गणित में किरण को क्या कहते हैं? - ganit mein kiran ko kya kahate hain?

हमें अपने रोजाना की जिंदगी और अध्ययन में अनेक शब्द सुनने और देखने को मिलते हैं। जिसका ज्ञान होना जरूरी है। यह शब्द अलग अलग सब्जेक्ट में अलग तरह से इस्तेमाल किए जाते हैं।

ऐसा ही एक शब्द है किरण, किरण शब्द का इस्तेमाल Physics & mathematics दोनों सब्जेक्ट में किया जाता है और दोनों सब्जेक्ट के लिए इसका ज्ञान होना भी जरूरी है। इस आर्टिकल में हम आपको किरण के बारे में विस्तृत जानकारी दे रहे हैं।

किरण किसे कहते हैं? 

Physics में प्रकाश के गमन के लिए किरण शब्द का इस्तेमाल किया जाता है। इसके लिए प्रकाश का ज्ञान होना भी लाजमी है। 

प्रकाश एक तरह की एनर्जी है। जब प्रकाश मनुष्य के आँखों के रेटिना पर पड़ता है तो को मनुष्य देखने लगता है। प्रकाश के वजह से ही मनुष्य चीजों को देख सकता है और किसी भी चीज की मौजूदगी का अंदाजा मनुष्य प्रकाश से ही लगा पाता है। प्रकाश के 380 से 740 नैनोमीटर तक के तरंग दैर्ध्य का मान मनुष्य के आँखों के जरिया चीजों को देखने के लिए इस्तेमाल होता है। 

सूर्य के प्रकाश को पृथ्वी तक आने में लगभग 8 मिनट का वक्त लगता है। प्रकाश के अलग अलग स्त्रोत है। यह स्त्रोत प्राकृतिक और कृत्रिम दोनों तरह के हैं। प्रकाश का मुख्य प्राकृतिक स्त्रोत सूर्य है, जिसमे प्रकाश का भंडार स्थित है। कृत्रिम स्त्रोत में बैटरी से उत्पन्न प्रकाश इत्यादि शामिल किये जाते है। 

प्रकाश के गुण क्या हैं?

प्रकाश के गुण निम्नलिखित होते हैं – 

  • प्रकाश विद्युत चुम्बकीय विकिरण के भांति चलता है। 
  • प्रकाश एक सरल रेखा में गति करता है। 
  • प्रकाश पुंज सदैव गतिशील रहते है। 
  • प्रकाश को गमन करने के लिए किसी माध्यम की जरूरत नहीं होती है।
  • प्रकाश वैक्यूम में भी गमन कर सकता है।
  • प्रकाश अपारदर्शी माध्यम से गमन नहीं कर सकता है।

प्रकाश की किरण किसे कहा जाता है?

किसी सामांगी माध्यम में प्रकाश एक बिंदु से दूसरे बिंदु तक जिस रास्ता से होकर गुजरता है। उस रास्ता को प्रकाश की किरण कहते हैं।

प्रकाश की किरणें हमेशा सीधी लाइनों में गुजरती है. यानी कि यह कह सकते हैं कि दो बिंदुओं के बीच में जो प्रकाश की लाइन होती है वह पूरी तरह सीधी होती है और इसे ही किरण कहते हैं.

गणित में किरण की परिभाषा

गणित में किरण वह रेखा है जिसके एक सिरे पर तीर का चिन्ह होता है,क्यूंकि किरण के एक सिरे पर ही तीर का चिन्ह होता है इसलिए किरण अनंत तक बढ़ सकती है। 

आपतित किरण किसे कहते हैं? 

प्रकाश की किरण जो चमकीले दर्पण से टकराती है, उसे आपतित किरण कहते हैं।

परावर्तित किरण किसे कहते हैं? 

आपतन बिन्दु पर आपतित किरण जब परावर्तित होकर उसी माध्यम में वापस लौट जाती है तो ऐसे किरण को परावर्तित किरण कहते है।

समांतर किरणें क्या है?

जब दो किरणों के बीच की दूरी हमेशा समान हो, तो उन्हें समांतर किरणें कहते हैं। 

एक किरण में कितने बिंदु होते हैं?

एक किरण का सिर्फ एक अंत बिंदु होता है। 

बिंदु का परिभाषा क्या होता है?

बिंदु यह समतल में एक स्थिति को बताने के लिए एक सूक्ष्म चिन्ह है। इसमें न लम्बाई होती है और न ही चैड़ाई। बिना आकृति व आकार वाले गणित के संकेतिक चिन्ह को बिंदु कहते है।

किरण और रेखा में क्या अंतर है? 

ऐसी लकीर जो दोनों दिशाओ में अनंत तक बढ़ती जाए, उसे रेखा कहते हैं।

जबकि एक ऐसी रेखा जिसके एक सिरे में तीर का चिन्ह हो उसे किरण कहते है और यह अनन्त तक बढ़ सकती है।

निष्कर्ष 

इस आर्टिकल किरण किसे कहते हैं प्रकाश की किरण किसे कहते हैं, को लिखने का हमारा मकसद आपको किरण के बारे में विस्तृत जानकारी देना है। इस आर्टिकल में हमने physics & mathematics दोनों के अनुसार किरण की परिभाषा दी है। 

Physics में किसी सामांगी माध्यम में प्रकाश एक बिंदु से दूसरे बिंदु तक जिस रस्ता से होकर गुजरता है उस रास्ता को प्रकाश की किरण कहा जाता हैं.

जबकि गणित में किरण वह रेखा है जिसके एक सिरे पर तीर का चिन्ह होता है। 

आशा है कि आपको अच्छा लगा होगा ये आर्टिकल अलग अलग प्रतियोगिता परीक्षाओ के नजरिये से भी आपके लिए अहम हो सकता है इसलिए इसे आप उन लोगो तक भी पहुंचाए जो प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे है। क्योंकि ज्ञान बांटने से हमेशा बढ़ता ही है कम नहीं होता है। 

गणित में किरण की परिभाषा क्या है?

गणित में किरण की परिभाषा गणित में किरण वह रेखा है जिसके एक सिरे पर तीर का चिन्ह होता है,क्यूंकि किरण के एक सिरे पर ही तीर का चिन्ह होता है इसलिए किरण अनंत तक बढ़ सकती है।

किरण कैसे होती है?

गणित में किरण किसे कहते हैं? ए कैसी लकीर जिसके केवल एक सिरे पर तीर का निशान होता है उसे किरण कहते हैं। क्योंकि किरण के केवल एक सिरे तीर का निशान होता है इसलिए वह अनंत तक बढ़ सकती है।

किरण कितने प्रकार के होते हैं?

उन्होंने पाया कि किसी रेडियोधर्मी पदार्थ से उत्सर्जित होने वाले विकिरण एक समान नहीं होते हैं। रदरफोर्ड ने अपने प्रयोग में लेड के बॉक्स में कुछ रेडियोधर्मी पदार्थ रखा और अपने प्रेक्षणों में उन्होंने पाया कि रेडियोधर्मी पदार्थ से निकलने वाले विकिरण तीन प्रकार के होते है- 1. अल्फा विकिरण 2. बीटा विकिरण 3.

प्रकाश किरणें क्या है?

प्रकाश किरण- Light rays in Hindi जब प्रकाश सरल रेखा में चलते हुए एक बिंदु से दूसरे बिंदु तक जाता है तो प्रकाश के इसी पथ को प्रकाश किरण कहते हैं. प्रकाश किरण और कुछ नही है बस एक मॉडल है जो प्रकाश की गति को एक बिंदु से दूसरे बिंदु तक जाने में सहायता करती है.

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग