अर्जुन पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रथम भारतीय क्रिकेटर कौन हैं? - arjun puraskaar praapt karane vaale pratham bhaarateey kriketar kaun hain?

अर्जुन पुरस्कार

अर्जुन पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रथम भारतीय क्रिकेटर कौन हैं? - arjun puraskaar praapt karane vaale pratham bhaarateey kriketar kaun hain?

Show

अर्जुन पुरस्कार खिलाड़ियों को दिये जाने वाला एक पुरस्कार है जो भारत सरकार द्वारा खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये दिया जाता है। इस पुरस्कार का प्रारम्भ १९६१ में हुआ था। पुरस्कार स्वरूप पाँच लाख रुपये की राशि, अर्जुन की कांस्य प्रतिमा और एक प्रशस्ति पत्र दिया जाता है। श्रेणी:पुरस्कार श्रेणी:भारत सरकार द्वारा दिए जाने वाले सम्मान श्रेणी:भारत में खेलकूद श्रेणी:चित्र जोड़ें.

57 संबंधों: चंदगी राम, टिंटू लुक्का, एंथोनी अमलराज, डायना एडुल्जी, दीपा मलिक, दीपिका पल्लीकल, दीपिका कुमारी, निरुपमा मांकड़, नेहा राठी, पुल्लेला गोपीचंद, प्रीजा श्रीधरन, पी॰ टी॰ उषा, पी॰वी॰ सिंधु, बाईचुंग भूटिया, बछेंद्री पाल, भारत की सम्मान प्रणाली, मदन लाल, मधुमिता बिष्ट, मलाथी कृष्णामूर्ति हॉला, मानवजीत सिंह सन्धू, मिताली राज, मौमा दास, मैरी कॉम, मोहम्मद शाहिद, मीना शाह (बैडमिंटन), राजपाल सिंह, राजीव गांधी खेल रत्न, रूपा उन्नीकृष्णन, रोहित शर्मा, लैशराम सरिता देवी, शतरंज, सचिन तेंदुलकर, सथीशा रै, सरदार सिंह, सानिया मिर्ज़ा, साइना नेहवाल, संदीप सिंह, सुनीता रानी, सुशील कुमार (पहलवान), सुखचैन सिंह चीमा, स्टेफी डिसूजा, सोमा बिस्वास, हरियाणा में खेलकूद, ज्वाला गुट्टा, वीरेन्द्र सहवाग, गुरु हनुमान, गौतम गंभीर, गीत सेठी, कपिलदेव, करणी सिंह, ..., कर्णम मल्लेश्वरी, अभिजीत गुप्ता, अमी घिया, अजित वाडेकर, अवतार सिंह चीमा, अंजुम चोपड़ा, अंजू जैन। सूचकांक विस्तार (7 अधिक) »

चंदगी राम

चंदगी राम भारत के प्रसिद्ध पहलवान हैं। १९६० एवं १९७० के दशकों में उनकी पहलवानी की चर्चा जोरों पर थी। उन्हें "हिन्द केसरी", "भारत केसरी" और इसी तरह की तमाम उपाधियों से सम्मानित किया गया। भारत सरकार ने उन्हें अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित् किया और उसके बाद पद्मश्री से भी सम्मानित किये गये। .

नई!!: अर्जुन पुरस्कार और चंदगी राम · और देखें »

टिंटू लुक्का

टिंटू लुक्का (अंग्रेजी:Tintu Luka) (जन्म २६ अप्रैल १९८९) एक भारतीय महिला ट्रैक एन्ड फील्ड के प्रतियोगी खिलाड़ी है जो ८०० मीटर तथा ४०० मीटर के लिए जाने जाते हैं। ये वर्तमान में भारतीय रिकॉर्ड की सूची में है। इन्हें २०१४ में भारत सरकार द्वारा अर्जुन पुरस्कार से नवाज़ा गया था। .

नई!!: अर्जुन पुरस्कार और टिंटू लुक्का · और देखें »

एंथोनी अमलराज

अमलराज एंथोनी अपुथाराज (जन्म 24 जनवरी 1986) भारत के तमिलनाडु राज्य से एक पेशेवर टेबल टेनिस खिलाड़ी हैं। उन्होंने 2014 राष्ट्रमण्डल खेलों की पुरुष युगल स्पर्धा में अचंत शरत कमल के साथ स्वर्ण पदक जीता। अमलराज ने अचंत शरत कमल को हराकर 2012 में आयोजित हुई राष्ट्रीय टेबल टेनिस चैम्पियनशिप जीती। उन्हें 2017 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्होंने गोल्ड कोस्ट में आयोजित हुए 2018 राष्ट्रमण्डल खेलों की टीम स्पर्धा में शरत कमल, हरमीत देसाई, साथियान गणानाशेखरन तथा सनिल शेट्टी के साथ स्वर्ण पदक जीता। .

नई!!: अर्जुन पुरस्कार और एंथोनी अमलराज · और देखें »

डायना एडुल्जी

डायना एडुल्जी (Diana Fram Edulji) (जन्म; २६ जनवरी १९५६) एक पूर्व भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी है जो भारत की राष्ट्रीय महिला क्रिकेट टीम के टेस्ट और एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेला करती थी। डायना भारतीय महिला टीम की कप्तान भी रह चुकी है। डायना को खेलों के सबसे बड़े पुरस्कार अर्जुन पुरस्कार से १९८३ में नवाजा गया था। और २००२ में पद्म श्री पुरस्कार से भी नवाजा गया था। .

नई!!: अर्जुन पुरस्कार और डायना एडुल्जी · और देखें »

दीपा मलिक

दीपा मलिक (जन्म:30 सितंबर 1970), शॉटपुट एवं जेवलिन थ्रो के साथ-साथ तैराकी एवं मोटर रेसलिंग से जुड़ी एक विकलांग भारतीय खिलाड़ी हैं जिन्होंने 2016 पैरालंपिक में शॉटपुट में रजत पदक जीतकर इतिहास रचा। 30 की उम्र में तीन ट्यूमर सर्जरीज और शरीर का निचला हिस्सा सुन्न हो जाने के बावजूद उन्होने न केवल शॉटपुट एवं ज्वलीन थ्रो में राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीते हैं, बल्कि तैराकी एवं मोटर रेसलिंग में भी कई स्पर्धाओं में हिस्सा लिया है। उन्होने भारत की राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में 33 स्वर्ण तथा 4 रजत पदक प्राप्त किये हैं। वे भारत की एक ऐसी पहली महिला है जिसे हिमालय कार रैली में आमंत्रित किया गया। वर्ष 2008 तथा 2009 में उन्होने यमुना नदी में तैराकी तथा स्पेशल बाइक सवारी में भाग लेकर दो बार लिम्का बूक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में अपना नाम दर्ज कराया। यही नहीं, सन् 2007 में उन्होने ताइवान तथा 2008 में बर्लिन में जवेलिन थ्रो तथा तैराकी में भाग लेकर रजत एवं कांस्य पदक प्राप्त किया। कोमनवेल्थ गेम्स की टीम में भी वे चयनित की गई। पैरालंपिक खेलों में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के कारण उन्हे भारत सरकार ने अर्जुन पुरस्कार प्रदान किया। रियो पैरालिंपिक खेल- 2016 में दीपा मलिक ने शॉट-पुट में रजत पदक जीता, दीपा ने 4.61 मीटर तक गोला फ़ेंका और दूसरे स्थान पर रहीं। पैरालिंपिक खेलों में मेडल जीतने वाली दीपा पहली भारतीय महिला बन गई हैं। .

नई!!: अर्जुन पुरस्कार और दीपा मलिक · और देखें »

दीपिका पल्लीकल

दीपिका पल्लीकल(जन्म: 21.9.1991) एक भारतीय महिला स्क्वैश खिलाड़ी हैं। अंडर 19 की कैटेगरी में उन्हें नंबर वन महिला स्क्वैश खिलाड़ी का दर्जा दिया गया था। अभी वे विश्व रैंकिंग में 10वें स्थान पर हैं, जो उनकी अब तक की सर्वश्रेष्ठ रैं‍किंग है। वे डब्ल्यू॰ एस॰ ए॰ रैंकिंग के अंतर्गत शीर्ष 10 में पहुँचने वाली पहली भारतीय महिला है।वे 2012 (स्क्वैश) चैंपियंस के टूर्नामेंट में उप विजेता रही थी। साथ ही ऑस्ट्रेलियन ओपन स्क्वैश-2012 महिला ऑस्ट्रेलियन ओपन स्क्वैश-2012 के सेमी फाइनल तक पहुँचने में सफल रही। उन्होने फरवरी 2013 में मिडोवूड फार्मेसी ओपन जीतकर छठा डब्ल्यू॰ एस॰ ए॰ खिताब जीता। अक्टूबर 2013 में उन्होने विश्व की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया की राचेल ग्रिनहैम को हराकर मकाउ में मकाउ ओपन का खिताब जीता है। दीपिका के करियर का यह सातवां महिला स्क्वाश संघ (डब्ल्यूएसए) खिताब है। .

नई!!: अर्जुन पुरस्कार और दीपिका पल्लीकल · और देखें »

दीपिका कुमारी

दीपिका कुमारी (13 जून 1994) एक रिकर्व भारतीय महिला तीरंदाज हैं। बिल्कुल निचले पायदान से निशानेबाजी के खेल में शुरुआत करने वाली वे आज अंतरराष्ट्रीय स्तर की शीर्ष खिलाड़ियों में से एक हैं। .

नई!!: अर्जुन पुरस्कार और दीपिका कुमारी · और देखें »

निरुपमा मांकड़

निरुपमा मांकड़ ने वसंत (जन्म: 17 जनवरी 1947 को कराची में, अब पाकिस्तान में) एक पूर्व भारतीय टेनिस खिलाड़ी है। .

नई!!: अर्जुन पुरस्कार और निरुपमा मांकड़ · और देखें »

नेहा राठी

नेहा राठी एक भारतीय पहलवान है, जिनका जन्म हरियाणा के रोहतक के पास भापुड़ा गांव में हुआ था। वह अर्जुन पुरस्कार विजेता जगतपुर सिंह राठी की बेटी हैं। उन्होंने १० वरिष्ठ राष्ट्रीय चैंपियनशिप में हिस्सा लिया और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ३५ बार से अधिक विभिन्न स्तरों पर भारत का प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने ५१ किलोग्राम (११२ एलबी) वजन श्रेणी में भाग लिया।और बहुत सी उपलब्धियों प्राप्त की है.

नई!!: अर्जुन पुरस्कार और नेहा राठी · और देखें »

पुल्लेला गोपीचंद

पुल्लेला गोपीचंद (పుల్లెల గోపీచంద్) (इनका जन्म 16 नवम्बर 1973 को आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले के नगन्दला में हुआ) एक भारतीय बैडमिन्टन खिलाडी हैं। उन्होंने 2001 में चीन के चेन होंग को फाइनल में 15-12,15-6 से हराते हुए ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप में जीत हासिल की। इस तरह से प्रकाश पादुकोण के बाद इस जीत को हासिल करने वाले दूसरे भारतीय बन गए, जिन्होंने 1980 में जीत हासिल की थी। उन्हें वर्ष 2001 के लिए राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। लेकिन बाद में, उनकी चोटों के कारण उनके खेल पर प्रभाव पड़ा और वर्ष 2003 में उनकी रैंकिंग गिर कर 126 पर आ गयी। 2005 में उन्हें पद्म श्री से सम्मानित किया गया। अब, वे गोपीचंद बैडमिन्टन अकादमी चलाते हैं। अब वे एक जाने माने कोच हैं जिन्हें द्रोणाचार्य पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। और सायना नेहवाल को एक बैडमिन्टन खिलाडी के रूप में उभारने में मुख्य हाथ उनका ही है। पुलेला गोपीचंद भारत के एक शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी व कोच हैं। 2014 में उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। .

नई!!: अर्जुन पुरस्कार और पुल्लेला गोपीचंद · और देखें »

प्रीजा श्रीधरन

प्रीजा श्रीधरन (जन्म १३ मार्च, १९८२ में मुल्लाक्कानम,इडुक्की केरल) एक भारतीय लंबी दूरी की धावक हैं। .

नई!!: अर्जुन पुरस्कार और प्रीजा श्रीधरन · और देखें »

पी॰ टी॰ उषा

पिलावुळ्ळकण्टि तेक्केपरम्पिल् उषा (मलयालम: പിലാവുളളകണ്ടി തെക്കേപറമ്പില്‍ ഉഷ) (जन्म २७ जून १९६४), जो आमतौर पर पी॰ टी॰ उषा के नाम से जानी जाती हैं, भारत के केरल राज्य की एथलीट हैं। "भारतीय ट्रैक ऍण्ड फ़ील्ड की रानी" माने जानी वाली पी॰ टी॰ उषा भारतीय खेलकूद में १९७९ से हैं। वे भारत के अब तक के सबसे अच्छे खिलाड़ियों में से हैं। केरल के कई हिस्सों में परंपरा के अनुसार ही उनके नाम के पहले उनके परिवार/घर का नाम है। उन्हें "पय्योली एक्स्प्रेस" नामक उपनाम दिया गया था। पी॰ टी॰ उषा का जन्म केरल के कोज़िकोड जिले के पय्योली ग्राम में हुआ था। १९७६ में केरल राज्य सरकार ने महिलाओं के लिए एक खेल विद्यालय खोला और उषा को अपने जिले का प्रतिनिधि चुना गया। .

नई!!: अर्जुन पुरस्कार और पी॰ टी॰ उषा · और देखें »

पी॰वी॰ सिंधु

पुसरला वेंकट सिंधु (तेलुगु:పూసర్ల వెంకట సింధు, जन्म: 5 जुलाई 1995) एक विश्व वरीयता प्राप्त भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी हैं तथा भारत की ओर से ओलम्पिक खेलों में महिला एकल बैडमिंटन का रजत पदक जीतने वाली वे पहली खिलाड़ी हैं। इससे पहले वे भारत की नैशनल चैम्पियन भी रह चुकी हैं। सिंधु ने नवंबर 2016 में चीन ऑपन का खिताब अपने नाम किया है। .

