फरवरी महीने में कौन सा त्यौहार मनाया जाता है? - pharavaree maheene mein kaun sa tyauhaar manaaya jaata hai?

जनवरी माह का समापन आज यानी रविवार को हो गया और सोमवार से साल के दूसरे माह फरवरी की शुरुआत हो जाएगी। फरवरी माह में कई ऐसे व्रत एवं त्यौहार हैं जो श्रद्धा पूर्वक मनाए जाते हैं। पंडित जोखन पांडेय शास्त्री के अनुसार फरवरी माह में वसंत पंचमी, मौनी अमावस्या, माघ पूर्णिमा, भौम प्रदोष व्रत, कुंभ संक्रांति, जया एकादशी सहित कई व्रत एवं त्योहार मनाए जाएंगे। आइए जानते हैं फरवरी माह में कौन-कौन से व्रत एवं त्यौहार मनाए जाएंगे।

07 फरवरी
षटतिला एकादशी- षटतिला एकादशी माघ मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को मनाई जाती है।
09 फरवरी
भौम प्रदोष व्रत- इस व्रत में भगवान शंकर और माता पार्वती की पूजा की जाती है।
10 फरवरी
मासिक शिवरात्रि - मासिक शिवरात्रि के दिन व्रत रखकर भगवान शिव की पूजा की जाती है।
11 फरवरी
मौनी अमावस्या- माघ माह की अमावस्या तिथि को मोनी अमावस्या मनाई जाती है। इस दिन गंगा स्नान का विशेष महत्व है।
12 फरवरी
माघ गुप्त नवरात्रि- माघ गुप्त नवरात्रि का आरंभ 12 फरवरी को होगा। सनातन पंचांग के अनुसार कुंभ संक्रांति 11वें महीने की शुरुआत है।
15 फरवरी
गणेश जयंती - 15 फरवरी को विनायक चतुर्थी है। इस दिन श्री गणेश का पूजन किया जाता है।
16 फरवरी
वसंत पंचमी- एक प्रमुख हिंदू त्योहार है। इस दिन सरस्वती की पूजा की जाती है। इस दिन विशेषकर पीले वस्त्र धारण करते हैं।
19 फरवरी
अचला सप्तमी, शिवाजी जयंती- माघ माह की शुक्ल पक्ष की सप्तमी को यह पर्व मनाए जाते हैं।
20 फरवरी
भीष्म अष्टमी- भीष्म अष्टमी का पर्व महाभारत के महान पात्र भीष्म पितामह की याद में मनाया जाता है। इस दिन भीष्म अष्टमी का व्रत रखते हैं।
21 फरवरी
माघ गुप्त नवरात्रि समापन- माघ गुप्त नवरात्रि का समापन 21 फरवरी को होगा।
23 फरवरी
जया एकादशी- माघ मास की शुक्लपक्ष एकादशी को जया एकादशी कहा गया है।
24 फरवरी
प्रदोष व्रत- प्रदोष व्रत करने से भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है। प्रदोष व्रत को करने से हर प्रकार का दोष मिट जाता है।
27 फरवरी
माघ पूर्णिमा व गुरु रविदास जयंती- इस दिन चंद्रमा की पूजा का विशेष महत्व होता है। पूर्णिमा के दिन दान, पुण्य शुभ फलकारी माना जाता है।

फरवरी महीने में कौन कौन से त्योहार आते हैं?

फरवरी माह की शुरुआत माघ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी से हो रहा है। महीने की शुरुआत ही भगवान विष्णु की प्रिय षट्तिला एकादशी से हो रही है। इसके बाद माघ मौनी अमावस्या, गुप्त नवरात्र, बसंत पंचमी, और आरोग्य सप्तमी आदि जैसे महत्वपूर्ण त्योहार भी इसी माह में पड़ेंगे।

फरवरी 2022 में कौन कौन से त्योहार हैं?

February 2022 Calendar : त्योहारों की छड़ियां नया माह आते ही लगने लगती है. ... .
1 फरवरी 2022 - स्नानदान की भौमवती अमावस्या/मौनी अमावस्या ... .
4 फरवरी 2022 - वैनायकी गणेश चतुर्थी ... .
5 फरवरी 2022- बसंत पंचमी ... .
6 फरवरी 2022- शीतला षष्ठी ... .
7 फरवरी 2022- रथ सप्तमी ... .
8 फरवरी 2022- भीष्म अष्टमी / दुर्गाष्टमी ... .
12 फरवरी 2022- जया एकादशी व्रत.

1 फरवरी को कौन सा त्यौहार है?

गौरी चतुर्थी (1 फरवरी, सोमवार) प्रथम पूज्य गणेशजी के जन्म पर चतुर्थी मनाई जाती है, जो 31 जनवरी को थी। इसी दिन गौरी चतुर्थी भी मनाई जाती है, जो इस वर्ष प्रदोष व्यापिनी करके 1 फरवरी को मनाई जाएगी।

2 फरवरी को कौन सी जयंती है?

इस महीने में ही बसंत पंचमी, मौनी अमावस्या, दुर्गाष्टमी, चतुर्थी और एकादशी के व्रत और त्योहार मनाए जाते हैं। फरवरी महीने के पहले ही दिन मौनी अमावस्या फिर 02 फरवरी से माघी गुप्त नवरात्रि की शुरुआत होगी। इसके बाद अबूझ मुहूर्त मानी जाने वाली बंसत पंचमी का त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन मां सरस्वती की पूजा की जाती है।