7.45 घंटों को घंटे मिनट और सेकंड में कैसे लिखा जाएगा? - 7.45 ghanton ko ghante minat aur sekand mein kaise likha jaega?

PDF डाउनलोड करें।

PDF डाउनलोड करें।

आपको पता नहीं है कि मिनटों में समय को, घंटों में समय में कैसे बदल सकते हैं? चिंता मत करिए! यह कनवर्ज़न कुछ ही चरणों में किया जा सकता है। सामान्य नियम के अनुसार मिनटों की संख्या को 60 से भाग दे देने से आपको घंटों में समय मिल सकता है। यह इसलिए कि एक घंटे में 60 मिनट होते हैं।[१]

  1. 7.45 घंटों को घंटे मिनट और सेकंड में कैसे लिखा जाएगा? - 7.45 ghanton ko ghante minat aur sekand mein kaise likha jaega?

    1

    मिनटों की संख्या से शुरू करिए: आप इसे अनेक अलग अलग तरीकों से कर सकते हैं। जैसे कि, यदि आप काग़ज़ इस्तेमाल कर रहे हैं, आप मिनटों की संख्या लिख सकते हैं और उसे "मिनट" शीर्षक दीजिये। यदि आप कैलकुलेटर का इस्तेमाल कर रहे हैं, बस वह संख्या टाइप कर दीजिये।

    • जैसे कि, मान लीजिये कि हमें जानना है कि 150 मिनट की मूवी कितने घंटे की होगी। इस परिस्थिति में, हम 150 मिनट लिखने से शुरुआत करेंगे। अगले कुछ कदमों में हम इसे सुलझा लेंगे!

  2. 7.45 घंटों को घंटे मिनट और सेकंड में कैसे लिखा जाएगा? - 7.45 ghanton ko ghante minat aur sekand mein kaise likha jaega?

    2

    इसको "1 घंटा/60 मिनट" से गुणा करिए: फिर, लिखिए (या टाइप करिए) एक गुणा का चिन्ह (×), फिर वह भिन्न 1 घंटा/60 मिनट। यह भिन्न दिखाता है कि एक घंटे में कितने मिनट (60) होते हैं। गुणा करने पर हमें सही इकाई भी मिल जाती है, चूंकि दोनों "मिनट", एक दूसरे को काट देते हैं।

    • यह वैसा ही है जैसे 60/1 से या 60 से भाग देना। यदि आपको भिन्न के भाग या गुणा में सहायता चाहिए, तब इस विषय पर विकीहाऊ का लेख देखिये।

  3. 7.45 घंटों को घंटे मिनट और सेकंड में कैसे लिखा जाएगा? - 7.45 ghanton ko ghante minat aur sekand mein kaise likha jaega?

    3

    हल करिए: अब बस आपको गणना करनी है। आपको जो उत्तर मिलेगा वह घंटों की वह संख्या होगी जो आप जानना चाह रहे थे।

    • हमारे उदाहरण में, 150 मिनट × 1 घंटा/60 मिनट = 2.5 घंटे, या 2 ½ घंटे। यह वही है जो 150 को 60 से भाग देने पर मिलेगा या 150/60।

  4. 7.45 घंटों को घंटे मिनट और सेकंड में कैसे लिखा जाएगा? - 7.45 ghanton ko ghante minat aur sekand mein kaise likha jaega?

    4

    वापस मिनट पाने के लिए 60 से गुणा करिए: घंटों की संख्या ले कर उसे 60 से गुणा करने से आपको फिर से मिनट मिल सकते हैं। तकनीकी रूप से आप, 60 मिनट/1 घंटे से गुणा कर रहे हैं जिससे दोनों "घंटे" कट जाते हैं।

    • हमारे उदाहरण में, गुणा करने से 2.5 घंटे × 60 मिनट/1 घंटा = 150 मिनट — और बिलकुल वहीं जहां से हमने शुरू किया था।

  5. 7.45 घंटों को घंटे मिनट और सेकंड में कैसे लिखा जाएगा? - 7.45 ghanton ko ghante minat aur sekand mein kaise likha jaega?

    5

    आपकी गणना घंटों और मिनटों में है, केवल मिनटों को विचार में लीजिये: कभी कभी समय ऐसा बताया जाता है: "क घंटे ख मिनट"। इस परिस्थिति में, आप केवल "ख मिनटों" वाले हिस्से को घंटों में बदल सकते हैं, फिर उसमें "क घंटों" वाले हिस्से को जोड़ दीजिये। इससे आपको कुल समय (केवल) घंटों में मिल जाएगा।

    • जैसे कि हमें 3 घंटे और 9 मिनटों को केवल घंटों में बदलना हो। यह करने के लिए, हमें बस यह जानना है कि 9 मिनट का मतलब कितने घंटे होते हैं, फिर उसे 3 घंटों में जोड़ देना है। दूसरे शब्दों में, 9 मिनट × 1 घंटा/60 मिनट = 0.15 घंटे + 3 घंटे =3.15 घंटे

  1. 7.45 घंटों को घंटे मिनट और सेकंड में कैसे लिखा जाएगा? - 7.45 ghanton ko ghante minat aur sekand mein kaise likha jaega?

    1

    मिनटों को सामान्य तरीके से घंटों में कन्वर्ट करिए: अभी तक, हमने केवल यह चर्चा की है कि उत्तर को घंटों में कैसे लिखा जाये। मगर, चूंकि समय को अक्सर "घंटों और मिनटों" में लिखा जाता है, यह जान लेना भी अच्छा होगा कि यह कैसे किया जाता है। सौभाग्य से, यह आसान है। शुरू करने के लिए, जैसा आपने अभी इसके ऊपर वाले सेक्शन में सीखा है वैसे ही, मिनटों को घंटों में बदल लीजिये।

    • इसको एक उदाहरण की समस्या से समझते हैं। अगर हम 260 मिनटों को कन्वर्ट करना चाहते हैं, हमें गुणा करना चाहिए 260 मिनट × 1 घंटा/60 मिनट = 4.33 घंटे या 4 1/3 घंटे

  2. 7.45 घंटों को घंटे मिनट और सेकंड में कैसे लिखा जाएगा? - 7.45 ghanton ko ghante minat aur sekand mein kaise likha jaega?

    2

    दशमलव या भिन्न को 60 से गुणा करिए: जब तक आपके मिनट पूर्ण घंटों में नहीं बदल जाते, आपके उत्तर में दशमलव या भिन्न रहेंगे ही। आप इस भाग को 60 से गुणा करना चाहेंगे। पूर्णांक को छोड़ दीजिये — हम केवल "अतिरिक्त" दशमलव या भिन्न वाले भाग को देखेंगे। अपने उत्तर को "मिनट" कहिए।

    • हमारे उदाहरण में, हम केवल ".33" को 60 से गुणा करते हैं। 0.33 × 60 = 20 मिनट
    • अगर हम 0.33 की जगह भिन्न का इस्तेमाल करेंगे, वही उत्तर मिलेगा। 1/3 × 60 = 20 मिनट

  3. 7.45 घंटों को घंटे मिनट और सेकंड में कैसे लिखा जाएगा? - 7.45 ghanton ko ghante minat aur sekand mein kaise likha jaega?

    3

    अपने उत्तर को मिनट और घंटों में लिखिए: अभी आपको अपने फ़ाइनल उत्तर का वह भाग मिला जिसमें केवल "मिनट" हैं। आपको "घंटों" वाला भाग मालूम है — वह वही पूर्णांक है जो आपको पहली बार कन्वर्ट करने पर मिला था। अपना उत्तर ऐसे लिखिए: "क घंटे, ख मिनट"।

    • हमारे उदाहरण में, हमारा पहला उत्तर था 4.33 घंटे। हमने अभी पाया कि ".33" वाला भाग 20 मिनट के बराबर है, इसलिए हम अपने उत्तर को लिखेंगे 4 घंटे 20 मिनट

सलाह

  • कनवर्ज़न करने का और आसान तरीका खोज रहे हैं? ऑनलाइन कैलकुलेटर जैसे यह वाला आपको मिनटों की संख्या टाइप करने देता है और कुछ ही सेकंडों में घंटों में उत्तर बता देता है! [२]
  • अगर आपके पास मिनट और “सेकंड” दोनों हों तब मामला थोड़ा जटिल हो जाता है। पहले, सेकंडों की संख्या को 60 से भाग दीजिये जिससे वह मिनट के रूप में आ जाये। इसे अपने मिनटों की संख्या में जोड़ दीजिये, और घंटे पाने के लिए उसे फिर से 60 से भाग दीजिये।

विकीहाउ के बारे में

सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो ४८,९६८ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?

आप 3.33 घंटे के घंटे मिनट और सेकंड में कैसे लिखेंगे?

एक मिनट में ६० सैकंड होते हैं।

3 घंटे 20 मिनट को घंटे में कैसे बदले?

सामान्य नियम के अनुसार मिनटों की संख्या को 60 से भाग दे देने से आपको घंटों में समय मिल सकता है। यह इसलिए कि एक घंटे में 60 मिनट होते हैं।

घंटा को सेकंड में कैसे बदलें?

PDF डाउनलोड करें। 1 घंटे में 3,600 सेकंड होते हैं। इसलिए सेकंड को घंटे में कन्वर्ट करने का सबसे आसान तरीका है, सेकंड की संख्या को 3,600 से डिवाइड करना।

मिनटों को सेकंड में कैसे बदलें?

यह आर्टिकल २५,५८८ बार देखा गया है। हर एक मिनट में 60 सेकंड होते हैं, इसलिए सेकंड को मिनट में बदलना बहुत आसान होता है। अपना आन्सर पाने के लिए सेकंड्स के नंबर को सिर्फ 60 से डिवाइड कर दें!.
उदाहरण: 240 सेकंड में कितने मिनट होते हैं?.
1 मिनट = 60 सेकंड.
240 / 60..
आन्सर: 240 सेकंड में 4 मिनट होते हैं।.