अधिक दूध पीने से क्या होता है? - adhik doodh peene se kya hota hai?

इन लोगों को भूलकर भी दूध नहीं पीना चाहिए, वरना हो सकता है भारी नुकसान

Author: Jitendra SinghPublish Date: Fri, 03 Sep 2021 06:00 AM (IST)Updated Date: Fri, 03 Sep 2021 06:13 PM (IST)

अगली बार जब आप दूध पीने के लिए ग्लास उठाएं तो एक बार यह खबर जरूर पढ़ लें। वैसे तो दूध सेहत को तंदरुस्त रखता है। लेकिन क्या आपको पता है इसके नुकसान भी हैं। कई ऐसी बीमारियां हैं जिसमें दूध पीने से नुकसान होता है। जानिए कैसे...

जमशेदपुर : हमलोग बचपन से ही दूध पीने के फायदे गिनाए जाते हैं। पर ऐसा नहीं है। दूध कुछ लोगों के लिए नुकसानदायक भी है। वैसे दूध में कैल्शियम, विटामिन ए, के और बी12 के साथ थायमाइस और निकोटिनिक एसिड जैसे तत्व पाए जाते हैं। जिसके कारण दूध को एक संपूर्ण आहार माना जाता है। हम जानते हैं कि रोज दूध पीने से व्यक्ति कब्ज, तनाव, अनिद्रा, थकान और कमजोरी से दूर रहता है।

इतना ही नहीं दूध में मौजूद कैल्शयिम दांतों और हड्डियों की मजबूती के लिए जरूरी माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दूध सभी के लिए फायदेमंद साबित नहीं होता। कुछ लोगों के लिए दूध सेवन काफी नुकसानदेह भी होता है। आइए इस संबंध में जमशेदपुर की प्रसिद्ध डायटीशियन अनु सिन्हा से जानते हैं कि दूध किन लोगों को नहीं पीना चाहिए।

इन लोगों को दूध पीने से शरीर में बन सकती हैं कई बीमारियां

पीलिया, दस्त - डायटीशियन अनु सिन्हा कहती हैं कि जिन लोगों को पीलिया, दस्त, पेचिश जैसी परेशानी हो या ऐसी कोई समस्या जिससे जोड़ों पर सूजन आ जाती हो तो ऐसे लोग दूध पीने से परहेज करें। अक्सर देखा गया है कि दूध के अधिक सेवन से कुछ लोगों के लिए लिवर में सूजन बढ़ने की शिकायत आ जाती है और फाइब्राड्स की समस्या भी हो सकती है। ऐसे लोग यदि लगातार दूध का सेवन करते रहें तो उनकी समस्या गंभी रूप ले सकती है।

फैटी लिवर - फैटी लिवर की समस्या से ग्रसित लोगों को दूध नहीं पीना चाहिए। ऐसे लोग दूध को आसानी से पचा नहीं पाते हैं। फैटी लिवर से जूझ रहे लोगों को प्रोटीन बहुत सीमित मात्रा में लेना चाहिए। दूध में भरपूर प्रोटीन होता है। ऐसे में दूध पीने से अपच, एसीडीटी, गैस, आलस्य, थकान, वजन बढ़ना या घटना जैसी समस्या हो सकती है।

गैस की समस्या - दूध में लैक्टोज होता है, जो कभी-कभी पाचन को खराब कर सकता है। इस कारण ज्यादा दूध पीने से किसी-किसी को दस्त, ब्लोटिंग या गैस की समस्या हो सकती है। डायटीशियन सलाह देते हैं कि गैस की समस्या वालों को दूध के सेवन से बचना चाहिए।

एलर्जी - कुछ लोगों को दूध का सेवन करने से एलर्जी भी हो जाती है। इसका कारण भी लैक्टोज होता है। ऐसे यह इम्यून सिस्टम को प्रभावित कर सकता है। जिसके कारण त्वचा पर खुजली, लाल रंग के चकते के साथ सांस लेने में दिक्कत या शरीर में सूजन की भी समस्या हो सकती है। यदि आप किसी को एलर्जी की समस्या हो तो दूध का सेवन नहीं करना चाहिए।

स्किन की समस्या

दूध का अधिक मात्रा में सेवन करना स्किन के लिए भी फायदेमंद नहीं है। इससे दानें निकल आने की संभावनाएं बढ़ जाती है। यही नहीं मुहांसों की समस्या भी हो सकती है। ऐसी स्थिति में संभल कर दूध का सेवन करें।

मोटापा - यदि आप मोटापे की समस्या से परेशान हैं तो कम से कम दूध का सेवन करना चाहिए। क्योंकि दूध एक संपूर्ण आहार है, लेकिक दूध से शरीर में अतिरिक्त वसा जमा हो सकता है।

Edited By: Jitendra Singh

दूध एक ऐसा आहार है जिसका सेवन मानव ही नहीं बल्कि जानवर भी पैदा होने के बाद से ही शुरू कर देता है। दूध के सेवन को लेकर हम बचपन से लेकर बहुत सी बीते और फायदे सुनते आ रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दूध पीने के कुछ नुकसान भी हो सकते हैं।

दूध के सेवन की सलाह ना केवल डॉक्टर बल्कि सभी लोग देते हैं। दूध के अंदर मौजूद कैल्शियम ना केवल हमारी हड्डियों को मजबूत बनाता है, बल्कि हमारी मांसपेशियों से लेकर मस्तिष्क तक के लिए बेहद फ़ायदेमंद रहता है। आपने भी केवल इसके फायदे ही सुने होंगे।

लेकिन एक सिद्धांत की मानें तो अधिक दूध पीने के नुकसान भी हैं, बल्कि यह सिद्धांत तो यहां तक कहता है कि इसके नुकसान सीधा हड्डियों से जुड़े हैं। हाल ही में हुई कई रिसर्च दूध के जरिए होने वाले नुकसान के बारे में बताती हैं। चलिए जानते हैं क्या दूध पीने के नुकसान

दूध की मात्रा बन सकती है मौत का कारण

हम सभी जानते हैं कि दूध हमारी हड्डियों के लिए कितना फ़ायदेमंद हैं। लेकिन इसका मतलब यह तो नहीं है कि आप इसे जरूरत से ज्यादा पीने लगें। अति किसी भी चीज की बुरी होती है, यह हम सभी ने सुना है और ऐसा ही दूध के साथ भी है। एक स्वीडिश अध्ययन में बताया गया है कि रोजाना ज्यादा दूध पीने से ना केवल हड्डियों पर इसका बुरा प्रभाव पड़ता है, बल्कि कई बार तो व्यक्ति की मौत तक हो सकती है।

स्वीडिश अध्ययन के मुताबिक अगर कोई व्यक्ति तीन गिलास से अधिक दूध का सेवन करता है तो यह स्थिति उत्पन्न हो सकती है।वही इस अध्ययन पर महिलाओं को लेकर तो यह तक कहा गया है कि अगर कोई महिला तीन गिलास से ज्यादा दूध का सेवन करती है, तो उसकी मौत का जोखिम उन लोगों के मुकाबले दोगुना हो जाता है, जो दिन में एक गिलास दूध का सेवन करते हैं।

इसके अलावा 1997 में हावर्ड विश्वविद्यालय द्वारा की गई रिसर्च बताती है कि जो लोग अधिक दूध पीते हैं, उन्हे कम फ्रेक्चर हो ऐसा भी देखा नहीं गया है। इसके अलावा इस अध्ययन में 77000 महिलाओं पर भी 10 साल तक रिसर्च की गई जिनमें से कुछ रोजाना एक गिलास या उससे कम दूध पीती थी। इनकी भी हड्डियाँ या कूल्हे फ्रैक्चर के मामले सामने नहीं आए।

दूध पीने का ये नुकसान नहीं जानते होंगे आप, 4 में से तीन इंसान पर होता है असर

दूध का सेवन सही या नहीं

अध्ययन की रिपोर्ट भले ही आपको डराने वाली हो, लेकिन इसका मतलब यह कतई नहीं है कि आप दूध का सेवन करना छोड़ दें। आपको बता दें कि दूध के अंदर ना केवल कैल्शियम बल्कि प्रोटीन, विटामिन डी और विटामिन बी12 होता है। यह सभी तत्व आपके शरीर की ग्रोथ के लिए फ़ायदेमंद है। इसके अलावा यह पुरानी बीमारियों को भी शरीर में बढ़ने से रोकते हैं।

