पूरी दुनिया का सबसे अमीर देश कौन सा है? - pooree duniya ka sabase ameer desh kaun sa hai?

आज आप जानेंगे कि Duniya Ka Sabse Amir Desh कौन सा है 2022 में? अगर आप भारत देश के निवासी है तो आपको ये जानकर बड़ी ख़ुशी होगी की अमीर देशों की लिस्ट में भारत भी शामिल है। आपको बता दे कि अमीर देशों की 2022 की लिस्ट जारी हो चुकी है। इस लिस्ट के जारी होते ही इसने सबको चौंका दिया है क्योकि इस लिस्ट में वो देश भी शामिल है जिन्होंने इससे पहले अमीर देशों की लिस्ट में अपनी जगह पहले कभी नहीं बनाई थी।

आपके दिमाग में ये सवाल कभी न कभी जरूर आया होगा की अमीर देशों की सूची कैसे तैयार की जाती है आपको बता दे कि अमीर देशों कि सूची तैयार करने में उस देश कि अर्थव्यवस्था और प्रत्येक व्यक्ति कि इनकम, बिजनेस, प्रोपर्टी और विदेशों में खरीदी गयी प्रॉपर्टी को शामिल किया जाता है। इस प्रकार से अमीर देशों कि सूची तैयार कि जाती है। आइए जानते हैं कि Duniya Ka Sabse Amir Desh कौन सा है।

दुनिया के 10 सबसे अमीर देश 2022

1. अमेरिका USA

इस लिस्ट में अमेरिका पहले स्थान पर है। अमेरिका कि कुल संपत्ति 64,584 अरब डॉलर है। आपको बता दे अमेरिका पहले से ही विकसित देश है। दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियां जैसे गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, अमेज़न अमेरिका की है। इसके अलावा दुनिया के सबसे अमीर आदमियों की बात करे तो अमेरिका में सबसे ज्यादा अरबपति है जो अमेरिका को अमीर बनाने में काफी मदद करते है। बता दे पुरी दुनिया के कुल पैसों में 30 फीसदी पैसा अकेले अमेरिका के पास है।

2. चीन

इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर चीन है। चीन की कुल संपत्ति 24,803 अरब डॉलर है। साल 1947 में भारत और चीन कि अर्थव्यवस्था एक जैसी थी। लेकिन बीते सालों से चीन ने दूसरे देशों के मुकाबले काफी तेजी से तरक्की की है। जिससे आज चीन विश्व में दूसरे सबसे अमीर देश में शामिल है। आज विश्व भर में आपको मेड इन चाइना का सामान देखने को मिल जायेगा इसकी सबसे बड़ी वजह ये है की चीन अपना सामान सस्ते दामों पर अन्य देशों में निर्यात करता है। भारत के बाजार में भी चाइना ने काफी मजबूत पकड़ बनायी हुई है। चाइना के सामान सस्ते होने की वजह भारत के लोग चाइना का माल खरीदना पसंद करते हैं।

3. जापान

इस लिस्ट में जापान तीसरे स्थान पर आता है। जापान की कुल संपत्ति 19,522 अरब डॉलर है। जापान अपनी टेक्नोलॉजी कि वजह से पुरी दुनिया में काफी प्रसिद्ध है। दुनिया के अन्य देशों के मुकाबले जापान की टेक्नोलॉजी काफी आगे है जापान अपनी टेक्नोलॉजी के अलावा सुरक्षा के लिए हथियार बनाने में और उसे किसी अन्य देशों में निर्यात के लिए जाना जाता है।

4. ब्रिटेन

इस लिस्ट में ब्रिटेन चौथे स्थान पर आता है। ब्रिटेन की कुल संपत्ति 9,919 अरब डॉलर की संपत्ति है. ब्रिटेन छोटा देश है। ब्रिटेन कि जनसंख्या कम होने के कारण एक सक्षम देश है। यहां के प्रत्येक नागरिक शिक्षित हैं। इस देश की अर्थवयवस्था काफी मजबूत है। इसकी अर्थव्यवस्था में इसकी कंपनियों, यहां के अरबपति और हथियारों के निर्यात का काफी योगदान है।

  • दुनिया का सबसे छोटा देश कौन सा है 2022

5. जर्मनी

इस लिस्ट में जर्मनी पांचवे स्थान पर आता है। जर्मनी की  कुल संपत्ति 9,660 अरब डॉलर है। दूसरे विश्व युद्ध में जर्मनी की अर्थव्यवस्था को काफी नुकसान उठाना पड़ा था। जर्मनी भी छोटा देश है और यहां की जनसँख्या भी कम है लेकिन इस देश का प्रत्येक नागरिक आर्थिक स्थिति काफी अच्छी है। इस देश में बहुत कम गरीब लोग है।