नई!!: अर्जुन पुरस्कार और पी॰वी॰ सिंधु · और देखें »

बाईचुंग भूटिया

बाईचुंग भूटिया (जन्म 15 दिसंबर 1976) सिक्किम-भूटिया वंश के एक सेवानिवृत्त भारतीय फुटबॉल खिलाड़ी हैं जो स्ट्राइकर के रूप में खेलते थे। भूटिया को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय फुटबॉल का मशालदार माना जाता है। फुटबॉल में उनकी शूटिंग कौशल की वजह से उन्हें अक्सर सिक्किमी स्निपर नाम दिया जाता है। सुप्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ी आइ॰ एम॰ विजयन ने भूटिया को "भारतीय फुटबॉल के लिए भगवान का उपहार" बताया। भाईचुंग भूटिया के बड़े भाई का नाम चेवांग भूटिया हैं, चेवांग और भाईचुंग दोनों बोर्डिंग स्कूल गए। भूटिया का 2004 में एक होटल पेशेवर से विवाह हुआ और २०१४ में उनका तलाक़ हो गया। भूटिया ने आई-लीग फुटबॉल टीम ईस्ट बंगाल क्लब में अपना करियर शुरू किया। जब उन्होंने 1999 में इंग्लिश क्लब बरी में शामिल हुए, वह यूरोपीय क्लब के साथ अनुबंध पर हस्ताक्षर करने वाले पहले भारतीय फुटबॉल खिलाड़ी बने और मोहम्मद सलीम के बाद यूरोप में पेशेवर रूप से खेलने वाले खिलाड़ी बने। बाद में मलेशियाई फुटबॉल क्लब पेराक एफ॰ए॰ के लिए खेले वो भी उधार पे। इस के साथ ही वो जे॰सी॰टी॰ मिल्स के लिए खेले,जो उनके कार्यकाल के दौरान एक बार लीग जीता; और मोहन बागान, जो अपने मूल भारत में उनकी दो कार्यावधि के दौरान एक बार लीग जीतने में नाकाम रहे थे। उनके अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल सम्मान में नेहरू कप, एलजी कप, एसएएफएफ चैम्पियनशिप तीन बार और एएफसी चैलेंज कप जीतना शामिल है। वह भारत के सबसे ज्यादा टोपी पाने वाले खिलाड़ी बार हैं, उनके नाम पर 104 अंतर्राष्ट्रीय कैप हैं, और नेहरू कप 2009 में उन्होंने अपनी 100 वीं अंतर्राष्ट्रीय कैप प्राप्त की। मैदान से बाहर, भूटिया, टेलीविजन कार्यक्रम झलक दिखला जा को जीतने के लिए जाने जाते हैं, जिसने उसके बाद उनके तब के क्लब मोहन बागान के साथ बहुत विवाद पैदा किया था और वो पहले भारतीय खिलाड़ी थे जिन्होंने तिब्बती स्वतंत्रता आंदोलन के समर्थन में ओलंपिक मशाल रिले का बहिष्कार किया। भारतीय फुटबॉल में अपने योगदान के सम्मान में भूटिया के नाम पर एक फुटबॉल स्टेडियम है, उन्होंने अर्जुन पुरस्कार और पद्म श्री जैसे कई पुरस्कार भी जीते हैं। अक्टूबर 2010 में, उन्होंने कार्लोस क्वियरोज और नाइकी द्वारा फुटबॉल के साथ साझेदारी में दिल्ली में बाईचुंग भूटिया फुटबॉल स्कूल की स्थापना की। अगस्त 2011 में, भूटिया ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से अपनी सेवानिवृत्ति की घोषणा की उनका विदाई मैच 10 जनवरी 2012 को दिल्ली की जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में बायर्न म्युनिक के ख़िलाफ़ भारत की राष्ट्रीय टीम के साथ था। .

नई!!: अर्जुन पुरस्कार और बाईचुंग भूटिया · और देखें »

बछेंद्री पाल

बछेंद्री पाल (जन्म: 24 मई 1954) माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली प्रथम भारतीय महिला हैं। वे एवरेस्ट की ऊंचाई को छूने वाली दुनिया की 5वीं महिला पर्वतारोही हैं। वर्तमान में वे इस्पात कंपनी टाटा स्टील में कार्यरत हैं, जहां वह चुने हुए लोगो को रोमांचक अभियानों का प्रशिक्षण देती हैं। .

नई!!: अर्जुन पुरस्कार और बछेंद्री पाल · और देखें »

भारत की सम्मान प्रणाली

भारत की सम्मान प्रणाली, भारतीय गणराज्य द्वारा दिए जाने वाले सम्मानों हेतु प्रयोग की जाने वाली प्रणाली है। निन्मलिखित अनेक प्रकार के पुरस्कार/ सम्मान हैं जो अलग-अलग भिन्न कारणों व परिस्थितियों के अनुसार दिए जाते हैं। भारत रत्न,परम वीर चक्र,पद्म सम्‍मान,शौर्य चक्र,अशोक चक्र इनमें से प्रमुख हैं। .

नई!!: अर्जुन पुरस्कार और भारत की सम्मान प्रणाली · और देखें »

मदन लाल

मदन लाल (पूरा नाम मदनलाल ऊधौराम शर्मा) (अंग्रेजी: Madan Lal,गुरुमुखी: ਮਦਨ ਲਾਲ, उर्दू: مدن لال जन्म 20 मार्च 1951, अमृतसर, पंजाब, भारत) एक पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी (1974–1987) के अतिरिक्त क्रिकेट कोच भी रह चुके हैं। उन्होंने दिल्ली जाईन्ट्स व इण्डियन क्रिकेट लीग के लिये कोचिंग की है। मदन लाल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में हरफनमौला (आलराउण्डर) खेल दिखाते हुए 42.87 के औसत से 10,204 रन बनाये जिनमें 22 शतक शामिल हैं। उन्होंने 25.50 के औसत से साइड ऑन बालिंग करते हुए 625 विकेट चटकाये। उन्होंने भारत की टीम में 39 टेस्ट मैच खेलते हुए 22.65 के औसत से 1,042 रन बनाये, 40.08 के औसत से 71 विकेट चटकाये और 15 कैच लपके। उन्हें हमेशा मध्य क्रम में बल्लेबाजी करने के लिये बाद में ही मैदान पर भेजा गया लेकिन हर बार वे भारतीय क्रिकेट के लिये मददगार ही साबित हुए। उनके प्रशंसक उन्हें मदनलाल के बजाय मदतलाल कहते थे। यही नहीं जब कभी वे गेंदबाजी करते हुए लगातार मेडन ओवर फेंकते तो अंग्रेज कमेण्टेटर उन्हें मेडनलाल कहकर प्रचारित करते थे। 1983 के क्रिकेट विश्व कप में मदनलाल के योगदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता जब उन्होंने हरफनमौला खेल दिखाते हुए लगभग हारती जा रही बाजी को जीत में बदल दिया था। .

नई!!: अर्जुन पुरस्कार और मदन लाल · और देखें »

मधुमिता बिष्ट

  मधुमिता बिष्ट (5 अक्टूबर 1964 को जलपाईगुड़ी में मधुमिता गोस्वामी को जन्मी) भारत के पश्चिम बंगाल की एक पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी हैं।  वह आठ बार राष्ट्रीय एकल विजेता, नौ बार युगल विजेता और बारह बार मिश्रित युगल विजेता हैं।  .

नई!!: अर्जुन पुरस्कार और मधुमिता बिष्ट · और देखें »

मलाथी कृष्णामूर्ति हॉला

मलाथी कृष्णामूर्ति हॉला भारत की एक परा एथलीट है। अपनी उपलब्धियों के लिए उन्हें पद्मश्री व अर्जुन पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है। .

नई!!: अर्जुन पुरस्कार और मलाथी कृष्णामूर्ति हॉला · और देखें »

मानवजीत सिंह सन्धू

मानवजीत सिंह सन्धू (अंग्रेजी:Manavjit Singh Sandhu) (पंजाबी:ਮਾਨਵਜੀਤ ਸਿਂਘ ਸਂਧੂ) (जन्म ०३ नवम्बर १९७६) एक भारतीय पंजाबी निशानेबाज है। जो विशेषतः ट्रेप शूटिंग के लिए जाने जाते हैं इन्हें २००६ में राजीव गांधी खेल रत्न भी दिया गया तथा १९९८ में अर्जुन पुरस्कार से नवाज़ा गया। सन्धू ने लॉरेंस स्कूल सनावर में शिक्षा ग्रहण की थी। ये पंजाब के फिरोज़पुर ज़िले के रत्ता खेड़ा गांव से निवास करते हैं इनके पिता का नाम गुरबीर सिंह है। इन्होंने २००६ में आईएसएसएफ वर्ल्ड शूटिंग चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था। साथ ही इन्होंने १९९८ और २००२ के एशियन खेलों में चार रजत पदक भी जीते थे। १९९८ के राष्ट्रमण्डल खेलों में भी इन्होंने स्वर्ण पदक जीता था और २००६ के खेलों में कांस्य पदक जीता। मानवजीत सिंह सन्धू ने 2016 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक खेलों में भी क़्वालीफाई किया। जो कि ब्राजील के रियो डि जेनेरियो में आयोजित किया गया। .

