छोटे बच्चों को इंग्लिश पढ़ना कैसे सिखाएं?: छोटे बच्चों को पढ़ाना हमेशा से चुनौतिपूर्ण काम रहा है। लेकिन जब बात छोटे बच्चों को English सिखाने की आ जाए तो मानो ये काम हमारे लिए पहाड़ हो जाता है। इसलिए यदि आपके घर में भी छोटे बच्चे हैं और आप भी चाहते हैं कि उन्हें English पढ़ना कैसे सिखाया जाए तो हमारे इस लेख को अंत तक पढि़ए। Show
अपने इस लेख में हम आपको वो तरीके बताएंगे जिसकी मदद से आप छोटे बच्चों को English आसानी से सिखा सकते हैं। हमारे द्वारा बताया गया तरीका इतना आसान होगा कि आपके बच्चे भी उस तरीके से English खुशी खुशी पढ़ने को तैयार हो जाएंगे। Contents show बच्चों को English सिखाने का आसान तरीका English क्या होती है? बच्चों को English सिखाना क्यों जरूरी है? बच्चों को English पढ़ना कैसे सिखाएं? शुरूआत कैसे करें? बच्चे को समझने की कोशिश करें दिनचर्या में अंग्रेजी का प्रयोग करें खिलौनों से बच्चों को English सिखाएं बच्चे को हमेशा English Medium स्कूल में भेजें किताब से बच्चों को English सिखाएं? स्कूल का Home Work खुद कराएं English लिखने को कहें ध्यान रखने योग्य बातें Conclusion Related English क्या होती है?Bacchon ko English padhna kaise sikhayen इस बारे में हम आपको जानकारी दें इससे पहले आइए हम एक बार आपको जानकारी दे दें कि English क्या होती है। दरअसल, English भी दूसरी भाषाओं की तरह ही एक भाषा है। लेकिन इसका चलन इसलिए सबसे ज्यादा है क्योंकि यह एक वैश्विक भाषा है। इसका प्रयोग दुनिया के ज्यादातर देशों में होता है। इसलिए हमारे बच्चों को बेहद जरूरी है कि उन्हें अपनी मातृ भाषा के साथ English का भी ज्ञान हो ताकि उन्हें भविष्य में किसी तरह की समस्या ना हो। बच्चों को English सिखाना क्यों जरूरी है?
इसे भी पढ़ें: बच्चों को पढ़ाने का अनोखा तरीका बच्चों को English पढ़ना कैसे सिखाएं?आगे हम आपको बताने जा रहे हैं कि छोटे बच्चों को इंग्लिश पढ़ना कैसे सिखाएं। इसमें हम आपको एक दम छोटे बच्चे से शुरूआत करेंगे और आगे चलकर जिस तरह से वो बड़ा होता जाएगा। उसी क्रम में आपको हम छोटे बच्चों को English पढ़ने का तरीका बताते जाएंगे। इसलिए जरूरी है कि आप इस पोस्ट को अंत तक पढ़ें। शुरूआत कैसे करें?छोटे बच्चों को English पढ़ने की शुरूआत आप बेहद ही हल्के अंदाज में कर सकते हैं। इसके लिए जब आपका बच्चा एकदम छोटा हो तो आप उसके सामने कोई English कि किताब खोलकर पढ़ सकते हैं। उसके पेज पलट सकते हैं। उसके ऊपर पेन से लाइन दर लाइन पढ़ते चले जाइए। यदि आप बड़े भी हैं तो बोलकर बोलकर ABCD पढि़ए। इसके लिए आप छोटे बच्चों की किताब खरीद लाइए। ये काम आपको तब करना है जब आपका बच्चा एकदम छोटा है। इसका फायदा ये होगा कि आपका बच्चा किताब को पकड़ना सीख जाएगा। उसे ये पता चल जाएगा कि हमेशा किताब में Left से Right पढ़ा जाता है। साथ ही पेज को कैसे पलटा जाता है। उसे पता