के कारण वायु में इतनी फैल जाती है कि उनसे हानि होने की संभावना बहुत कम हो जाती है। कार्बन डाइऑक्साइड गैस का वायु में एक निश्चित मात्रा से अधिक रहना स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक है। पृथ्वीतल पर ईधंन आदि से बना और साँस द्वारा निकला कार्बन डाइऑक्साइड भारी होने पर भी विसरण द्वारा समस्त वायु में ऐसा मिल जाता है कि उसके अनुपात में विशेष अंतर नहीं पाया जाता। कोयले की खानों में पाई जानेवाली दाह्य गैस, मार्श गैस, विसरण द्वारा ही समस्त खानों में फैल जाती है और उसके किसी एक स्थान की वायु के परीक्षण से इसका पता लग जाता है।

द्रवों का विसरण गैसों के विसरण की अपेक्षा अधिक पेंचीदा है। इनका विसरण बहुत कुछ पदार्थों की प्रकृति पर निर्भर करता है। सांद्रण और ताप की वृद्धि से विसरण अपेक्षया सरल होता है।

चेतावनी: इस टेक्स्ट में गलतियाँ हो सकती हैं। सॉफ्टवेर के द्वारा ऑडियो को टेक्स्ट में बदला गया है। ऑडियो सुन्ना चाहिये।

नमस्कार मैं दिनेश सर आपका क्वेश्चन है मिश्रण की दर सबसे अधिक किसमें होती है ऑप्शन s.bi गए और ऑप्शन नंबर से श्री दर्शन नंबर 7 चैप्टर नंबर 6 सबसे ज्यादा सबसे ज्यादा मिश्रण गैसों में होता है उसके बाद दरबार में और सबसे कम भीषण होता है तो सो मच थैंक यू सो मच आस्किंग फॉर दिस क्वेश्चन

namaskar main dinesh sir aapka question hai mishran ki dar sabse adhik kisme hoti hai option s bi gaye aur option number se shri darshan number 7 chapter number 6 sabse zyada sabse zyada mishran gases me hota hai uske baad darbaar me aur sabse kam bhishan hota hai toh so match thank you so match asking for this question

नमस्कार मैं दिनेश सर आपका क्वेश्चन है मिश्रण की दर सबसे अधिक किसमें होती है ऑप्शन s.bi गए

  36      

किसकी विसरण दर सबसे अधिक होगी? - kisakee visaran dar sabase adhik hogee?
 1035

किसकी विसरण दर सबसे अधिक होगी? - kisakee visaran dar sabase adhik hogee?

किसकी विसरण दर सबसे अधिक होगी? - kisakee visaran dar sabase adhik hogee?

किसकी विसरण दर सबसे अधिक होगी? - kisakee visaran dar sabase adhik hogee?

किसकी विसरण दर सबसे अधिक होगी? - kisakee visaran dar sabase adhik hogee?

Vokal App bridges the knowledge gap in India in Indian languages by getting the best minds to answer questions of the common man. The Vokal App is available in 11 Indian languages. Users ask questions on 100s of topics related to love, life, career, politics, religion, sports, personal care etc. We have 1000s of experts from different walks of life answering questions on the Vokal App. People can also ask questions directly to experts apart from posting a question to the entire answering community. If you are an expert or are great at something, we invite you to join this knowledge sharing revolution and help India grow. Download the Vokal App!

निम्न में किसकी विसरण दर सबसे अधिक?

दिए गए गैसीय अणुओं के आणविक भार के बढ़ते क्रम हैं:.
गैसों के विसरण की दर का बढ़ता क्रम है:.
CO2 < O2 < N2 < NH3.
इस प्रकार, दी गई गैसों में NH3 में विसरण की दर सबसे अधिक है। ​.

निम्न में से किसकी विसरण गति अधिकत होगी?

Solution : जिस गैस का अणुभार सबसे कम होगा उसकी विसरण की दर उच्चतम होगी

ङ निम्न में किसकी विसरण दर सबसे अधिक होगी अ NH _( 3 ब Ch _( 4 स H _( 2?

(`NH_(3), CH_(4), H_(2)` तथा `O_(2)` के अणुभार क्रमश: 17, 16, 2 तथा 32 है। ) अंत: `H_(2)` के लिए विसरण की दर सबसे अधिक होगी

विसरण की प्रक्रिया का क्रम कौन सा है?

जब किसी विलेय को किसी विलायक में रखा जाता है, तो विलेय विलायक में घुलने लगता है तथा इसके कण वितरित होकर संपूर्ण पात्र में समान रूप से फैल जाते हैं। यह क्रिया विसरण के कारण होती है पदार्थ के अणुओ का प्रवाह सदैव अधिक सांद्रता वाले बिलियन से कम सांद्रता वाले विलयन की ओर होता है। इस क्रिया को विसरण कहते हैं।