नई!!: अर्जुन पुरस्कार और मानवजीत सिंह सन्धू · और देखें »

मिताली राज

मिताली राज (जन्म: 3 दिसम्बर 1982) भारतीय महिला क्रिकेट की मौजूदा कप्तान हैं। वे टेस्ट क्रिकेट मैच में दोहरा शतक बनाने वाली पहली महिला है। जून 2018 में, मिताली राज ट्वेन्टी-२० अंतर्राष्ट्रीय में 2000 रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने। मिताली राज भारत की पहली ऐसी महिला खिलाड़ी है जिन्होंने टी२० अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में २ हजार या इससे ज्यादा रन बनाये। .

नई!!: अर्जुन पुरस्कार और मिताली राज · और देखें »

मौमा दास

मौमा दास (Mouma Das) (जन्म २४ फ़रवरी १९८४) एक भारतीय महिला टेबल टेनिस के पश्चिम बंगाल,भारत के खिलाड़ी है। इनका जन्म तथा लालन पालन कोलकाता में हुआ था। २०१३ में इनको अर्जुन पुरस्कार से नवाजा गया। इन्होंने २००४ के ओलम्पिक खेलों में भी हिस्सा लिया था। इन्होंने दूसरी बार ओलम्पिक खेलों में २०१६ के ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक खेलों में भाग लिया। .

नई!!: अर्जुन पुरस्कार और मौमा दास · और देखें »

मैरी कॉम

मैंगते चंग्नेइजैंग मैरी कॉम (एम सी मैरी कॉम) (जन्मः १ मार्च १९८३) जिन्हें मैरी कॉम के नाम से भी जाना जाता है, एक भारतीय महिला मुक्केबाज हैं। वे मणिपुर, भारत की मूल निवासी हैं। मैरी कॉम पांच बार ‍विश्व मुक्केबाजी प्रतियोगिता की विजेता रह चुकी हैं।http://www.hindu.com/holnus/007200901261333.htm Mary makes women's boxing's Olympic case stronger: AIBA President २०१२ के लंदन ओलम्पिक में उन्होंने काँस्य पदक जीता। 2010 के ऐशियाई खेलों में काँस्य तथा 2014 के एशियाई खेलों में उन्होंने स्वर्ण पदक हासिल किया। दो वर्ष के अध्ययन प्रोत्साहन अवकाश के बाद उन्होंने वापसी करके लगातार चौथी बार विश्व गैर-व्यावसायिक बॉक्सिंग में स्वर्ण जीता। उनकी इस उपलब्धि से प्रभावित होकर एआइबीए ने उन्हें मॅग्नीफ़िसेन्ट मैरी (प्रतापी मैरी) का संबोधन दिया। उनके जीवन पर एक फिल्म भी बनी जिसका प्रदर्शन 2014 में हुआ। इस फिल्म में उनकी भूमिका प्रियंका चोपड़ा ने निभाई। .

नई!!: अर्जुन पुरस्कार और मैरी कॉम · और देखें »

मोहम्मद शाहिद

मोहम्मद शाहिद (14 अप्रैल 1960-20 जुलाई 2016) एक भारतीय हॉकी खिलाड़ी थे। वे वर्ष 1980 में मॉस्को में हुए ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक विजेता भारतीय हॉकी टीम के सदस्य रहे थे। इसके अलावा, वह वर्ष 1982 के एशियन गेम्स में रजत पदक और 1986 के एशियाड खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के सदस्य थे। उन्हें वर्ष 1980-81 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। हॉकी में उनके योगदान को देखते हुए भारत सरकार ने उन्हें वर्ष 1986 में पद्मश्री से सम्मानित किया था। .

नई!!: अर्जुन पुरस्कार और मोहम्मद शाहिद · और देखें »

मीना शाह (बैडमिंटन)

मीना शाह भारत की राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियन थी। लखनऊ के सहारा अस्पताल में 10 मार्च 2015 को उनकी मृत्यु हो गई। शाह ने सात साल (1959 से 1965) तक सीनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप जीती और उन्होंने महिला युगल का खिताब तीन बार और मिश्रित युगल का खिताब दो बार जीता। वह पद्म श्री और अर्जुन पुरस्कार की प्राप्तकर्ता हैं। .

नई!!: अर्जुन पुरस्कार और मीना शाह (बैडमिंटन) · और देखें »

राजपाल सिंह

राजपाल सिंह (जन्म 8 अगस्त 1983) एक मैदानी हॉकी खिलाड़ी और भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान हैं। हॉकी में विशेष उपलब्धियों के लिए भारत सरकार ने राजपाल को 2011 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया। वर्तमान में पंजाब पुलिस विभाग में डीएसपी(ट्रैफिक) रैंक पर कार्यरत हैं।। .

नई!!: अर्जुन पुरस्कार और राजपाल सिंह · और देखें »

राजीव गांधी खेल रत्न

राजीव गांधी खेल रत्न भारत में दिया जाने वाला सबसे बड़ा खेल पुरस्कार है। इस पुरस्कार को भारत के भूतपूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी के नाम पर रखा गया है। इस पुरस्कार मे एक पदक, एक प्रशस्ति पत्र और 7.5 लाख रुपय पुरुस्कृत व्यक्ति को दिये जाते है। भारत सरकार द्वारा सम्मानित व्यक्तियों को रेलवे की मुफ्त पास सुविधा प्रदान की जाती है जिसके तहत राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार एवं ध्यानचंद पुरस्कार विजेता राजधानी या शताब्दी गाड़ियों में प्रथम और द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित कोचों में फ्री यात्रा कर सकते हैं। .

नई!!: अर्जुन पुरस्कार और राजीव गांधी खेल रत्न · और देखें »

रूपा उन्नीकृष्णन

रूपा उन्नीकृष्णन राष्ट्रमण्डल खेलों में निशानेबाज़ी में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारत की पहली खिलाड़ी हैं। इन्होंने 1998 राष्ट्रमण्डल खेल, कुआलालम्पुर में शूटिंग स्पर्धा में स्वर्ण पदक प्राप्त किया था। इससे पहले 1994 राष्ट्रमण्डल खेल, विक्टोरिया में शूटिंग स्पर्धा में उन्होंने रजत पदक जीता था। 1999 में उन्हें प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। संप्रति वे न्यूयॉर्क, अमेरिका में रहती हैं। उनके पति श्री श्रीनिवासन एक पत्रकार हैं। .

नई!!: अर्जुन पुरस्कार और रूपा उन्नीकृष्णन · और देखें »

रोहित शर्मा

रोहित गुरूनाथ शर्मा (Rohit Sharma) (जन्म: ३० अप्रैल १९८७) एक अंतरराष्ट्रीय स्तर के भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी है। इनका जन्म नागपुर, महाराष्ट्र में हुआ था। रोहित मुख्य रूप से सलामी बल्लेबाज के रूप में जाने जाते हैं। रोहित टेस्ट क्रिकेट, वनडे और ट्वेन्टी-ट्वेन्टी के अलावा इंडियन प्रीमियर लीग में भी खेलते है इसके अतिरिक्त मुम्बई इंडियन्स टीम के कप्तान भी है। वर्तमान में वे भारतीय वनडे टीम के उप कप्तान भी है। उन्होंने अपने टेस्ट कैरियर की शुरुआत वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ ०९ नवम्बर २०१३ को कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर खेलकर की थी उस मैच में रोहित ने १७७ रनों की पारी खेली थी, उन्होंने १०८ वनडे मैचों के बाद टेस्ट मैच खेला था। जबकि एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कैरियर की शुरुआत २३ जून २००७ को आयरलैण्ड क्रिकेट टीम के खिलाफ की थी। इनके अलावा रोहित ने अपने ट्वेन्टी-ट्वेन्टी में अपना पहला मैच १९ सितम्बर २००७ को इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था। १३ नवम्बर २०१४ को कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर श्रीलंकाई टीम के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए २६४ रनों की पारी खेलकर एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक मैच में सबसे ज्यादा रन अर्थात सर्वोच्च स्कोर बनाकर नया कीर्तिमान कायम किया है। रोहित शर्मा एक दिवसीय क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी है। इन्होंने वनडे में तीन दोहरे शतक लगाये है जो अभी तक किसी बल्लेबाज ने नहीं लगाए है। फ़ोर्ब्स इंडिया २०१५ के भारत के १०० शीर्ष प्रसिद्ध व्यक्तियों में शर्मा को ८वाँ स्थान मिला। महेंद्र सिंह धोनी और गौतम गंभीर के बाद अपनी टीम को आईपीएल खिताब दिलाने वाले तीसरे कप्तान हैं। .

नई!!: अर्जुन पुरस्कार और रोहित शर्मा · और देखें »

लैशराम सरिता देवी

लैशराम सरिता देवी (जन्म:1 मार्च 1985) भारत के मणिपुर राज्य की एक प्रमुख मुक्केबाज़ हैं। लाईटवेट वर्ग में वे राष्ट्रीय चैंपियन तथा भूतपूर्व विश्व चैंपियन हैं। 2009 में उन्हें अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। .

नई!!: अर्जुन पुरस्कार और लैशराम सरिता देवी · और देखें »

शतरंज

शतरंज (चैस) दो खिलाड़ियों के बीच खेला जाने वाला एक बौद्धिक एवं मनोरंजक खेल है। किसी अज्ञात बुद्धि-शिरोमणि ने पाँचवीं-छठी सदी में यह खेल संसार के बुद्धिजीवियों को भेंट में दिया। समझा जाता है कि यह खेल मूलतः भारत का आविष्कार है, जिसका प्राचीन नाम था- 'चतुरंग'; जो भारत से अरब होते हुए यूरोप गया और फिर १५/१६वीं सदी में तो पूरे संसार में लोकप्रिय और प्रसिद्ध हो गया। इस खेल की हर चाल को लिख सकने से पूरा खेल कैसे खेला गया इसका विश्लेषण अन्य भी कर सकते हैं। शतरंज एक चौपाट (बोर्ड) के ऊपर दो व्यक्तियों के लिये बना खेल है। चौपाट के ऊपर कुल ६४ खाने या वर्ग होते है, जिसमें ३२ चौरस काले या अन्य रंग ओर ३२ चौरस सफेद या अन्य रंग के होते है। खेलने वाले दोनों खिलाड़ी भी सामान्यतः काला और सफेद कहलाते हैं। प्रत्येक खिलाड़ी के पास एक राजा, वजीर, दो ऊँट, दो घोडे, दो हाथी और आठ सैनिक होते है। बीच में राजा व वजीर रहता है। बाजू में ऊँट, उसके बाजू में घोड़े ओर अंतिम कतार में दो दो हाथी रहते है। उनकी अगली रेखा में आठ पैदल या सैनिक रहते हैं। चौपाट रखते समय यह ध्यान दिया जाता है कि दोनो खिलाड़ियों के दायें तरफ का खाना सफेद होना चाहिये तथा वजीर के स्थान पर काला वजीर काले चौरस में व सफेद वजीर सफेद चौरस में होना चाहिये। खेल की शुरुआत हमेशा सफेद खिलाड़ी से की जाती है। .

नई!!: अर्जुन पुरस्कार और शतरंज · और देखें »

सचिन तेंदुलकर

सचिन रमेश तेंदुलकर (अंग्रेजी उच्चारण:, जन्म: २४ अप्रैल १९७३) क्रिकेट के इतिहास में विश्व के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज़ौं में गिने जाते हैं। भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित होने वाले वह सर्वप्रथम खिलाड़ी और सबसे कम उम्र के व्यक्ति हैं। राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित एकमात्र क्रिकेट खिलाड़ी हैं। सन् २००८ में वे पद्म विभूषण से भी पुरस्कृत किये जा चुके है। सन् १९८९ में अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण के पश्चात् वह बल्लेबाजी में कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं। उन्होंने टेस्ट व एक दिवसीय क्रिकेट, दोनों में सर्वाधिक शतक अर्जित किये हैं। वे टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ हैं। इसके साथ ही टेस्ट क्रिकेट में १४००० से अधिक रन बनाने वाले वह विश्व के एकमात्र खिलाड़ी हैं। एकदिवसीय मैचों में भी उन्हें कुल सर्वाधिक रन बनाने का कीर्तिमान प्राप्त है।    उन्होंने अपना पहला प्रथम श्रेणी क्रिकेट मैच मुम्बई के लिये १४ वर्ष की उम्र में खेला था। उनके अन्तर्राष्ट्रीय खेल जीवन की शुरुआत १९८९ में पाकिस्तान के खिलाफ कराची से हुई। सचिन क्रिकेट जगत के सर्वाधिक प्रायोजित खिलाड़ी हैं और विश्व भर में उनके अनेक प्रशंसक हैं। उनके प्रशंसक उन्हें प्यार से भिन्न-भिन्न नामों से पुकारते हैं जिनमें सबसे प्रचलित लिटिल मास्टर व मास्टर ब्लास्टर है। क्रिकेट के अलावा वह अपने ही नाम के एक सफल रेस्टोरेंट के मालिक भी हैं। तत्काल में वह राज्य सभा के सदस्य हैं, सन् २०१२ में उन्हें राज्य सभा के सदस्य के रूप में नामित किया गया था। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर पर फिल्म ‘सचिन: ए बिलियन ड्रीम्स’ बनी। इस फ़िल्म का टीज़र भी बहुत रोमांचक हैं। टीजर में एक ऐसे इंसान को उसी की कहानी सुनाते हुए देखेंगे जो एक शरारती बच्चे से एक हीरो बनकर उभरता है। ख़ुद सचिन तेंदुलकर का भी ये मानना है कि क्रिकेट खेलने से अधिक चुनौतीपूर्ण अभिनय करना है।सचिन – ए बिलियन ड्रीम्स’ का निर्माण रवि भगचंदका ने किया है और इसका निर्देशन जेम्स अर्सकिन ने। .

नई!!: अर्जुन पुरस्कार और सचिन तेंदुलकर · और देखें »

सथीशा रै

सथीशा रै भारतीय भारोत्तोलक और ओलम्पियन हैं। वे मूलतह मंगलूरु, कर्नाटक से हैं। उन्का जन्म २७ अगस्त १९७१ को हुअ थ। .

नई!!: अर्जुन पुरस्कार और सथीशा रै · और देखें »

सरदार सिंह

सरदार सिंह (जन्म: 15 जुलाई 1986 सिरसा, हरियाणा) भारत के फील्ड हॉकी खिलाड़ी हैं। इन्हें सरदारा सिंह के नाम से भी जाना जाता है। सरदार मिडफील्डर के स्थान पर खेलते हैं। भारत सरकार ने २०१२ में सरदार को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया।.

नई!!: अर्जुन पुरस्कार और सरदार सिंह · और देखें »

सानिया मिर्ज़ा

सानिया मिर्ज़ा (उर्दू: ثانیہ مرزا, तेलुगू: సాన్యా మీర్జా, जन्म: 15 नवम्बर 1986, मुंबई,महाराष्ट्र) भारत की एक टेनिस खिलाड़ी हैं। 2003 से 2013 में लगातार एक दशक तक उन्होने महिला टेनिस संघ (डब्ल्यू टी ए) के एकल और डबल में शीर्ष भारतीय टेनिस खिलाड़ी के रूप में अपना स्थान बनाए रखने में सफल रही और उसके बाद एकल प्रतियोगिता से उनकी सेवानिवृत्ति के बाद शीर्ष स्थान पर अंकिता रैना विराजमान हुई। मात्र 18 वर्ष की आयु में वैश्विक स्तर पर चर्चित होने वाली इस खिलाड़ी को 2006 में 'पद्मश्री' सम्मान प्रदान किया गया। वे यह सम्मान पाने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी है। उन्हें 2006 में अमेरिका में विश्व की टेनिस की दिग्गज हस्तियों के बीच डब्लूटीए का 'मोस्ट इम्प्रेसिव न्यू कमर एवार्ड' प्रदान किया गया था। अपने कॅरियर की शुरुआत उन्होंने 1999 में विश्व जूनियर टेनिस चैम्पियनशिप में हिस्सा लेकर किया। इसके बाद उन्होंने कई अंतररार्ष्ट्रीय मैचों में हिस्सा लिया और सफलता भी पाई। 2003 उनके जीवन का सबसे रोचक मोड़ बना जब भारत की तरफ से वाइल्ड कार्ड एंट्री करने के बाद सानिया मिर्ज़ा ने विम्बलडन में डबल्स के दौरान जीत हासिल की। वर्ष 2004 में बेहतर प्रदर्शन के लिए उन्हें 2005 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 2005 के अंत में उनकी अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग 42 हो चुकी थी जो किसी भी भारतीय टेनिस खिलाड़ी के लिए सबसे ज्यादा थी। 2009 में वह भारत की तरफ से ग्रैंड स्लैम जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनीं। सानिया के पिता इमरान मिर्ज़ा एक खेल संवाददाता थे। कुछ समय के बाद उन्हें हैदराबाद जाना पड़ा जहां एक पारंपरिक शिया खानदान के रूप में सानिया का बचपन गुजरा। निज़ाम क्लब हैदराबाद में सानिया ने छ्ह साल की उम्र से टेनिस खेलना शुरु किया था। महेश भूपति के पिता और भारत के सफल टेनिस प्लेयर सीके भूपति से सानिया ने अपनी शुरुआती कोचिंग ली। उनके पिता के पास इतने पैसे नहीं थे जो वह सानिया को प्रोफेशनल ट्रेनिंग करवा सकें। इसके लिए उन्होंने कुछ बड़े व्यापारिक समुदायों से स्पाँशरशिप ली। जीवेके इंड्रस्ट्रीज और एडीडास ने सानिया मिर्ज़ा को 12 साल से ही स्पाँशर करना शुरु कर दिया। उसके बाद उनके पिता ने उनकी ट्रेनिंग का जिम्मा ले लिया। अक्टूबर 2005 में टाइम पत्रिका के द्वारा सानिया को एशिया के 50 नायकों में नामित किया गया था। मार्च 2010 में नवभारत टाइम्स समाचार पत्र के द्वारा उन्हें भारत की गौरवान्वित 33 महिलाओं की सूची में नामित किया गया। वर्तमान में, वे नवगठित भारतीय राज्य तेलंगाना की 'ब्रांड एंबेसडर' हैं। .

नई!!: अर्जुन पुरस्कार और सानिया मिर्ज़ा · और देखें »

साइना नेहवाल

साइना नेहवाल (जन्म:१७ मार्च १९९०) भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। वर्तमान में वह दुनिया की शीर्ष वरीयता प्राप्त महिला बैडमिंटन खिलाडी हैं तथा इस मुकाम तक पहुँचने वाली वे प्रथम भारतीय महिला हैं। साथ ही एक महीने में तीसरी बार प्रथम वरीयता पाने वाली भी वो अकेली महिला खिलाडी हैं। लंदन ओलंपिक २०१२ मे साइना ने इतिहास रचते हुए बैडमिंटन की महिला एकल स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया। बैडमिंटन मे ऐसा करने वाली वे भारत की पहली खिलाड़ी हैं। २००८ में बीजिंग में आयोजित हुए ओलंपिक खेलों मे भी वे क्वार्टर फाइनल तक पहुँची थी। वह बीडबल्युएफ विश्व कनिष्ठ प्रतियोगिता जीतने वाली पहली भारतीय हैं। वर्तमान में वह शीर्ष महिला भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी हैं और भारतीय बैडमिंटन लीग में अवध वैरियर्स की तरफ से खेलती हैं। साइना भारत सरकार द्वारा पद्म श्री और सर्वोच्च खेल पुरस्कार राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित हो चुकीं हैं। .

नई!!: अर्जुन पुरस्कार और साइना नेहवाल · और देखें »

संदीप सिंह

संदीप सिंह 2004 में कराची में आयोजित जूनियर एशिया कप में पेनल्टी कॉर्नर लेते हुए। संदीप सिंह (जन्म 27 फरबरी 1986) एक मैदानी हॉकी खिलाड़ी और भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान हैं। भारतीय हॉकी के ड्रैग फ्लिकर संदीप को पेनाल्टी कार्नर विशेषज्ञ के रूप मे जाना जाता है। हॉकी में विशेष उपलब्धियों के लिए भारत सरकार ने संदीप को २०१० में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया। वर्तमान मे हरियाणा पुलिस विभाग में डीएसपी रैंक पर कार्यरत हैँ।। .

नई!!: अर्जुन पुरस्कार और संदीप सिंह · और देखें »

सुनीता रानी

सुनीता रानी (जन्म ४ दिसंबर १९७९) एक भारतीय एथलीट है जिन्होंने १४वीं एशियाई खेलों में १५०० मीटर में स्वर्ण पदक और ५००० मीटर में कांस्य पदक जीता। उनका समय ४: ६०.०३ १५०० मीटर में वर्तमान राष्ट्रीय रिकॉर्ड है। उनकी उपलब्धियों के लिए उन्हें अर्जुन पुरस्कार और पद्म श्री  से सम्मानित किया गया। वह वर्तमान में पंजाब पुलिस में एसपी के रूप में काम कर रही हैं। .

नई!!: अर्जुन पुरस्कार और सुनीता रानी · और देखें »

सुशील कुमार (पहलवान)

---- सुशील कुमार (जन्म: २६ मई १९८३) भारत के एक कुश्ती पहलवान हैं जो 2012 के लंदन ओलंपिक में रजत पदक, 2008 के बीजिंग ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर लगातार दो ओलम्पिक मुकाबलों में व्यक्तिगत पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने। २००८ ओलम्पिक में 66 किग्रा फ्रीस्टाइल में कजा‍खिस्तान के लियोनिड स्प्रिडोनोव को हरा कांस्य पदक जीत कर उन्होंने ५६ साल बाद १९५२ के इतिहास को एक बार फिर से दोहराया जब यह पदक महाराष्ट्र के खशाबा जाधव ने जीता था। सुशील, सतपाल पहलवान के शिष्य हैं। सुशील कुमार के लिए दिल्ली सरकार ने ५० लाख के इनाम की घोषणा की जबकि रेलवे ने ५५ लाख और हरियाणा सरकार ने २५ लाख के इनाम की घोषणा की है। 2010 तथा 2014 राष्ट्रमण्डल खेलों में इन्होंने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। मंजीत दूबे dhyeya IAS .