चलेगा कि हर बार में एक ही पेज को पलटा जाता है। उसे समझ आ जाएगा कि इसके अंदर कुछ लिखा होता है, जिसे पढ़ा जा सकता है। ये प्रक्रिया आपको तब करनी है। जब आपका बच्चा एकदम छोटा हो और अभी स्कूल ना जा रहा हो। क्योंकि कहा जाता है कि बच्चे हमेशा हमारी नकल करते हैं। बस आप इस बात का फायदा अपने बच्चे को अंग्रेजी पढ़ाने में भी उठा लीजिए। बच्चे को समझने की कोशिश करेंजब आपका बच्चा थोड़ा बड़ा हो जाता है, तो आप उसके व्यवहार से समझ सकते हैं कि आपका बच्चा किस किस्म का है। जैसे कि कुछ बच्चों बच्चों के साथ खुश रहते हैं, कुछ खिलौनों के साथ, कुछ मोबाइल फोन से खुश रहते हैं। इसी तरह से आप अपने बच्चे को समझ सकते हैं कि यदि आप अपने बच्चे को अंग्रेजी सिखाना चाहते हैं तो आप उसे किस तरह से सिखा सकते हैं। साथ ही ये भी जान सकेंगे कि उसके ऊपर सबसे ज्यादा कौन सी बात का प्रभाव पड़ता है। उदाहरण के तौर पर बच्चा अपनी मां के पास ज्यादा खुश रहता है, तो बेहतर होगा उसे अंग्रेजी सिखाने को काम उसकी मम्मी करें। इसी तरह यदि बच्चा किताब से ज्यादा खिलौने पसंद करता है, तो उसे खिलौने की मदद से अंग्रेजी सिखाने की कोशिश करें। यदि आप अपने बच्चे को समझ जाते हैं, तो आप उसे बिना किसी परेशानी के आसानी से अंग्रेजी सिखा सकते हैं। दिनचर्या में अंग्रेजी का प्रयोग करेंछोटे बच्चों को इंग्लिश पढ़ना कैसे सिखाएं इसके लिए आपको इस तरह से शुरूआत करनी चाहिए कि आपके बच्चे को पता भी ना चले कि आप उसे English सिखा रहे हैं और वो अंग्रेजी के कई शब्द सीख भी चुका हो। इसके लिए जरूरी है कि आप कुछ शब्द अपने परिवार के साथ भी English में बोलिए। जैसे कि Door, water, Food, Bell, Stairs आदि। इससे जुड़े बहुत सारे शब्द हैं, जो हम अपनी रोजाना की दिनचर्या में प्रयोग में लाते हैं। इससे आपका बच्चा जब भी उस चीज के बारे में बालेगा तो उसके मुंह से भी English भाषा का शब्द ही निकलेगा। इससे आपको भी पता नहीं चलेगा और आपका बच्चा English के कई शब्द सीख जाएगा। यदि आपके घर में कुछ लोग बड़ी उम्र के अनपढ़ हैं, तो आप कुछ ऐसे शब्द उन्हें भी सिखा दीजिए। जिससे जब भी बच्चा उनसे बात करे तो उसके साथ वो भी उस शब्द को अंग्रेजी में ही बोलें। जैसे कि दादा को पानी चाहिए तो Water कहकर मांगे। हालांकि, इसके लिए आप कभी घर में विवाद ना खड़ा करें। यदि वो ना बोलना चाहें, तो उन्हें हिन्दी ही बोलने दें। खिलौनों से बच्चों को English सिखाएंआज के समय में बाजार में कई ऐसे खिलौने आते हैं। जिनकी मदद से आप अपने बच्चे को आसानी से English सिखा सकते हैं। इसके लिए आप बाजार से ABCD वाले खिलौने और फल और शेर, चीते और ट्रक आदि लाकर दे सकते हैं। कई खिलौने इस तरह के आते हैं। जिनके अंदर आपके बच्चे को शब्द जोड़ने होते हैं। जैसे कि ABCD, 1234, अ आ आदि शब्द जोड़कर सजाने होते हैं। इसका फायदा ये होता है कि आपका बच्चा उन शब्दों को जोड़ता रहता है। जिससे आगे चलकर उसे वो शब्द याद हो जाते हैं। अंग्रेजी सिखाने का ये तरीका बेहद ही कारगर होता है। इसलिए आप अपने बच्चे को ऐसे खिलौने जरूर लाकर दें। बच्चे को हमेशा English Medium स्कूल में भेजेंअंग्रेजी सिखाने के लिए जरूरी है कि जब आपका बच्चा स्कूल जाने के योग्य हो जाए तो आप अपने बच्चे को अंग्रेजी मीडियम के स्कूल में ही भेजें। इससे उसकी अंग्रेजी बहुत तेज हो जाएगी। यदि आपके घर के आसपास अंग्रेजी मीडियम स्कूल नहीं है, तो आप दूर का स्कूल भी चुन सकते हैं। साथ ही संभव है कि आपको अंग्रेजी मीडियम स्कूल की फीस भी ज्यादा भरनी पड़े। लेकिन एक बात याद रखिए कि यदि आपका बच्चा बचपन में ही फर्राटेदार अंग्रेजी सीख जाता है। तो ये सब खर्चा कुछ भी नहीं है। किताब से बच्चों को English सिखाएं?जब आप बच्चों को अपने स्तर पर पूरी तरह से English सिखा देते हैं। तो आगे चलकर जरूरत पड़ती है कि आप बच्चे को अब किताब की मदद से English सिखाई जाए। इसके लिए आप बाजार से छोटे बच्चों की किताब खरीद कर ला सकते हैं। बाजार में बहुत सारी किताबें मौजूद है। इसलिए कोशिश करें कि आप कई किताब लेकर आएं। क्या पता कौन सी किताब में आपके बच्चे का मन लग जाए। किताब लाते समय आप इस बात का ध्यान रखें कि किताब ऐसी हो जिसके अंदर लिखा होने के साथ चित्र भी बने हों। इससे आपके बच्चा किताब को पढ़ते समय बोर नहीं होगा। कोशिश करें कि आपका बच्चा इन किताबों में बनी चीजों को पहचानने की कोशिश करे। साथ ही उसे मुंह से बोलने की कोशिश भी करे। यदि आपका बच्चा किसी शब्द को गलत तरीके से बोलता है तो आप की जिम्मेदारी बनती है कि आप उसे सही तरीके से बोलना सिखाएं। जिसके बाद आगे से आपका बच्चा उस शब्द को सही से बोलने की कोशिश करे। स्कूल का Home Work खुद कराएंआपका बच्चा जब स्कूल जाने लगे और उसे स्कूल से घर का काम मिला हो तो कोशिश करें कि आप उसका English का Home work खुद अपने सामने बैठाकर करवाएं। इससे आपको पता चलता रहेगा कि आपका बच्चा English में कहां गलती कर रहा है। साथ ही उसमें किस तरह से सुधार किया जा सकता है। यदि आपके पास समय का अभाव रहता है तो कोशिश करें कि अपने बच्चे को English कि किताब को अपने आसपास बैठाकर बोलकर पढ़ने को कहें। इससे आप अपना जो काम कर रहे होंगे। वो तो होता ही रहेगा। साथ ही आपका बच्चा लगातार English को बोलकर बोलकर पढ़ेगा तो उसके मन से भय भी निकल जाएगा। साथ ही यदि वो कहीं गलत बोलेगा तो आप उसके अंदर सुधार भी ला सकते हैं। English लिखने को कहेंयदि आपका बच्चा इतना बड़ा हो गया है कि उसे लिखना आ चुका है। तो जरूरी है कि आप उसे English किताब पढ़ने की बजाय उसे लिखने का भी काम दें। इससे आप एक साथ दो काम कर सकेंगे। पहला तो उसकी English में Spelling मजबूत हो जाएगी। साथ ही इससे वो जब एक ही शब्द को कई बार लिखेगा तो उसे याद भी हो जाएंगे। इससे आपके बच्चे की Writting Speed और लेखनी भी सुधर जाएगी। इसमें आप सबसे पहले लिखने में ABCD दे सकते हैं। इसके बाद ‘A For Apple’ आदि दे सकते हैं। जिससे उसे काम भी मिल जाएगा। साथ ही वो जितनी चीजें लिखता जाएगा। उसे वो साथ साथ याद भी करता रहेगा। आप एक काम और कर सकते हैं। पहले आप उसे ABCD लिखने को दें, इसके बाद आप उसे खुद ही कहें कि अब वो किताब से मिलाकर देखे कि कहां कहां उसने गलती की है। इससे जब वो अपनी गलती खुद ही तलाश लेगा तो उस गलती को दोबारा नहीं करेगा। क्योंकि इंसान अपनी गलतियों से ही सीखता है। ध्यान रखने योग्य बातें
इसे भी पढ़ें: अच्छा बोलना कैसे सीखे? Conclusionआशा है कि आप समझ गए होंगे कि छोटे बच्चों को इंग्लिश पढ़ना कैसे सिखाएं? इसे जानने के बाद आप चाहे कोई अध्यापक हों या माता पिता, आप अपने बच्चों को आसानी से English सिखा सकते हैं। बस आप इस बात का ध्यान रखें कि हर बच्चा अपने आप में अलग होता है। इसलिए उसका सीखने का तरीका भी अलग होगा। यदि आप उसे समझ जाते हैं, तो बच्चे को English सिखाना कोई बड़ी बात नहीं रहेगी। अगर आपको हमारा ये लेख पसंद आया है तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी अवश्य शेयर करें। साथ ही इससे जुड़ा आपका कोई सवाल है तो हमें नीचे कमेंट करें। बच्चों को हिंदी पढ़ना कैसे सिखाना चाहिए?बच्चों को हिंदी पढ़ना कैसे सिखाएं?. बच्चों को हिंदी सिखाने के लिए सबसे पहले उन्हें सारे वर्णमाला में शामिल अक्षरों से परिचित कराएं। ... . जब बच्चे वर्णमाला बोलना सीख जाएं, तो उन्हें बिना मात्रा वाले शब्दों से परिचित कराएं। ... . बच्चा जब वर्णों को पहचानना सीख जाए, तो फिर उसे खाली स्थान में वर्णों को भरना सिखाएं।. हिंदी लिखना कैसे सिखाएं बच्चों को?छोटे बच्चों को हिंदी की गिनती गाकर सिखाएं ।. पहले उन्हें 'standing line'(खड़ी पाई) और 'sleeping line' का अभ्यास कराएं।. उसके बाद आप उन्हें ज्यादा से ज्यादा 'curve tracing' का अभ्यास कराएं। ... . इसके बाद आप आसान अक्षरों से शुरू करें जैसे 'अ', 'उ' और 'ऊ'।. इस तरह आप थोड़ा-थोड़ा करके अक्षरों का अभ्यास कराएं, एक साथ ना कराएं।. आसानी से हिंदी कैसे सीखें?रोज़ाना रीडिंग करें और हिंदी बोलना सीखें
रोज़ाना अखबार और पुस्तक पढ़ने से हमें नए-नए अक्षरों का ज्ञान होता है तथा हम हिंदी का सही ढंग से उच्चारण करना सीखते जाते हैं। अखबार पढ़ने से हमें कई नए नए शब्दों का ज्ञान भी होता है। अखबार तथा पुस्तक पढ़ते समय शब्दों के ज्ञान के साथ-साथ उनके भावों को भी समझने की कोशिश करना चाहिए।
3 साल के बच्चों को लिखना कैसे सिखाएं?3 से 4 साल के बच्चों को लिखना कैसे सिखाएं?. पेंसिल पकड़ना सिखाएं हर माता-पिता या शिक्षक बच्चों को लिखने सिखाने से पहले उन्हें पेंसिल या पेन पकड़ना सिखाना होगा तभी बच्चों को लिखने के लिए सिखाया जा सकता है। ... . Writing chart का ले मदद ... . आड़ी-तिरछी रेखा बनवाएं ... . सुन्दर राइटिंग पर दे ध्यान ... . ज्यादा से ज्यादा लिखें. |