6. भारत

इस लिस्ट में भारत छठे स्थान पर आता है। भारत की कुल संपत्ति 8,230 अरब डॉलर है।  भारत ने बीतें सालों से काफी तेजी से तरक्की की है। जब भारत को आजादी मिली थी तो उस समय भारत काफी आर्थिक तंगी से गुजर रहा था लेकिन जैसे जैसे समय बीतता गया देश में आर्थिक संकट खत्म होता गया। भारत में अभी भी बहुत गरीब और अशिक्षित लोग रहते हैं लेकिन इस देश में काफी अमीर लोग भी हैं जो भारत को अमीर बनाने में काफी मदद कर रहे हैं।

7. फ्रांस

इस लिस्ट में फ्रांस सातवे स्थान पर आता है। फ्रांस की कुल संपत्ति 6,649 अरब डॉलर की है। फ्रांस काफी छोटा देश है और इसकी जनसँख्या भी काफी कम है लेकिन फ्रांस हथियार, बेहतरीन तकनीक, फैशन और नए ट्रेंड्स, कई अन्य सेवाओं और उत्पादों सहित अपना समृद्ध निर्यात के लिए जाना जाता है। भारत भी काफी हद तक आर्मी के हथियारों के लिए फ्रांस पर निर्भर है।

  • भारत का सबसे अमीर राज्य कौन सा है 2022

8. कनाडा

इस लिस्ट में कनाडा आठवे स्थान पर आता है। कनाडा की कुल संपत्ति 6,393 अरब डॉलर है। आपको बता दे कि कनाडा की जनसँख्या भारत के मुकाबले काफी कम है। कनाडा अमेरिका यानी USA का पड़ोसी देश है। कनाडा देश की गिनती भी विकसित देशों में होती है।

9. ऑस्ट्रेलिया

इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया नावें स्थान पर आता है। ऑस्ट्रेलिया की कुल संपत्ति 6,142 अरब डॉलर है। ऑस्ट्रेलिया विश्व का सबसे छोटा महाद्वीप है। कुछ लोग ऑस्ट्रेलिया को बंजर रेगिस्तान वाला देश के रूप में जानते हैं लेकिन इस देश के पास खनिज का भण्डार है। यह देश खाद्य उत्पादन में भी बहुत अधिक समृद्ध है।

10. इटली

इस लिस्ट में इटली दसवें स्थान पर आता है। इटली की संपत्ति 4,276 अरब डॉलर है। इटली  एक छोटा देश है और इसकी जनसँख्या भारत के मुकाबले काफी कम है। इटली दुनिया में सबसे समृद्ध देशों में से एक है। इटली में आय के अपने कई व्यापक स्रोत है। पर्यटन, कृषि और सुदृढ़ बैंकिंग व्यवस्था ने इटली को अपनी आय बढ़ाने में प्रमुख योगदान दिया है।

तो अब आप जान गए होंगे की Duniya Ka Sabse Amir Desh कौन सा है 2021 में? अमेरिका दुनिया का सबसे अमीर देश है हालाकि जिस तरह से भारत आगे बढ़ रहा है वह आने वाले सालों में बहुत से ऐसे बड़े देशों को भी पीछे छोड़ सकता है। लेकिन भारत के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है।

ये भी पढ़े-

  • दुनिया का सबसे अमीर आदमी कौन है 2022
  • भारत का सबसे अमीर आदमी कौन है 2022
  • भारत का सबसे अमीर शहर कौन सा है 2022
  • दुनिया की सबसे महंगी बाइक कौन सी है 2022

2022 में सबसे अमीर देश कौन से हैं?

ये हैं दुनिया के सबसे अमीर देश.
नॉर्वे ... .
संयुक्त अरब अमीरात ... .
स्विट्जरलैंड ... .
मकाऊ ... .
कतर ... .
आयरलैंड ... .
सिंगापुर ... .
लग्जमबर्ग करीब साढ़े छह लाख की आबादी वाला यूरोपीय देश लग्जमबर्ग की प्रति व्यक्ति जीडीपी 1,40,694 डॉलर है, जो इसे दुनिया का सबसे अमीर देश बनाता है..

भारत कितने नंबर पर सबसे अमीर देश है?

भारत 2021 में विश्व स्तर पर अरबपतियों की आबादी में तीसरे स्थान पर है।

सबसे बड़ा पैसा कौन से कंट्री का है?

कुवैत देश की मुद्रा दुनिया की सबसे ताकतवर मुद्रा है और इसका कारण यहां भारी मात्रा में पाए जानेवाले तेल का भंडार है जो कुवैत पूरी दुनिया में निर्यात करता है. इसका करेंसी कोड KWD है. 1 दीनार की कीमत भारत के 240.58 रुपए के बराबर है.

तीसरे नंबर पर सबसे अमीर देश कौन सा है?

तीसरे स्थान पर जो मुल्क मौजूद है, उसका नाम आयरलैंड है. इस मुल्क में प्रति व्यक्ति खरीदने की क्षमता 99.21 लाख रुपये से अधिक है. सबसे ज्यादा अमीर देशों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर सिंगापुर है.

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग