कोलकाता में सबसे ज्यादा क्या खाया जाता है? - kolakaata mein sabase jyaada kya khaaya jaata hai?

अगर आप कोलकाता के लोकल फ्लेवर का लुत्फ उठाना चाहती हैं तो ऐसे में आप इन जगहों पर जा सकती हैं।

पश्चिम बंगाल राज्य की राजधानी कोलकाता अपनी समृद्ध संस्कृति और ऐतिहासिक विविधता के लिए जाना जाता है। यहां पर मंदिरों से लेकर मॉल तक देखने व घूमने के लिए कई जगहें हैं, जो पर्यटकों को आकर्षित करती हैं। यहां पर बड़ी संख्या में लोग घूमने आते हैं। लेकिन यहां का दौरा तब तक पूरा नहीं हो सकता, जब तक कि यहां के लोकल फ्लेवर को टेस्ट ना कर लिया जाए। देश के अन्य शहरों की तरह कोलकाता का भी फूड में अपना एक फ्लेवर है, जिसे आपको एक बार टेस्ट अवश्य करना चाहिए।

अगर आपने भी इस बार कोलकाता घूमने का प्लॉन बनाया है और आप वास्तव में कोलकाता को एक्सपीरियंस करना चाहते हैं तो ऐसे में आपको यहां के लोकल फूड का स्वाद चखना चाहिए। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ऐसी कुछ जगहों के बारे में बता रहे हैं, जहां पर जाकर आप कोलकाता के लोकल फ्लेवर को बेहद आसानी से टेस्ट कर सकते हैं और अपनी ट्रिप को यादगार बना सकते हैं-

शर्मा ढाबा

कोलकाता में सबसे ज्यादा क्या खाया जाता है? - kolakaata mein sabase jyaada kya khaaya jaata hai?

बल्लीगंज सर्कुलर रोड पर स्थित शर्मा ढाबा बेहद ही फेमस है। यह सुबह 11.30 से लेकर रात 12 बजे तक खुला रहता है और इसलिए अगर आप देर रात घूमने निकले हैं तो भी यहां पर टेस्टी फूड टेस्ट कर सकते हैं। यहां पर आपको बहुत ही किफ़ायती कीमतों के साथ-साथ सुपर क्विक सर्विस पर उपलब्ध वेज और नॉन-वेज कई बेहतरीन रेसिपीज को चखने का मौका मिलेगा। अगर आप नॉन-वेज खाते हैं तो आपको यहां पर चिकन भर्ता के साथ बटर नान को टेस्ट करना चाहिए।

जब्बर अफगानी

कोलकाता में सबसे ज्यादा क्या खाया जाता है? - kolakaata mein sabase jyaada kya khaaya jaata hai?

भूख का कोई समय नहीं होता है और यदि आप देर रात कोलकाता की सड़कों पर निकलते हैं, या फिर ऑफिस में देर से लौटने के बाद खाने के लिए कुछ ढूंढ रहे हैं, तो आप कुछ बेहतरीन स्नैक्स के लिए साल्ट लेक में स्थित जब्बर अफगानी जाएं। यहां पर आप काठी रोल से लेकर बिरयानी, कबाब, टिक्का और बहुत कुछ टेस्ट कर सकते हैं। यहां का पनीर टिक्का रोल बेहद ही फेमस है।

महाराजा चाट सेंटर

कोलकाता में यह एक बेहद लोकप्रिय स्ट्रीट फूड चाट सेंटर है। लेक टेरेस पर स्थित इस चाट सेंटर पर आपको बेहद वाजिब दाम पर डिलिशियस फूड को चखने का मौका मिलेगा। महाराजा चाट सेंटर में बड़ी संख्या में लोग आते हैं जो हर दिन आते हैं और देश के इस हिस्से में कुछ बेहतरीन चाट का आनंद लेते हैं। यह शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक खुला रहता है और अगर आप यहां पर हैं तो आपको पुचका और चुरमुरी को एक बार जरूर ट्राई करना चाहिए।

इसे ज़रूर पढ़ें- साकेत की खूबसूरत चंपा गली में इन बेस्ट कैफेज में लें शाम का मजा

कैपेला

कोलकाता में सबसे ज्यादा क्या खाया जाता है? - kolakaata mein sabase jyaada kya khaaya jaata hai?

सेक्टर 5 में स्थित यह टैरेस रेस्तरां शहर का एक बेहद ही खूबसूरत व्यू पेश करता है। इतना ही नहीं, यहां पर आप लोकल फूड के साथ-साथ कई तरह की इंटरनेशनल जैसे इटैलियन, एशियाई, और मैक्सिकन आदि डिशेज का भी आनंद ले सकते हैं। हर दिन दोपहर के भोजन के बुफे और रविवार को ब्रंच बुफे के साथ आप रूफटॉप रेस्तरां में एक अच्छा वक्त बिता सकते हैं। अगर आप कैपेला जा रहे हैं तो वहां का फेमस ग्नोची मशरूम जरूर टेस्ट करना चाहिए।

वी देसी 

कोलकाता में सबसे ज्यादा क्या खाया जाता है? - kolakaata mein sabase jyaada kya khaaya jaata hai?

यहां पर आपको स्वादिष्ट उत्तर और दक्षिण भारतीय व्यंजनों की एक अच्छी लिस्ट मिलेगी। (ये हैं साउथ इंडियन स्पेशल वेज डिशेज) आप वेज और नॉन-वेज दोनों तरह के व्यंजन जो ऑथेंटिक और टेस्टी फूड का आनंद यहां पर ले सकते हैं। यह कैमैक स्ट्रीट पर स्थित है और आपको यहां पर कोलकाता दोई माची को एक बार जरूर चखना चाहिए।

इसे ज़रूर पढ़ें- स्वादिष्ट ईरानी व्यंजनों का लेना हो स्वाद, तो दिल्ली के ये 5 रेस्तरां होने चाहिए आपकी लिस्ट में

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- Justdial,tripadvisor, zomato, youtube, mistay

क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?

बेहतर अनुभव करने के लिए HerZindagi मोबाइल ऐप डाउनलोड करें

कोलकाता में सबसे ज्यादा क्या खाया जाता है? - kolakaata mein sabase jyaada kya khaaya jaata hai?

Disclaimer

आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, पर हमसे संपर्क करें।

Best Street Food in Kolkata: वैसे तो कोलकाता बहुत सी चीजों के लिए दुनियाभर में बहुत मशहूर है, लेकिन जब बात यहां की संस्कृति, पर्यटन स्थल और फेस्टीज सीजन की आती है, तो शहर का उत्साह देखते ही बनता है। दुर्गा पूजा के समय में यह शहर जैसे जी उठता है, अगर आप नवरात्रि के दौरान कोलकाता जाने की योजना बना रहे हैं तो यह बहुत जरुरी है कि आप वहां का मशहूर स्नैक्स और स्ट्रीट फूड जरूर खाएं। कोलकाता में पापड़ी चाट, दम आलू से लेकर दही फुचका तक सभी स्ट्रीट फूड बहुत ही अमेज़िंग होते हैं, आप कोलकाता जाकर इन स्नैक्स को मिस करने की तो बिल्कुल सोच ही नहीं सकते हैं। कोलकाता के पास खाने की बहुत साड़ी वैरायटी हैं और आप सभी चीजें बिना किसी गिल्ट के ट्राई कर सकते हो। अगर आप नवरात्री सीजन में वहां जा रहे हैं तो आप वहां बिना प्याज-लहसुन वाली यह चीजें ट्राई कर सकते हैं। आज की इस खबर में हम आपको कोलकाता के सबसे अच्छे स्ट्रीट फूड की चेकलिस्ट बताने वाले हैं:-

  • पुचका (Puchka)

इन चटपटे, मसाले से भरे टेस्टी पुचको को खाना तो लाजमी है। कोलकाता में इन्हें पुचका बोला जाता है, लेकिन अपने दिल्ली के दिलवालों के लिए यह गोलगप्पे हैं। पुचकों को आजमाने के लिए कुछ बेहतरीन स्थानों में कोलकाता में महाराजा चाट सेंटर और सदर्न एवेन्यू है।

  • लूची और आलू दम (Luchi & Aloo Dum)

यह स्ट्रीट-फूड दो चीजों से बना होता है, जिसमें लुची पूरी की तरह होती है और आलू दम का स्वाद कुछ हद तक दम आलू जैसा ही होता है। फेयरली प्लेस वह स्थान है जहां आप अन्य स्ट्रीट फूड के बीच कुछ बेहतरीन लुची और आलू दम ट्राई कर सकते हैं।

  • मिष्टी दोई (Mishti Doi)

अगर आप कोलकाता गए हैं और आपने वहां की फेमस मिष्टी दोई को नहीं खाया है तो आपने क्या किया है? इस मीठे और बहुत ही स्वादिष्ट लड्डू को देखकर आपके मुंह में पानी आ जाएगा, बता दें कि मिठाइयां शहर में लगभग हर जगह आपको मिल ही जाएंगी, फिर भी कुछ अच्छे मिष्टी दोई स्पॉट केसी दास, गिरीश चंद्र डे और नकुर चंद्र नंदी हैं।

  • घुगनी चाट (Ghugni Chaat)

उबले हुए पीले और सफेद मटर से बना यह स्ट्रीट फूड ढेर सारे स्वादों और पोषक तत्वों का मिश्रण है जो मुंह में जन्नत जैसा लगता है। घुगनी चाट खाने के लिए न्यू मार्केट आपका पसंदीदा स्थान होना चाहिए।

  • काठी रोल्स (Kathi Rolls)

आजकल के समय में रोल किसे पसंद नहीं है? हम में से बहुत से लोग ऐसे होंगे जो अपने पसंदीदा रोल के लिए कुछ भी कर सकते हैं, कोलकाता में उनका स्वाद बेमिसाल है। वे सब्जियों, सॉस और मसालों से भरे हुए हैं, जिनका टेस्ट किसी भी रोल से कई अधिक बेहतरीन है, जिसे आप कभी भी आजमा सकते हैं।

  • चनार जिलिपी (Chanar Jilipi)

यह जलेबी जैसा दिखता है, लेकिन यह आपकी नॉर्मल जलेबी नहीं है, अगर आप उत्सव के दौरान यात्रा कर रहे हैं तो सभी बेहतरीन मिठाइयों को आजमाना बहुत अहम है - जिसका अर्थ है कि चनार जिलिपी आपकी लिस्ट में सबसे ऊपर होनी चाहिए। कोलकाता का गोलपार्क उन कई जगहों में से एक है जहां आपको यह टेस्टी डिश मिल जाएगी।