ऐसे में अगर आपको किसी चीज का ध्यान रखना है, तो वह केवल यह है कि आप दूध का सेवन नियमित मात्रा में करें। आमतौर पर रोजाना एक गिलास दूध पीना सही रहता है। लेकिन अगर फिर भी आप अधिक दूध का सेवन करते हैं, तो इस बात का ध्यान रखें कि 2 गिलास से अधिक दूध ना पिएं।

दूध की अधिक मात्रा कर सकती है यह असर

दूध पीने के बहुत से फायदे हैं लेकिन हमेशा इसकी मात्रा का ख्याल रखना बेहद जरूरी है। अगर आप इसका अधिक सेवन करते हैं तो आपको कुछ अन्य नुकसान भी झेलने पड़ सकते हैं। एक अध्ययन के मुताबिक जो लोग अधिक दूध का सेवन करते हैं, वह अक्सर थका हुआ महसूस करते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि इसके अंदर ए 1 कैसिइन होता है। जिसका असर आंत पर विपरीत प्रभाव डालता है और आंतों की पारगम्यता को बढ़ा सकता है।

तुलसी के साथ दूध पीना हो सकता है खतरनाक, पढ़ें कारण

दूध से होने वाले अन्य नुकसान

दूध को लेकर कुछ नुकसान और भी देखे गए हैं, जिसका जिक्र कॉस्मेटिक और इन्वेसिटेगेशनल डर्मेटोलॉजी के लेख में किया गया है। इस लेख में बताया गया है कि फैट से भरे डेयरी उत्पादों के सेवन से आपको मुहांसों की समस्या हो सकती है।

इसके अलावादूध के जरिए पेट फूलना और पाचन से संबंधित समस्याएं भी हो सकती हैं। यंहा तक की अगर आप लैक्टोज इंटोलरेंट नहीं भी हैं तो भी आप अधिक दूध के सेवन से लैक्टोज से पीड़ित हो सकते हैं। साथ ही डेयरी उत्पादों के अधिक सेवन के जरिए आपको सूजन और ऐंठन की समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है।

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म... पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

ज्यादा दूध पीने से कौन सा रोग होता है?

दूध में भरपूर प्रोटीन होता है। ऐसे में दूध पीने से अपच, एसीडीटी, गैस, आलस्य, थकान, वजन बढ़ना या घटना जैसी समस्या हो सकती है। गैस की समस्या - दूध में लैक्टोज होता है, जो कभी-कभी पाचन को खराब कर सकता है। इस कारण ज्यादा दूध पीने से किसी-किसी को दस्त, ब्लोटिंग या गैस की समस्या हो सकती है।

1 दिन में कितना दूध लेना चाहिए?

एक से तीन साल की उम्र तक के बच्चों को रोजाना 100 से 200 मिलीलीटर दूध पिलाना चाहिए, जिससे उन्हें प्रचुर मात्रा में कैल्सियम की प्राप्ति हो सके. दूध के अलावा इस उम्र के बच्चों को आप उचित मात्रा में दही और दूध से बने प्रोडक्ट्स भी दे सकते हैं.

रोज दूध पीने से क्या होता है?

दूध पीने की आदत आपकी हड्डियों और दांतों को स्वस्थ बनाए रखने में सहायक है। दूध में कैल्शियम, फास्फोरस, पोटेशियम, प्रोटीन और विटामिन के2 सहित कई प्रकार के पोषक तत्वों की भरपूर मात्रा होती है, जो हड्डियों को मजबूती देने के लिए बहुत आवश्यक है। शरीर का लगभग 99 फीसदी कैल्शियम हड्डियों और दांतों में होता है।

दूध पीने से वजन बढ़ता है क्या?

दूध मोटापा बढ़ाता है? वैज्ञानिकों की कई रिसर्च में यह साबित हो चुका है कि कैल्शियम से हमारे शरीर की फैट बर्न करने की क्षमता बढ़ती है। इसके अलावा इसमें मौजूद मिल्क प्रोटीन भी फैट बर्न करने में मदद करते हैं। इसका मतलब है कि दूध पीने से वजन बढ़ता नहीं, कम होता है।

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग