गरम सरसों का तेल बालों में लगाने से क्या होता है? - garam sarason ka tel baalon mein lagaane se kya hota hai?

थोड़े से सरसों के तेल के साथ एलोवेरा मिलाएं। फिर इसे अपने बालों और स्‍कैल्‍प पर लगाएं। लगभग 30 से 40 मिनट तक रखने के बाद किसी माइल्‍ड शैंपू से बालों को रगड़ कर साफ कर लें। ऐसा सप्ताह में दो बार करें। यह मिश्रण आपके बालों को पोषण देने और उन्हें क्षतिग्रस्त होने से बचाने में मदद करेगा।

बालों की खूबसूरती बनाए रखने और उनकी मजबूती के लिए हम क्या-क्या नहीं करते। महंगे से महंगे शैंपू, तेल और कंडीशनर्स तक ट्राई करते हैं। यहां तक कि हेयर स्पा और मसाज थेरपी भी ट्राई करते हैं। ऑइल मसाल को बालों के लिए अच्छा माना जाता है। और अगर यह सरसों ऑइल हो तो फिर कहने ही क्या।
सरसों के तेल को बालों के लिए काफी अच्छा माना जाता है। यह बालों को झड़ने से तो रोकता ही है साथ ही उन्हें बढ़ाने में भी मदद करता है। लेकिन बहुत से लोग यह नहीं जानते है कि बालों में सरसों का तेल लगाने का सही तरीका क्या है। आइए आपको बताते हैं...

1- कई लोग मानते हैं कि सरसों के तेल से रोजाना बालों की मालिश करनी चाहिए। जबकि ऐसा नहीं है। हफ्ते में दो दिन भी अगर सरसों के तेल से बालों की अच्छी तरह से मसाज कर ली तो काफी है। सरसों का तेल लगाने से पहले सबसे पहले उसमें दो-तीन लहसुन की कलियां डालकर गरम कर लें।

2- ठंडा होने के बाद उसमें नींबू मिलाएं और बालों की जड़ों में अच्छी तरह से लगाएं। उंगलियों की टिप से बालों की धीरे-धीरे सर्कुलर मोशन में मसाज करें। ध्यान रहे कि आपके नाखून बढ़े हुए न हों नहीं तो मसाज के दौरान इनसे स्कैल्प को तो नुकसान होगा कि बालों की जड़ों को भी नुकसान पहुंचेगा।

3- सरसों के तेल को सदियों से बालों की मसाज के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है। आयुर्वेद के अनुसार, इसका इस्तेमाल गंजापन दूर करने के लिए भी किया जाता है। सरसों के तेल में हीना मेहंदी की पत्तियों को पकाकर उसका मिश्रण लगाने से भी बालों को मज़बूती मिलती है।

4- तेल लगाने के बाद बालों को कम से कम 3-4 घंटे के लिए ऐसे ही रहने दें और इसके बाद शैंपू करें। हफ्ते में कम से कम 2 बार इस पूरी प्रक्रिया को रिपीट करें। कुछ वक्त में ही इस तरीके से बालों को काफी फायदा होगा।

5- यह बालों से रूसी खत्म करता है और झड़ने से भी रोकता है। इसमें बीटा कैरोटीन, फैटी एसिड, आयरन, कैल्शियम और मैग्नीशियम पाए जाते हैं, जो बालों की ग्रोथ को बूस्ट करते हैं।

6 - सरसों के तेल में एंटी-माइक्रोबियल गुण पाया जाता है। ये स्कैल्प को पोषित करता है और इंफेक्शन से सुरक्षित रखता है। इसके अलावा यह बालों को लंबे समय तक काला रखने में भी मदद करता है।

हमारी दादी-नानी के जमाने में बाजार में बहुत सारे ब्‍यूटी प्रोडक्‍ट्स नहीं आते थे। उन दिनों कुदरती चीजों से ही महिलाएं अपनी सुंदरता को संवारती थीं। बालों के लिए भी देसी चीजों का इस्तेमाल किया जाता था। अमूमन महिलाएं बालों में तब सरसों का तेल लगाया करती थीं। आज के समय में सरसों का तेल आमतौर पर केवल खाना बनाने में ही इस्तेमाल किया जाता है। मगर यह तेल आज के समय में भी बालों के लिए उतना ही लाभदायक है, जितना पहले हुआ करता था। 

अगर आप भी सरसों का तेल बालों में लगा कर उसके फायदे उठाना चाहती हैं, तो आपको इसे इस्तेमाल करने की सही विधि जरूर पता होनी चहिए। इस बारे में हमारी बात ब्‍यूटी एक्‍सपर्ट पूनम चुघ से हुई। वह कहती हैं, 'सरसों के तेल का सबसे अच्छा गुण होता है कि वह बालों में मेलेनिन प्रोडक्शन को बूस्ट करता है। इसके अलावा सरसों के तेल में वह सभी पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जिनकी बालों को जरूरत होती है।'

तो चलिए पूनम जी से जानते हैं कि बालों में सरसों का तेल कैसे लगाया जाए- 

इसे जरूर पढ़ें: Expert Tips: बालों को असमय सफ़ेद होने से बचा सकते हैं ये घरेलू नुस्खे

mustard  oil  for  hair  conditioning

सरसों के तेल में पोषक तत्व 

  • सरसों के तेल में सेलेनियम होता है।  
  • ओमेगा-3 फैटी एसिड भी सरसों के तेल में होता है। 
  • विटामिन-बी3 की भी अच्‍छी मात्रा सरसों के तेल में पाई जाती है। 
  • सरसों के तेल में प्रोटीन होता है। 
  • सरसों के तेल में मैग्नीशियम, कैल्शियम और जिंक जैसे मिनरल भी पाय जाते हैं। 

