आई पी एल 2022 में सबसे पहले शतक किसने लगाया - aaee pee el 2022 mein sabase pahale shatak kisane lagaaya

होम /न्यूज /खेल /IPL 2022: आईपीएल 2022 बिग हिटर्स के लिए रखा जाएगा याद, पहली बार लगे इतने शतक

आई पी एल 2022 में सबसे पहले शतक किसने लगाया - aaee pee el 2022 mein sabase pahale shatak kisane lagaaya

IPL 2022: मौजूदा आईपीएल सीजन में अब तक 8 शतक लग चुके हैं. (PTI)

IPL 2022: आईपीएल 2022 में 10 टीमों को मौका दिया गया था. इनमें से 8 टीमें बाहर हो चुकी हैं. 74 में से 73 मुकाबले खेले जा चुके हैं. रविवार को होने वाले फाइनल में राजस्थान रॉयल्स की भिड़ंत गुजरात टाइटंस से होगी.

  • News18Hindi
  • Last Updated : May 28, 2022, 09:52 IST

नई दिल्ली. आईपीएल 2022 (IPL 2022) अब समापन की ओर है. टी20 लीग के 15वें सीजन का फाइनल मुकाबला रविवार यानी 29 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. खिताबी मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की भिड़ंत गुजरात टाइटंस से होगी. गुजरात ने क्वालिफायर-1 में राजस्थान को मात दी थी. वहीं राजस्थान ने क्वालिफायर-2 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को शिकस्त दी. गुजरात का यह लीग का पहला सीजन है. ऐसे में टीम हार्दिक पंड्या की अगुआई में खिताब जीतकर इतिहास रचना चाहेगी. दूसरी ओर संजू सैमसन की कप्तानी वाली राजस्थान की टीम 2008 के बाद से खिताब नहीं जीत सकी है. उसकी नजर भी दूसरे टाइटल पर होगी.

आईपीएल के मौजूदा सीजन की बात की जाए, तो अब तक 8 शतक लग चुके हैं. यह टी20 लीग के इतिहास में एक सीजन में सबसे अधिक शतक का रिकॉर्ड भी है. इससे पहले 2016 में सबसे अधिक 7 शतक लगे थे. इसके अलावा 2008, 2011 और 2012 में 6-6 शतक लगे थे. मौजूदा सीजन की बात की जाए, तो राजस्थान से खेल रहे इंग्लैंड के ओपनर बल्लेबाज जोस बटलर ने सबसे अधिक 4 शतक लगाए हैं. वे एक सीजन में सबसे अधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं. इससे पहले 2016 में विराट कोहली ने भी 4 शतक जड़े थे.

राहुल ने लगाए 2 शतक

लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल ने भी मौजूदा सीजन में 2 शतक जड़े. इसके अलावा लखनऊ के ही ओपनर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक और आरसीबी की ओर से रजत पाटीदार ने एक-एक शतक लगाया. मौजूदा सीजन में 1000 से अधिक छक्के भी लग चुके हैं. यह भी एक नया रिकॉर्ड है. टीम और मैचों की संख्या बढ़ने से इस बार नए रिकॉर्ड भी बन रहे हैं. पिछले सीजन में 8 टीमें उतरी थीं और 60 मुकाबले खेले गए थे.

IPL 2022: आरसीबी की हार से ये 5 खिलाड़ी बने विलेन, तीनों रीटेन प्लेयर्स ने डुबो दी नैया

IPL 2022: आरसीबी का 15 साल का इंतजार जारी, टीम के 900 करोड़ और कोहली के 150 करोड़ रुपए बेकार!

पहली बार 30 से अधिक छक्के लगे

मौजूदा सीजन में 2 गेंदबाजों पर 30 या उससे अधिक छक्के लगे. ऐसा भी पहली बार हुआ है. आरसीबी के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज पर सबसे अधिक 31 छक्के पड़े. वहीं आरसीबी से ही खेल रहे लेग स्पिनर वानिंदु हसारंगा पर 30 छक्के बल्लेबाजों ने लगाए. इससे पहले 2018 में ड्वेन ब्रावो पर सबसे अधिक 29 छक्के पड़े थे. मौजूदा सीजन में राजस्थान रॉयल्स से खेल रहे लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल पर भी अब तक 27 छक्के लग चुके हैं. मौजूदा सीजन में चहल और हसारंगा ने सबसे अधिक 26-26 विकेट लिए हैं.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|

Tags: Gujarat Titans, IPL, IPL 2022, Jos Buttler, Number Game, Rajasthan Royals

FIRST PUBLISHED : May 28, 2022, 09:52 IST

आई पी एल 2022 में सबसे पहले शतक किसने लगाया - aaee pee el 2022 mein sabase pahale shatak kisane lagaaya

जोस बटलर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक ओपनर जोस बटलर का आईपीएल 2022 में गोल्डन फॉर्म जारी है। उन्होंने सीजन में तीसरा शतक जड़ दिया है। बटलर ने शुक्रवार (22 अप्रैल) को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शतकीय पारी खेली। यह उनके आईपीएल करियर का चौथा शतक है। बटलर ने 65 गेंद पर 116 रन बनाए। यह उनके आईपीएल करियर का उच्चतम स्कोर है।

बटलर ने देवदत्त पडिक्कल के साथ मिलकर 13 साल पुराने एक रिकॉर्ड को तोड़ दिया। 2009 में ग्रीम स्मिथ और नमन ओझा ने किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) के खिलाफ पहले विकेट के लिए 135 रनों की साझेदारी की थी। यह राजस्थान के लिए पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी थी। बटलर और देवदत्त ने 155 रनों की साझेदारी कर दोनों को पीछे छोड़ दिया।

तीसरे स्थान पर पहुंचे बटलर
सबसे ज्यादा शतकों के मामले में बटलर संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम हैं। उन्होंने छह शतक लगाए हैं। विराट कोहली ने पांच शतक लगाए हैं। बटलर ने चार शतक लगा दिए हैं। उन्होंने सबसे ज्यादा शतकों के मामले में डेविड वॉर्नर और शेन वॉटसन की बराबरी कर ली है। दोनों ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने चार-चार शतक लगाए हैं। एबी डिविलियर्स, केएल राहुल और संजू सैमसन के नाम तीन-तीन शतक हैं।

एक सीजन में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज

खिलाड़ी साल शतक
विराट कोहली 2016 4
जोस बटलर 2022 3
क्रिस गेल 2011 2
हाशिम अमला 2017 2
शिखर धवन 2020 2
शेन वॉटसन 2018 2

बटलर का लगातार दूसरा शतक
बटलर ने लगातार दूसरे मैच में शतक लगाया। उन्होंने कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ पिछले मुकाबले में 103 रन बनाए थे। वहीं, मुंबई इंडियंस के खिलाफ 100 रनों की पारी खेली थी। इस सीजन में बटलर के प्रदर्शन को देखें तो उन्होंने क्रमश: 35, 100, 70*, 13,54, 103, 116 रन बनाए हैं।

आई पी एल 2022 में कुल कितने शतक लगे हैं?

एक आईपीएल सीजन में सर्वाधिक शतक आईपीएल 2022 में अब 7 शतक लग चुके हैं जिसके साथ ही इस सीजन ने आईपीएल 2016 की बराबरी कर ली है जिसमें भी 7 शतक लगे थे। गौरतलब है कि उस सीजन में चार शतक अकेले विराट कोहली ने जड़े थे। ये हैं किस सीजन में कितने शतक लगे..

आईपीएल 2022 में सबसे पहला शतक किसका है?

IPL 2022 RR vs MI Jos Buttler century राजस्थान रायल्स के ओपनर बल्लेबाज जोस बटलर ने आइपीएल 2022 का पहला शतक लगाया। उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ ये उपलब्धि हासिल की और ये उनके आइपीएल करियर का दूसरा शतक रहा।

आईपीएल में शतक लगाने वाला पहला भारतीय कौन है?

आईपीएल के पहले संस्करण में तो कोई भी भारतीय बल्लेबाज एक पारी में तीन अंकों (शतक) तक अपना स्कोर नहीं पहुंचा सका था। दूसरे संस्करण में मनीष पांडे ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से खेलते हुए डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ धमाकेदार पारी खेलते हुए नाबाद 114 रन बनाए। इसके साथ ही वह पहले भारतीय शतकवीर बन गए थे।

आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी कौन है?

Most Centuries in IPL History List: क्रिस गेल (Chris Gayle) के नाम आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड है। गेल के नाम कुल 6 शतक है। भारतीय खिलाड़ियों की बात करें तो विराट कोहली (Virat Kohli IPL Century) टॉप पर हैं। लोकेश राहुल (KL Rahul) आईपीएल में चौथा शतक लगाकर इस लिस्ट में दूसरे भारतीय बने थे।

IPL