नई!!: अर्जुन पुरस्कार और सुशील कुमार (पहलवान) · और देखें »

सुखचैन सिंह चीमा

सुखचैन सिंह चीमा(1951- 10 जनवरी 2018) एक भारतीय रेसलर थे। उन्होने वर्ष 1974 में तेहरान में हुए एशियाई खेलों में भारत के लिए कांस्‍य पदक जीता था। उनकी गिनती देश के दिग्‍गज पहलवानों में की जाती थी। उन्‍होंने कुश्‍ती में भारत को अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्हें अर्जुन पुरस्कार के साथ कोचिंग के लिए को भारत सरकार द्वारा सर्वोच्‍च द्रोणाचार्य पुरस्कार से भी सम्‍मानित किया जा चुका है। रुस्तम-ए-हिंद ओलिंपियन पहलवान केसर सिंह चीमा और रुस्तम-ए-हिंद ओलिंपियन परविंदर सिंह चीमा के पिता थे। उन्होने कोच के रूप में कई पहलवानों को तैयार किया। वे पटियाला में अपना ट्रेनिंग सेंटर चलाते थे, जहां उनके द्वारा पहलवानों को ट्रेनिंग दी जाती थी। उनका एक सड़क हादसे में निधन को गया है। उल्लेखनीय है कि पंजाब के पटियाला बाईपास में एक सड़क दुर्घटना में उनकी मौत हो गयी। .

नई!!: अर्जुन पुरस्कार और सुखचैन सिंह चीमा · और देखें »

स्टेफी डिसूजा

स्टेफ़नी "स्टेफी" डिसूजा, ने स्यूकेरा (२६ दिसंबर १९३६ - ११ सितंबर १९९८) एक ऐसे खिलाड़ी थे जिन्होंने एथलेटिक्स और महिला हॉकी में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। डिसूजा भारतीय टीम का हिस्सा थे जिसने १९५४ एशियाई खेलों में ४ × १०० मीटर रिले में स्वर्ण पदक जीता था और १९५८ में कांस्य पदक जीता था। सेमीफाइनल में एशियाई रिकॉर्ड बनाते हुए उन्होंने २०० मीटर में एक रजत जीता, और बाद के प्रतियोगिता में १०० मीटर में चौथे स्थान पर रही।  एक समय पर, उन्होंने १०० मीटर, २०० मीटर, ४०० मीटर और ८०० मीटर में राष्ट्रीय रिकॉर्ड आयोजित किए।  1964 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में 58.0 सेकंड में छठे स्थान पर पहुंचने के बाद उन्हें 400 मीटर के पहले दौर में बाहर कर दिया गया। उन्होंने 1958 कॉमनवेल्थ खेलों में 100 गज और 220 गज की दौड़ में भाग लिया।  डीसूजा ने 1953 में पहले अंतरराष्ट्रीय महिला हॉकी टूर्नामेंट में भारत का प्रतिनिधित्व किया और 1961 में टीम का नेतृत्व किया। स्टेफी डिसूजा भारत सरकार द्वारा प्रस्तुत अर्जुन पुरस्कार जीतने वाली पहली महिला थीं। उनका 61 वर्ष की आयु में जमशेदपुर (झारखंड) में निधन हो गया। .

नई!!: अर्जुन पुरस्कार और स्टेफी डिसूजा · और देखें »

सोमा बिस्वास

सोमा बिस्वास (राणाघाट में 16 मई 1 9 78 में जन्में) एक एथलीट है जो कोलकाता में रहती है, और जो हेप्थाथलॉन में माहिर हैं। उन्हें ख्याति तब प्राप्त हुई जब दक्षिण कोरिया के बुसान में २००२ एशियाई खेलों में उन्होंने रजत पदक जीता।  दोहा में २००६ के एशियाई खेलों में उन्होंने एक और रजत पदक जीता।  वह हिप्पैथलॉन के दौरान ११० मीटर बाधा दौड़, २०० मीटर और ८०० मीटर जीतने में सफल रही। बिस्वास ने तल राय और कई विदेशी कोच के साथ काम किया। .

नई!!: अर्जुन पुरस्कार और सोमा बिस्वास · और देखें »

हरियाणा में खेलकूद

कोई विवरण नहीं।

नई!!: अर्जुन पुरस्कार और हरियाणा में खेलकूद · और देखें »

ज्वाला गुट्टा

ज्वाला गुट्टा (जन्म: 7 सितंबर 1983; वर्धा, महाराष्ट्र) एक भारतीय बैडमिंटन खिलाडी हैं। .

नई!!: अर्जुन पुरस्कार और ज्वाला गुट्टा · और देखें »

वीरेन्द्र सहवाग

वीरेन्द्र सहवाग (अंग्रेजी: Virender Sehwag, जन्म: 20 अक्टूबर 1978, हरियाणा) एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं। प्यार से उन्हें सभी "वीरू" ही कहते हैं। वैसे उन्हें "नज़फ़गढ़ के नवाब" व "आधुनिक क्रिकेट के ज़ेन मास्टर" के रूप में भी जाना जाता है। वे दायें हाथ के आक्रामक सलामी बल्लेबाज तो हैं ही किन्तु आवश्यकता के समय दायें हाथ से ऑफ स्पिन गेंदबाज़ी भी कर लेते हैं। उन्होंने भारत की ओर से पहला एकदिवसीय मैच 1999 में व पहला टेस्ट मैच 2001 में खेला था। अप्रैल 2009 में सहवाग एकमात्र ऐसे भारतीय बने जिन्हें "विजडन लीडिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर" के खिताब से नवाज़ा गया। उन्होंने अगले वर्ष भी इस ख़िताब को फिर जीता।http://www.espncricinfo.com/india/content/player/35263.html .

नई!!: अर्जुन पुरस्कार और वीरेन्द्र सहवाग · और देखें »

गुरु हनुमान

गुरु हनुमान (अंग्रेजी: Guru Hanuman, जन्म: १९०१, मृत्यु: १९९९) भारत के प्रख्यात कुश्ती प्रशिक्षक (कोच) तो थे ही, स्वयं बहुत अच्छे पहलवान भी थे। उन्‍होंने सम्‍पूर्ण विश्‍व में भारतीय कुश्‍ती को महत्‍वपूर्ण स्‍थान दिलाया। कुश्‍ती के क्षेत्र में विशेष उपलब्धियों के लिये उन्हें १९८३ में पद्मश्री पुरस्कार.

नई!!: अर्जुन पुरस्कार और गुरु हनुमान · और देखें »

गौतम गंभीर

गौतम गंभीर भारत के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं। बायें हाथ के सलामी बल्लेबाज गौतम दिल्ली से घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए खेलते हैं। भारत सरकार ने 2008 में गंभीर को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया। .

नई!!: अर्जुन पुरस्कार और गौतम गंभीर · और देखें »

गीत सेठी

भारत के गीत श्रीराम सेठी (जन्म 17 अप्रैल 1961) इंग्लिश बिलियर्ड्स के एक पेशेवर खिलाड़ी हैं जिनका 1990 के अधिकांश दशक में इस खेल में प्रभुत्व रहा था। वे स्नूकर (एक्स-प्रो) के भी उल्लेखनीय शौकिया (एमेच्योर) खिलाड़ी हैं। वे छह बार पेशेवर स्तर और तीन बार शौकिया वर्ल्ड चैम्पियनशिप जीत चुके हैं और इंग्लिश बिलियर्ड्स में उनके नाम दो विश्व रिकॉर्ड दर्ज हैं। उन्होंने प्रकाश पादुकोण के साथ मिलकर ओलंपिक गोल्ड क्वेस्ट की स्थापना की जो भारत में खेलों को बढ़ावा देने वाली एक संस्था है। .

नई!!: अर्जुन पुरस्कार और गीत सेठी · और देखें »

कपिलदेव

कपिलदेव रामलाल निखंज (जन्म ६ जन्वरी १९५९) भारत के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी हैं। भारत के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खिलाड़ियों में उनकी गणना होती है। वे भारतीय क्रिकेट के कप्तान के पद पर रह चुके हैं। १९८३ के क्रिकेट विश्वकप में वे भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान थे और उनके नेतृत्व में टीम ने विश्वकप जीतने का गौरव प्राप्त किया। वे विस्डेन द्वारा वर्ष २००२ में 'सदी के भारतीय क्रिकेटर' चुने गये। वे १० माह के लिये भारतीय क्रिकेट टीम के प्रशिक्षक भी रहे थे। कपिलदेव का जन्म चंडीगढ़ में हुआ। उनका विवाह रोमी भाटिया से सन १९८० में हुआ। उनकी बेटी, अमिया देव का जन्म १६ जनवरी, १९९६ को हुआ। Kapil Dev ka another name kya h .

नई!!: अर्जुन पुरस्कार और कपिलदेव · और देखें »

करणी सिंह

महाराजा करणी सिंह (21 अप्रैल 1924 - 6 सितंबर 1988) भी डॉ.

नई!!: अर्जुन पुरस्कार और करणी सिंह · और देखें »

कर्णम मल्लेश्वरी

कर्णम मल्लेश्वरी (जन्म: 1 जून 1975) भारत की महिला भारोत्तोलक (वेटलिफ़्टर) हैं। वे ओलम्पिक खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली प्रथम महिला खिलाड़ी हैं। .

नई!!: अर्जुन पुरस्कार और कर्णम मल्लेश्वरी · और देखें »

अभिजीत गुप्ता

अभिजीत गुप्ता (जन्म 16 अक्टूबर 1989) भारतीय शतरंज ग्रांडमास्टर पदवी के साथ भारतीय खिलाड़ी हैं। यह राजस्थान के भीलवाड़ा ज़िले के हैं। .

नई!!: अर्जुन पुरस्कार और अभिजीत गुप्ता · और देखें »

अमी घिया

अमी घिया शाह (जन्म 8 दिसंबर, 1956) गुजरात, भारत से एक पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी है। वह सात बार राष्ट्रीय एकल विजेता, बारह बार युगल विजेता और चार बार मिश्रित युगल विजेता हैं। उन्हें 1976 में अर्जुन पुरस्कार मिला। .

नई!!: अर्जुन पुरस्कार और अमी घिया · और देखें »

अजित वाडेकर

अजित लक्ष्मण वाडेकर (Ajit Laxman Wadekar)(जन्म;०१ अप्रैल १९४१, बॉम्बे अभी (मुम्बई, महाराष्ट्र, मुम्बई) एक पूर्व भारतीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी है। इन्होंने भारत की अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के लिए १९६६ से १९७४ तक क्रिकेट खेला था। वाडेकर ने अपने प्रथम श्रेणी क्रिकेट की शुरुआत १९५८ में कर दी थी जबकि अंतर्राष्ट्रीय कैरियर की शुरुआत १९६६ में जाकर की थी। ये अपने क्रिकेट कैरियर में तीसरे नम्बर पर बल्लेबाजी करने आते थे। ये भारतीय क्रिकेट टीम की तरफ से एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के पहले कप्तान है। इनकी कप्तानी में भारत ने इंग्लैंड क्रिकेट टीम और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के ख़िलाफ़ शृंखला भी जीती थी। अजित वाडेकर को भारत सरकार ने इनके अच्छे प्रदर्शन के लिए १९६७ में अर्जुन पुरस्कार से नवाजा था और फिर १९७२ में एक बार भी सरकार ने पद्म श्री पुरस्कार से नवाजा था। ये अपने जमाने में एक अच्छे स्लिप के फील्डर भी जाने जाते थे। .

नई!!: अर्जुन पुरस्कार और अजित वाडेकर · और देखें »

अवतार सिंह चीमा

अवतार सिंह चीमा (1933–1989) प्रथम भारतीय थे जो सफलता पूर्वक माउंट ऐवरेस्ट फतह किया। वो भारतीय सेना के दो असफल प्रयासों के पश्चात १९६५ में माउंट ऐवरेस्ट पर चढ़ने के लिए तैयार किये गये तीसरे मिशन का हिस्सा थे। उन्होंने २० मई १९६५ को सफलतापूर्वक विजय प्राप्त की। वो भारतीय सेना में पैराशूट पलटन का हिस्सा थे। बाद में उन्हें कर्नल के रूप में प्रोन्नति मिली। उन्हें उनकी उपलब्द्धियों के लिए अर्जुन पुरस्कार और पद्म श्री से सम्मानित किया गया। वो राजस्थान राज्य के श्रीगंगानगर जिले के निवासी थे। .

नई!!: अर्जुन पुरस्कार और अवतार सिंह चीमा · और देखें »

अंजुम चोपड़ा

अंजुम चोपड़ा (20 मई 1977) भारत की राष्ट्रीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्य और भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्‍तान हैं। .

नई!!: अर्जुन पुरस्कार और अंजुम चोपड़ा · और देखें »

अंजू जैन

अंजू जैन (Anju Jain) (जन्म;११ अगस्त १९७४, नई दिल्ली एक पूर्व भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी है जो भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ओर से १९९५ से २००३ तक आठ टेस्ट मैच खेले थे और १९९५ से २००५ तक कुल ६५ एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों में टीम का हिस्सा रही थी। यह टीम की एक विकेट-कीपर रहती थी। इन्होंने कुल ८ वनडे मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी की थी सारे मैच २००० महिला क्रिकेट विश्व कप के थे। अंजू जैन घरेलू क्रिकेट मैच एयर इंडिया महिला क्रिकेट टीम की ओर से खेलती थी। २००५ में भारत के राष्ट्रपति ऐ॰ पी॰ जे॰ अब्दुल कलाम ने अंजू को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया था। .

नई!!: अर्जुन पुरस्कार और अंजू जैन · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

अर्जुन अवार्ड।

अर्जुन पुरस्कार पाने वाले प्रथम व्यक्ति कौन है?

अर्जुन पुरस्कार की नींव खेल मंत्रालय द्वारा 1961 में रखी गयी थी। अर्जुन पुरस्कार विजेता को काँसे से निर्मित अर्जुन की प्रतिमा, एक प्रशस्ति पत्र और 5 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाता है। सर्वप्रथम यह पुरस्कार कृष्णा दास को तीरंदाज़ी के लिए दिया गया था।

अर्जुन पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय निशानेबाज कौन थे?

Solution : अर्जुन पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय निशानेबाज "महाराजा करणी सिंह थे। यह पुरस्कार भारत सरकार द्वारा खेल के क्षेत्र |में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रदान किया जाता है। इस पुरस्कार की शुरूआत वर्ष 1961 में हुई थी, इस पुरस्कार के विजेता को।