सरसों के तेल के फायदे 

  • एनसीबीआई की एक रिसर्च रिपोर्ट में यह पाया गया है कि बालों में सरसों का तेल लगाने से उनके झड़ने की समस्या में थोड़ी कमी आ जाती है।  इसका सबसे बड़ा कारण यह होता है कि सरसों का तेल स्कैल्प में ब्‍लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है। 
  • बाल यदि बहुत अधिक रूखे हैं तो आपको सरसों का तेल जरूर लगाना चाहिए। सरसों के तेल में कंडीशनिंग प्रॉपर्टीज होती हैं। यह बालों को मुलायम और चमकदार बनाती हैं। पूनम जी कहती हैं, 'बाल अगर पहले से ऑयली हैं तो सरसों के तेल में नींबू का रस मिक्स करके लगाएं।'
  • अगर आपको दो मुंहे बालों की समस्या है तो सरसों का तेल बालों में लगाने से उसमें भी राहत मिलेगी। 

mustard  oil  on  hair  side  effects

कैसे करें सरसों के तेल का इस्तेमाल 

  • सरसों का तेल हमेशा आपको हल्का गुनगुना करके ही बालों में लगाना चाहिए। इस बारे में पूनम जी कहती हैं, 'सरसों का तेल गाढ़ा होता है और गुनगुना करने से उसकी थिकनेस कम हो जाती है, साथ ही गुनगुने सरसों के तेल से हेड मसाज करने पर ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।'
  • अगर आपके बाल ऑयली हैं, तो सरसों का तेल डायरेक्‍ट बालों में न लगाएं। बल्कि इसके स्थान पर आपको एक स्प्रे बॉटल में आधा पानी और आधा सरसों का तेल मिक्स कर लेना चाहिए। फिर इस मिश्रण को गीले बालों में लगाएं। 
  • सरसों का तेल लगाने के बाद आप हॉट टॉवल हेयर ट्रीटमेंट भी ले सकती हैं। इससे तेल अच्‍छे से जड़ों तक पहुंच जाएगा। आपको केवल 5 मिनट के लिए ही टॉवल से बालों को रैप करना है। 
  • सरसों का तेल आपको बालों में 1 घंटे से ज्यादा नहीं रखना चाहिए। पूनम जी कहती हैं, 'अगर आपको हाइपर टेंशन या हाई बीपी की समस्‍या है, तो सरसों के तेल की तेज महक आपको परेशान कर सकती है। इसलिए बहुत थोड़ी सी मात्रा में और केवल 30 से 60 मिनट के लिए ही इसे बालों में लगाएं।'
  • सरसों का तेल बालों में लगाने के बाद आपको बालों को कम से कम 2 बार शैंपू से वॉश करना चाहिए। यह तेल गाढ़ा होता है इसलिए एक बार हेड वॉश करने से इसकी चिकनाई नहीं निकलती है। 

ये सावधानियां जरूर बरतें 

  • यदि आपको स्कैल्प पर मुंहासे की समस्या है, तो सरसों का तेल भूल से भी न लगाएं। यह तेल गर्म होता है और इससे मुंहासे की समस्या बढ़ सकती है।  
  • बालों में अगर कोई केमिकल ट्रीटमेंट लिया है, तो आपको सरसों का तेल तब ही लगाना चाहिए जब आप दोबारा टचअप कराने जा रही हों। 

नोट- अगर आपको सरसों का तेल बालों में लगाने से स्कैल्प में जलन या खुजली की समस्या हो रही है, तो समझ जाएं कि आपकी त्वचा सेंसिटिव है। आपको बिना डर्मेटोलॉजिस्‍ट की सलाह के इस तेल का दोबारा इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। 

सरसों के तेल से जुड़ी यह जानकारी आपको पसंद आई हो, तो इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी ब्‍यूटी हैक्‍स जानने के लिए पढ़ती रहें हरजिंदगी। 

Image Credit: Freepik

क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?

बेहतर अनुभव करने के लिए HerZindagi मोबाइल ऐप डाउनलोड करें

Her Zindagi

Disclaimer

आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

सरसों का तेल गर्म करके बाल में लगाने से क्या होता है?

बालों में गर्म सरसों का तेल लगाने से आपके बालों की चमक अच्छी होती है। साथ ही यह स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर हो सकता है, जिससे कई तरह की समस्याएं दूर हो सकती हैं।

क्या गर्म तेल लगाने से बाल पकता है?

अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो आपको बालों में कई तरह की परेशानी जैसे- ड्राई स्कैल्प, स्कैल्प में खुजली, जलन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। बालों में ज्यादा गर्म तेल लगाने से यह आपके बालों को डैमेज कर सकता है। इससे व्यक्ति के बाल कमजोर और सफेद होकर जल्दी झड़ सकते हैं।

सरसों तेल से बाल बढ़ते हैं क्या?

बालों की अच्छी ग्रोथ के लिए सरसों का तेल और कुछ मसाले बेहद असरदार साबित होते हैं। किचन में मौजूद मेथी और लहसुन का इस्तेमाल अगर सरसों के तेल के साथ किया जाए तो बालों पर जादुई असर देखने को मिलता है।

सरसों के तेल बालों में कब लगाना चाहिए?

शैंपू से 5 मिनट पहले लगाएं सरसों का तेल इससे डैंड्रफ की समस्या बढ़ सकती है. जावेद हबीब टिप देते हैं कि बालों में सरसों के तेल की मालिश शैंपू करने से 5 मिनट पहले करनी चाहिए और फिर बालों को शैंपू से धो लेना चाहिए. बता दें कि सरसों के तेल में एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन और कई मिनरल्स होते हैं.