2022 पर्यावरण की थीम क्या है? - 2022 paryaavaran kee theem kya hai?

World Environment Day Today 5 June 2022: इंसान के जीने के लिए जिस हवा, पानी, खाद्य की जरूरत होती है, वह पर्यावरण की ही देन है. इसके बिना धरती पर जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है. इसलिए अपने पर्यावरण की रक्षा करना जरूरी है. आइए जानते हैं कैसे हुई थी पर्यावरण दिवस की शुरुआत.

X

2022 पर्यावरण की थीम क्या है? - 2022 paryaavaran kee theem kya hai?

World Environment Day 2022

2022 पर्यावरण की थीम क्या है? - 2022 paryaavaran kee theem kya hai?

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 05 जून 2022,
  • (अपडेटेड 17 जून 2022, 12:24 PM IST)

स्टोरी हाइलाइट्स

  • इस साल 'ओन्ली वन अर्थ' विश्व पर्यावरण दिवस की थीम
  • सुदर्शन पटनायक ने सैंड आर्ट के जरिए दिया संदेश

World Environment Day 2022: हर साल दुनियाभर में आज यानी 5 जून को पर्यावरण दिवस मनाया जाता है. पर्यावरण दिवस के जरिए लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरुक कराने की कोशिश की जाती है. इंसान के जीने के लिए सभी जरूरी चीजें हमें पर्यावरण से ही मिलती हैं. इसलिए जरूरी होता है कि हम पर्यावरण की रक्षा करें और धरती पर संतुलन बनाए रखें. आज के इस औद्योगिक सभ्यता वाले युग में पर्यावरण बुरी तरह से दूषित हो रहा है. पर्यावरण में प्रदूषण के बढ़ते लेवल की वजह से कभी बारिश तो कभी सूखे की स्थिति रहती है. ऐसे में जरूरी है कि लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरुक कराया जाए.

कैसे हुई थी पर्यावरण दिवस की शुरुआत?
1972 में संयुक्त राष्ट्र संघ ने पर्यावरण प्रदूषण की समस्या को देखते हुए स्टाकहोम (स्वीडन) में विश्व भर के देशों का पहला पर्यावरण सम्मेलन आयोजित किया था, इसमें 119 देशों ने भाग लिया. इसी सम्मेलन में संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) का जन्म हुआ तथा हर साल 5 जून को पर्यावरण दिवस आयोजित करके नागरिकों को प्रदूषण की समस्या से अवगत कराने का निश्चय किया गया था. इसका मुख्य उद्देश्य पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाते हुए राजनीतिक चेतना जागृत करना और आम जनता को प्रेरित करना था.

World Environment Day 2022: क्या है इस बार का थीम?
विश्व पर्यावरण दिवस को हर साल नए थीम के साथ मनाया जाता है. इस बार विश्व पर्यावरण दिवस 2022 की थीम है, 'ओन्ली वन अर्थ' मतलब 'केवल एक पृथ्वी' है.

सैंड आर्ट के जरिए जागरुकता फैलाने की कोशिश
सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पुरी समुद्र तट पर लोगों को जागरुक करने के लिए एक सैंड आर्ट बनाई. इस सैंड आर्ट के जरिए सुदर्शन पटनायक ने ये संदेश देने की कोशिश की है कि हमारे पास एक ही धरती है. हमें न केवल अपने लिए बल्कि अपनी आने वाली पीढ़ियों के लिए भी उसकी देखभाल करने की आवश्यकता है. 

ये भी पढ़ें-

  • Satyendra Nath Bose Google Doodle: आइंस्टीन भी हो गए थे मुरीद, जानें कौन थे सत्येंद्र नाथ बोस
  • हर साल 30 मई को मनाया जाता है हिंदी पत्रकारिता दिवस, जानिए क्या है इसका इतिहास

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें डाउनलोड करें

  • 2022 पर्यावरण की थीम क्या है? - 2022 paryaavaran kee theem kya hai?

  • 2022 पर्यावरण की थीम क्या है? - 2022 paryaavaran kee theem kya hai?

अथर्व पंवार
प्रकृति के प्रति समर्पण भाव रखने और उसके संरक्षण के लिए हर वर्ष 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। प्रशासन के साथ साथ व्यक्तिगत रूप से भी इस दिन कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। हमारे आसपास के नदी,तालाबों,जंगलों,पहाड़ों,पशु-पक्षियों,मिट्टी इत्यादि का संरक्षण करना,ग्लोबल वॉर्मिंग और जलवायु परिवर्तन से लोगों को जागरूक करना और प्रदूषण रोकने के लिए कदम उठा कर लोगों को उसमें सम्मिलित करना पर्यावरण संरक्षण के ही कार्य माने जाते हैं।


कैसे हुई शुरुआत -

वर्ष 1972 में स्टॉकहोम में संयुक्त राष्ट्र ने पहला वैश्विक पर्यावरण सम्मलेन आयोजित किया था। इसमें 119 देशों ने हिस्सा लिया था। इस सम्मलेन का मुख्य विषय बढ़ता पर्यावरण प्रदूषण था।

भारत की ओर से इस सम्मलेन में इंदिरा गांधी ने नेतृत्व किया था। इसी सम्मेलन में UNITED NATIONS ENVIRONMENTAL PROGRAMME (UNEP) का गठन भी हुआ और प्रतिवर्ष 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाने का निर्णय लिया गया था। भारत की ओर से नेतृत्व कर रही इंदिरा गांधी ने बिगड़ती पर्यावरण की दशा और भविष्य में होने वाले उसके प्रभाव पर व्याख्यान भी दिया था।


जानिए क्या है इस बार की थीम -

प्रति वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस के लिए एक थीम निर्धारित की जाती है जिसके अनुसार वह मनाया जाता है। यह थीम 2019 में 'वायु प्रदूषण',2020 में 'जैव विविधता',2021 में 'पारिस्थिकी तंत्र (इकोसिस्टम) का संरक्षण' थी और इस वर्ष 2022 में 'सिर्फ एक पृथ्वी' #onlyoneearth है।


2022 पर्यावरण की थीम क्या है? - 2022 paryaavaran kee theem kya hai?

2022 विश्व पर्यावरण दिवस की थीम क्या है?

इस बार विश्व पर्यावरण दिवस 2022 की थीम है, 'ओन्ली वन अर्थ' मतलब 'केवल एक पृथ्वी' है.

विश्व पर्यावरण दिवस 2022 का मेजबान देश कौन है?

इस वर्ष के लिए स्वीडन मेजबान देश है। इस देश में सभी आधिकारिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान "केवल एक पृथ्वी" थीम के आसपास मनाया जाएगा। वर्ष 2022 संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) और वैश्विक पर्यावरण समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है।

पर्यावरण की मुख्य थीम क्या है?

'विश्व पर्यावरण दिवस' को हर साल नए थीम के साथ मनाया जाता है. इस बार विश्व पर्यावरण दिवस 2022 की थीम है, 'ओन्ली वन अर्थ' मतलब 'केवल एक पृथ्वी' है. साल 1972 के स्टॉकहोम सम्मेलन का नारा “केवल एक पृथ्वी” था; 50 साल बाद भी, ये सच्चाई अभी भी कायम है – ये ग्रह हमारा एकमात्र घर है.

इस वर्ष पर्यावरण दिवस की मेजबानी कौन सा देश कर रहा है?

कोलंबिया विश्व पर्यावरण दिवस 2020 कार्यक्रम की मेजबानी कर रहा है। विश्व पर्यावरण दिवस 2020 का विषय "प्रकृति के लिए समय" है।